Posts

संवेदना संस्था द्वारा 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरण, वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण

Image
संवेदना संस्था द्वारा संचालित श्री अम्बे लक्ष्मी बाल विद्यालय, पालिका नगर, नवलगंज, नुनिहाई में हुए कार्यक्रम बच्चों को स्कूल बैग वितरण करते आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नवीन गौतम, नितेश अग्रवाल आदि। आगरा। संवेदना संस्था द्वारा संचालित श्री अम्बे लक्ष्मी बाल विद्यालय, पालिका नगर, नवलगंज, नुनिहाई में शनिवार को प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के लगभग 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा विद्यालय परिसर में स्थापित नए वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नवीन गौतम एवं श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों के लिए आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्...

ऑल सेंट्स स्कूल में एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (APSA) के तत्वावधान में 'राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा' (NCF) पर कार्यशाला आयोजित; शिक्षकों ने सीखे शिक्षण के आधुनिक गुर

Image
आगरा। ऑल सेंट्स स्कूल, शमशाबाद रोड, आगरा में आज एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (APSA) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय “नेविगेटिंग द न्यू नेशनल करिकुलम: ए टीचर्स रोडमैप”(Navigating the New National Curriculum: A Teacher’s Roadmap) रहा। कार्यशाला का उद्देश्य: इस कार्यशाला का आयोजन शिक्षकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) के नवीनतम सुधारों और नवाचारों से परिचित कराने के लिए किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आत्मविश्वास के साथ नए पाठ्यक्रम को लागू करने में सक्षम बनाना और उन्हें शिक्षण की आधुनिक तकनीकों से लैस करना था। मुख्य आकर्षण और गतिविधियाँ: नवाचारी शिक्षण पद्धतियाँ: कार्यशाला के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए विशेषज्ञों और शिक्षकों ने शिक्षण की गतिशील पद्धतियों और नए विचारों पर चर्चा की। सहयोगात्मक शिक्षण: शिक्षकों ने समूहों में कार्य करते हुए इस बात पर मंथन किया कि कैसे कक्षा के वातावरण को अधिक जीवंत और छात्र-केंद्रित बनाया जा सकता है। सत्र के दौरान शिक्षकों को एक 'रोडमैप' प्रदान किया गया, जिससे वे राष्ट...

​प्राचीन गुरुद्वारा गुरु नानक संत सभा, ताजगंज में विशेष कीर्तन समागम संपन्न

Image
 आगरा। ताजगंज स्थित प्राचीन गुरुद्वारा गुरु नानक संत सभा में शुक्रवार को विशेष कीर्तन समागम का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आगरा की बड़ी संख्या में 'गुरु नानक नाम लेवा' संगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गुरु महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। ​भक्तिमय कीर्तन से भावविभोर हुई संगत ​कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानी जोगिंदर सिंह जी द्वारा 'सोदर रहिरास साहिब जी' के पाठ के साथ हुआ। इसके पश्चात वीर हरजिंदर सिंह एवं बीबी कश्लीन कौर ने अपनी मधुर आवाज में गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरबाणी की दिव्य स्वर लहरियों से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। संगत ने देर तक गुरु यश का श्रवण किया और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। ​अरदास और लंगर सेवा ​समागम के समापन पर ज्ञानी जी द्वारा गुरु महाराज के सम्मुख सामूहिक अरदास की गई, जिसके उपरांत पावन 'हुकुमनामा' लिया गया। कार्यक्रम के अंत में 'वाहेगुरु' के सिमरन के साथ गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें सभी श्...

मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम में किसानों को मिली बड़ी सौगात,, पंजाब नेशनल बैंक ने 15 करोड़ रुपये तक के कृषि ऋण स्वीकृत किए

Image
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अन्नपूर्णा सेवा सदन, हाथरस रोड, सादाबाद में “मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम” को संबोधित करते डिप्टी जनरल मैनेजर, हेड ऑफिस नई दिल्ली कालका प्रसाद। मंच पर आसीन हैं चेयरमैन सादाबाद हेमलता अग्रवाल, राधा रमण अग्रवाल, डिप्टी जोनल हेड अनिल कुमार अनल तथा सर्किल हेड संजय कुमार श्रीवास्तव। आगरा। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अन्नपूर्णा सेवा सदन, हाथरस रोड, सादाबाद में “मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त बनाते हुए दीर्घकालिक कृषि अवसंरचना को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर आगरा, हाथरस एवं अलीगढ़ जनपदों से बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता कर विभिन्न कृषि योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी जनरल मैनेजर, हेड ऑफिस नई दिल्ली कालका प्रसाद, चेयरमैन सादाबाद हेमलता अग्रवाल, राधा रमण अग्रवाल, डिप्टी जोनल हेड अनिल कुमार अनल तथा सर्किल हेड संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर किसानों को कृषि विकास, डेयरी, कृषि उपक...

“मां के आंचल की छांव में सजा सम्मान का उत्सव” शी विल इंस्पायर संस्था ने मदर्स डे पर मां और सासू मां के सम्मान में आयोजित किया भावनात्मक समारोह

Image
होटल होलीडे इन मे मां और सासू मां के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट करतीं शी विल इंस्पायर संस्था की सदस्य। आगरा। मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की पहली गुरु, पहली मित्र और सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। इसी भाव को आत्मसात करते हुए शी विल इंस्पायर संस्था द्वारा मदर्स डे सेलिब्रेशन का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन गुरुवार को होटल हॉलीडे इन में किया गया। कार्यक्रम में मातृत्व, स्नेह और पारिवारिक मूल्यों का अनुपम संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पीआई इंडस्ट्रीज की सीएसआर एवं ईएसजी हेड डॉ. अक्षिता शुक्ला तथा शिक्षाविद् निधि सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राशि गर्ग ने कहा कि मां का प्रेम जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। मदर्स डे केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि मां के त्याग, समर्पण और स्नेह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्यों ने अपनी मां एवं सासू मां का सम्मान और अभिनंदन कर उन्हें विशेष अनुभूति कराई। पीआई इंडस्ट्रीज की सीएसआर एवं ईएसजी हेड डॉ. अक्षिता शुक्ला ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। मां केवल परिवार की आध...

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिला चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग का प्रतिनिधिमंडल- फूड प्रोसेसिंग व फूड सेफ्टी मंत्रालय को एक करने का दिया सुझाव, यूपी में फूड पार्क की मांग

Image
पंचशील भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान को यूपी फूड एक्सपो एंड कांक्लेव 2026 का पोस्टर का किया विमोचन चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत। साथ में मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, सचिव विकास चतुर्वेदी, सिद्धार्थ अग्रवाल व नितिन अग्रवाल। जून में आगरा में होने वाले यूपी फूड एक्सपो 2026 के पोस्टर का किया विमोचन, मुख्य अतिथि बनने का दिया आश्वासन आगरा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने *14-15-16 जून 2026* को आगरा में आयोजित होने वाले *"उत्तर प्रदेश फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026"* के द्वितीय संस्करण के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने एक्सपो में *मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आश्वासन* दिया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कहा कि शीघ्र ही कार्यक्रम में उपस्थिति की आधिकारिक सूचना भेजी जाएगी। दो मंत्रालयों को एक करने का सुझाव प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और खाद्य सुरक्षा मंत्रालय को एक करने का सुझाव दिया ताकि नीतियां और क्रियान्वयन में एकरूपता आ सके। इस पर मंत्री पासवान ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग और फूड सेफ्टी क...

​बेसहारा पशुओं के संरक्षण के लिए एकजुट हुआ समाज; पंचवटी क्षेत्र में नसबंदी व टीकाकरण अभियान का आगाज़

Image
आगरा। 'सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मूक जीवों की रक्षा करना ही सच्ची मानवता की पहचान है।' इसी सेवा भाव के साथ आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित पंचवटी और आसपास के क्षेत्रों में बेसहारा कुत्तों के स्वास्थ्य और उनकी आबादी नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। ​नगर निगम और समाजसेवियों का संयुक्त प्रयास पंचवटी, निखिल गार्डन, विभव ग्रांड एवं आसपास की कॉलोनियों में बढ़ती बेसहारा कुत्तों की संख्या को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के साथ मिलकर नसबंदी (बांझीकरण) एवं रेबीज टीकाकरण अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पशुओं की संख्या को संतुलित करना है, बल्कि उन्हें और क्षेत्रवासियों को रेबीज जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखना भी है। ​मानवता की मिसाल: समाजसेवी श्याम भोजवानी के विचार अभियान के दौरान समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि:​"मानवता केवल इंसानों की सेवा तक सीमित नहीं है। मूक पशुओं की रक्षा और देखभाल हमारा नैतिक कर्तव्य है। जब समाज मिलकर संकल्प लेता है, तभी एक सुरक्षित और संतुलित वातावरण का निर्माण होता है। यह अभियान पशुओं को सुरक्षित जीवन देने और समाज म...