Posts

AVMD इंस्टीट्यूट के छात्र वेद मित्तल ने रचा इतिहास: CBSE बोर्ड में 90% अंक और CLAT में सबसे युवा रेंकर बन कर चमकाया नाम

Image
​आगरा। आगरा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान AVMD इंस्टीट्यूट के होनहार छात्र वेद मित्तल ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वेद ने न केवल CBSE बोर्ड परीक्षाओं में 90% अंक प्राप्त कर अपने शैक्षिक कौशल का परिचय दिया, बल्कि देश की प्रतिष्ठित विधि परीक्षा (CLAT) में सबसे कम उम्र के रेंकर बनकर संस्थान और शहर का मान बढ़ाया है। ​परिश्रम और सही मार्गदर्शन का परिणाम: वेद की इस असाधारण सफलता के पीछे उनका दिन-रात का परिश्रम और विषयों पर उनकी गहरी पकड़ स्पष्ट रूप से झलकती है। AVMD इंस्टीट्यूट के शिक्षकों और उनके सटीक मार्गदर्शन ने वेद की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वेद की यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो और उसे पाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास किया जाए, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती。 ​संस्कारों और परिवार का सहयोग: वेद अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और परिवार के अटूट सहयोग को देते हैं। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय श्री एन.सी. मित्तल और स्वर्गीय श्रीमती मीरा मित्तल (दादा-दादी) द्वारा दि...

वृंदावन में गूंजी व्यापारियों की आवाज, राष्ट्रीय समागम में उठे बड़े मुद्दे- व्यापारियों की समस्याओं पर राष्ट्रीय स्तर पर मंथन, कई अहम प्रस्ताव पारित

Image
वृंदावन में आयोजित व्यापारी समागम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष टी एन अग्रवाल। आगरा। वृंदावन स्थित माँ ज्वाला धाम श्री कृष्ण आश्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय व्यापारी समागम में देशभर से आए व्यापारिक प्रतिनिधियों ने व्यापार जगत से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर मंथन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, दिलीप सेठ एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष टी एन अग्रवाल सहित विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में पूरे देश में व्यापारिक नीतियों की समानता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता ने बताया कि मंडी शुल्क की धारा पूरे देश में एक समान लागू किए जाने की मांग को लेकर 17 मई को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विदिशा में होने वाली बैठक में गंभीर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर समाधान की दिशा में ठोस प...

मन की उड़ान फाउंडेशन ने मातृ दिवस पर पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल

Image
आगरा। मातृ दिवस के पावन अवसर पर मन की उड़ान फाउंडेशन द्वारा “मातृ दिवस विशेष सेवा अभियान” का आयोजन कर बेसहारा एवं जरूरतमंद माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का सराहनीय प्रयास किया गया। संस्था द्वारा आयोजित इस सेवा अभियान में माताओं के सम्मान, स्नेह और सहयोग की अनूठी भावना देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान माताओं को स्नैक्स, फल, राशन सामग्री एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। संस्था के सदस्यों ने माताओं के साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास कराया। कार्यक्रम का वातावरण भावुक और आत्मीयता से भरपूर रहा। संस्था की अध्यक्ष चंचल गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि “मां का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। सेवा ही मानवता का सबसे सुंदर स्वरूप है।” इस अवसर पर संस्था की सचिव कविता राजवानी, कोषाध्यक्ष नीरा थापर, अंकिता जैन, पवन सिसोदिया, अभिषेक गर्ग एवं ऋतिक वार्ष्णेय ने सक्रिय सहभागिता निभाई और सेवा कार्य को सफल बनाया। यह सेवा अभियान अपना घर, Near Vaishno Bakery, मड़िया क...

शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर शाहगंज गुरुद्वारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Image
सुखमनी साहिब की लड़ी में भाव-विभोर हुई संगत; नाम सिमरन से गूंजा गुरुघर आगरा। पंचम पातशाही श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी के पावन शहीदी पर्व को समर्पित 40 दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन के अंतर्गत गुरुद्वारा दशम पातशाह, शाहगंज में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। अमृतवेले सुबह 4 बजे से ही गुरुद्वारा परिसर सुखमनी साहिब के पाठ और गुरुबाणी के कीर्तन से पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ​मुख्य आकर्षण एवं आध्यात्मिक वातावरण: श्रद्धा और भक्ति की इस लड़ी में बड़ी संख्या में संगत गुरुघर पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में नतमस्तक हो रही है। पूरा वातावरण गुरुवाणी के इन पवित्र बोलों से गुंजायमान है: ​"जपियो जिन अरजुन देव गुरु, फिर संकट जोन गर्भ ना आयों" ​संगत ने नाम सिमरन के माध्यम से मानव कल्याण और 'सरबत के भले' की अरदास की। गुरु महाराज के त्याग और तपस्या को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और मानवता की सेवा का संकल्प लिया। ​सेवा और समर्पण: इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का बलिदान सहनशीलता और धर्म की रक्षा का सर्वोच्च प्रतीक है। उनका ज...

विधानसभा चुनाव 2027: आगरा छावनी विधानसभा सीट के लिए भाजपा में बढ़ी सरगर्मी; संभावित दावेदारों के नामों पर चर्चा तेज

Image
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। ताजनगरी की महत्वपूर्ण आगरा छावनी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के मतदाताओं के बीच चार प्रमुख चेहरों के नाम मजबूती से उभरकर सामने आ रहे हैं। आगरा छावनी विधानसभा के विकास, सुरक्षा और समृद्धि के संकल्प के साथ भाजपा एक "मजबूत नेतृत्व" की तलाश में है। वर्तमान में जो नाम संभावित प्रत्याशियों की सूची में प्रमुखता से देखे जा रहे हैं, वे इस प्रकार हैं: 1. अशोक पिप्पल 2. प्रमोद सिंह 3. जी. एस. धर्मेश 4. गुटयारी लाल दुबे पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन सभी नेताओं का क्षेत्र में अपना-अपना प्रभाव है और वे लंबे समय से संगठन और जनता के बीच सक्रिय रहे हैं। "विकसित और समृद्ध आगरा छावनी" के विजन के साथ ये संभावित प्रत्याशी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। क्षेत्रीय मतदाताओं का मानना है कि 2027 का चुनाव विकास के मुद्दों पर आधारित होगा। ऐसे में भाजपा ...

आस्था का महासंगम: ज्येष्ठ के दूसरे ‘बड़वा मंगल’ पर संकट मोचन दरबार में उमड़ा जनसैलाब

Image
भजन गायक रजत शमशाबादी और बलवीर सिंह की स्वर लहरियों पर झूमे भक्त; विशाल भंडारे में हजारों ने चखा प्रसाद आगरा। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़वा मंगल के अवसर पर ताजनगरी का माल रोड स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। सुबह की पहली किरण के साथ ही बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का जो रेला शुरू हुआ, वह देर रात तक अनवरत जारी रहा। पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' और 'बजरंगबली की जय' के जयकारों से गुंजायमान रहा। ​दिव्य श्रृंगार और मनमोहक झांकियाँ ​उत्सव के लिए मंदिर परिसर को देशी-विदेशी पुष्पों, भव्य विद्युत सज्जा और आकर्षक झांकियों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। बाबा का दिव्य श्रृंगार देख भक्त भावविभोर हो उठे। विशेष पूजन और मंगल आरती के समय भक्तों की अटूट आस्था देखते ही बन रही थी। श्रद्धालुओं ने संकट मोचन के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। ​संगीतमय सुंदरकांड और भक्ति संध्या ​इस पावन अवसर पर भक्त परिवारों द्वारा सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। शाम को आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन...

पुलिस एसपीसीए के साथ या पशु क्रूरता करने वाले अपराधियों के साथ- कैस्पर्स होम संस्था के नेतृत्व में पशु प्रेमियों ने डीसीपी सिटी से मिलकर रखा अपना पक्ष, ज्ञापन सौंपकर पुलिस के सहयोग और दोषियों पर कार्यवाही की मांग

Image
आगरा। शहर में पशु क्रूरता के मामलों में पशु प्रेमियों व पशुओं के लिए काम कर रही संस्थाओं को सहयोग के बजाय अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। पशुओं के लिए कार्य कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है और अपराधियों को संर7ण दिया जा रहा है। निजि संस्थाओं से पालतु पशुओं के लिए इलाज का दबाव बनाया रहा है। वहीं दूसरी और स्ट्रीट एनीमल के साथ खौलता पानी फेंककर क्रूरता करने जैसे मामले सामने आए, लेकिन पुलिस संस्थाओं का सहयोग करने के बजाय अपराधियों के पक्ष में खड़ी नजर आती है। यह शियाकत आज कैस्पर्स होम की चेयरपर्सन विनीता अरोड़ा ने कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से मिलकर की। उन्होंने थाना छत्ता में फोन कर जांच का आदेश देते हुए पूरी तरह सहयोग करने का आश्वासन दिया। पशु प्रेमियों ने कहा कि इस बार सही जांच नहीं हुई तो शहर के पशु प्रेमी पशुओं के साथ कलेक्ट्रेट आकर धरना देंगे। पुलिस के सहयोग के बिना भला संस्थाएं कैसे कार्य कर सकती हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से विशाल सैनी, विकास अग्रवाल, शांतनु बंसल,अंकित शर्मा,सुरेखा आदि उपस्थित थे    थाना एत्माद-दौला प्रभारी ने बिना किसी...