चित्रकला विभाग में एक दिवसीय सेमिनार एवं तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम का भव्य स्वागत
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के चित्रकला विभाग में एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सुनीता यादव द्वारा प्राचार्य जी का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों द्वारा कॉलेज के समस्त अतिथियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
प्राचार्य प्रो. गौतम ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में चित्रकला के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विभाग को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
उप प्राचार्य प्रो. पूनम चांद ने भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु छात्रों को जागरूक किया।
सेमिनार में विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दी गईं:
कोमल (एम.ए.): अवनींद्रनाथ टैगोर का बंगाल स्कूल में योगदान
तमन्ना कुरैशी: रवींद्रनाथ टैगोर का कला जीवन भावना: बादामी गुफाओं के चित्रों का विश्लेषण शिवानी अग्रवाल: अमृता शेरगिल का चित्रकला संघर्ष प्रज्ञा शर्मा: मुगल कालीन कला संदीप सिंह: सम्राट अकबर का कला प्रेम 20 से अधिक शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संचालन लक्ष्मीकांत भार्गव (शोधार्थी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर संयोजिका डॉ. सुनीता यादव ने प्राचार्य जी सहित सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रोफेसरगण भी उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से: प्रो. पूनम चांद (साइकोलॉजी), प्रो. शितिकंठ दुबे (विधि संकाय), प्रो. ए.के. सिंह (बॉटनी), प्रो. विक्रम सिंह (फिजिक्स), प्रो. संध्या यादव (हिंदी), प्रो. गौरव कौशिक (विधि संकाय) एवं शोधार्थी दीप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
चुम्मा तथा धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment