Posts

Showing posts from February, 2026

श्रीमद्भागवत सप्ताह के विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण–सुदामा मित्रता प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Image
आगरा। शमशाबाद रोड स्थित राहुल बिहार कॉलोनी में चल रही पावन श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सप्ताहिक आयोजन का विश्राम दिवस बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ, विशाल एवं भव्य रूप से सजे पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। कथा प्रवक्ता शास्त्री रविकांत जी ने विश्राम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की अलौकिक मित्रता का हृदयस्पर्शी वर्णन किया, उन्होंने बताया कि सच्ची मित्रता त्याग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक होती है। श्रीकृष्ण–सुदामा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे, कथा के मध्य प्रस्तुत श्रीकृष्ण–सुदामा की मनोहारी झांकी ने सभी का मन मोह लिया और पूरा पंडाल “राधे-श्याम” के जयकारों से गूंज उठा। वृंदावन से पधारे संगीत कलाकारों और संजीव राघव के मधुर भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुति से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया, भक्ति सुमधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया, परीक्षित चन्द्रभान सिंह ने बताया कि  इस पावन आयोजन में तोमर परिवार एवं कॉलोनी के भक्तों का विशेष सहयोग सराहनीय रहा, साथ ...

दृष्टिबाधित विद्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य और भावपूर्ण आयोजन किया गया दृष्टिबाधित बच्चों के भजनों से गुंजायमान हुआ कालिंदी विहार

Image
आगरा। 28 फरवरी, 2026 आज कालिंदी विहार स्थित आगरा दृष्टिबाधित विद्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य और भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री - भाजपा प्रणीत महासंघ, जिलाध्यक्ष - क्रीड़ा भारती, चेयरमैन - मिग्फ्रे ग्रुप) विशिष्ट अतिथि सतेंद्र गोदानी डॉ अशोक कुमार गुप्ता कपिल यादव अंकुर पंडित शिवा शर्मा काजल गांधी प्रदीप गांधी प्रवेंद्र गोयल सुनेना आदि ने विद्यालय के बच्चों के साथ रंगों का यह उत्सव मनाया।कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ भक्तिमय शुरुआत: कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा प्रस्तुत होली के भजन और गीत रहे। बच्चों की सुरीली प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा परिसर 'फाग' और भक्ति के गीतों से गुंजायमान हो उठा।ठाकुर जी के साथ होली: मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल और विद्यालय परिवार ने सबसे पहले राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद उत्सव की औपचारिक शुरुआत हुई। अतिथियों का स्वागत माला और पट्टिका पहनाकर किया गया।मुख्य अतिथि का संबोधन बच्चों का उत्साहव...

राधारानी की सखियों ने हर्षोल्लास से मनाया फूलों की होली महोत्सव

Image
आगरा। ताजगंज थाने के सामने शिव मंदिर जुडी आगरा महिला मंडल ताजगंज राधारानी की सखियों ने बड़े उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ फूलों की होली मिलन समारोह मनाया, कार्यक्रम के दौरान सखियाँ भजन-कीर्तन पर झूमती-नाचती रहीं और “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा, रंग-गुलाल के स्थान पर सुगंधित पुष्पों की वर्षा कर प्रेम और आनंद का संदेश दिया गया। मुख्य संयोजिका लक्ष्मी ज्ञानचंदानी ने कहा कि फूलों की होली आपसी प्रेम, सौहार्द और आध्यात्मिक आनंद का प्रतीक है, राधारानी की कृपा से सभी सखियाँ हर साल परिवार की तरह मिलकर इस पावन उत्सव को मनाती हैं, जिससे समाज में सकारात्मकता और भाईचारा बढ़ता है। वहीं समाज सेविका चांदनी भोजवानी ने बताया कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं बल्कि भक्ति और मिलन का अवसर है, जिसमें सभी महिलाएँ प्रभु स्मरण के साथ अपने जीवन में खुशियों के रंग भरती हैं,उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति और परंपराएँ जीवंत बनी रहती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सखियों ने मिलकर लजीज व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को फूलों से होली की शुभकामनाएँ दीं, पूरे आयोजन में...

फागुन के रंग कृष्ण-कालिन्दी के संग, श्रीकृष्ण-कालिन्दी पूजन के साथ यमुना फागुन महोत्सव 1 मार्च को

Image
आगरा। यमुना शुद्धिकरण जन-चेतना अभियान के अंतर्गत 1 मार्च 2026 (रविवार) को सायं 4:30 बजे से 7:30 बजे तक हाथी घाट स्थित यमुना आरती स्थल पर “यमुना फागुन महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा, यह आयोजन आगरा की जीवनदायिनी यमुना नदी के प्रति श्रद्धा, आस्था और स्वच्छता के संकल्प को समर्पित रहेगा। इस संबंध में गिरीश्वर महादेव मंदिर, आगरा कैंट रोड, नामनेर में गुरु वशिष्ठ मानव सर्वांगीण विकास सेवा समिति द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता यमुना सत्याग्रही पंडित अश्विनी कुमार मिश्रा ने की, बैठक में महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। पंडित अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत श्रीकृष्ण-कालिन्दी पूजन, भक्ति गीत-संगीत, सांस्कृतिक नृत्य, रंग-गुलाल तथा फूलों की होली का मनोहारी आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही भव्य दीपदान एवं दिव्य यमुना महाआरती श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होगी, उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के माध्यम से यमुना स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि यमुना हमारी संस्कृति, आस्...

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन

Image
  आगरा। छठवीं पातशाही गुरु हरगोविंद साहिब जी की पावन चरण छोह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरुद्वारा गुरु का बाग मधुनगर आगरा में धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में भव्य एवं दिव्य कीर्तन दरबार का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत फिरोजपुर से आये पंथ के महान कीर्तनिये भाई साहब भाई जगजीत सिंह (बबीहा )द्वारा मधुर एवं भावपूर्ण गुरबाणी कीर्तन से की गई, उन्होंने संगत को नाम सिमरन एवं निरमोल गुरुवाणी से जोड़ते हुए आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया, भाई हरप्रीत सिंह एवं हजूरी रागी वीर जप सिंह ने कीर्तन द्वारा संगत को शब्द गुरवाणी द्वारा निहाल किया, वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह, के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस पावन आयोजन में विशेष सहयोग गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का रहा, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित रूप में संपन्न हुआ, साथ ही अमरजीत सिंह वाधवा परिवार का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिन्होंने तन-मन-धन से सेवा निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया। ऐतिहासिक महत्व से...

विज्ञान की धड़कन, नवाचार की पहचान मिग्फ्रे साइंस एग्जिबिशन 2026: भविष्य का निर्माण, मिग्फ्रे की सही दिशा के साथ

Image
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में साइंस एग्जिबिशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर आर के चौहान (डायरेक्टर श्याम हॉस्पिटल), श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश व मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल (डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), डॉक्टर रीना जालान (को चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (को डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), ऋषि मित्तल (डिप्टी डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप),मिसेस नुपूर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर), मिसेज निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल)मिसेज सुनैना नाथ (के वी पी एस प्रिंसिपल) सभी ने उपस्थित होकर बच्चों को ऊर्जान्वित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने साइंस प्रदर्शनी का उद्घाटन पानी से दीप जलाकर , रिबन काटकर, सौप वाटर और टर्मरिक रिएक्शन आदि एक्सपेरिमेंट्स से किया।  छात्रों ने विभिन्न साइंस मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया, जिन्हें मुख्य अतिथियों ने सराहा और छात्रों को प्रोत्साहित किया। मिग्फ्रे साइंस एग्जिबिशन की वि...

महिला मंडल पंचवटी सखियों द्वारा फूलों की होली उत्साहपूर्वक हुआ सम्पन्न

Image
आगरा। पंचवटी कॉलोनी, ताज नगरी फेज़-2 स्थित महिला मंडल पंचवटी सखियों द्वारा भव्य जगमग रोशनी से सजे राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे फूलों की होली का भव्य एवं आनंदमय आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सखियों ने राधा रानी के समक्ष चंदन टीका कर किया गया। जिससे पूरे वातावरण में भक्तिभाव और सौहार्द की सुगंध की महक रही। ढोलक की थाप पर सखियों ने पारंपरिक नृत्य होली गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया, राधे-राधे के जयकारों के बीच भजनों की मधुर धुनों ने माहौल को पूरे तरीके से आध्यात्मिक बना दिया, राधा कृष्ण स्वरूप बनी मंजू शर्मा निशा गुप्ता संग सभी सखियों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली और प्रेम, उल्लास व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लजीज व्यंजनों, ठंडाई एवं विविध स्वादिष्ट पकवानों का सभी ने आनंद लिया,  पंचवटी संरक्षक ने बताया पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिला मंडल की ओर से यह आयोजन सेवा भाव से किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की, अंत में सभी ने राधा-कृष्ण के जयकारों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।...

जन संवाद वाल्मीकि महासम्मेलन"का आगाज 25 फरवरी दिन बुधवार को जीआईसी ग्राउंड मैदान से किया गया

Image
आगरा। जन संवाद वाल्मीकि महासम्मेलन"का आगाज 25 फरवरी दिन बुधवार को जीआईसी ग्राउंड मैदान से किया गया जिसमें वाल्मीकि समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष चौधरी मानसिंह के द्वारा की गई जिसका संचालन एडवोकेट विमल कुमार के द्वारा और उद्घाटन मनीष कोमल बाबा के कर कमलो से महर्षि भगवान वाल्मीकि जी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जन संवाद वाल्मिकी महासम्मेलन (सार्वजनिक संवाद वाल्मिकी सम्मेलन का  उद्देश्य वाल्मीकि समुदाय को शोषण के खिलाफ खड़े होने, अपने अधिकारों की रक्षा करने और अपनी जनसांख्यिकीय शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। मंच से एक आवाज के साथ सभी वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि हमारे समाज का इतना शोषण हो रहा है, फिर भी हम अपने घरों में मूक दर्शक बनकर बैठे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हमारे भाइयों की बहनों और बेटियों के खिलाफ अत्याचार किए जा रहे हैं और बेटों की हत्या की जा रही है। दोस्तों, यह घिनौना शोषण इसलिए हो रहा है क्योंकि हम अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहते। जिनके साथ ये घट...

ताजमहोत्सव के रैम्प पर बिखर आगरा डिजायनरों का जलवा- ओडीओपी व वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के धरोहर कार्यक्रम में आगरा की महिला डिजायनरों द्वारा पुरानी साड़ियों से तैयार परिधान पहनकर जाने माने मॉडलों ने किया रैम्प वॉक

Image
आगरा। ताज महोत्सव के रैम्प पर आज आगरा की महिला डिजायनरों का जलवा बिखरा था। दादी-नानी और मां की धरोहर पुरानी साड़ियों ने नया रूप रंग लिया था। जिन्हें तैयार किया था देश के जाने माने डिजायनरों के प्रशिक्षण में आगरा की महिला दर्जियों ने। मॉलों के रैम्प करते समय वह भी मंच पर साथ में उतरी। ताजमहोत्सव में मिनिस्ट्री ऑफ टैक्सटाइल, ओडीओपी और वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के धरोहर कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान पुरानी बनारसी, सिल्क की साड़ियों से तैयार परिधान पहनकर जब मॉडल रैम्प पर उतरे तो अपनी संस्कृति और परम्पराओं की कहानी सुनाते नजर आए।    परम्परा और आधुनकता के संगम वाले फैशन शो का शुभारम्भ सांसद राजकुमार चाहर, जीएस धर्मेश, जिलाधिकारी अरविन्द अलिअप्पा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के अंकुश अनामी ने बताया कि लगभग 50 परिधान ताजमहोत्सव में आयोजित वर्कशॉप में आगरा की महिला दर्जियों ने देश के जाने माने डिजायनरों के प्रशिक्षण में एआई आधारित हाई जैक मशीन से तैयार किए गए हैं। बनारसी साड़ियों को आधुनिक सिल्हूट में रीडिज़ाइन कर प्रस्तुत किया गया, जिसमे...

फागुन मास व होली पर्व की आनंदमयी बेला में संगीतमय सुंदरकांड एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन

Image
आगरा। फागुन मास एवं होली के पावन पर्व की हर्षोल्लासपूर्ण भावना के बीच माल रोड स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर (जंगल वाले बाबा) में भक्ति, संगीत और श्रद्धा से ओतप्रोत संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया,मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा और चारों ओर जय श्रीराम तथा बजरंगबली की जय के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर से जुड़े भक्तों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा के साथ किया गया, संगीतमय सुंदरकांड का गायन प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो, रजत शमशाबादी द्वारा भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित भक्तों को प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति में भाव-विभोर कर दिया, मेरी सुनलो मारुति नंदन,,, होली खेल रहे नन्द लाल करदे करदे बेड़ा पार,,,उनके मधुर भजनों और चौपाइयों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य फूलों से सजाया गया तथा बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया, कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने पुष्पों से होली खेलकर फागुन की आनंदमयी परंपरा को जीवंत कर दिया, फूलों की वर्षा के बीच भक्तों ने भक्ति और उ...

फाल्गुन की फुहार में सीनियर सिटीज़न्स ने गुरु नाम सिमरन में सत्संग व कीर्तन का लिया आनंद

Image
आगरा। फाल्गुन मास और होली के पावन अवसर पर पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताज नगरी फेस-2 स्थित सत्संग भवन में सीनियर सिटीज़न्स द्वारा भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से ओत-प्रोत “फाल्गुन की फुहार” सत्संग का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नागरिकों ने गुरु को हाजिर मानते गुरु के सान्निध्य में बैठकर भजन-कीर्तन का रसास्वादन किया और आध्यात्मिक वातावरण में होली की मंगलमय शुभकामनाएँ एक-दूसरे को दीं। सत्संग की शुरुआत गुरु महिमा के स्मरण से हुई, जिसके बाद गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए मधुर भजनों व कीर्तन की प्रस्तुति दी गई, हारमोनियम और झांझ की संगत में प्रस्तुत भक्ति गीतों ने भक्तिरस से सराबोर कर दिया,उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गूंज के साथ भजनों में सहभागिता की और वातावरण “राधे-राधे” व “जय गुरु देव” के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने फाल्गुन मास की आध्यात्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि यह महीना प्रेम, रंग और उल्लास का प्रतीक है तथा होली हमें आपसी भाईचारे, सौहार्द और सद्भाव का संदेश देती है, वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि इस प्रकार के सत्संग से मन को शांति, ऊर्जा...

गुरुद्वारा गुरु का बाग में नए प्रधान का हुआ चयन, संगत में खुशी की लहर

Image
आगरा। मधु नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु का बाग में आज बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धार्मिक वातावरण के बीच गुरु की हज़ूरी में संगत द्वारा नए प्रधान का चयन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हज़ूरी में कीर्तन से हुई। जिसमें कीर्तनकार वीर जप सिंह ने गुरबाणी की अमृतमई गुरवाणी से संगत को भावविभोर कर दिया। बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों से पूरा गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा। हाजिर-नाज़िर, जागती जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सर्व सम्मति से सरदार अरजिंदर पाल सिंह को दो वर्ष के लिए गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधु नगर का मुख्य सेवाधार (प्रधान) चुना गया। संगत ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास की, कि वे उन्हें निरोगी काया, उत्तम स्वास्थ्य और सेवा-भाव प्रदान करें, ताकि वे गुरु घर की सेवा निष्ठापूर्वक कर सकें। इस अवसर पर पूर्व प्रधान भाई नरेंद्र सिंह लालिया सहित समस्त संगत ने प्रधान  अरजिंदर पाल सिंह का पुष्पमालाओं से सम्मान कर गुरु की हज़ूरी में भव्य स्वागत किया, वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। समारोह के दौरान भाई ज्ञानी रविंदर सिंह द्वारा विशेष अ...

पांच हजार बनारसी साड़ियों को रीडिजायन के लक्ष्य के साथ ताजमहोत्सव में हुआ वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के कार्यक्रम का शुभारम्भ - 21 से 26 फरवरी तक विभिन्न प्रांतों के बुनकर अपने कौशल को साझा करने के साथ उप्र के कारीगरों को प्रशिक्षण भी देंगे

Image
आगरा। ताजमहोत्सव में लगभग पांच हजार पुरानी बनारसी साड़ियों को रीडिजायन करने के लक्ष्य के साथ आज वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। जहां कानपुर से आए लैदर कारीगर आगरा के कारीगरों को एम्बेलिशमेंट और इम्बॉस वर्क का प्रशिक्षण भी देंगे। इसके लिए ताजमहोत्सव में मुख्य मंच के पास चार हजार स्वायर फीट के क्षेत्र में सेटअप तैयार किया गया है, जहां देश भर से ए बुनकर व फैशन डिजायनर अपनी कला का कौशल दिखाने के साथ हुनर का आदान प्रदान कर रहे हैं। आगरा के लोग भी अपनी मां या किसी विशेष यादों से जुड़ी अपनी पुरानी बनारसी साड़ियों को यहां रीडिजायन करा सकते हैं।  कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मुख्य अतिथि प्रबंध निदेश उप्र स्मॉल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन के राजकमल यादव ने कहा कि ओडीओपी व वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम का सम्मलित प्रयास है, जिसमें पुरानी चीजों को नया लुक देकर समयानुकल बनाया जा रहा है। उन्होंने लगाए गए सेटअप का अवलोकन कर बुनकरों व डिजायनरों को प्रोत्साहित भी किया। वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के सीईओ अंकुश अनामी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि 21 से 26 फरवरी तक देश के बे...

विज्ञान के सितारे: किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में चमके बच्चे

Image
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एक शानदार आयोजन रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान (चेयरमैन, चौहान हॉस्पिटल), विद्यालय चेयरमैन वीरेंद्र कुमार मित्तल, और विद्यालय डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल , विद्यालय को चेयरमैन डॉक्टर रीना जालान, विद्यालय को डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति चंद्रा,प्रधानाचार्य सुनैना नाथ, सुपरवाइजर ममता सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बच्चों ने लैंप, वाटर डिस्पेंसर, लंग्स वर्किंग मॉडल, सोलर सिस्टम, विंड टर्मिन्ड, रोबोटिक आर्म, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट, और अर्थ क्वीक रेजिस्टेंस बील्डिंग जैसे कई मॉडल्स बनाकर सबको प्रभावित किया। आयोजन में बच्चों की प्रतिभा और नवाचार को देखकर मन भाव विभोर हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी और अपने ज्ञान को साझा किया। मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा, "विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की प्रतिभा देखकर बहुत खुशी हुई। यह आयोजन बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करता ह...

होली महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश संग बिखरेगी फूलों की महक- श्रीअग्रवंश सेवा समिति का होली महोत्सव व फूलों की होली कार्यक्रम 1 मार्च को, सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग महकेंगे होली के रंग, संयुक्त परिवार में रहने वाले होंगे सम्मानित

Image
आगरा। पर्यावरण संरक्षण संग संयुक्त परिवार में मिलजुल कर रहने का संदेश देगा श्रीअग्रवंश सेवा समिति का होली महोत्सव। जहां होली के रंग और फूलों की महक के साथ एकल परिवार के बजाय संयुक्त परिवारों में रहने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं होली के पावन पर्व पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने व संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह जानकारी एमके पुरम में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रवाल ने दी। कहा कि होली केवल रंगों का नहीं बल्कि प्रेम, विश्वास, एकता और आपसी सौहार्द का त्योहार है।  महाराजा अग्रसेन के जयकारों संग दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। बताया कि ग्रीन वैली मैरिज होम, पश्चिमपुरी में एक मार्च को श्रीअग्रवंश सेवा समिति का होली महोत्सव व फूलों की होली कार्यक्रम उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसमें समिति के सदस्यों व परिवारीजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, फैंसी ड्रेस शो (राधा-कृष्ण के स्वरूप में) का आयोजन होगा। वहीं वृन्दावन की मंडली संग मयूर नृत्य व फूलों की होली खेली जाएगी। मुख्य अ...

ताजमहोत्सव में पुरानी बनारसी साड़ियां होंगी रीडिजायन, बुनकरों को मिलेगा प्रशिक्षण- 21 से 26 फरवरी तक विभिन्न प्रांतों के बुनकर अपने कौशल को साझा करने के साथ उप्र के कारीगरों को प्रशिक्षण भी देंगे- वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम का 21-26 फरवरी तक चार हजार स्क्वायर फीट में होगा कार्यक्रम आयोजित, ताज महोत्सव 2026 में आर्टीज़न्स, वीवर्स और डिजाइनर्स का ऐतिहासिक संगम

Image
आगरा। अपकी कीमती और यादों से भरी पुरानी बनारसी व सिल्क की साड़ियों को ताजमहोत्सव में नया रूप-रंग मिलेगा। 21 से 26 फरवरी तक देश के बेहतरीन डिजायनर इन्हें रीडिजायन कर आपके लिए परम्परागत व आधुनिक परिधान तैयार करेंगे। विभिन्न प्रांतों से आमंत्रित बुनकर अपनी कला व उत्पादों का प्रदर्शन भी करेंगे। कानपुर से लेदर पर एम्बेलिशमेंट और इम्बॉस वर्क करने वाले कारीगर, कच्छ से प्राकृतिक रंगाई की परंपरा को जीवित रखने वाले नेचुरल डाइंग विशेषज्ञ, जरी और ज़र्दोज़ी के अनुभवी आर्टीज़न्स अपनी तकनीकों का लाइव प्रदर्शन करेंगे। इनका उद्देश्य केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के स्थानीय कारीगरों के साथ कौशल साझा करना और प्रशिक्षण देना भी है। यह जानकारी आज ताजमहोत्सव में वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के सीईओ अंकुश अनामी ने आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। बताया कि ताज नगरी आगरा में आयोजित ताज महोत्सव 2026 में इस वर्ष वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम की भागीदारी भारतीय शिल्प और फैशन को एक साथ लाने की महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रही है। यह सहभागिता केवल प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्टीज़न्स, वीवर्स और फैशन डिजाइ...

झूलेलाल जयंती की तैयारियां शुरू—चंद्र दर्शन के साथ रंगूराम धाम में हुई जोत प्रज्वलित, सिंधी समाज में उत्सव का माहौल

Image
आगरा। भगवान झूलेलाल जयंती के पावन पर्व की तैयारियों का शुभारंभ आज चंद्र दर्शन के साथ पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में हुआ। सिंधी समाज द्वारा इस अवसर पर पूज्य बहिराणा साहिब की विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान झूलेलाल की पवित्र ज्योति (जोत) प्रज्वलित की गई और जयंती के आगमन की खुशियों में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला प्रारंभ कर दी गई। कार्यक्रम बाबा रंगूराम धाम, कैलाशपुरी में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सत्संग, पल्लव, आरती एवं प्रसादी (भंडारा) में भाग लिया, पूज्य स्वामी गुरुमुख दास उदासीन एवं दास दीपक उदासीन द्वारा सत्संग में अमृतमयी वाणी की वर्षा की गई, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे, संपूर्ण वातावरण “झूलेलाल बेड़ा पार” के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। सिंधी समाज के लिए यह पर्व अत्यंत आस्था और उल्लास का प्रतीक है, शहर की विभिन्न पूज्य सिंधी पंचायतों एवं श्री झूलेलाल मंदिरों में झूलेलाल जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। समाज के लोगों ने बताया कि यह पर्व उनके लिए दीपावली के समान होता है,हर घर में विशेष पूजा, सजावट एवं सर्व समाज मे प्रसाद वितर...

अमावस्या के पावन अवसर पर गुरुद्वारे में दिव्य कीर्तन-कथा, अमृतसर से पधारे कथावाचक ने संगत को किया निहाल

Image
आगरा। अमावस्या के पावन दिवस पर गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में अत्यंत भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब अमृतसर से धर्म प्रचार कमेटी के भाई डिम्पल सिंह कथावाचक ने गुरमत प्रचार-प्रसार के अपने देशव्यापी प्रवास के अंतर्गत संगत को गुरुबाणी का अमृतपान कराया। कथावाचक ने अपने भावपूर्ण प्रवचनों में मानव जीवन की सार्थकता, नाम सिमरन की महिमा तथा गुरु की शरण में रहने का महत्व अत्यंत सरल और हृदयस्पर्शी शब्दों में समझाया, उन्होंने कहा कि अमावस्या का दिन आत्मचिंतन, सेवा और प्रभु स्मरण के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। समागम में कीर्तनकार भाई हरजिंदर सिंह जी ने गुरुबाणी की मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देकर संगत को भक्ति रस में सराबोर कर दिया,बोले सो निहाल सत श्रीअकाल के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर कीर्तन का आनंद लेते रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर गुरु चरणों में मत्था टेका, ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की अरदास की, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी...

विद्यार्थियों को पर्यावरण व जीव रक्षा के प्रति किया जागरूक-- होली पब्लिक स्कूल में कैस्पर्स होम व लॉयन्स क्लब आगरा यशकीर्ति ने विद्यार्तियों में जागरूकता के लिए किया कार्यक्रम का आयोजन

Image
आगरा। सभी जीवों को प्राकृतिक संसाधनों के प्रति सम्मान और करुणा (नुच्छेद 51 (जी), बुनियादी कानून, पर्यावरण की रक्षा, सुधार व जानवरों के साथ सहअस्तित्व के तरीके, गरिमापूर्ण जीवन व दूसरों की गरिमा व स्वतंत्रता का सम्मान (अनुच्छेद 21) जैसे विषय के साथ विद्यार्थियों को महंगी कीमत देकर विदेशी ब्रीड को पालने से बेहतर है कि भारतीय श्वानों की देखभाल के लिए जागरूक किया गया। भरपेट भोजन व देखभाल होने से वह आपके शत्रु नहीं बल्कि सहयोगी और मित्र ही बनेंगे। लॉयन्स क्लब आगरा यशकीर्ति की अध्यक्ष व कैस्पर्स होम की चेयरपर्सन विनीता अरोरा ने यह बात शास्त्रीपुरम स्थित होली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देसी श्वानों के प्रति जागरूक करते हुए कही।   कहा कि पशु कल्याण के विषय में बच्चों को सामान्य नियम व कानून की जानकारी होनी चाहिए। जानवर किस तरह से पर्यावरण के साथ जुड़े हैं और इंसान के अस्तित्व के लिए जानवरों की पस्थिति भी कैसे महत्वपूर्ण है। इस विषय में विद्यार्थियों को जानकारी देकर हम एक बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग का प्रयास कर रहे हैं। चार्टर प्रसीडेंट लायन्स क्लब आग...

शिवजी ब्याहने चले पालकी सजाएके, भवूती रमाएके... श्रीयोगेश्वर माता महाकाली मंदिर, जोगी पाड़ा से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा- नंदी पर सवार शिवजी, हाथ में तलवार और खप्पर लिए महाकाली, भूतप्रेत की टोली संग शिव शम्भू जैसी झांकियां देखने के उमड़े श्रद्धालू

Image
आगरा। नंदी पर सवार हाथ में त्रिशूल लिए, भूत प्रेतों की टोली संग पार्वती को ब्याहने के लिए मंदिर परिसर से जैसे ही शिवजी की बारात निकली हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। भवूती लटेपे, मुंडों की माला पहन दूल्हा बने शिवजी के स्वरूप को देखने के लिए हर श्रद्धालू ललायित था। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों संग 11 आकर्षक झांकियां के साथ जोगी समाज द्वारा श्रीयोगेश्वर माता महाकाली मंदिर, जोगीपाड़ा, शाहगंज से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।    य़ोभायात्रा का शुभारम्भ श्रद्धालुओं ने सम्मलित रूप से फीता काटकर किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विध्नविनाशक भगवान गणपति, उसके बाद रुद्रांश हनुमान जी रथ पर विराजमान थे। नव दुर्गा के नौ स्वरूपों, समाधी में लीन महादेव, राम दरबार, राधा-कृष्ण, खाटू श्याम जी+ और शिवपार्वती की झांकी ने भी भक्तों का मन मोह रही थी। मंदिर परिसर से प्रारम्भ हुई झांकी सोरों कटरा, साकेत कॉलोनी, शिवाजी नगर, रामनगर पुलिया, पृथ्वीनाथ फाटक में भ्रमण करते हुए पुनः शाहगंज स्थित महाकाली मंदिर पहुंची।  इस अवसर पर मुख्य ...

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में हुआ भव्य अभिषेक, पूरी रात गूंजे भजन-कीर्तन

Image
आगरा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माता सीता की नगरी पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताज नगरी फेस-2 स्थित पाँच सौ अस्सी परिवारों की कॉलोनी में श्रद्धा, भक्ति और सद्भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पं. गिरीश उपाध्याय द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का पवित्र अभिषेक किया गया, इसके पश्चात पंचवटी परिवार के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से शिवलिंग पर जल, दुग्ध, बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और पुष्पों से सुसज्जित किया गया, वहीं भगवान शिव का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा, भक्तों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। आयोजकों के अनुसार महाशिवरात्रि की पावन रात्रि में महिलाओं द्वारा पूरी रात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें शिव भक्ति के मधुर भजनों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर कॉलोनी के संरक्षक श्याम भोजवानी ने सभी श्रद्धालुओं क...

वैलेन्टाइन डे पर कैस्पर्स होम का प्यार का संदेश, पशु प्रेमियों से मत करो मतभेद- कैस्पर्स होम ने कमला नगर स्थित कन्हैया पार्क में रायपुर के शिव प्रसाद ध्रुव की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, श्वास को भोजन डालने पर की गई थी मारपीट

Image
आगरा। हमारा धर्म हमें जीव जन्तुओं की रक्षा करना भी सिखाता है। परन्तु आज कुछ लोग खुद जीवों की सेवा करने के बजाय पशु प्रेमियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उन्हें प्रताड़ित करते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आर्डर को भी ट्विस्ट किया जा रहा है। विशेषकर अपार्टमेंटों में इस तरह की दिक्कत ज्यादा है, जो शायद सोसायटी के अन्दर भारत के कानून को भी नहीं मानते। यह बात कैस्पर्स होम द्वारा कमला नगर स्थित कन्हैया पार्क में फीडर्स के समर्थन में किए विरोध प्रदर्शन में चेयरपर्सन विनीता अरोरा ने कही। बताया कि रायपुर में एक श्वान को भोजन खिलाने के विरोध में पीट कर की गई शिव प्रसाद ध्रुप ही हत्या के विरोध में वैलेन्टाइन डे पर देश भर के पशु प्रेमियों ने अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।   कहा कि सबसे अधिक दिक्कत गेटबंद कालोनियां व हाईराइज बिल्डिंग में आ रही हैं, जहां से फीडर्स को प्रताड़ित और धमकाया जाता है। पशु प्रेमियों ने कहा कि कुछ लोग समझते हैं कि श्वानों को खाना खिलाना मानों पाप है। जबकि यह वही देश है जहां हर घर में पहली रोटी गाय और अंतिम रोटी श्वान की निकलती थी। कोई भी श्वान तभी आक्रामक होत...

श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर सुदामा चरित सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Image
आगरा। ताज नगरी स्थित ए डी ए हाइट्स सोसायटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर आज वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और भावविह्वल रहा, कथा व्यास सुनील शास्त्री जी ने अत्यंत सुचिंतित एवं मार्मिक शैली में सुदामा चरित का वर्णन करते हुए भक्त और भगवान के निष्कपट प्रेम, मित्रता तथा समर्पण की अनुपम व्याख्या की, कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु बार-बार भाव-विभोर होकर राधे-राधे के जयघोष से वातावरण गुंजायमान करते रहे। ए डी हाइट्स परिवार के सभी सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया, पूरे सात दिनों तक सोसाइटी परिसर मानो वृंदावन धाम का रूप ले चुका था, भजन, कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन के बीच श्रद्धालु झूमते-नाचते दिखाई दिए और कथा के प्रत्येक प्रसंग का आत्मिक आनंद लिया। विश्राम दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कथा से आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की, कार्यक्रम के समापन पर सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कांत लवानिया ने सभी श्रद्धालुओं, आयोजकों तथा सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक भक्ति और सेवा भाव ही समाज को जोड़ने की सब...

आगरा बनस्थली विद्यालय में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें Dolly's Public Inter College तथा AVMD Institute के विद्यार्थियों की भी गरिमामयी सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

Image
आगरा। आगरा बनस्थली विद्यालय में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें Dolly's Public Inter College तथा AVMD Institute के विद्यार्थियों की भी गरिमामयी सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में Raj Kumar Gupta (महानगर अध्यक्ष, भाजपा) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “विद्यार्थी जीवन संघर्ष और निर्माण का समय होता है। यदि आप लक्ष्य स्पष्ट रखकर ईमानदारी और परिश्रम से आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित है। अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान हमेशा बनाए रखें, यही आपकी असली पूंजी है।” साथ ही Pankaj Jain (मंडल अध्यक्ष) ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। Anil Kumar Saraswat एवं Nitish Bhardwaj की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। 🌟 प्रबंधन एवं शैक्षणिक नेतृत्व के संदेश चेयरमैन V.K. Mittal ने कहा, “सफलता अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है।” डायरेक्टर Manish Mittal ने आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता पर बल दिया। को-चेयरमैन Reena Jalan ने शिक्षा और संस्...

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश

Image
आगरा। 11 फरवरी 2026 को अग्रवाल समाज नामनेर के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला संघर्ष समिति के बैनर तले जिला अधिकारी महोदय आगरा को मुख्यमंत्री जी के नाम का ज्ञापन दिया गया l जिसमें अग्रवाल समाज नामनेर के द्वारा स्पष्ट किया गया कि मामला स्टांप ड्यूटी चोरी का नहीं है बल्कि मामला फर्जी तरीके से दान पत्र किए जाने का है l बीके गुप्ता ने खुद को मुख्य ट्रस्टी व अन्य ट्रस्टीयो को मरा हुआ बताकर फर्जी तरीके से यह बैनामा/दान पत्र किया है जबकि वीके गुप्ता के पास उक्त संपत्ति कोई मालिकाना अधिकार भी नहीं है l यह संपत्ति चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला चैरिटेबल ट्रस्ट की है जिसका संरक्षण अग्रवाल समाज नामनेर के पास है l रजिस्ट्रार के द्वारा ट्रस्ट की जमीन से संबंधित नियमों की अनदेखी कर कर एवं बिना यह जांच किए कि जो व्यक्ति यह दान पत्र करने आया है वह उसका उत्तराधिकारी है कि नहीं है फर्जी तरीके से यह दान पत्र कर दिया। जिलाधिकारी महोदय ने विनम्रता के साथ अग्रवाल समाज नामनेर को सुना एवं तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए। अग्रवाल समाज के द्वारा जब AIG योगेश कुमार जी से फोन पर बात की गई तो उन...

धन-धन बाबा अजीत सिंह जी जन्मदिन का पोस्टर विमोचन संपन्न

Image
आगरा। धन-धन बाबा अजीत सिंह जी के पावन जन्मदिन समारोह को लेकर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजक समिति एवं अरोड़ा परिवार की उपस्थिति में मीडिया को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजक समिति ने बताया कि धन-धन बाबा अजीत सिंह जी का जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में विशेष कीर्तन दरबार 11 फरवरी 2026, बुधवार को शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक गुरुद्वारा अजीत नगर, खेड़िया मोड़, आगरा में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। मनोज नौतनानी ने बताया कार्यक्रम के दौरान शबद कीर्तन का पाठ ज्ञानी गुरदेव सिंह जी (ऑस्ट्रेलिया वाले) द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष रूप से संत बाबा प्रीतम सिंह जी, मुखी गुरुद्वारा गुरु का ताल श्रद्धालुओं को दर्शन प्रदान करेंगे। आयोजन में अरदास एवं गुरु इतिहास से संबंधित कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। आयोजक समिति ने समस्त संगत एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। अध्यक्ष ब्रजिंदर सिंह बावा, चरणजीत सिंह, हरसिमरन सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, जगतजीत सिंह, परमजीत सिंह मक्क...

श्री राधाकृष्ण मंदिर पंचवटी में दशमी वर्षगांठ श्रद्धा व उत्साह से हुई संपन्न

Image
आगरा। श्री राधाकृष्ण मंदिर, पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी स्थित मंदिर की दशमी वर्षगांठ बड़े ही श्रद्धा भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस पावन अवसर पर पंचवटी महिला मंडल  के  तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सद्भावना कॉलोनी के 580 परिवारों ने सहभागिता कर, धार्मिक एकता और सामाजिक सद्भाव का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधे-राधे की गूंजती जय-जयकार के बीच हुआ। मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं को भव्य एवं आकर्षक पोशाकें धारण कराई गईं, संपूर्ण मंदिर परिसर को अद्भुत एवं मनोहारी फूल बंगले से सजाया गया, जिससे वातावरण पूर्णता भक्तिमय हो उठा। मुख्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान पंडित गिरीश उपाध्याय द्वारा, विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराए गए, इसके पश्चात आयोजित हवन-यज्ञ में सभी परिवारों ने बारी-बारी से आहुतियां देकर धर्मलाभ प्राप्त किया,भव्य महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया,इस अवसर पर पंचवटी कॉलोनी के संरक्षक एवं समाजसेवी श्याम भोजवानी का विशेष योगदान सराहनीय र...

बत्तीसवें वार्षिक उत्सव पर 22वां सामूहिक जनेऊ संस्कार संपन्न- सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी के सान्निध्य में 35 बच्चों का विधिवत संस्कार, हजारों की संगत रही उपस्थित

Image
आगरा। सनातन संस्कृति, वैदिक परंपराओं एवं संस्कारों के संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ते हुए स्वामी टेँऊराम आश्रम, केदार नगर, शाहगंज, आगरा में बत्तीसवें वार्षिक उत्सव के अवसर पर 22वां सामूहिक जनेऊ संस्कार समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ, यह पावन आयोजन सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी की अध्यक्षता एवं पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 35 बच्चों का विधिवत जनेऊ संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर प्रातःकाल से ही हजारों की संख्या में संगत, श्रद्धालु, अभिभावक एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वैदिक परंपरा के अनुसार पंडित भूपेंद्र महाराज, पंडित जय किशन महाराज, पंडित विकास महाराज, पंडित दीपक महाराज, पंडित मयंक महाराज, पंडित अमित महाराज, पंडित नारी महाराज, पंडित विक्की महाराज, पंडित पुनित महाराज सहित अन्य आचार्यों द्वारा शुद्ध मंत्रोच्चार के साथ बच्चों को जनेऊ धारण कराया गया। इस पावन अवसर पर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी के मुखारबिंद से खुशियों के भजन सत्संग से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना द...

_प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद और आईपीएस नवनीत सिकेरा सहित ब्रज की 12 विभूतियों को मिलेगा ‘ब्रज रत्न अवार्ड’_ * ट्राॅफी के अनावरण के साथ हुई अवार्डीज के नामों की उद्घोषणा * बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे शिरकत

Image
आगरा। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के 9वें संस्करण में ब्रज मंडल की उन विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के बल पर समाज, कला, संस्कृति और राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। कला, साहित्य, संस्कृति, संगीत, अभिनय, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ब्रज की 12 विभूतियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल चयनित अवार्डियों को सम्मानित करेंगे। गुरुवार को होटल लेमन ट्री, आगरा में आयोजित उद्घोषणा समारोह में चयनित अवार्डियों के नामों की घोषणा के साथ-साथ ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ की ट्राॅफी का विधिवत अनावरण भी किया गया। ट्राॅफी का अनावरण इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग, डाॅ. सुशील गुप्ता, एसबीआई के एजीएम पुनीत शर्मा, डाॅ. अशोक शर्मा, राममोहन कपूर, शकुन बंसल एवं राजीव वासन...

नामनेर सिंधी धर्मशाला में भव्य दिव्य सत्संग सद्गुरु स्वामी टेऊँराम साहेब जी की महिमा का हुआ भावपूर्ण वर्णन- हजारों की संगत ने लिया आध्यात्मिक आनंद, विशाल भंडारे का आयोजन

Image
आगरा। सद्गुरु स्वामी टेऊँराम साहेब जी के गद्दीनशीन, पूज्य स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी के पावन सान्निध्य में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तीसरे दिन नामनेर स्थित सिंधी धर्मशाला में भव्य एवं दिव्य सत्संग का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ,सत्संग में हजारों की संख्या में उपस्थित संगत ने कीर्तन, प्रवचन एवं गुरु महिमा का श्रवण कर आत्मिक आनंद की अनुभूति की। सत्संग को संबोधित करते हुए स्वामी जी के मुखारविंद से भजन : शहर खंडुअ में पैदा ध्यानों थियडो, संतन जो सरदार स्वामी टेँऊराम अवतार,,सद्गुरु स्वामी टेऊँराम साहेब जी की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नामनेर वह पावन भूमि है, जहाँ स्वामी टेऊँराम साहेब जी ने अपने जीवन के अनेक महत्वपूर्ण दिन व्यतीत किए, यहीं उनकी कुटिया का निर्माण हुआ और आज उनकी पावन प्रतिमा स्थापित है। इस पवित्र स्थल को नमन करते हुए साईं जी ने कहा कि नामनेर की भूमि पर बैठकर सत्संग करना स्वयं में सौभाग्य और गुरु कृपा का प्रतीक है। इस अवसर पर स्वामी जी द्वारा स्वामी टेऊँराम साहेब जी के पावन चित्र के समक्ष श्रद्धा एवं भक्ति भाव से दीप प्रज्वलन किय...

ग्राम कल्याण के संकल्प के साथ संजय शर्मा की गोरखनाथ धाम तक पदयात्रा

Image
आगरा। आस्था, संयम और ग्राम कल्याण की भावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ग्राम महाव, थाना इरादतनगर, ब्लॉक सैय्या, तहसील खेरागढ़, जनपद आगरा निवासी संजय शर्मा (एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट) ने ग्रामवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं सामाजिक कल्याण की कामना को लेकर श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर तक पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। इस पावन संकल्प की पूर्ति हेतु संजय शर्मा ने सर्वप्रथम अपने ग्राम की सात परिक्रमा कर सात दिनों तक कठोर मौन व्रत का पालन किया, उनका यह तपस्वी मौन व्रत पूर्ण हुआ, इसके उपरांत उन्होंने पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ ग्राम महाव से गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ धाम के लिए अपनी पदयात्रा प्रारंभ की। संजय शर्मा ने बताया कि यह यात्रा उनके जीवन की एक गहन आध्यात्मिक साधना है, जिसके माध्यम से वे बाबा गोरखनाथ के चरणों में नमन कर अपने ग्राम, समाज एवं राष्ट्र के लिए सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव की प्रार्थना करेंगे, उन्होंने कहा कि यह संकल्प केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समस्त ग्रामवासियों की मंगलकामनाओं से जुड़ा हुआ है। पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर ग्राम में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा, ग्रामवास...

सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के आगमन पर काला महल प्रेम प्रकाश आश्रम में श्रद्धा का सैलाब

Image
आगरा। सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के गद्दीनशीन सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के पावन आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को दूसरे दिन प्रेम प्रकाश आश्रम, काला महल में श्रद्धा, भक्ति और सत्संग का दिव्य वातावरण देखने को मिला, प्रातःकाल साईं जी के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक प्रथम हवन, प्रेम प्रकाशी ध्वजारोहण एवं सत्संग भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ, हवन की पावन अग्नि में आहुतियों के साथ संगत ने विश्व कल्याण, शांति और सद्भाव की कामना की। सायंकालीन कार्यक्रम में आश्रम परिसर कीर्तन की अमृतमयी वर्षा से गूंज उठा, स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज ने कीर्तन एवं प्रवचनों के माध्यम से संगतों को 'सतनाम साक्षी प्रेम प्रकाश पंथ' के दिव्य संदेश से जोड़ा, साईं जी की करुणामयी वाणी, सरल उपदेश और भावपूर्ण कीर्तन ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय को भक्ति से भर दिया। साईं जी ने अपने प्रवचनों में प्रेम, सेवा, सत्य और सद्भाव को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि गुरु कृपा से ही मानव जीवन सार्थक होता है, उनके मुखारविंद से निकले प्रत्...