Posts

Showing posts from July, 2025

वी.के. मित्तल (MIGFRE चेयरमैन) की गरिमामयी उपस्थिति में डी कैम्ब्रिज स्कूल में चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

Image
आगरा। हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि डी कैम्ब्रिज स्कूल में मुख्य अतिथि श्री वी.के. मित्तल ( मिगफ्रे चेयरमैन)की गरिमामयी उपस्थिति में, रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेटर के सहयोग से एक सफल चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शिविर के माध्यम से छात्रों एवं स्टाफ को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जागरूकता प्राप्त हुई। करीब 150 छात्रों की दांत, आंख और त्वचा की जांच की गई और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सलाह प्रदान की गई। 🌱 इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणा देने हेतु वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ ने मिलकर विभिन्न पौधे लगाए। 🙏 हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेटर के समर्पित सदस्यों का, जिनकी सेवा भावना से यह आयोजन संभव हो सका: रोटेरियन डॉ. तनवीर कमर – अध्यक्ष रोटेरियन विकास अग्रवाल – सचिव रोटेरियन भारती अरविंद – निदेशक, अंतरराष्ट्रीय सेवा रोटेरियन लीला गुप्ता – संयुक्त सचिव रोटेरियन अंशु सेठ – निदेशक, व्यावसायिक सेवा रोटेरियन मोहित गुप्ता – निदेशक, सामुदायिक सेवा रोटेरियन डॉ. आशीष कमल – प्रोफेसर (...

नगर निगम की खुली पोल: आगरा शहर बारिश से जलमग्न, वार्ड-दर-वार्ड मे मचा पानी भरने से हाहाकार

Image
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में नगर निगम की पोल खुल गई है। पूरे शहर का हाल बेहाल है। बारिश पढ़ने पर व्यापाक इंतजाम ही नहीं आगरा के लगभग हर वार्ड में पानी भर गया, सड़कें तालाब बन गईं और नाले नालियों का गंदा पानी गलियों कॉलोनीयों और दुकानों में घुस गया। आम जनमानस का परेशान व्यापारियों का कारोबार आना-जाना ठप हो गया है, लोग घरों में कैद हैं और गलियों में बदबू का माहौल बना हुआ है। जलभराव की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है, हर गली-मोहल्ला गड्ढों से भरा पड़ा है। टूटी सड़कें, जर्जर नाली व्यवस्था और लापरवाह नगर निगम—आगरा की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। "वाह रे प्रशासन, वाह रे भगवान!"—जनता जानना चाहती है क्या यही उत्तर प्रदेश का नंबर दो पर आने वाला आगरा धोखा है व्यापारियों का लाखो करोडो का नुक्सान, गुर तेग बहादर कॉलोनी के घरो मे पानी भर गया अनेको बस्ती घर जलमग्न बिजलीघर मुग़ल रोड अग्रवन सेवा सदन रोड कमलानगर बलकेशवर आईटीआई रोड श्मशाबाद रोड फतेहाबाद रोड इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। नगर निगम की निष्क्रियता और लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह है कि शासन-प्रशा...

आगरा मंडल में माह जुलाई-2025 में 33 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र व गोल्ड प्लेटिड सिल्वर मेडल प्रदान किये गये।

Image
आगरा। गगन गोयल, मण्डल रेल प्रबंधक आगरा के दिशानिर्देशन एवं दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा की अध्यक्षता में आगरा मण्डल में दिनाँक 31.07.2025 को सेवानिवृत्त होने वाले 33 रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाणपत्र व मेडल वितरण हेतु समापन समारोह का आयोजन मंडल कार्यालय आगरा के गोवर्धन सभागार में किया गया। आगरा मण्डल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को आन लाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किये गये। समारोह का उद्घाटन श्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा अपने उद्घाटन भाषण से किया गया एवं उनके द्वारा सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्ति पर देय सेवा प्रमाण पत्र, पेंशन पेमेंट आर्डर एवं मेडल वितरण करने के उपरान्त श्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को...

श्रीमती बी०डी० जैन कन्या महाविद्यालय में रामचरितमानस की चौपाईयों और दोहों का पाठन छात्राओं द्वारा किया गया।

Image
आगरा। श्रीमती बी०डी० जैन कन्या महाविद्यालय में 31.07.2025 को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचन्द और भक्तिकाल के राम भक्ति शाखा के मूर्धन्य महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी जयन्ती पर हिन्दी विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिन्दी साहित्य की दोनों महान विभूतियों के साहित्य पर विचार विमर्श, व्याख्यान, कहानी पाठ एवं रामचरितमानस की चौपाईयों और दोहों का पाठन छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की कर्मठ प्राचार्या प्रो० वन्दना अग्रवाल जी और हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो० शिखा श्रीधर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। प्राचार्या जी द्वारा राम राज्य की अवधारणा एवं राम-सीता के नाम की नैतिक मूल्यों के रूप में व्याख्या की। कार्यक्रम को गति देते हुए डॉ० प्रतिमा सिंह द्वारा मानस मर्मज्ञ गोस्वामी जी की चौपाईयां एवं मानस के मर्मज्ञ को छात्राओं के ज्ञानवर्धन के लिए प्रस्तुत किया गया। इस महती कार्यक्रम की सूत्रधार एवं कुशलसंचालन सुश्री अंकिता तिवारी द्वारा किया गया। सुश्री अंकिता तिवारी ने तुलसीदास जी के समन्वयवाद पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रो० शिखा श्रीधर ...

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का लोकार्पण *तीन सौ वर्ष पुरानी पुस्तकों के संग्रह ने राज्यपाल को किया प्रभावित, युवाओं को पुस्तक संस्कृति से जुड़ने के लिए किया प्रेरित*

Image
आगरा। सदर बाजार में स्वतंत्रता-पूर्व वर्ष 1900 में स्थापित ऐतिहासिक पुनर्विकास क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का बुधवार को लोकार्पण उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया। आगरा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पुनर्विकास हुई लाइब्रेरी के संचालन का जिम्मा संभाल रहे छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं पंकज स्कैनिंग एंड पैथोलॉजी रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज महेन्द्रू तथा छावनी परिषद की निवर्तमान सदस्य डॉ. रेनू महेन्द्रू एवं महेन्द्रू परिवार के अन्य सदस्यों में शामिल अरुण महेन्द्रू, रेखा महेन्द्रू, डॉ. करन महेन्द्रू, डॉ. आकृति महेन्द्रू, डॉ. शिव महेन्द्रू और डॉ. सांची महेन्द्रू ने राज्यपाल के आगमन पर पुष्पगुच्छ एवं बच्चों की पुस्तकें भेंट कर उनका स्वागत किया।   इसके उपरांत महामहिम ने नव-निर्मित भवन की शिलापट्टिका का अनावरण और पुस्तकालय का रिबन खोलकर उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय उनके साथ मौजूद रहे। राज्यपाल ने लाइब्रेरी भ्रमण करते हुए भवन परिसर का गहन अवल...

गगन गोयल ने ग्रहण किया मण्डल रेल प्रबन्धक आगरा का कार्यभार

Image
आगरा। गगन गोयल ने उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मण्डल में मण्डल रेल प्रबन्धक का पदभार ग्रहण किया। आगरा आने से पूर्व, गगन गोयल उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर में मुख्य इंजीनियर (निर्माण) के पद पर कार्यरत थे। श्री गगन गोयल से पूर्व मण्डल रेल प्रबन्धक/आगरा के पद पर तेज प्रकाश अग्रवाल कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद, मण्डल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल ने मण्डल कार्यालय के गोवर्धन सभागार में सभी शाखा अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में पूर्व मण्डल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल भी उपस्थित थे। सभी शाखा अधिकारियों को संबोधित करते हुए मण्डल रेल प्रबंधक ने कहा कि "संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सभी को पूर्व की भाँती टीम भावना के साथ कार्य करना होगा और आगरा मंडल को और ऊँचाइयों पर ले जाना होगा |" गगन गोयल 1997 बैच के भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। गोयल बीई सिविल की शिक्षा हासिल करने के उपरांत सन् 1998 से भारतीय रेल में कार्यरत हैं । पूर्व रेलवे के बिलासपुर मंडल से रेल सेवा की शुरुआत करते हुए श्री गगन गोयल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं उत...

सावन के पवित्र दिनों दाल बाटी पार्टी का आनंद महिलाओ ने परिवार के साथ किया ख़ुशी का इजहार

Image
आगरा। श्रावण मास पवित्र महीने के पावन अवसर पर आगरा शहर की 580 परिवार की पौश कॉलोनी पार्श्वनार्थ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी फेस दो पर, पी आर डब्लू ए सोसायटी के सहयोग से दाल बाटी पार्टी पर सांस्कृतिक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय संस्कृति एवं नारी शक्ति के पारंपरिक स्वरूप को उजागर करते हुए, हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज़ को मध्य रखते स्वागत कार्यक्रम में झूले, मेहंदी, लोक नृत्य, गीत-संगीत और पारंपरिक वेशभूषा की प्रतियोगिताओं का सुंदर समावेश रहा परिवार की बहनो ने पारंपरिक तीज गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं और सावन की फुहारों में झूमते हुए सभी ने उत्सव मे लजीज व्यंजनों दाल बाटी का आनंद लिया। देर रात तक चले आयोजन में शामिल सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन के उमंग भरे उत्सव की बधाई दीं  सोसायटी के संरक्षक श्याम भोजवानी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरियाली को बचाने का पंचवटी परिवार के साथ संकल्प लिया। पी आर डब्लू ए सोसायटी के सभी मेंबरों ने आयोजन के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश समाज को द...

मंथन अंतरविद्यालयी अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Image
 आगरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा के शास्त्रीपुरम परिसर में *मंथन* अंतर विद्यालय, अंग्रेजी विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर के 16 विद्यालयों के लगभग 190 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आर. के. पांडे ने वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता विभिन्न श्रेणी प्राइमरी, मिडिल, सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए चार चरणों में थी। प्रथम चरण (समूह चर्चा), द्वितीय चरण (टर्न कोट), तृतीय चरण (सामूहिक वाद विवाद), एवं चतुर्थ चरण (ऑक्सफोर्ड वाद विवाद) के परिणाम के आधार पर विजेता टीम का चयन किया गया रोचक एवं अभिभूत करने वाली प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत रहा। प्राइमरी,मिडिल, सेकेंडरी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता विद्यालय सेंट एंड्रयूज,तथा सीनियर सेकेंडरी में दिल्ली पब्लिक स्कूल का बोलबाला रहा। सर्वश्रेष्ठ वक्ता में प्राइमरी एवं मिडिल वर्ग में सेंट एंड्रयूज, सेकेंडरी में गायत्री पब्लिक स्कूल तथा सीनियर सेकेंडरी में सेंट क्लेयर्स सर्वश्रेष्ठ रहे।  संवाददाता: धर्मेंद...

जूते पर जीएसटी 12 से घटकर 5 प्रतिशत हो तो व्यापारी ईमानदारी से करें बिलिंग, 25 बिलियन की हुई जूता इंडस्ट्री, जहां सम्भावनाएं ही सम्भावनाएं, द गरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के वार्षिकोत्सव में उपलब्धियों व आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के रखे गए सुझाव

Image
आगरा। द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन द्वारा जूते से जीएसटी को 12 से घटाकर 5 प्रतिशत पर लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। सम्भव है जल्दी सफलता मिलेगी। सरकार द्वारा बताया कि जूते पर 5 प्रतिशत जीएसटी करने से 537 करोड़ की प्रतिवषर् की राजस्व हानि होगी। परन्तु मुझे विश्वास है कि जूता उद्योग से जुड़े सभी छोटे बड़े व्यापारी ईमानदारी से बिलंग करेंगे, कोई ऐसे काम नहीं करेंगे जिससे जीएसटी टैक्स की हानि हो या सरकार को नुकसान हो। राष्ट्र मजबूत होगा तो हम भी मजबूत होंगे।  हींग की मंडी स्थित शू चैम्बर में आयोजित द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के वार्षिकोत्सव (एक साल बेमिसाल) में अतिथियों का स्वागत करते हुए फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने परची सिस्टम के लिए स्व. राजकुमार सामा जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमने जो उपलब्धियां प्राप्त की वह फैडरेशन व व्यापारियों की ताकत है। राज्य वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के सहयोग से जूते पर जीएसटी को 12 से 5 प्रतिशत कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी अगस्त में पुर्ननिर्मित किए जा रहे फैडरेशन के कार्यालय का शुभारम्भ किया जाएगा। कार्य...

दो साल के कार्यकाल में आगरा रेल मंडल में हुए विकास कार्य, कई ट्रेनों के संचालन के साथ दर्जन भर गाडियों का हुआ ठहराव भी

Image
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा के मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल का तबादला हो गया हैl उनके स्थान पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारी श्री गगन गोयल को डीआरएम आगरा बनाया गया है। वह जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। तेज प्रकाश अग्रवाल के कार्यकाल को आगरा रेल मंडल में विकास के नाम पर लम्बे समय तक जाना जाएगा। उनके कार्यकाल में आगरा रेल मंडल मे चहुंमुखी विकास हुआ है। मुडिया पूर्णिमा मेला में उनके द्वारा की व्यवस्थाओं को श्रद्धालुओं द्वारा खूब सराही गईं। श्री तेज प्रकाश अग्रवाल ने अपने लगभग दो साल के कार्य काल में अनेकों यादगार काम किए। उनके मातहत भी उनकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हैं। रेलवे स्टेशनों पर में अवैध वैंडरों पर जहां लगाम लगाई। वहीं स्टेशनों पर खान-पान की गुणवत्ता भी विशेष ध्यान रखा। श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के कार्यकाल में आगरा कैंट स्टेशन की द्वितीय एंट्री, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर अब तक का सबसे बड़ा एनआई वर्क, मथुरा-बाद रेल खंड के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम, धौलपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प एवं तीसरी लाइन कनेक्टिविटी, आगरा कैंट स्टेशन का भी कायाकल्प किया गया। साथ ही पलवल से ...

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वे शहीदी शताब्दी वर्ष के चलते आगरा मेयर हेमलता दिवाकर ने गुरुद्वारा गुरु का ताल का दौरा किया

Image
आगरा। 25 जुलाई(हरबंस सिंह) श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वे शहीदी शताब्दी वर्ष के चलते आगरा मेयर हेमलता दिवाकर ने गुरुद्वारा गुरु का ताल का दौरा किया ।उन्होंने गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी के साथ चर्चा कर गुरुद्वारे के सौंदर्य करण और विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भी मांगे हैं। शुक्रवार शाम गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंची महापौर हेमलता दिवाकर ने गुरुद्वारे में सबसे पहले माथा टेका और गुरुद्वारे के इतिहास ,श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की गिरफ्तारी और दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज में शहादत के बारे में विस्तार से जानकारी ली। संत बाबा प्रीतम सिंह जी की ओर से मेयर को गुरु घर का सम्मान सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।मेयर हेमलता दिवाकर ने गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी और सिख समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर गुरुद्वारा में होने वर्ष भर होने जा रहे कार्यक्रमों की तैयारी और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली । गुरुद्वारा के सौंदर्य करण के लिए कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने गुरुद्वारे ...

श्री हरकृषण ध्हयाइये जिस डिठे सब दुख जाए, गुरु हरकृषण साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया।

Image
 आगरा। सिख धर्म के आठवें गुरु, बाल स्वरूप श्री गुरु हरकृषण साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा दशम पिता, शाहगंज आगरा में श्रद्धा व सत्कार के साथ विशेष कीर्तन समागम आयोजित किया गया। कीर्तन समागम की शुरुआत पाठ श्री रहिरास साहिब जी के साथ अमृतमय गुरबाणी कीर्तन और कथा विचार से हुई। विशेष रूप से दिल्ली से पधारे भाई जसपाल सिंह जी ने अपनी मधुर और रुहानी शब्द कीर्तन 1,मेरा प्यारा प्रीतम सतगुरु रखवाला हम बारक दीन करो पिरतपाला। संगतो को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत ने धन धन श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी के आगे मत्था टेक गुरुघर में हाज़िरी भरकर गुरबाणी का आनंद लिया और गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा ली। संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और गुरमत वातावरण में सम्पन्न हुआ। हजूरी रागी भाई अजीत सिंह द्वारा गुरु की अरदास हुकुमनामा अपरांत सभी धर्म प्रेमीयों ने गुरु का अटूट लंगर पाया। सेवा में मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, गुरमीत सिंह,लव पोपली, मोहन गनवानी अजय अरोड़ा, परमजीत सिंह, बंटी चावला, मुकेश कुकरेजा, दिनेश मदान, शंटी आनंद, संजय सेठ...

दो दिवसीय समागम सत्कार योग्य साध संगत द्वारा 19 व 20जुलाई 2025 को

Image
 आगरा। सिख धर्म की आठवीं पातशाही (बाला प्रीतम) श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का पावन प्रकाश गुरुपर्व गुरु रूप साध संगत एवं गुरद्वारा प्रबंधक कमेटीयों द्वारा बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। समागम के पहले कीर्तन दीवान गुरद्वारा साहिब दशमपिता शाहगंज आगरा 19,7,2027,को शाम 7 बजे से रात्रि 10 व दूसरे कीर्तन दीवान गुरद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर 20/7/2025 सुबह 7बजे से 10 बजे तक जिसमे पंथ के महान कीर्तनकार दिल्ली से भाई जसपाल सिंह, हजूरी रागी, अजीत सिंह, भाई हरजिंदर सिंह, संगतो के दर्शन कर गुरु की अनमोल कीर्तन कथा द्वारा संगत को निहाल करेंगे। गुरु रूप संगत से बेनती: आप सभी श्रद्धालु संगत से निवेदन है कि पावन अवसर पर उपस्थित होकर गुरुवाणी शब्द कीर्तन की रौशनी में परिवार सहित सरोबार हों। गुरु का अटूट लंगर वरतेगा बेनतीकरता प्रबंधक कमेटी शाहगंज प्रबंधक कमेटी शहीद नगर आगरा। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

झूलेलाल चालीसा महोत्सव)पर सिंधी समाज ने इष्टदेव श्री झूलेलाल साईं जी के दरबार अखंड ज्योति जगाई।

Image
आगरा। शहीद नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर पूज्य शहीद नगर पंचायत व सिंधी समाज ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। झूलेलाल चालिया महोत्सव में सर्व प्रथम सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी, श्याम भोजवानी द्वारा साईं की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की। शहीद नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर की पुरोहिता इंद्रा शर्मा ने बताया चालीहा का पावन पर्व पर सिंधी समाज के लोग व्रत रख रोज चालीस दिन सुबह शाम झूलेलाल मंदिर अपने ईष्टदेव की पूजा अर्चना कर श्रद्धा भक्ति भाव से चालिया महोत्सव दरबार में झूमते नाचते अपनी ख़ुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचे। साईं की मंगल आरती पल्लव की अरदास प्रार्थना हुई, जिसमें भक्तों ने श्रद्धा से भाग लिया। झूलेलाल भगवान की झूले वाली भव्य झांकी सजाई गई, जिसे देख भक्त भावविभोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान सिंधी महिला मण्डल ने भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हुआ। सभी भक्तों को प्रसाद सिंधी बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी ने ...

सावन के पहले मंगलवार को दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर में भव्य फूलों का बंगला सजाया गया।

Image
आगरा। सावन मास के पहले मंगलवार को दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे और सुगंधित भव्य फूलों से मनमोहक ढंग से सजाया गया। जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्री हनुमान जी के दरबार में फूलों का विशाल और भव्य बंगला सजाया गया। जिसने सभी श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी के भव्य सजे श्रंगार में दर्शन कर भाव विभोर हुवे। भक्तोगणों ने सुन्दरकाण्ड पाठ कर भक्ति भाव से भाग लिया। प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड में एक के बाद एक सुन्दर भजनो की उपस्थिति भक्तो ने झूमते नाचते बाबा के दरबार में अपनी उपस्थिति दीं सुमधुर संगीत और पाठ की दिव्य ध्वनि से मंदिर परिसर गूंज उठा और सभी को एक आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान हुई। हजारों की संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थिति देकर इस दिव्य आयोजन को सफल और स्मरणीय बनाया। भक्तों के चेहरों पर श्रद्धा, संतोष और आस्था की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी।महंत श्री योगेश भारद्वाज जी द्वारा ने सभी भक्तो को सावन महीने की बधाई दीं आयोजन के अंत में जय श्रीराम के जयघोष के साथ सभ...

बाबा रंगूराम धाम कैलाशपुरी आगरा पर परिवार सहित धर्म प्रेमियों ने पहुंचकर स्वामी गुरमुख दास जी के मुखारबिद से कीर्तन सत्संग की बाणी का आनंद लिया।

Image
आगरा। जगत गुरु श्री चंद्र हरे परम पूज्य बाबा सतराम दास जी का वार्षिक उत्तव बड़े ही भाव पूर्वक संगतो ने बाबा रंगूराम धाम कैलाशपुरी आगरा पर परिवार सहित धर्म प्रेमियों ने पहुंचकर स्वामी गुरमुख दास जी के मुखारबिद से कीर्तन सत्संग की बाणी का आनंद लिया दरबार के दास दीपक उदासीन द्वारा गुरु की उपमा का महत्व कथा के माध्यम से समझाया श्री पाठ साहिब जी के भोग स्वामी जी द्वारा सरबत के भले की अरदास अपरान्त प्रशाद भंडारा सभी संगतो ने पाया। मुख्य रूप से मौजूद रहे नंदलाल छतानी,जे,पी धर्मानी,राजेश लालवानी, कमल भोजवानी, लालचंद मोटवानी,गुरदासमल संगतानी, पूरनचंद, कान्हा गगवानी,राजेश करीरा हर्षित उदासीन, महेश भावनानी, सुन्दर चेतवानी मोहलाल आदि मौजूद रहे।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत ने, भगवान लीला शाह की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Image
आगरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत ने श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज आगरा पर तपोभूमि ब्रह्म कुटिया शहंशाह भगवान लीला शाह जी भव्य पुष्प माला पूजा अर्चना कर इस पावन अवसर पर पंचायत के सदस्यों ने भगवान लीला शाह की पूजा अर्चना कर साईं का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रार्थना की। गुरु पूर्णिमा का त्योहार गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सिंधी सेंट्रल पंचायत ने साईं से सब समाज का भला करने की प्रार्थना करी शामिल रहे चन्द्र प्रकाश सोनी अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल शर्मा, घनश्याम दास देवनानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्याम भोजवानी सलाहकार,नरेश देवनानी संरक्षक भारतीय सिंधू सभा, आदि मौजूद रहे।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

धन धन बाबा दीप सिंह जी का चौपेहरा सेवा 6 जुलाई से शुभारंभ

Image
आगरा। गुरु रूप साध संगत जी, धन धन बाबा दीप सिंह जी की कृपा से गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर विभव नगर, आगरा में (चौपेहरा सेवा) 06/07/2025 रविवार से शुरू हो रही है। चौपेहरा सेवा का समय दोपहर 12:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रोज है समूह साध-संगत से बेनती है कि वे परिवार सहित बढ़-चढ़कर इसमें शामिल हों और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करें चौपहरे में संगतों को गुरु के निमित  5 पाठ श्री जपजी साहिब जी 2 पाठ श्री चौपाई साहिब जी पाठ श्री सुखमनी साहिब जी सिमरन की हाजिरी अनंद साहिब जी के पाठ अरदास गुरु का हुकमनामा निवेदक - समूह साध संगत एवं प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर आगरा।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....