Posts

Showing posts from August, 2025

मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस पर आगरा रेल मंडल द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े धूम धाम से मनाया

Image
आगरा। मण्डल रेल प्रबन्धक आगरा श्री गगन गोयल के मार्ग दर्शन में मंडल खेलकूद संघ द्वारा आयोजित मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस पर मंडल के सभी खिलाडियों एवं अधिकारियों ने एक साथ गोवर्धन स्टेडियम आगरा छावनी में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े धूम धाम से मनाया। खेल दिवस के अवसर पर पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द जी की याद में मंडल खेलकूद संघ द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया है, इस अवसर पर दिनांक 27-08-2025 से 29-08-2025 तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बैडमिन्टन, शतरंज, दौड़, ऐथलेटिक्स की प्रतियोगितायें आयोजित करायी गईं एवं मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारीयो द्वारा भाग लिया गया| मण्डल रेल प्रबन्धक आगरा गगन गोयल द्वारा पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द जी के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | इस कार्यक्रम के दौरान आगरा मंडल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों जिनमें पूनम यादव, आरुषि गोयल व अन्य राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया व प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गयाl यह खेल दिवस रेलकर्मियों के बीच खेलों के प्रति सहभाग...

गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत एवं सामूहिक विसर्जन यात्रा

Image
आगरा। तक्षशिला कालोनी सोसायटी, सौ फूटा रोड़ फतेहाबाद रोड़ आगरा पर गणेशोत्सव के अवसर पर समाज के लोगों ने बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की। गणपति जी को गले लगाकर मानो पूरा समाज भक्ति में डूब गया। ढोल–नगाड़ों की थाप पर महिलाएँ मंगल गीत गातीं और युवा नाचते-झूमते गणपति बप्पा की आरती में शामिल हुए। महिला मंडल ने श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा की आरती उतारी और गुलाल उड़ाकर पूरे वातावरण को रंगमय और भक्तिमय बना दिया। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से सोसाइटी गूंज उठी और श्रद्धालुओं ने अपने आप को अत्यंत धन्य और सौभाग्यशाली माना। आज बड़े ही भाव और उमंग के साथ सामूहिक रूप से विसर्जन यात्रा निकाली गई। युवाओं ने सामूहिक झाँकियाँ एवं आकर्षक प्रतिमाएँ तैयार कीं, जिन्हें भक्तगण नाचते–गाते हुए लेकर चले। रंग–बिरंगे गुलाल और ढोल–नगाड़ों की थाप पर पूरा वातावरण गणेश भक्ति में डूब गया। विसर्जन के इस मंगल अवसर पर सभी ने गणपति बप्पा से समाज की सुख-समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही सौहार्द और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। रेनू, लक्ष्मी, नंदनी, मिष्ठी, भावना, कोमल आदि ...

रामकथा में गूँजा शिव–पार्वती विवाह का पावन प्रसंग

Image
आगरा। तोता का ताल स्थित प्राचीन खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस का दृश्य अत्यंत अलौकिक रहा। कथा वाचक परम पूज्य पं. गरिमा किशोरी ने जब माता पार्वती के जन्म एवं भगवान भोलेनाथ से उनके दिव्य विवाह का प्रसंग सुनाया तो पूरा पंडाल हर–हर महादेव के जयकारों से गूँज उठा। श्रद्धालु भक्ति और आनंद में डूबकर भावविभोर हो गए। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि हिमालय के राजा हिमवान और उनकी धर्मपत्नी मैनावती के घर अवतरित हुईं कन्या पार्वती बचपन से ही अद्वितीय सौंदर्य और सात्विक स्वभाव से अलंकृत थीं। बाल्यावस्था से ही वे भगवान शिव की उपासना में लीन रहतीं। बड़े होकर उन्होंने यह दृढ़ संकल्प लिया कि वे केवल महादेव को ही पति रूप में स्वीकार करेंगी। इसी संकल्प से प्रेरित होकर उन्होंने कठोर वनवास और घोर तप किया। पं. गरिमा किशोरी जी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर करते हुए कहा कि पार्वती जी की तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। हिमालय की पवित्र घाटियों में देवताओं, ऋषियों और गंधर्वों की साक्षी में जब शिव–पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ तो सं...

गणपति बप्पा का भव्य नगर भ्रमण

Image
 आगरा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शिवाजी मार्केट एशोशयन द्वारा इस वर्ष परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ पंडित अवधेश शर्मा ने विधि विधान के साथ पूजन कराया, गणपति बप्पा का भव्य फूल डोला नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। डोले के साथ चावला बैंड की मधुर भक्ति धुनो पर भक्तजन नाचते-गाते झूमते हुए "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारे लगाते रहे। पूरे नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण गूंज उठा। शिवाजी मार्केट बिजलीघर स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर पर गणपति जी को विराजमान कर भक्तों ने आरती कर भोग प्रशाद पाया, अध्यक्ष पंकज सचदेवा व संरक्षक श्याम भोजवानी ने बताया अनंद चौदस तक सुबह शाम आरती मे सभी भक्तगण शामिल हो, अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, गुरदीप लूथरा, रवि पुरी, अमित भाटिया, प्रदीप लूथरा, राकेश पुरी, दीपक वाधवा,डॉ. लोकेश धीगरा, दीप सहगल, राजीव गिदवानी, सांवल दास, रमेश कुकरेजा, सौरभ बघेल, अशोक खोरेजा, महेश पेंगोरिया,देवेंद्र पहलवान, कैलाश, डोरीलाल, ओमी, ज्ञानेश, राजीव आदि मौजूद रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

संकट मोचन प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में भव्य संगीतमय हुआ आयोजन

Image
आगरा। माल रोड़ स्थित जंगल वाले बाबा प्राचीन दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर पर भक्तों द्वारा सुन्दर काण्ड के पाठ हुआ बलवीर सिंह बल्लो म्यूजिकल गुरप के कलाकारों द्वारा भव्य संगीतमय भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमे प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह द्वारा बाबा के गुणगान करते सुन्दरकाण्ड के मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी भजन सुन भक्त हुवे भावविभोर, संगीतमय दरबार में श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते-नाचते नजर आए। सभी भक्तों ने बाबा के दरबार मे परिवार सहित पहुंचकर, बाबा के भव्य सजे शृंगार के दर्शन कर अपने को भाग्यवान माना, मंदिर भव्य फूल बंगले की अद्भुत छठा ने मन मोहा मंदिर महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज (छोटे गुरु जी) ने कहा जो सच्चे मन से बाबा के दर्शनों को आता है बाबा सबके संकट हरते है और खुशियों से झोली भरते है,विशाल भंडारे का सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वातावरण में ‘जय जय श्री हनुमान’ के जयकारे गूंजते रहे और भक्तगण बाबा का आशीर्वाद पाकर धन्य हुए। मुख्य रूप से महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज, समाजसेवी श्याम भोजवानी, अमित कपूर, गोपाल शुक्ला, मनोज गुप्ता, पंकज भाई, रामनिवास गुप्ता, लवानि...

आगरा वनस्थली महाविद्यालय में डिग्रियों का वितरण हुआ।

Image
आगरा। आगरा-वनस्थली_महाविद्यालय में आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को छात्र छात्राओं को सत्र 2013-16, 2014-17, 2015-18, 2016-19, 2017-20, 2018-21, 2019-22, 2021-24, 2018-20, 2020-22, 2022-24 की डिग्रियों का वितरण किया गया। जिसमे बी ०ए०, बी ०कॉम, बी ०बी ०ए, बी ०सी ०ए, बी०एड व डी० एल० एड० की डिग्रियां शामिल थी। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी डॉक्टर आकाश अग्रवाल, एत्मादपुर एस॰डी॰एम सुमित सिंह, मिग्फ़्रे ग्रुप के अध्यक्ष वी.के. मित्तल, डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल जी, ए.वी.एम.डी. संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान, विद्यालय की को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा तथा आगरा वनस्थली महाविद्यालय के हैड ऑफ डिपार्टमेन्ट मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पट्टिका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समा...

जब कोई संगीत को ऊंचाईयों तक ले जाता है, तब प्रिल्यूड व अभिषेक का सपना अभिक्षेत्र बन साकार हो जाता है।

Image
 आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के संस्थापक शिक्षकों में से एक अभिषेक मिश्रा, जो कोरोनाकाल में हमें छोड़ गए थे, की स्मृति में अभिक्षेत्र नामक अंतर्विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता के अंतिम चरण का आयोजन आज रविवार, दिनांक 24 अगस्त, 2025 को विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें स्वरांजली (गायन) तथा नाद (वादन) नामक दो प्रतियोगिताएंँ आयोजित की गईं। आगरा शहर के 25 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया एवं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर समस्त श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध कर दिया।   नाद (वादन) प्रतियोगिता में *सेंट सी.एफ. एंड्रयूज स्कूल से अनमोल शर्मा ने प्रथम, ऑल सेंट स्कूल से शगुन ने द्वितीय तथा गायत्री पब्लिक स्कूल से मयंक सिंह ने तृतीय स्थान* प्राप्त किया।  स्वरांजली (गायन) प्रतियोगिता में *गायत्री पब्लिक स्कूल, यूनिट 2 से भानुप्रताप ने प्रथम, कर्नल ब्राइटलैंड से वैष्णवी ने द्वितीय तथा गायत्री पब्लिक स्कूल से साकेत शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  अभिक्षेत्र की वार्षिक ट्रॉफ़ी गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट 2 व सेंट सी.एफ. एंड्रयूज स्कूल* को प्रदा...

आए चालिए जी महिमा निराली मुहिंजो साईं भरे झोली खाली, प्राचीन झूलेलाल मंदिर ताजगंज में भक्ति रस से सराबोर हुई संध्या, किशोर हिरानी के भजनों ने बांधा समां, श्रद्धांलु हुवे भावविभोर

Image
आगरा। झूलेलाल जी के चालिया महोत्सव के अंतर्गत पवित्र चंद्र दर्शन के अवसर पर रविवार को ताजगंज स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनियों, पुष्प मालाओं और झंडियों से सजाया गया, जिससे पूरा प्रांगण भव्य और आकर्षक दिखाई दे रहा था। सभी ने परिवार सहित झूलेलाल साईं का आशीर्वाद प्राप्त कर ख़ुशी का इजहार किया। समाज के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक किशोर हिरानी ने अपनी सुमधुर आवाज़ में सिंधी भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। "वाह वाह सिंधी वाह वाह,, ,,आए चालिए जी महिमा निराली मुहिंजो साईं भरे झोली खाली,, प्रसिद्ध भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डूबो दिया। उनके भजनों की गूंज से वातावरण अलौकिक और भावविभोर हो उठा। भजन संध्या के उपरांत मंदिर में विशाल आरती संपन्न हुई। तत्पश्चात् सभी श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद वितरित किया गया। इस पूरे आयोजन को झूलेलाल मित्र मण्डल एवं झूलेलाल महिला मण्डली ने मिलकर सफल बनाया, जो समाज के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र रहा।मुख्य रूप से शंकर लाल आसवानी, हरीश मोटवानी,श्याम भोजवानी, दादी पकानी, लक्ष...

महिला मंडली द्वारा झूलेलाल का चालिहा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

Image
आगरा। शहीद नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में पूज्य सिंधी पंचायत एवं महिला मंडली द्वारा चल रहा भगवान श्री झूलेलाल जी का चालिहा महोत्सव रविवार को बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर सबसे पहले वरिष्ठ समाजसेवी श्याम भोजवानी, हीरा नंद देवनानी ने पूज्य बहिराणा साहेब जी की ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चालीस दिवसीय इस पर्व में प्रतिदिन सुबह-शाम भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने व्रत रखकर गीत, भजन और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भगवान झूलेलाल साईं की आराधना की। समापन दिवस पर मंदिर प्रांगण भक्ति और आनंद से सराबोर रहा। नारंगी परिधान और सिर पर झूलेलाल नाम की टोपी पहने महिलाएँ भक्तिरस में झूम उठीं। भजनों की गूंज, जय-जयकार और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते चालिहा उत्सव मनाते रहे। भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान झूलेलाल साईं का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि भक्ति, आस्था और सामूहिक एकता से ही समाज में सच्ची शक्ति और सद्भावना का संचार होता है। मुख्य रूप स...

श्री राम कथा 27 अगस्त से 4 सितम्बर तक खेमेश्वर नाथ मंदिर तोता का ताल पर होगी

Image
आगरा। श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वधान में गणेश प्रतिमा की स्थापना एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन दिनांक 27 अगस्त 2025 से 04 सितम्बर 2025 तक खेमेश्वर नाथ मंदिर तोता का ताल पर किया जायेगा। जिसका आज व्यास पं गरिमा किशोरी जी को नारियल भेंट कर श्री गणेश किया। खेमेश्वर नाथ समिति की तरफ से भव्य राम कथा का भूमि पूजन दिनांक 25 अगस्त को किया जायेगा। समिति की तरफ से सभी भक्तों से अपील हैं की इस कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायें। इस शुभ अवसर पर नवल पंडित जी, सोनू माहौर, मीनू सेन, किशोर कुमार सैनी,अजय कुमार, नन्दलाल छत्तानी एवं समस्त गणेश सेवा समिति आदि लोग उपस्थित रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा

योगी सरकार की नाकामी से खाद के लिए तरस रहे किसान, आप ने किया प्रदेशव्यापी आंदोलन *खाद की किल्ल्त पर AAP ने किया सभी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

Image
आगरा। प्रदेश में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। यह सरकार की घोर नाकामी और किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय है। इसी गंभीर मुद्दे पर आम आदमी पार्टी शनिवार को प्रदेशभर के सभी तहसील मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने इस मौके पर कहा कि योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे-सीधे उनकी आजीविका पर हमला है। यह प्रदेशव्यापी आंदोलन सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह जी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालय पर किया गया ।  जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि यह शर्मनाक है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर है। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी की मांग है _किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, खाद वितरण में भारी भ्रष्टाचार और कालीबाज़ारी खाद व...

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा ने की अहमदाबाद की मासूम बालक हत्या पर कड़ी निंदा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Image
आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा ने अहमदाबाद के नयन संतानी की निर्मम हत्या पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा। पंचायत ने इस दर्दनाक घटना को समाज और मानवता के लिए कलंक बताया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी एवं महामंत्री हेमंत भोजवानी ने कहा कि एक मासूम बालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। उस परिवार पर जो पीड़ा और सदमा बीत रहा है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। पंचायत ने सरकार से मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय के साथ उचित सहायता प्रदान की जाए। इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम देवनानी, परमानंद अतवाणी, नंदलाल आयलानी, जगदीश डोडानी,श्याम भोजवानी, दौलत खूबनानी, अशोक पारवानी,भोजराज लालवानी, लाल चंद मोटवानी, हरीश टहलयानी, हरीशचंद्र मोटवानी, प्रकाशचंद्र मोटवानी सहित कई पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट ...

इष्टदेव भगवान झूलेलाल के चालिहा पर्व पर गूँजा भक्ति का रंग, भव्य कलश यात्रा से मिली आशीर्वाद की छाँव

Image
आगरा। चार दिवसीय चालिहा पर्व के प्रथम पावन अवसर पर महिला मित्र मंडल ताजगंज द्वारा झूलेलाल मंदिर ताजगंज से इष्टदेव भगवान झूलेलाल सांई को समर्पित भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शुभारंभ सिंधी समाज की दादी पकानी चाँदनी भोजवानी ने किया श्रद्धालु झूमते-नाचते बैंड-बाजों के साथ दशहरा घाट पहुँचे। जल के देवता भगवान झूलेलाल सांई के चरणों में सभी ने आराधना की और पल्लव की अरदास (प्रार्थना) कर देश मे सुख-समृद्धि, शांति और समाज के कल्याण की प्रार्थना की। पूरे वातावरण में भक्ति, उमंग और आशीर्वाद का अनुपम रंग बिखर गया। महिला मित्र मंडल अध्यक्ष लष्मी ज्ञानचंदानी ने सभी बहिनों का आभार व्यक्त करते हुवे बधाई दी। पुरे बाजार जगह जगह कलश यात्रा का भव्य स्वगात पुष्प वर्षा के साथ हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था श्री झूलेलाल मित्र मंडली के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया शंकर आसवानी, हरीश मोटवानी लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, चाँदनी भोजवानी, रेनू मोड़वानी, मिष्टी ज्ञानचंदानी, सपना, नंदनी, दिक्षा, काव्या, पूजा, चंदा, जूही, भावना, भावना रूही, कांता, भूमी, कविता, ज्योति, शिल्पा, दिव्या, रचना, जिया, लवीना, लाज, सपना, जिया, मीना, ...

डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में‌ निवेश समारोह जिसमें विद्यार्थियों को नेतृत्व की भूमिकाओं में नियुक्त किया गया।

Image
आगरा। 22 अगस्त को डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में‌ निवेश समारोह जिसमें विद्यार्थियों को नेतृत्व की भूमिकाओं में नियुक्त किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिगफ्रे चेयरमेन वी. के. मित्तल और को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालन व अध्यक्ष मनीष मित्तल व को-अध्यक्ष श्रीमती डॉ. स्वाती चंद्र और स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती नूपुर सिंघल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ! कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन सरस्वती की वंदना करके शुरू हुई । इस समारोह में नव-निर्वाचित विद्यालय प्रतिनिधियों (हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन एवं अन्य पदाधिकारी) को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का पदभार का चयन मुख्य अतिथि द्वारा कराया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा की भावना के प्रति संकल्प लिया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों ने परेड के माध्यम से चारों हाउस के कप्तान व अन्य विभाग जैसे कल्चर विभाग ,खेल विभाग, विघुत विभाग,लाइब्रेरी विभाग ,अनुशासन विभाग और साइंस विभाग आदि अभिव्यक्तियों से सम्मानित किया। जिसमें सभी शिक्षक शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपने-अपने कार्य...

रुक्मिणी मंगल विवाह की बेला हर पर हर आँख हुई नम

Image
आगरा। आनंद मंगल धाम, मनु बिहार मारुति स्टेट में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर आचार्य कपिल कृष्ण शास्त्री जी ने बड़े ही भावपूर्ण ढंग से कथा का महत्व समझाया। आचार्य ने बड़े ही सरल और सरस ढंग से भगवान श्रीकृष्ण की रुक्मिणी मंगल विवाह कथा का वर्णन किया। विवाह प्रसंग सुनकर भक्तजन भावविभोर हो उठे हर आँख हुई नम और कथा स्थल “जय श्रीकृष्ण, जय रुक्मिणी” के जयघोष से गूंज उठा। पूरे धाम में भक्ति और आनंद का अद्भुत वातावरण रहा। मुख्य रूप से पं भूपेंद्र महाराज, पं जयकिशन उर्वी, पं विकास उर्वी,श्याम चाँदनी भोजवानी, दीपक महाराज,हेमंत भोजवानी,संजय नोतनानी, पं अमित शर्मा, के लाल तिरलोकनी, हैप्पी शर्मा अक्षय शर्मा, नानक मनवानी, भगवान अवतानी, भोजराज लालवानी, कन्हैया सोनी, जे पी धनकर, लखन मानवानी, गोपाल पुऱशनानी, हरीश मतलानी, दौलत साधवानी, विनोद गिडवानी सुनील मानवानी, कपिल लालवानी, नरेंद्र भगत, अर्जुन दास, गुलाब भाई,लच्छू भाई,शंभू भाई आदि मौजूद रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

आगरा में महामहिम राज्यपाल के आगमन से पूर्व आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी की गिरफ्तारी

Image
 आगरा। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल के आगमन पर विरोध जताने पहुँचे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी को एसओजी टीम ने रास्ते से हिरासत में ले लिया। जिलाध्यक्ष गले में काला कपड़ा डाल कर सरकारी स्कूल बंद करने के ख़िलाफ़ विरोध करना चाहते थे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पहले उन्हें रोक लिया और बाद में पकड़ कर पुलिस लाइन ले गए। पुलिस लाइन से घर ले जाकर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूल बंद करने का विरोध चल रहा है उसी क्रम में आज यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था।गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराने के अधिकार को दबाया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि विपक्ष को विरोध करने का अधिकार संविधान देता है लेकिन उस पर चाबुक चलाने का काम ये सरकार कर रही है, आगे भी सरकारी विद्यालयों को लेकर प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध करने वालों में मुख्य रूप से हर्ष कुमार सिंह, ताज्जुद्दीन खान, ललित स...

आनंद मंगल धाम, मनु बिहार मारुति स्टेट में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्री गोवर्धन पूजन एवं श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की कथा का भव्य आयोजन हुआ।

Image
आगरा। आनंद मंगल धाम, मनु बिहार मारुति स्टेट में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्री गोवर्धन पूजन एवं श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की कथा का भव्य आयोजन हुआ। आचार्य कपिल कृष्ण शास्त्री जी ने बड़े ही भावपूर्ण ढंग से श्री गोवर्धन महाराज की कथा एवं नटखट श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कथा श्रवण कर भक्तजन भावविभोर हो उठे। वृंदावन की भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। श्री गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया और “जय श्री गोवर्धन महाराज” के जयघोष के साथ नाचते-गाते भक्ति में सराबोर हुए। मुख्य रूप से पं भूपेंद्र महाराज, पं जयकिशन, उर्वी शर्मा, प्रगति पंडित पं विकास महाराज, पं दीपक महाराज, श्याम भोजवानी,नरेंद्र कश्यप, लक्मण कल्यानी, मुकेश साहनी, योगेश जारानी,रवि तिरलोकनी, लक्मण भावनानी आदि मौजूद रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..

22 से 25अगस्त तक चार दिवसीय उत्सव झूलेलाल साईं के नाम

Image
आगरा। झूलेलाल मित्र मण्डल एवं झूलेलाल महिला मण्डली ताजगंज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलेलाल जी का चालिए साहेब कार्यक्रम बड़े उत्साह और श्रद्धा से आयोजित किया जा रहा है। 22 से 25 अगस्त तक श्री झूलेलाल मंदिर प्रांगण ताजगंज आगरा विधि विधान के साथ झूलेलाल मित्र मंडल व महिला मंडल द्वारा बैठक कर चार दिवसीय झूलेलाल साहिब जी के धार्मिक आयोजन की जानकारी दी। 22अगस्त शाम 5बजे महिलाओ द्वारा साईं के नाम मंगल कलश यात्रा श्री झूलेलाल मंदिर से दशहरा घाट तक 23 अगस्त छप्पन भोग महिला संगीत, 24 अगस्त चंद्र दर्शन के पावन दिवस छप्पन भोग विशाल आरती भजन संध्या भोग प्रसादी, a25 अगस्त, सोमवार शाम 5:00 बजे साईं जी की ज्योति विसर्जन श्री झूलेलाल मंदिर से ताजगंज से झूमते नाचते दशहरा घाट तक, उपरांत भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण। सभी श्रद्धालुओं साईं के भक्तों से निवेदन है कि परिवार सहित चारो दिन इस पावन झूलेलाल पर्व अवसर का लाभ बेनती कर्ता झूलेलाल मित्र मंडल अध्यक्ष शंकरलाल आसवानी, महिला मित्र मण्डल लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, श्याम चाँदनी भोजवानी, हरीश मोटवानी, विजय कुमार मोटवानी, हरीश तुलसानी, भरत लालवानी, र...

आगरा में पधारे भगवान झूलेलाल जी के 26वें वंशज, भक्तिमय माहौल में उमड़ा सिंधी समाज

Image
आगरा। भगवान झूलेलाल जी के 26वें वंशज सूर्यवंशी 1008 परम् पूज्य ठाकुर साई मनीष लाल साहिब जी के आगमन से आगरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। उनके चरण पड़ते ही श्रद्धालुओं की आँखों में आस्था और उल्लास छलक पड़ा। कमला नगर डी-ब्लॉक स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में बेहराने साहिब का भव्य आयोजन किया गया। यहाँ श्रद्धालुओं ने सिंगर किशोर हीरानी द्वारा गए भजन “अज त मुहिंजो लाल आयो” पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके उपरांत सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। बाद में साई मनीष लाल साहिब जी कृष्णा कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर पहुँचे और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।  सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने कहा—"यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि साई मनीष लाल साहिब जी ने आगरा की धरती पर अपने पावन चरण रखे। आज पूरा नगर धन्य हो गया है।" इस अवसर पर सिंधी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें—चंद्रप्रकाश सोनी, परमानन्द अतवाणी, घनश्याम दास देवनानी, जगदीश डोडानी, श्याम भोजवानी, तीर्थ दास वरलानी, अशोक कोडवाणी,पंकज सूखेजा मीडिया प्रभारी कमल जुम्मानी, प्रीतम दास रामचंदनी, अशोक च...

सेंट सी एफ ऐन्ड्रूज स्कूल में सम्पन्न हुआ छात्र संसद गठन समारोह

Image
आगरा। सेंट सी एफ ऐन्ड्र्यूज स्कूल के सभागार में नवीन छात्र संसद गठन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्र ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान के साथ किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने संगीत शिक्षक विजय गौतम तथा नृत्य निर्देशका अंजलि पंडित के निर्देशन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । छात्र संसद के गठन में 11वीं के छात्र अनमोल शर्मा को प्रमुख छात्र ( हैड बॉय ) तथा दीप्ती चाहर को प्रमुख छात्रा ( हैड गर्ल ) चुना गया । सुमित सिंह को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा छात्र कृष्णा गौतम एवं छात्रा लक्ष्मी कुमारी को सीनियर प्रीफेक्ट चुना गया । इसी क्रम में छात्र अयान अब्बास एवं छात्रा तनवी ठेनुआँ को जूनियर प्रीफेक्ट का पद भार मिला । छात्र गोल्डी उपाध्याय तथा छात्रा कुमकुम वैष्नवी छात्र अनुशासन प्रमुख पद पर आसीन हुए । छात्र संसद पद का उत्तरदायित्व सँभालते समय सभी छात्र संसद के अभिभावक भी मौजूद रहे तथा उनका सम्मान भी किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के एम डी श्री प्रांजल शर्मा ने छात्र संसद को उनके उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों को बखूबी निर्वहन करने एवं निय...

श्रीजगन्नाथ मंदिर में किया गया दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन, जूट से की गी नक्काशी कर सजा श्रीहरि का मंदिर, कीर्तन संग भक्ति में खूब झूमें श्रद्धालू

Image
आगरा। कन्हैया के जन्म का उल्लास और हरे कृष्णा... संकीर्तन पर भक्ति में झूमते गाते श्रद्धालु। मानों कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन मंदिर) आज कन्हैया का गोकुल बन गया। जहां हर तरफ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां बिखरीं थी। जगमग रोशनी, फूलों से सजा मंदिर परिसर। परम्परागत परिधानों में सज संवरकर नन्दोत्सव में हरे राम हरे कृष्णा के कीर्तन पर झूमते नाचते सैकड़ों श्रद्धालू। तो कहीं दही हांडी प्रतियोगिता का आनंद में डूबे भक्त। रंग बिरंगे गुलाब पुष्पों के साथ जूट की नक्काशी कर आज श्रीजगन्नाथ जी का मंदिर सजाया गया। इस अवसर पर एकल व संयुक्त दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।  15 फुट ऊंचाई पर लटकी दही हांडी और नीचे आंखों पर पट्टी और हाथ में डंडा लेकर उसे तोड़ने का प्रयास करते भक्त। कोई मित्र उन्हें भटकाटा तो कोई सही दिशा दिखाता। नन्दोत्सव के इस अवसर पर मस्ती और मनोरंजन के माहौल में कुछ भक्त हांडी तोड़ने में सफल रहे तो कुछ असफल। परन्तु सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। संध्या काल में नन्दोत्सव की धूम थी। हरे राम हरे कृष...

ताजनगरी फेस 2 स्थित विभव ग्रांडे सोसायटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा चुनावी प्रक्रिया को संपन्न किया गया।

Image
आगरा। ताजनगरी फेस 2 स्थित विभव ग्रांडे सोसायटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन 2025–26 की सात सदस्यीय कार्यसमिति की चुनावी प्रक्रिया 8/8/25 से 17/8/25 तक आयोजित हुई। सभी रेजिडेंट्स ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सतीश कुमार एवं डॉ. राहुल सेंगर की दो सदस्यीय चुनाव समिति की देख रेख में सोसाइटी बाय लॉस का पूर्ण पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। 17/8/25 को घोषित परिणाम में सत्यवत शर्मा, श्रीमती कुलदीप कौर, विकास मित्तल, रूपिंदर सिंह, अमित दीक्षित, अमृतपाल सिंह एवं गौरव अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा

ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने किया दौरा

Image
आगरा। सदर बाजार स्थित स्वतंत्रता-पूर्व वर्ष 1900 में स्थापित ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का रविवार को महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने दौरा किया। यह लाइब्रेरी आगरा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पुनर्विकसित की गई है और अब आधुनिक सुविधाओं के साथ पाठकों को आकर्षित कर रही है। लाइब्रेरी के संचालन का दायित्व संभाल रहे छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं पंकज स्कैनिंग एंड पैथोलॉजी रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज महेन्द्रू, छावनी परिषद की निवर्तमान सदस्य डॉ. रेनू महेन्द्रू तथा महेन्द्रू परिवार के अन्य सदस्य अरुण महेन्द्रू, रेखा महेन्द्रू, डॉ. करन महेन्द्रू, डॉ. आकृति महेन्द्रू, डॉ. शिव महेन्द्रू और डॉ. सांची महेन्द्रू ने महाराष्ट्र के मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि “क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी न केवल आगरा की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान और संस्कृति से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इस तरह के पुनर्...

माधुर्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया

Image
आगरा। माधुर्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था के तद्भावधान में जन्माष्टमी के मंगल पर्व पर संस्था के कार्यालय पर भजन संगीतिक संध्या का आयोजन संपन्न हुआ। भजन संस्था की मुख्य अतिथि रहीं, माननीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मधु बघेल। मधु ने कार्यक्रम में स्वयं भी मधुर भजनों की प्रस्तुति कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। और उन्होंने मुक्त कंठ से संस्था अध्यक्ष प्रसिद्ध गायिका निशिराज की इतने सुंदर कार्यक्रम के आयोजन के लिए उनकी अनुशंसा की। माधुर्य के संरक्षक डॉक्टर राजेंद्र मिलन के साथ केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर उमापति दीक्षित, संजय गुप्ता, डॉक्टर राजीव निस्पृह, महेश गोपाली, मधु भारद्वाज, रमा वर्मा, बबीता पाठक, सुधा वर्मा, शीला बहल, अंजू दिलानी, मनिंदर कौर, गिरधारीलाल, नन्द नंदन गर्ग, श्रीमती बत्रा, अनिल जैन, पार्षद भरत शर्मा, दुर्गेश पांडे, हरवीर परमार, नागेश शुक्ला, अतुल दक्ष, किरण तनेजा, वीरा सक्सेना, गिरजा, अर्जुन रौतेला आदि की महती उपस्थिति रही। कृष्ण भजनों का ऐसा रस बरसा कि लगा कान्हा साक्षात उपस्थित हो गए है। मुख्य अतिथि के रूप में मधु बघेल ने कहा कि इस...

नामनेर में भव्य जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ

Image
आगरा। 16 अगस्त 2025 को श्री कृष्णा लड्डू गोपाल जन्मोत्सव के उपलक्ष में नामनेर में दो दिवसीय भव्य मेले का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर माननीय एमएलसी विधायक श्री विजय शिवहरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं माननीय श्री विधायक जीएस धर्मेश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह ऐतिहासिक मेला अपनी संस्कृति एवं भव्यता को संजोय हुए है। मेले में भिन्न-भिन्न स्वचालित मनमोहक झांकियां, हनुमान मंदिर पर छप्पन भोग एवं फूल बंगला लोगों मे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर मनमोहक झाकियों, फूल बंगले, छप्पन भोग एवं झूलों का आनंद लेते हैं इस मेले का समापन कल माननीय सांसद श्री एस. पी. सिंह बघेल जी द्वारा किया जाएगा यह मेला नामनेर बाजार कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मेला संयोजक बन्टी बघेल, अरुण अग्रवाल, वन्टा बघेल, रघुनाथ यादव, रानू बघेल, सत्येंद्र अग्रवाल कुशल बघेल, गप्पू पंडित, दीप बघेल, कनिक लवानिया के द्वारा संचालित किया जाता है। यह ऐतिहासिक मेला विगत 49 वर्षों से लगाया जा रहा है। इस मेले की शुरुआत एक झांकी के साथ की गई थी जो कि अब दिव्य एवं भव्य रूप ले च...

आगरा मंडल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस को धूम - धाम से मनाया, मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया।

Image
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया तथा महाप्रबंधक महोदय का संदेश पढ़कर सुनाया। इसके पश्चात रेलवे सुरक्षा बल की सशस्त्र टुकड़ियों की परेड़ का निरीक्षण किया एवं सलामी ली। इस शुभ अवसर पर सभी रेल कर्मियों को अपने कर्तव्य निर्वाहन हेतु उत्साहित किया तथा उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की ओर कदम बढ़ाये हैं| उत्त र मध्य रेलवे वर्ष 2003 में अपने गठन के समय से ही भारतीय रेल के महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपना अहम योगदान दे रहा है। हमारा यह योगदान प्रथमतः हमारे उस वित्तीय कार्यनिष्पाूदन में ही परिलक्षित है, जिसके तहत इस वर्ष की पहली तिमाही में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यात्री और विविध अर्जन में क्रमशः 3.64 प्रतिशत तथा 83.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अंतर्गत यात्रियों की संख्या में भी 8.34 प्रतिशत की बढ़ोत्त3री हुई है। वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान खाद्यान्न सामग्रियों के मूललदान में 32 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस तरह मूल मालभाड़ा लदान से होने वाले सकल राजस्व अर्जन में 3 प्रतिशत ...

15 अगस्त को डोली' ज पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ।

Image
आगरा। 15 अगस्त को डोली' ज पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया! जिसमें विद्यालय द्वारा आमंत्रित मुख्य अतिथि बल्केश्वर पार्षद पूजा बंसल जी और गिर्राज बंसल जी और मिगफ्रे चेयरमेन श्री वी .के मित्तल जी व अध्यक्ष श्री मनीष मित्तल जी और स्कूल प्रधानाचार्य नूपुर सिंघल जी ने मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को आरंभ कराया ! कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती की वंदना करके शुरू कराया व बच्चों में सुंदर-सुंदर नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुत किया! और बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर और जन्माष्टमी पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृति कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया ! नन्हे मुन्ने बच्चों ने जन्माष्टमी के उपलक्ष में श्री कृष्णा (कान्हा) का रूप धारण किया जैसे कान्हा, राधा, सुदामा, गोपी, फाइटर ,महात्मा गांधी, आदि रूप धारण करके आए और अपनी अपनी प्रस्तुति दी! अंत में मिग्रफे चेयरमैन वी. के. मित्तल ने व विद्यालय डायरेक्टर, मनीष मित्तल ने बच्चों को जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के बारे में अवगत कराया कि आजादी पा...

आगरा कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस: देशभक्ति के रंग में रंगा भव्य आयोजन

Image
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय एवं मुख्य वक्ता प्रो. अरुणोदय वाजपेई रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुनीता घोष ने किया। *माल्यार्पण और ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ* समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में स्थित पंडित गंगाधर शास्त्री जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात माननीय मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया। इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स ने मंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। *शिलापट्टिका अनावरण और लोकार्पण* माननीय मंत्री जी ने महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की शिलापट्टिकाओं का अनावरण एवं लोकार्पण किया, जिनमें *महाविद्यालय का प्रथम ध्येय वाक्य “ज्ञानम् परमं ध्येयम्” भी शामिल है।* *सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति* ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-...

आगरा वनस्थली विद्यालय में मिग्फ़्रे रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ।

Image
आगरा। मिग्फ़्रे ग्रुप की शाखा आगरा वनस्थली विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कपिल कुमार (एस.आई., चौकी छलेसर), मिग्फ़्रे ग्रुप के अध्यक्ष वी.के. मित्तल, डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल, ए.वी.एम.डी. संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान जी, विद्यालय की को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा तथा आगरा वनस्थली विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर श्री दिनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पट्टिका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। प्रतियोगिता में मिग्फ़्रे ग्रुप की सभी शाखाओं — डॉली’ज पब्लिक इंटर कॉलेज, आगरा वनस्थली विद्यालय, ए.वी.एम.डी. इंस्टीट्यूट एवं किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल — के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अद्वितीय और आकर्षक रंगोलियां प्रस्तुत कीं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं — डॉली’ज पब्लिक इंटर कॉ...

माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर सिंह जी के जन्मदिवस पर आगरा वनस्थली विद्यालय में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम 🌱

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालय में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेंद्र कुमार मित्तल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही को-चेयरमैन रीना जालान, विद्यालय निदेशक मनीष कुमार मित्तल जी, को-डायरेक्टर स्वाति चंद्रा, एकेडमिक डायरेक्टर नुपुर सिंघल, प्रधानाचार्या (AVMD) श्रीमती निर्मल चौहान, वंदना मैम, मुकेश सर, राजीव अग्रवाल, राजीव शर्मा, डी.के. सर एवं समन्वयक दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत तुलसी के पौधे सहित अनेक प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इसके औषधीय और धार्मिक लाभ के बारे में विस्तार से समझाया। विद्यालय निदेशक मनीष कुमार मित्तल जी ने कहा कि – “पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, और पौधारोपण के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।” को-चेयरमैन रीना जालान ने इस अवसर पर कहा कि – “पौधारोपण प्रकृति को संवारने का एक पवित्र क...

स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” रैली एवं रक्षाबंधन उत्सव के सफल आयोजन हुआ

Image
आगरा। दिनांक 08 अगस्त 2025 को “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” के नारे के साथ एक भव्य रैली एवं रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन आगरा वनस्थली विद्यालय में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पं. रामकुमार शर्मा (अध्यक्ष, आगरा सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड एवं जिला उपाध्यक्ष, भाजपा आगरा) के हाथों राखी बांधकर किया गया। रैली ट्रांस यमुना ए-ब्लॉक से प्रारंभ होकर आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय सी-ब्लॉक पर संपन्न हुई, जहां उपस्थित सभी ने यह शपथ ली कि जीवन भर स्वदेशी अपनाएंगे और देश को बचाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष श्री वी.के. मित्तल (जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती एवं प्रदेश मंत्री, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भाजपा प्राणित आगरा) तथा विद्यालय निर्देशक श्री मनीष मित्तल सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत पट्टिका पहनाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री वी.के. मित्तल ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और इस अवसर पर बच्चों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस प्रकार अमेरिका न...

महा शिवपुराण के विश्राम दिवस महिला मंडल द्वारा भण्डारे का आयोजन

Image
आगरा। श्रावण मास के पूरे महीने चलने वाली महा शिवपुराण कथा का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर 580 परिवार पार्श्वनार्थ कॉलोनी ताजनगरी फेस दो में बड़े श्रद्धा भाव से महिला मंडली द्वारा किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन उपस्थित होकर कथा वाचक आचार्य लव कुश पाराशर जी के मुखारबिंद महा शिवपुराण कथा का आनंद लिया। आज कथा के विश्राम अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिससे पूरे सद्भावना की मिसाल पंचवटी परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा भोले बाबा की जयजयकार के साथ महिलाओ ने सेवा भाव से भोग प्रसादी भंडारे की सेवा कर प्रसंता का अजहार किया सेवा में सुमन चाहर, कलावती, देवकी, चाँदनी भोजवानी,गीता आहूजा, ममता सिंह, संजू सिंह, लता भक्तयानी, स्वाती मेहंदीरत्ता, अविता गुप्ता समस्त महिला मंडल।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

एस. एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में "नीडल स्टिक इंजरी एवं बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट" विषय पर नर्सिंग स्टाफ के लिए आज कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Image
आगरा। एस. एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में "नीडल स्टिक इंजरी एवं बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट" विषय पर नर्सिंग स्टाफ के लिए आज कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता की नेतृत्व में किया गया एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. ब्रजेश शर्मा भी उपस्थित रहे | इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सों को नीडल स्टिक इंजरी से बचाव के उपायों, आपातकालीन प्रतिक्रिया, रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा बायोमेडिकल कचरे के सुरक्षित और वैज्ञानिक निष्पादन के प्रति जागरूक करना था। डॉ. संतोष कुमार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, चेस्ट एवं टी.बी. विभाग ने अपने उद्घाटन भाषण में नर्सिंग स्टाफ को जागरूकता एवं सतर्कता अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि, "नीडल स्टिक इंजरी न केवल स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जोखिमपूर्ण है, बल्कि इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है। सभी को इससे बचाव के उपायों को भली-भांति जानना चाहिए।" डॉ. पारुल गर्ग, सहायक आचार्य ने तकनीकी सत्र का संचालन करते हुए नर्सों को नीडल स्टिक के प्रकार, जोखिम, पोस्ट-एक्सपोज़र प्रोफाइलेक्सिस (PEP) की जानकारी दी | डॉ. प्रज्ञा शाक्य, एसोसिएट प्रोफे...