Posts

Showing posts from December, 2025

बिहारी जी के भक्तों में नए वर्ष 2026 के आगमन की उल्लासपूर्ण भक्ति — श्रीमद्भागवत कथा में कंस वध का मार्मिक वर्णन

Image
आगरा। जयपुर हाउस स्थित जैन स्मृति भवन में नए वर्ष 2026 के पावन आगमन की खुशी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस (मंगलवार) को व्यासपीठाचार्य किशोरी जानकी देवी के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध की कथा का अत्यंत भावपूर्ण एवं ओजस्वी वर्णन किया गया, कथा के दौरान जैसे-जैसे प्रसंग आगे बढ़ा, वैसे-वैसे पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबते चले गए। इस अवसर पर वीर बजरंग बली की भव्य एवं मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं के हृदय को मंत्रमुग्ध कर दिया, झांकी में भगवान श्रीराम के प्रति वीर हनुमान की अटूट भक्ति, निष्ठा और समर्पण को इतने जीवंत भाव से प्रदर्शित किया गया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात प्रभु श्रीराम और महावीर बजरंगबली के मध्य दिव्य संवाद हो रहा हो, झांकी दर्शन के साथ ही समूचा वातावरण “जय श्रीराम”, “जय बजरंगबली” और “राधे-राधे” के गगनभेदी उद्घोष से भक्तिमय हो उठा,श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य-कीर्तन में लीन नजर आए और सभी ने इस दिव्य क्षण को अपने जीवन का सौभाग्य बताया। कथा में मुख्य रूप से समाजसेवी श्याम भोजवानी, लक्ष्मण कल्याणी, हेमंत...

मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा ने कहा यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता- बच्चियां आत्मनिर्भर बने और अपने निर्णय स्वयं लें तभी सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है- सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग में सप्त शक्ति संगम आयोजन में महिलाओं की सशक्त भूमिका पर की गई बात।- (सरस्वती विद्या मंदिर तहसील रोड आगरा में सप्तशक्ति संगम आयोजन)

Image
आगरा। श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग आगरा में आज दिनांक 30.12.2025 को सप्तशती संगम का द्वितीय कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अलका सेन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध लेखिका एवं वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती भावना वरदान शर्मा की उपस्थिति रही । मुख्य वक्ता के रूप में समाज सेविका श्रीमती बबीता पाठक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित और सरस्वती वंदना के साथ किया गया । अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राजकुमार जी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती भावना वरदान शर्मा ने अपने संबोधन में कहा महिलाओं को वर्तमान समय में अपनी शक्तियों को पहचान कर सशक्त होकर राष्ट्र के निर्माण में कुटुंब प्रबोधन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। उन्होंने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा स्त्री परिवार, समाज और राष्ट्र का केंद्र है। उन्होंने कहा यत्र नारयस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता भारत की सभ्यता रही है । जननी जन्मभूमिश्चया स्वर्गादपि गरीयसी की भावना को आगे बढ़ाना है।  डॉ अल्का सेन ने क...

डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में ESIC की स्प्री योजना व न्यू एमनेस्टी स्कीम पर सेमिनार

Image
आगरा। सिकंदरा स्थित डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा स्प्री योजना (Special Registration Drive – SPREE) एवं New Amnesty Schemes 2025 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में ESIC (कानपुर) की उपनिदेशक अनीता सुरेश तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्रीज (DCFLI) के चेयरमैन पूरन डावर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नियोजकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को स्प्री योजना एवं न्यू एमनेस्टी स्कीम 2025 के उद्देश्यों, लाभों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देना रहा, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी एवं नियोजक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर पूरन डावर ने अपने संबोधन में ESIC द्वारा कर्मचारी कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं अनीता सुरेश ने उपस्थित एचआर हेड्स एवं उद्योग प्रतिनिधियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। सेमिनार में ESIC ब्रांच मैनेजर साहूकार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेट्रो एंड मेट्रो के दीपक डे, शिवलाल पब्लिकेशन के संजय श...

नववर्ष के आगमन की ख़ुशी (सिंधी समाज )प्रभु नाम सिमरन के साथ

Image
आगरा। नववर्ष की पावन बेला में श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज में हुआ सुमिरन व कीर्तन आयोजन नववर्ष के आगमन की उल्लासपूर्ण घड़ियों में पावन एवं पवित्र धरती श्री कृष्ण गौशाला, स्वामी लीलाशाह महाराज जी की तपोभूमि पर एक दिव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ एवं अनमोल कीर्तन सत्संग आयोजित किया गया। जिसने संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में संतों एवं महापुरुषों द्वारा किए गए मधुर कीर्तन से संगत भाव-विभोर हो उठी, कीर्तन के दौरान नाम-सिमरन, गुरु महिमा एवं सत्संग के अमृत वचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के मन को शांति एवं आध्यात्मिक आनंद प्रदान किया। इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में साईं लीलाशाह महाराज जी के प्रेमी, भक्तगण एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे, सभी ने नववर्ष के आगमन शुभारंभ पर प्रभु से सुख, शांति, सद्भाव एवं मानव कल्याण की कामना की, नाम सिमरन सत्संग के उपरांत आरती प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। समस्त भक्तगण लालचंद मोटवा...

गुरुद्वारा दशमेश दरबार में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया -श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व

Image
आगरा। 22 दिसंबर से निरंतर चल रहे गुरमत समागमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पावन प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर, आगरा में अत्यंत श्रद्धा, सत्कार एवं गुरु-प्रेम भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर आलौकिक गुरुबाणी की मधुर ध्वनि, कीर्तन और श्रद्धालु संगत की उपस्थिति से पूर्णतः गुरु मय वातावरण में परिवर्तित हो गया,समागम में पंथ की महान शख्सियत बीबी कमलजीत कौर मस्कीन शाहामारकंडा वालो ने अमृतवाणी एवं गुरुबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। शब्द: राजन के राजा महाराजन के महाराजा,,, डगमग छाड रे मन बौरा,,, मैं हौ परम पुरख कौ दासा,,,, उनके भावपूर्ण कीर्तन ने उपस्थित संगत के हृदयों को गुरु चरणों से जोड़ दिया, समागम के दौरान पंथ के प्रख्यात कथा वाचक भाई बलदेव सिंह जी ने कथा विचार के माध्यम से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की महानता, त्याग, शौर्य एवं धर्म रक्षा हेतु दिए गए अद्वितीय योगदान का भावपूर्ण वर्णन किया, उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी का संपूर्ण जीवन मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर हर...

ठंड, अपनापन और सीनियर सिटीजन की सकारात्मक ऊर्जा को केंद्र में रखते हुए: ठिठुरती ठंड में अपनत्व की गर्माहट, सीनियर सिटीजन ने अलाव और चाय के संग लिया सुबह की सैर का आनंद

Image
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी फेस–2 में सीनियर सिटीजन द्वारा प्रतिदिन की जाने वाली प्रातःकालीन सैर ठंड और कोहरे के बीच भी निरंतर जारी है, आज की सर्द सुबह में जब चारों ओर घना कोहरा और कड़ाके की ठंड थी, तब वरिष्ठ नागरिकों ने अलाव जलाकर चाय की चुस्कियों के साथ मौसम का आनंद लिया और आपसी मेल-मिलाप से माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। अलाव की गर्माहट के बीच सभी ने स्वास्थ्य, मौसम, दिनचर्या और जीवन के अनुभवों पर सार्थक चर्चा की, ठंड के बावजूद वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह और सकारात्मक सोच देखने योग्य थी।  “हर दिल जो प्यार करेगा…” जैसे गीतों की पंक्तियाँ माहौल में अपनापन घोलती नजर आईं। सीनियर सिटीजन ने ईश्वर का धन्यवाद करते हुए सभी के सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, नियमित सैर, सामूहिक संवाद और इस तरह के मिलन कार्यक्रम न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मन को भी प्रफुल्लित करते हैं। कोहरे और ठंड के बीच अलाव के साथ बिताए गए ये पल यह संदेश देते हैं कि उम्र चाहे जो भी हो, हौसला, मेल-मिलाप और सकारात्मक सोच जीवन को हमेशा ऊर्जावान बनाए रखते हैं, मुख्य रूप से मौजूद रहें। डॉ अरु...

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन के साथ धार्मिक सौहार्द और शिक्षा का संगम किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन का भव्य आयोजन

Image
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल, कालिंदी विहार, आगरा में भव्य तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री *वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी, उत्तर प्रदेश और जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा), डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल, सह-अध्यक्ष डॉक्टर रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति चंद्रा, मिग्फ्रे कॉर्डिनेटर नूपुर सिंघल, प्रिंसिपल सुनैना नाथ, सुपरवाइजर ममता बघेल , कॉर्डिनेटर कीर्ति उपाध्याय और सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।  सभी ने मिलकर तुलसी पूजन और मिग्फ्रे संस्थापक की प्रतिमा की विधिवत पूजा कर सभी बच्चों में प्रसाद वितरित किया ।  वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि तुलसी पूजा हमारे सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें अपने बच्चों को इसके महत्व के बारे में बताना चाहिए 🌟।  मनीष कुमार मित्तल जी ने तुलसी पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी धार्मिक भावनाओं को मजबूत करता है, बल्कि हमें प्रकृति के प्रति भी जागरूक बनाता है 🌿। कार्यक्रम में छात्रों ने...

MIGFRE में हिंदी एवं अंग्रेज़ी लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Image
आगरा। MIGFRE यूनिट्स में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी एवं अंग्रेज़ी लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर MIGFRE के चेयरमैन श्री वी. के. मित्तल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लेखन प्रतियोगिताएँ बच्चों की सोच, कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत बनाती हैं। वहीं MIGFRE के डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल जी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करती हैं और उन्हें अपने विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में को-चेयरमैन श्रीमती रीना जलान जी, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा जी, एकेडमिक डायरेक्टर, DPIC की प्रिंसिपल श्रीमती नूपुर सिंघल, AVMD की प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान तथा AVV के कोऑर्डिनेटर श्री दिनेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में AVV स्टाफ का विशेष सहयोग रहा तथा MIGFRE की सभी यूनिट्स के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। ✍️ Engli...

बस एक ही तीरथ है हिंद में यात्रा के लिए-कटाए बाप ने बेटे जहाँ ख़ुदा के लिए-‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह श्रद्धा एवं शौर्य भाव के साथ सम्पन्न हुआ

Image
आगरा। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की महान शहादत को नमन करते हुए गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर, आगरा में चल रहे लड़िवार गुरमत समागम ‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह श्रद्धा एवं शौर्य भाव के साथ सम्पन्न हुआ, गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान और धर्म की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च त्याग को स्मरण करने के लिए समर्पित रहा। आज के दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कथाविचारक भाई साहिब भाई बलदेव सिंह (मोहाली वालो) ने गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को निहाल किया,उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा चमकौर की ऐतिहासिक जंग में धर्म और मानवता की रक्षा हेतु दिए गए महान बलिदान का विस्तार से वर्णन किया। कथा में गुरु साहिब की अडिग आस्था, साहस तथा सिख शहीदों की वीरता का भावपूर्ण स्मरण किया गया, जिसे सुनकर संगत भाव-विभोर हो उठी। भाई साहब जी ने कथावाचन के दौरान गुरु गोबिंद सिंह जी के चमकौर की जंग में और सिख शहीदों की जीकर गुरमत विचारों द्वारा पंच प्यारे में से भाई हिम्मत सिंह, भाई मोकम सिंह, भाई साहब सिंह, भाई संगत सिंह को कलगी दी जाने की बात कथा विचारों से सांझा कर सिख शहीदों की शहादतों को श्रद्ध...

आगरा मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Image
आगरा।आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, प्रगति एवं भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 अधिकारी जिसमें श्री रुपेश बघेला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य, डॉ. मनीष मदान वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव मंडल परिचालन प्रबंधक सह जन संपर्क अधिकारी एवं श्री संजीव कुमार जाटव सहायक वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट व 05 कर्मचारी जिसमें श्री ललित वर्मा, श्री विक्रम यादव, श्री कृष्ण कुमार सक्सेना, श्री राजेश कुमार सिंह, श्री सोनू को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कर्मचारियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।बैठक का संचालन मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी आगरा श्री बी एस चौहान ने किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रनव कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारीगण...

गुरुद्वारा दशमेश दरबार में ‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह का प्रथम दिवस श्रद्धा व शौर्य भाव से सम्पन्न

Image
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर, आगरा में ‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह का शुभारंभ आज प्रथम दिवस के रूप में श्रद्धा एवं गौरवपूर्ण वातावरण में हुआ, यह प्रथम दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादों की महान शहादत को समर्पित रहा। आज आयोजित प्रथम दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कथावाचक भाई साहिब भाई बलदेव सिंह (मोहाली वाले) ने गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को भाव-विभोर किया, उन्होंने श्री गुरु गोविंद सिंह जी की महिमा का वर्णन करते हुए बड़े साहिबज़ादे बाबा अजीत सिंह जी एवं बाबा जुझार सिंह जी की चमकौर साहिब की पावन धरती पर दी गई वीर शहादतों का अत्यंत भावपूर्ण स्मरण कराया। कथा के माध्यम से गुरु परिवार की अद्वितीय कुर्बानियों को संगत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु नतमस्तक हो उठे। दीवान के दौरान हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया, कीर्तन के माध्यम से उन्होंने गुरु साहिब की महिमा का गुणगान कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। प्रथम दिवस का यह गुरमत समागम शौर्य, त्याग एवं श्रद्धा की अनुपम मिसाल बना। जिसमें बड़ी संख्या में...

अमावस्या पर गुरुद्वारे में आलौकिक कीर्तन दरबार, साहिबज़ादों की शहादत को किया नमन

Image
आगरा। अमावस्या के पावन अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी महाराज चरण छोह प्राप्त स्थान पर आलौकिक कीर्तन दरबार का आयोजन श्रद्धा और सत्कार के साथ हुआ धार्मिक आयोजन दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों की महान शहादत को समर्पित था। कीर्तन दरबार में श्री हेमकुंठ साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई हरपाल सिंह मेहर एवं साथी तबलाकर गुरमीत सिंह और बीबी अरूणगीता द्वारा गुरुवाणी का भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किया शब्द गुरुबाणी कीर्तन की दिव्य ध्वनियों से पूरा गुरुद्वारा परिसर“वाहेगुरु” के जयकारों से गूंज उठा स्त्री सत्संग और साध संगत ने भाव-विभोर होकर सुखमनी साहिब जी के पाठ किये साहिबज़ादों के त्याग, बलिदान और धर्म-रक्षा के संदेश को आत्मसात किया। शब्द: देह शिवा वर मोहे एह शुभ करमन ते कबहुँ ना टरु, साहिबज़ादों की शहादत से मिलने वाली प्रेरणा, सत्य, साहस और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया ज्ञानी विजय सिंह द्वारा अरदास हुकमनामा के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी संगत सभी श्रद्धालु प्रेमपूर्वक पाया.. सेवा मे रहे। गुरनाम सिंह अरोड़ा,जसप्रीत सिंह,गुरु स...

डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में हुंनरबाज डांस प्रतियोगिता क्या हुआ आयोजन

Image
आगरा। दिनांक 18दिसंबर 2025 डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हुनरबाज डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 5से कक्षा 11 तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद व विद्यालय फाउंडर श्री नेमिचन्द्र मित्तल जी व श्रीमती मीरा मित्तल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि प्रदेश मंत्री भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ,भारतीय जनता पार्टी प्रणित वी के मित्तल, क्रीड़ा भारती से रुपेश अग्रवाल देव घोष, दीपक कश्यप-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा विभागाध्यक्ष प्रमुख, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गिरिराज बंसल, व डॉली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज के डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल ने बच्चों को संस्कृतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया और बताया कि बच्चों मै मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास होना अति आवश्यक है। स्कूल डायरेक्टर मनीष मित्तल ने भी बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ आज इस प्रतियोगिता के जरिए संस्कृतिक विभाग ...

धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे में दिखेगा आगरा के 26 गुरुद्वारों का इतिहास- आरए मूवीज के बैनर तले बन रही फिल्म धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे का बाबा प्रीतम सिंह ने श्रीफल फोड़कर किया उद्घाटन

Image
आगरा। देश की रक्षा और स्वाभीमान के लिए हमेशा तलवार उठाने वाले सिख समुदाय के आस्था के केन्द्र और सेवा त्याग, भाईचारे का संदेश देने वाले गुरुद्वारों का इतिहास धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे में नजर आएगा। आगरा शहर के 26 गुरुद्वारों के परिचय को समेटी डॉक्यूमेन्द्री फिल्म में एक गाना भी होगा। गुरुद्वारे शहर की ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक सौहार्द और सिख समाज की आस्था का प्रमुख केन्द्र होने के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन और मत्था टेकने के लिए पहुंचती है। यह जानकारी फिल्म निर्माता रंजीत सामा व विजय सामा ने सिकन्दरा, गुरु का ताल स्थित गुरुद्वारे में आयोजित फिल्म के मुहूर्त अवसर पर दी। सभी ने सर्वप्रथम गुरुदारे में मात्था टेककर आर्शीवाद लिया।  फिल्म का उद्घाटन बाबा प्रीतम सिंह ने श्रीफल फोड़कर किया। कहा कि नई व युवा पीढ़ी को अपने धर्म के इतिहास से परिचित कराने के लिए फिल्म का निर्माण सराहनीय प्रयास है। लोगों को सिर्फ 2-4 प्रमुख गुरुदारों के बारे में ही जानकारी है। फिल्म के माध्यम से शहर के सभी गुरुद्वारों के बारे में सही...

एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में एमबीबीएस 2025 बैच हेतु फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत बीएलएस कार्यशाला का आयोजन

Image
आगरा। 18 दिसंबर 2025: सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग एवं फिज़ियोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एमबीबीएस 2025 बैच के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) कार्यशाला का आयोजन एल.टी.-4, एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एक संक्षिप्त उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जो डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य, एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।  अपने संबोधन में उन्होंने स्नातक स्तर पर चिकित्सा विद्यार्थियों को जीवन रक्षक कौशलों का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिए जाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उद्घाटन समारोह का संचालन डॉ. सुदिप्ति यादव द्वारा किया गया। कार्यशाला के वैज्ञानिक सत्रों में एडल्ट एवं पीडियाट्रिक बीएलएस, एईडी (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर) का उपयोग, चोकिंग प्रबंधन, तथा स्ट्रोक, हीट अटैक, डूबना, ओपिओइड ओवरडोज एवं एनाफिलैक्सिस जैसी जीवन-घातक आपात स्थितियों के प्रबंधन पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इन सत्रों का संचालन डॉ. अर्चना अग्रवाल (नोडल ऑफिसर, NELS स्किल सेंटर एवं प्रोफेसर, ...

श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएँ, गिरिराज पूजन एवं दिव्य छप्पन भोग का भावपूर्ण आयोजन

Image
  आगरा। प्राचीन अखलेश्वर हनुमान मंदिर, ख्वाजा सराय, खेरिया रोड पर आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के पंचम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं, गिरिराज पूजन एवं दिव्य छप्पन भोग के पावन प्रसंग का भव्य आयोजन हुआ, कथा स्थल भक्ति, श्रद्धा और आनंद के भावों से सराबोर हो उठा। कथा व्यास पं. कपिलदेव शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, सेवा, करुणा और भक्ति का संदेश देती है। माखन चोरी, यशोदा मैया के वात्सल्य भाव एवं ब्रजवासियों पर कृपा के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इसके पश्चात गिरिराज पूजन के महत्व का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि अहंकार का त्याग कर प्रकृति एवं धर्म की रक्षा करना ही सच्ची भक्ति है, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अभिमान को चूर कर गिरिराज पर्वत की पूजा कराने के प्रसंग पर पूरा पंडाल “जय गिरिराज महाराज” के जयघोषों से गूंज उठा। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से दिव्य छप्पन भोग अर्पित किए गए। भोग दर्शन के समय पूरा वातावरण भक...

प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड भजन संध्या का आयोजन

Image
आगरा। प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, माल रोड़ पर भक्तों द्वारा अत्यंत श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ संगीतमय सुंदरकांड भव्य एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक एवं मनोहारी सजावट से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा, इस अवसर पर बाबा का विशेष फूल बंगला सजाया गया तथा मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, भक्तों ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया, कार्यक्रम में ब्रज के प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो ने बाबा की स्तुति में एक से बढ़कर एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए, उनके मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा परिसर “जय बजरंग बली” के जयकारों से गूंज उठा,  महंत योगेश भारद्वाज जी ने अपने आशीर्वचन से उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया, कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाते हुए भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और स्वयं को धन्य माना, इस भव्य आयोजन में मंदिर परिसर की सजावट देखते ही बन रही थी, श्रद्धा, संगीत और भक्ति से परिपूर्ण यह आयो...

खेलते समय घायल हुआ 6 वर्षीय बच्चा, एस.एन.एम.सी. में समय पर जटिल सर्जरी से बचा हाथ।

Image
आगरा। आगरा के धनोली गाँव निवासी 6 वर्षीय बालक खेलते समय ऊँचाई से गिर गया, जिससे उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई और हाथ में असहनीय दर्द शुरू हो गया। स्थानीय स्तर पर उपचार से कोई लाभ न मिलने पर परिजन उसे एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा की आपातकालीन सेवा में लेकर पहुँचे। यहाँ की गई सीटी एंजियोग्राफी जाँच में पाया गया कि हाथ की टूटी हुई हड्डी (सुप्राकॉन्डायलर फ्रैक्चर) के कारण बच्चे की दाहिनी भुजा की मुख्य रक्त नली ब्रैकियल आर्टरी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे हाथ में रक्त प्रवाह पूरी तरह बंद हो चुका था। बच्चे को अत्यधिक दर्द हो रहा था और यदि समय रहते उचित उपचार न मिलता तो हाथ में गैंग्रीन होने तथा हाथ काटने (अम्प्यूटेशन) जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एस.एन.एम.सी. के ऑर्थोपेडिक्स एवं सीटीवीएस विभाग की टीमों ने आपसी समन्वय से तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया। सबसे पहले ऑर्थोपेडिक्स विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष के डॉ. अमृत गोयल के नेतृत्व में हाथ की टूटी हुई हड्डी को सफलतापूर्वक फिक्स किया गया। इसके पश्चात कार्डियो-थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. सु...

श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मंदिर पर 21 दिसंबर को होगा भव्य हवन-यज्ञ एवं छप्पन भोग के साथ विशाल भंडारे का आयोजन

Image
आगरा। कैलाशपुरी, मथुरा रोड स्थित श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मंदिर में दिनांक 21 दिसंबर (रविवार) को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भव्य हवन-यज्ञ तथा छप्पन भोग के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मेला कमेटी के तत्वावधान में संपन्न होगा। आयोजन के अंतर्गत दोपहर 12 बजे से विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं बाबा के भक्त बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करेंगे। हवन-यज्ञ के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए छप्पन भोग युक्त विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी धर्मप्रेमी नागरिकों को सपरिवार प्रसाद ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति द्वारा भक्तों की सुविधा,के लिए समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मेला कमेटी क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाएं, अपील करता चौ,अखिल यादव, समाजसेवी श्याम भोजवानी, उमेश गुप्ता, यतेंद्र कुमार, अज...

नगर कीर्तन मैं दिखा सेवा श्रद्धा और शौर्य का अनूठा संगम

Image
  आगरा। श्रद्धा आस्था सेवा और शक्ति का अनूठा संगम नगर कीर्तन में देखने को मिला। एक और जहां गुरबाणी की धुन मन में श्रद्धा भावना पैदा कर रही थी तो वहीं दूसरी ओर गटके के प्रदर्शन में तलवार और ढालों की टक्कर शरीर में शरण पैदा करते हुए जोश का संचार कर रही थी। यह अवसर था सरर्वस दानी सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पूर्व 14 दिसंबर को विशाल नगर कीर्तन के आयोजन का। प्रतिवर्ष आगरा में सिख धर्म की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व से पूर्व किया जाता है। इस वर्ष नगर कीर्तन गुरुद्वारा माईथान से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा गुरु का ताल के ग्रंथि हरबंस सिंह जी ने अरदास के साथ की। जिसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र अलौकिक उपाध्याय अपने सिर पर रखकर आए और फूलों से सजी पालकी में विराजमान कराया। जिसके साथ ही नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। पालकी के आगे गुरु पंथ के दास संस्था क...

अहिल्याबाई होलकर’ नुक्कड़ नाटिका के साथ मनाया गया विश्व दिव्यांगता दिवस

Image
आगरा। कालिंदी बिहार स्थित राधास्वामी दृष्टिबाधितार्थ संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 दिसम्बर 2025 विश्व दिव्यांगता दिवस का भव्य समारोह यूथ हॉस्टल आगरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नीरज गुप्ता जी महानगर उपाध्यक्ष भाजपा विशिष्ट अतिथि नारायण बहरानी जी सांई एक्सपोर्ट वरिष्ठ समाजसेवी दीपक आतवानी जी (अध्यक्ष जय झूलेलाल सेवा संगठन), योगेश रखवानी (मंत्री आगरा व्यापार मंडल), यादराम सिंह वर्मा (पूर्व पी सी एस अधिकारी), सीनियर स्टाफकीर्ति वर्मा, दीनबंधु शर्मा जी (एफ० पी० ए० आई०) तथा संस्थान के **संस्थापक श्री जगन्नाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष राकेश कबीर ने की। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विकास विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम इस दौरान ‘पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की आत्मा का आह्वान नुक्कड़ शैली में लघु नाटिका का मंचन हुआ। गायिका निशि राज ने अहिल्याबाई, डॉ.राजेन्द्र मिलन ने साहित्यकार, राजकुमार जैन ने समाज सेवी, नागेश ने ...

मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ...

Image
आगरा। आगरा नगर में श्रद्धा और भक्ति के उमंगपूर्ण वातावरण के बीच श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ, 151 कलश पितांबरा वस्त्र धारण किए हुए महिलाओं की शक्ति-रूपा टोली ने पूरे क्षेत्र का भर्मण कर आस्था का अद्भुत संदेश प्रसारित किया। जय-जयकार और “राधे-राधे” की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्राचीन अखलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई यह मंगल यात्रा ख्वाजा की सराय वी.आई.पी. रोड होते हुए कथा पंडाल तक पहुंची, जहाँ श्रद्धालुओं का सैलाब एकत्र हुआ, नंगे पांव कलश लेकर चल रही महिलाएँ आस्था, संस्कार और समर्पण की जीवंत मिसाल बनकर दिखाई दीं। कथा पंडाल में पहुँचकर कथाव्यास पंडित कपिल देव शास्त्री ग्वालियर वालो ने प्रथम दिवस की मंगलमयी कथा के साथ श्रद्धापूर्ण आरंभ कराया। आयोजन समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में भी कथा के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान, भक्ति और सद्गुणों का प्रसार किया जाएगा। कथा रोजाना दोपहर एक से चार बजे तक  होंगी। मुख्य रूप से परीक्षित केशव कमलेश बघेल, समाजसेवी श्याम भोजवानी, मनोज नोत्तनानी, पप्पू बघेल, पुनीत चंदानी, अजय बघेल, रोह...

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

Image
आगरा। सूरसदन संजय प्लेस में MIGFRE यूनिट्स, AVMD संस्थान और KVPS परिवार द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव 2025 बुधवार को अत्यंत भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन MIGFRE के संस्थापक स्वर्गीय श्री एन. सी. मित्तल जी के जन्मदिवस को समर्पित था। पारंपरिक दीप प्रज्वलन से शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई, दीप की ज्योति ने पूरे सभागार में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना दिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ बनी विशेष आकर्षण बच्चों ने कृष्ण जन्म, पूतना वध, माखन-लीला, कंस-वध और महाभारत पर आधारित अत्यंत सुंदर मंचीय प्रस्तुतियाँ दीं, शिक्षा, मानशी, अमायरा और निमिर की प्रस्तुति को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा। बच्चों की नृत्य-नाट्य अभिव्यक्ति ने सभी का मन मोह लिया और सभागार देर तक तालियों से गूंजता रहा। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के दौरान श्रेष्ठ अभिभावक पुरस्कार (Best Parent Award), श्रेष्ठ छात्र पुरस्कार (Best Student Award) और श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार (Best Teacher Award) प्रदान किए गए। सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर और शील्ड...

भव्य कीर्तन दरबार में नए वर्ष का स्वागत होगा गुरुद्वारा नॉर्थ इदगाह, आगरा में 31 दिसम्बर को आयोजन

Image
आगरा। सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइज़ेशन एवं गुरुद्वारा साहिब नॉर्थ ईदगाह कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में धन धन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की हजूरी में नए वर्ष के स्वागत हेतु एक भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन 31 दिसम्बर को किया जाएगा, गुरु महाराज जी की कृपा तथा साध संगत के सहयोग से होने वाला यह विशेष कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से 12:30 बजे तक गुरुद्वारा साहिब नॉर्थ ईदगाह, पुलिस लाइन, आगरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में कीर्तन हाज़िरी देने हेतु प्रमुख रागी जत्थे विशेष रूप से पधार रहे हैं, जिनमें भाई साहिब भाई कुलविंदर सिंह जी महल, हज़ूरी रागी, श्री दरबार साहिब, अमृतसर भाई साहिब भाई प्यारे सिंह जी, बंबई वाले भाई साहिब भाई हरप्रीत सिंह जत्था, आगरा वाले उक्त कीर्तन दरबार में सभी रागी जत्थे गुरु महाराज जी की महिमा का गायन कर संगत को निहाल करेंगे, आयोजकों ने गुरुप्यारी साध संगत से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त करें और नए वर्ष की शुरुआत गुरु महाराज जी की असीस के साथ करें, गुरद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का विशेष सहयोग।गुरु सेवक...

पावन गुरुधामों के दर्शन कर लौटे तीर्थयात्रियों का आगरा कैंट पर भव्य स्वागत

Image
आगरा। आगरा कैंट स्टेशन पर आज का दृश्य अत्यन्त श्रद्धामय और भाव-विभोर कर देने वाला रहा, जैसे ही तीर्थयात्रियों का जत्था स्टेशन पर पहुँचा, पूरे परिसर में “बोले सो निहा सतश्री अकाल,के गूँजते जयकारों ने वातावरण को गुरू-भक्ति के रंग में रंग दिया। 150 तीर्थयात्रियों के इस पावन जत्थे का स्वागत गुरुद्वारा दशम पिता शाहगंज एवं गुरुद्वारा गुरु नानक नाम लेवा संगतों ने बड़े ही प्रेम और सत्कार के साथ किया, स्टेशन पर पहुँचते ही संगतों ने सभी गुरु-रूप यात्रीजनों का पुष्पमाला, पुष्पवर्षा और सरोपा भेंट कर अभिनंदन किया, इसके उपरांत लंगर-सेवा के द्वारा सभी ने स्वयं को धन्य माना। इस पवित्र यात्रा के दौरान संगत ने निम्न पावन गुरुधामों के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब अमृतसर, गुरद्वारा फतेहगढ़ साहिब, गुरद्वारा आनंदपुर साहिब पावन दर्शनों के साथ गुरद्वारा सुल्तानपुर लोधी साहिब गुरद्वारा गोइंदवाल साहिब गुरद्वारा खंडूर साहिब गुरद्वारा बाबा बूढ़ा साहिब बीड़ साहिब गुरद्वारा तरन तारन साहिब, गुरद्वारा बाबा दीप सिंह शहीद स्थान अनेको पवित्र गुरद्वारो सभी संगतों ने हर पावन स्थल पर कीर्तन, अरदास और...

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की परिनिर्वाण दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा - समाजवादी पार्टी कार्यालय, फतेहाबाद रोड आगरा

Image
आगरा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहाबाद रोड, आगरा में एक श्रद्धासुमन अर्पण कार्यक्रम एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण वर्मा द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर की गई, इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्रमवार बाबा साहेब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का समाज सुधार, समानता, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के प्रति योगदान सदैव राष्ट्र को दिशा देता रहेगा, उनका संघर्षमय जीवन तथा सामाजिक समरसता का संदेश आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग—समानता, भाईचारे, सामाजिक उपलिफ्टमेंट तथा मानव गरिमा—पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया, पुण्यतिथि पर आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा सभी में नई ऊर्जा, प्रेरणा और सामाजिक दायित्व के प्रति समर्पण की भावना उ...

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन से कार्यकर्ताओं में उमंग की लहर - फतेहाबाद रोड पर कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात, ममता टपलू श्याम भोजवानी ने किया स्वागत

Image
आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के आगरा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिली, फतेहाबाद रोड से गुजरते समय श्री अखिलेश यादव ने अपना काफिला रोककर पूर्व प्रत्याशी ममता टपलू के प्रतिष्ठान पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से स्नेहपूर्वक भेंट की। ममता टपलू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री अखिलेश यादव का स्वागत किया, इस दौरान श्री यादव ने ममता टपलू को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी विधानसभा में SIR अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएँ तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से अभी से आरम्भ कर दें।पूर्व मुख्यमंत्री से वरिष्ठ सपा नेता श्याम भोजवानी सीधे संवाद का अवसर मिलने पर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह जाग उठा और पूरे वातावरण में जोश एवं गौरव की अनुभूति देखी गई, कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: पूर्व महासचिव श्याम भोजवानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, अमीर सिंह फौजदार, परवेज़ खान, हफीज़ मेव, सौरभ दुबे, दीपू नंदा, रज़ा अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की र...

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियों पर जेडीयू उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल का कड़ा विरोध—“महिला का अपमान राष्ट्र की आत्मा का अपमान है”

Image
नई दिल्ली/लखनऊ/ बांदा । देश में हाल के समय में महिलाओं के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील टिप्पणियों की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक प्रभाव वाले कुछ व्यक्तियों द्वारा महिलाओं पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो भारतीय समाज और लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। जेडीयू उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भारत की महिलाएँ आज हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं—महिला राष्ट्रपति, महिला प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, महिला मुख्यमंत्री, राज्यपाल, लोकसभा अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष से लेकर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, पायलट और सेना के अधिकारी तक महिलाएँ राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास भी महिलाओं के बलिदान से भरा है। रानी लक्ष्मीबाई, बेगम हज़रतमहल, झलकारी बाई जैसी वीरांगनाएँ मुगलों और अंग्रेजों दोनों से लड़ीं। अनगिनत महिलाएँ देश की आज़ादी में शहीद हुईं, जेल गईं और अपने जीवन का त्याग कर दिया। इतना बड़ा योगदान होने के बावजू...

कचौड़ा बाज़ार, बेलनगंज स्थित प्राचीन दाऊजी मंदिर में दाऊजी महाराज जी का वार्षिकोत्सव आज बड़े ही श्रद्धा, सत्कार और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।

Image
आगरा। कचौड़ा बाज़ार, बेलनगंज स्थित प्राचीन दाऊजी मंदिर में दाऊजी महाराज जी का वार्षिकोत्सव आज बड़े ही श्रद्धा, सत्कार और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और दिव्य प्रभा से आलोकित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचारण और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ इसके बाद भक्तिमय भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया, मंदिर को भव्य फूलों की सजावट से सजाया गया था, जहाँ भक्तों के लिए माखन-मिश्री प्रसाद के स्टॉल सहित विभिन्न धार्मिक व्यवस्थाएँ भी की गई थीं। दाऊजी महाराज जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित करने के लिए सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु पूरे दिन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आरती के दौरान उपस्थित जनसमूह द्वारा किए गए जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। देर रात तक चले इस पावन उत्सव में भक्तिभाव की अनोखी छटा देखने को मिली। दाऊजी महाराज के इस वार्षिकोत्सव में भक्तों की भारी उपस्थिति ने यह प्रमाणित किया कि आज भी समाज में आस्था और भक्ति की निरंतरता उसी श्रद्धा के साथ जीवित है...

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने आगरा मंडल के अमृत स्टेशन होडल ,कोसीकलां रेलवे स्टेशन तथा आगरा छावनी –पलवल रेल खण्ड का किया निरीक्षण

Image
आगरा। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह द्वारा आज दिनांक 03.12.2025 को आगरा मण्डल के अमृत स्टेशन होडल एवं कोसीकलां तथा आगरा छावनी –पलवल खंड व भरतपुर- आगरा कैंट रेल खंड एवं आगरा कैंट - धौलपुर रेल खंड का पिछली खिड़की से विंडो -ट्रेलिंग निरीक्षण किया।  “विंडो ट्रेलिंग' विशेष निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल पथ एवं उसके पास के सभी इंस्टालेशनो जैसे सिगनल, ओएचई, प्लेटफॉर्म इत्यादि का चलती हुई निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मार्ग मे पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग क्वालिटी विशेष तौर से प्वॉइंट एवं क्रॉसिंग पर ट्रैकज्योमेट्री इंडेक्स मे सुधार, ओएचई की स्थि‍ति, मार्ग के लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिती, मार्ग में आने वाले माइनर व मेजर ब्रिज आदि का महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अवलोकन किया तथा समपार फाटक, आरओबी/आरयूबी की उपलब्धता सम्बंधित समीक्षा की| विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण में संरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया | महाप्रबंधक महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह द्वारा अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान खंड में पड़ने वाले अमृत ...

सिंधी समाज ने SIR जागरूकता अभियान को दिया बल, कमला नगर स्थित सिंधू भवन में हुई बैठक, चंद्रप्रकाश सोनी के नेतृत्व में समाज हुआ एकजुट

Image
आगरा। कमला नगर स्थित सिंधू भवन में आज सिंधी समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में समाजसेवी चंद्रप्रकाश सोनी,घनश्याम दास देवनानी एवं श्याम भोजवानी के नेतृत्व में सभी समाजबंधुओं ने एकजुट होकर SIR की आवश्यकता और महत्व पर विस्तृत चर्चा की तथा जागरूकता संदेश दिया। समाज के लोगों ने कहा कि SIR सिस्टम के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों और निर्धारित प्रक्रिया को समय रहते पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। संदेश में विशेष रूप से बताया गया कि 11 तारीख अंतिम तिथि है, इसलिए सभी समाजजन अपने-अपने BLO से मिलकर, क्षेत्र-वार अपने वोट सत्यापित एवं पक्के करा लें। सिंधी समाज की इस पहल का उद्देश्य है कि समाज के अधिक से अधिक लोग SIR में सक्रिय रूप से शामिल होकर अपने अधिकारों और दस्तावेज़ों को सुरक्षित एवं अद्यतन करा सकें, बैठक में यह भी अपील की गई कि अन्य समाज भी इस जागरूकता को आगे बढ़ाएँ, ताकि अधिकतम नागरिक समय पर अपना कार्य पूरा कर सकें। सिंधी समाज द्वारा दिया गया यह संदेश क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, मुख्य रूप से चंद्रप्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी,...

गुरु रूप तीर्थ यात्री संगत का गुरुद्वारा दशमेश दरबार में सम्मान, सत्कार और अमृतमयी कीर्तन दीवान संपन्न

Image
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर, विभव नगर, आगरा में आज का दिवस भक्तिभाव, सम्मान और गुरुकृपा से ओतप्रोत रहा। हाल ही में आनंदपुर साहिब दमदमा साहिब फतेहगढ साहिब मुकतसर साहिब माछीबाडा साहिब चमकौर साहिब एवं 50 ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कर लौटे पवित्र तीर्थ यात्री जत्थे का संगत की हाजिरी में विशेष सत्कार एवं सम्मान किया गया। गुरुद्वारा साहिब की ओर से तीर्थयात्रियों को गुरुघर का सिरोपा तथा मोमेंटो प्रदान किए गए। संगत ने नाम-सिमरन करते हुए तीर्थयात्रियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन की अरदास की, यह क्षण पूरे दीवान हाल में श्रद्धा, प्रेम और उत्साह का अद्भुत वातावरण निर्मित कर गया, आज विशेष अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन दीवान सजे। सोदर रहरासि साहिब जी का पाठ ज्ञानी मनसा सिंह जी द्वारा भावपूर्ण रूप से किया गया, उपरांत वीर हरजिंदर सिंह (विकी वीर) एवं साथियों ने मधुर कीर्तन द्वारा संगत को आनंद-रस में रंग दिया। तीर्थयात्रियों के सम्मान के बाद दीवान का समापन, अरदास, पवित्र हुकुमनामा और गुरु के लंगर की अटूट सेवा के साथ हुआ। संगत ने बड़ी संख्या में पहुँचकर इस दिव्य आयोजन को सफल ...