Posts

Showing posts from September, 2025

गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी को समर्पित भव्य कीर्तन दरबार में देर रात तक गुरबाणी की अमृत रस धारा बहती रही।

Image
आगरा। सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साला शहीदी को समर्पित भव्य कीर्तन दरबार में देर रात तक गुरबाणी की अमृत रस धारा बहती रही। लुधियाना से आए भाई राजेंद्रपाल सिंह (राजू वीर) ने गुरबाणी के अनमोल शब्दों से सारी संगत को भावविभोर कर दिया समूह संगत को एक साथ गायन करते देख ऐसे लग रहा था जैसे स्वर्ग कहीं और नहीं बल्कि इस धरती पर है। कथा वाचक भाई गुरविंदर सिंह अमृतसर वालो ने गुरुओ की वडियाई उपमा का वर्णन कथा कर संगत को गुरघर से जोड़ा, हजूरी रागी भाई विजेंद्र सिंह अमोलक कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा माईथान जहां गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने अपने चरण डाले व एक माई( स्त्री) का थान लेकर उसको यह वरदान दिया कि रहती दुनिया तक इस स्थान का नाम माईथान होगा। कीर्तन की समाप्ति पर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा माईथान प्रमुख भाई कवलजीत सिंह ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर गुरद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल से जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह, हैड ग्रंथी हरबंस, वीर महेंद्र पाल सिंह, परमात्मा सिंह, गुरमीत सिंह सेठी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, जसव...

डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ड्राइंग कंपटीशन

Image
आगरा। डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज में सेवा पखवाड़े के निमित्त चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में महानगर मीडिया प्रभारी विक्रांत तिवारी, मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सचिन मित्तल, श्री राजकुमार शास्त्री, पल्लव गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गिरिराज बंसल, वार्ड 56 की पार्षद श्रीमती पूजा बंसल और भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल व डॉली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज के डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल उपस्थित रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में डोली'ज पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं प्रबंधन समिति का अतुलनीय सहयोग रहा। इसमें कक्षा 5 से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन व अतिथियों द्वारा १/२/३ विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए व सभी प्रतिभागियों को चॉकलेट्स वितरित की गई। प्रथम पुरस्कार पलक शाक्य ( VI ) द्वितीय पुरस्कार युग वंश (VII) तृतीय पुरस्कार गौरी (VI ) को दिया गया ! विद्यालय प्रधानाचार्या नूपुर सिंघल ने बच्...

अष्टमी का दिन है प्यार कन्या पूजन कर लो मां गौरी के दर्शन करके खाली झोलियां भर लो आये नवरात्र मैया के शारदीय नवरात्र अष्टमी पर पंचवटी मंदिर में सम्पन्न हुआ कन्या लांगूर पूजन..

Image
आगरा। शारदीय नवरात्र की पावन अष्टमी तिथि पर माँ दुर्गा मंदिर, पार्श्वनार्थ पंचवटी कालोनी, ताजनगरी फेज़-2 में भक्ति और आस्था से परिपूर्ण माहौल में कन्या लांगूर पूजन का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भावपूर्ण मंदिर पूजन को आना लगा रहा और "जय माता दी" के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पूजन में नन्हीं कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर विधिवत पूजन पंडित गिरीश उपाध्याय द्वारा कराया। पूजन-कर सभी भक्तों ने मैया के भाव पूर्वक चरण धोये टीका कलावा व उन्हें अनेको उपहार एवं हलवा चना पुरी प्रसाद अर्पित किए गए। इसके बाद भक्तों ने प्रेमपूर्वक कन्याओं को लंगर कराया। इस अवसर पर पंडित गिरीश उपाध्याय जी ने कथा का सार सुनाते हुए माँ दुर्गा की महिमा और अष्टमी पूजन के महत्व को समझाया उनकी वाणी से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्ति गीतों, माँ के जयकारों से मंदिर का पूरा वातावरण आलोकित रहा, सेवा में रहे पंचवटी परिवार माँ के भक्तगण संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

Image
आगरा। ताजनगरी। महिला मंडल, ताजनगरी स्थित पार्श्वनार्थ पंचवटी, फेज़-2 आगरा पर माँ के भव्य दरबार में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शेरा वाली मैया मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मईया की आराधना की। माँ के दरबार में ढोल की थाप पर श्रद्धालु झूमते-नाचते रहे और भक्ति भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण गूंज उठा, मईया को ताली बजाकर मनाने का यह अनूठा दृश्य श्रद्धालुओं के हृदय को भावविभोर कर गया। सभी ने माँ की चरणों में नतमस्तक होकर आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे परिसर में उल्लास एवं आस्था का रंग छा गया। महिला मंडल द्वारा नवमी पर भव्य डांडिया महोत्सव पंचवटी पार्क में किया जाएगा। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

आगरा वनस्थली विद्यालय में धूमधाम से हुआ नवरात्रि उत्सव ✨

Image
आगरा। आगरा वनस्थली विद्यालय में नवरात्रि उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने नौ देवियों के स्वरूप प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग डांडिया समारोह ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रावण दहन रहा, जिसमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक इस ऐतिहासिक परंपरा का आनंद लिया। इस अवसर पर MIGFRE के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल, डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल, को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चन्द्रा, अकादमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल तथा AVMD इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। वी.के. मित्तल ने कहा कि “ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का श्रेष्ठ माध्यम हैं।” मनीष मित्तल ने बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ...

शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, आगरा के रवीकांत को मिली अहम जिम्मेदारी

Image
आगरा। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ, जो गुरु रविदास  के उपदेशों के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय है, ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कई वरिष्ठ समाजसेवियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस क्रम में आगरा के श्री रवीकांत जी को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है, आगरा सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में हर्ष की लहर है, संगठन का मानना है कि रवीकांत जी के अनुभव और सक्रियता से संस्था के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को और गति मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक उत्थान एवं राष्ट्रीय एकता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी, हर्ष व्यक्त करने वालो में, रामबाबू हरित, समाजसेवी श्याम भोजवानी, मंजीत यादव देवकीनंदन सोनी, निखिल जैन, विजेंद्र सिंह,सौरभ कांत,अशोक कदम आदि मौजूद रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

गुरु तेग बहादुर पातशाह जी का लड़ीवार 13-13 समागम बड़ी श्रद्धा व प्यार से मनाया गया।

Image
आगरा। गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350 साला शताब्दी समागम की कीर्तन श्रृंखला में भव्य कीर्तन समारोह का आयोजन गुरुद्वारा शहीद नगर में किया गया। ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा रेहरास साहिब की वाणी के पाठ के उपरांत हजूरी रागी भाई जगतार सिंह ने मधुर कीर्तन से संगत को निहाल किया। उसके बाद हरमन प्यारे गुरु के कीर्तनकार भाई वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपनी मधुर रसना द्वारा गुरु तेग बहादुर पातशाह जी की अमृतमई बानी का गायन करके सभी को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने हर जस रे मना गाए लै जो संगी है तेरो का गायन किया और बताया की गुरु तेग बहादुर पातशाह जी की बानी इंसान के जीवन के सच को बताती है और जीवन की सच्चाई क्या है इस वाणी से हमें रोशनी मिलती है। उन्होंने कहा गुरु तेग बहादुर जी की वाणी की शुरुआत त्याग से होती है भाव अपने मन में से दुर्गुणों का त्याग करना है विकारों का त्याग करना है और साथ ही अपने हृदय में प्रभु के गुणों का समावेश करना है व प्रभु के नाम को हृदय में बसा के हर पल रखना है उन्होंने कहा कि आज गुरु तेग बहादुर जी जिन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने शीश को ही न्योछावर कर दिया ऐसा त्याग व बलिदा...

गुरुद्वारा शाहगंज संगत द्वारा रामलाल वृद्ध आश्रम में 50 गद्दों की सेवा के साथ गौ सेवा

Image
आगरा। धन गुरु नानक की कृपा एवं संगत के सहयोग से सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुद्वारा शाहगंज, आगरा की ओर से रामलाल वृद्ध आश्रम में 50 गद्दे कवर सहित भेंट किए गए,वह गौ सेवा कार्य में सामग्री सेवा की, गुरुसेवक श्याम भोजवानी ने बताया इस सेवा कार्य में संगत का विशेष योगदान रहा। सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए गुरद्वारा प्रधान बॉबी आनंद ने कहा कि गुरु महाराज की रहमत से ही यह सेवाएं संभव हो पाती हैं, उन्होंने संगत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि आगे भी इसी प्रकार सभी के सहयोग से सेवा कार्य निरंतर चलते रहेंगे। रामलाल आश्रम के मुख्य सेवादर शिव प्रसाद शर्मा द्वारा सेवा कार्य करने वाले सभी अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया। सेवा में रहे बॉबी आनंद, कमल मतलानी, मोहन गनवानी, पलक मतलानी, कुणाल नैनानी, सचिन आदि मौजूद रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित अमृत वेेला चिलिया का शुभारंभ

Image
आगरा। गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अमृत वेला चिलिया का आयोजन बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गुरुद्वारा शाहगंज, आगरा में प्रारंभ किया गया है, यह कार्यक्रम 27 सितम्बर से लेकर 5 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 3:30 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर भाई साहब गुरप्रीत सिंह जी (रिंकू वीर जी) द्वारा सिमरन एवं कीर्तन की अमृतमयी रसधारा बिखेरी जाएगी, संगत को गुरुबाणी का अमृत पान कर आत्मिक शांति और आनंद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। संगतो से दोय हथ जोड़ बेनती परिवार सहित पहुंचकर धन धन गुरु नानक देव जी के घर की खुशियाँ प्राप्त करें। बेनती करता प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी,मोहन गनवानी, लव पोपली,अजय अरोड़ा,रोशनी कुकरेजा,वर्षा कर्मचंदानी, गुरुद्वारा शाहगंज प्रबंधन समिति एवं अमृत वेला परिवार ने समस्त संगत से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और गुरु की कृपा प्राप्त करने का निवेदन किया है। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष में डाली"ज पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओं को कमला नगर थाने में एक दिन की थाना अध्यक्ष व डे ऑफिसर नियुक्त किया।

Image
आगरा। कमला नगर पुलिस चौकी में महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। जिसमें डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज कि एक छात्रा को थाना अध्यक्ष और दूसरी छात्रा को डे ऑफिसर नियुक्त किया गया। बड़ा गर्व का विषय है कि डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज की कक्षा 7 की थाना अध्यक्ष बनी चाहत ने बहुत से गंभीर मामलों के शिकायतकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना। एक पारिवारिक मतभेद से पीड़ित पति पत्नी जो की आपसी मतभेद के कारण अलग होने की अपील लेकर थाने आकर शिकायत दर्ज कर रहे थे उनसे थानाअध्यक्ष बनी चाहत ने मुलाकात की वह उन्हें गंभीरता से उनके परिवार व बच्चों की तरफ आकर्षित कर उनका आपसी मतभेद सुलझा दिया। दोनों पति-पत्नी ने बिटिया चाहत का दिल से धन्यवाद किया। महिला सशक्तिकरण दिवस पर एक दिन के लिए डे ऑफिसर नियुक्त तमन्ना ने सभी पुलिस कर्मियों व स्टाफ से मीटिंग कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना वह अपनी प्यारी सूझबूझ के साथ उन्हें मोटिवेट कर उनकी समस्या का समाधान किया। डॉली' ज पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार मित्तल व डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल विद्यालय प्रधानाचार्या नूपुर सिंघल व सभी शिक्षक शिक्षकों के ...

गुरुद्वारा दशमेश दरबार, में गुरु तेग बहादार साहिब जी की 350 वीं शहीदी को समर्पित कीर्तन दरबार 28 सितंबर को

Image
आगरा। धन श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी एवं उनके साथ शहीद हुए प्यारे सिख भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित एक अमृतमयी कीर्तन दरबार का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह भव्य समागम आगामी रविवार, 28 सितम्बर 2025 को सायं 7 बजे से गुरुद्वारा शहीद नगर, विभव नगर, आगरा में सम्पन्न होगा,गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बैठक कर बताया। सायं 7:00 बजे पाठ श्री रहिरास साहिब अपरान्त कीर्तन की हाजिरी–भाई जगतार सिंह जी (हजूरी रागी) द्वारा 8:00 बजे से गुरवाणी शब्द कीर्तन वीर महेन्दरपाल सिंह (सुखमनी सेवा सभा, आगरा) द्वारा गुरु की अरदास हुकमनामा के साथ गुरु का अटूट लंगर वर्ताया जाएगा। गुरद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह द्वारा गुरु तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहीदी समागम लड़ी समर्पित में ज्यादा से ज्यादा संगत पहुंचकर गुरु की खुशियाँ पाओ जी, बेनती कर्ता, प्रधान हरपाल सिंह, राजु सलूजा, श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, गुरिंदर सिंह ओबरोय, सुरेंद्र सिंह लवली,देवेंद्र सिंह जुल्का, सुरेंद्र सिंह लाड़ी, हरजीत सिंह भसीन, हरजिंदर सिंह मु...

मां दुर्गा की भेंटों से गूंजा नवदुर्गा महोत्सव का पण्डाल

Image
आगरा। ढोलक थाप और मंजीरों के भक्तिमय संगीत पर आज माता की भेंटों से नवदुर्गा पण्डाल गूंजता रहा। मां दुर्गा के खूब जयकारे लगे। भक्ति और श्रद्धा में डूबे भक्तजनों ने माता की भेटों पर खूब नृत्य भी किया। तोता का ताल स्थित मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा आयोजित 12 दिवसीय नवदुर्गा महोत्सव में आज माता की भेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः मंगला आरती के साथ ही मां दुर्गा के पण्डाल में क्षेत्रीय भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। 25 सितम्बर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर को गुब्बारों से माता से दरबार को सजाया जाएगा, 27 सितम्बर को देवी जागरण, 28 सितम्बर को डांडिया उत्सव व 29 सितम्बर को महाआरती का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को कन्या पूजन व एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकाण्ड पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपो...

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग- सीए एसोशिएशन ने प्रधान आयकर आयुक्त को दिया ज्ञापन

Image
आगरा। सीए एसोशिएशन आगरा की ओर से आयकर अधिनियम के अंतर्गत टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने संजय प्लेस स्थित आयकर भवन में प्रधान आयकर आयुक्त अनुपम कांत गर्ग को ज्ञापन देकर वित्त मंत्रालय और सीबीडीटी से हस्तक्षेप की अपील की है। सीए गौरव सिंघल ने बताया कि वर्तमान में टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 निर्धारित है। आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर लगातार तकनीकी खामियाँ आ रही हैं। साधारण लॉगिन, वेलिडेशन और सबमिशन बार-बार असफल हो रहे हैं, जिससे रिपोर्ट अपलोड करने में अत्यधिक समय लग रहा है। इससे व्यापारी को डेढ़ लाख रुपये तक की पैनल्टी लग सकती है।  सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि आईटीआर की अंतिम तिथि 15 सितम्बर से बढ़ाकर 16 सितम्बर की गई थी, उस दौरान भी करदाताओं एवं पेशेवरों को तकनीकी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। अब जबकि ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, हजारों रिपोर्ट्स अपलोड करना मात्र कुछ ही दिनों में व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। सीए अंकित मित्तल ने कहा कि सीमित समय और तकनीकी अड़चनों के ...

आज़म खान की रिहाई पर समाजवादियों मे खुशी की लहर, आगरा सपा कार्यालय पर बांटे लड्डू

Image
आगरा। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आज़म खान की 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहाई होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी उपलक्ष्य में फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को भव्य मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्तमान शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हजारों लोगों को लड्डू वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, आज़म खान जिंदाबाद” के नारों से पूरे कार्यक्रम स्थल गूंजायमान हो उठा। चौधरी वाजिद निसार ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताते हुए कहा कि “छोटे-छोटे मुकदमों में उन्हें जेल भेजा गया था, लेकिन सच की हमेशा जीत होती है। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, पूर्व महासचिव श्याम भोजवानी, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। रिपोर्टर: आयुषी सिंह की रिपोर्ट आगरा...

पार्श्वनाथ पंचवटी सोसाइटी में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

Image
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी, ताज नगरी फेज-2 आगरा में कल देर रात तक चले भव्य समारोह में सोसाइटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह का आयोजन प्रशासनिक एवं चुनाव समिति के तत्वावधान में हुआ। समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने सबसे पहले नवनिर्वाचित सोसाइटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र सौंपा। इसके उपरांत सचिव सुशील आहूजा, उपाध्यक्ष पुनीत मेहंदीरत्ता, सांस्कृतिक सचिव गुरमीत सलूजा, उप सचिव लीला राम पाठक, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, साथ ही पदाधिकारी राज कुमार और विपिन शर्मा, आनंद गुप्ता, प्रदीप खंडेलवाल को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विगत एक माह से चली चुनावी प्रक्रिया को प्रशासनिक एवं चुनाव समिति ने पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया। समिति में अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के साथ सदस्य आर.आर.पी. सिन्हा, आर.के. त्रिखा, पवन शर्मा, देवेंद्र गुप्ता और कपिल कथूरिया शामिल रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। नई कार्यकारिणी ने विधिवत कार्यभार संभालते हुए संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और बेहतर प्रबंधन देने का संकल्...

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए व्यापार मंडल का अभियान

Image
आगरा। आगामी त्योहारी और शादी-ब्याह के सीज़न को देखते हुए उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) ने बड़े पैमाने पर “स्थानीय उत्पाद अपनाओ” अभियान शुरू करने की घोषणा की है। यह अभियान 1 अक्टूबर 2025 से जिले के प्रमुख बाज़ारों में प्रारंभ होगा।  जिला अध्यक्ष गिर्राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्थानीय स्वदेशी वस्तुएं अपनाओ” आह्वान को ध्यान में रखते हुए व्यापारी समाज उपभोक्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जागरूक करेगा। इस क्रम में हर दुकान पर “स्थानीय उत्पाद अपनाओ” से जुड़े स्टीकर लगाए जाएंगे और व्यापारी प्रतिनिधि लोगों को समझाएंगे कि विदेशी वस्तुओं की जगह स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें। प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुमार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, और जिला महामंत्री दीपक, अनुराग गोयल, शैलेश खंडेलवाल, राम कुमार गोयल, रोहित आयलानी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल स्थानीय व्यापारियों को मजबूती देना है बल्कि विदेशी आयातित वस्तुओं पर निर्भरता कम करना भी है। कार...

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Image
आगरा। अग्रवाल धर्मशाला सुल्तानपुरा में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं डांस प्रतियोगिताएं मुख्य रूप से रही। जिनका संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालन समिति ने किया जिसमें संयोजक संजीव अग्रवाल, संयोजिका गुन्जन अग्रवाल, आभा अग्रवाल, डिम्पल अग्रवाल, सपना अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, राखी सिंघल, डौली अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, गीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल एवं महाराजा अग्रसेन जयन्ती समिति के सभी पदाधिकारीगण, सुनील अग्रवाल (सैया वाले) अध्यक्ष, विशाल गोयल (महामन्त्री), अमित सिंघल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राधा बल्लभ (कोषाध्यक्ष) अरुण अग्रवाल (मंत्री), अंकुर सिंघल (मीडिया प्रभारी) आदि उपस्थित रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संजय सिंघल बने आगरा के जिला अध्यक्ष

Image
आगरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूरे देश के अग्रवालों का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र राष्ट्रीय संगठन है। इसकी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ-साथ पूरे देश में युवा मंडल और महिला मंडल की भी इकाइयां है। वर्तमान में 23 देशों में भी अंतरराष्ट्रीय इकाइयां स्थापित हो चुकी है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग जी द्वारा राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल एवं ब्रज प्रदेश चेयरमैन विनोद अग्रवाल की अनुशंसा पर नारायण ग्रुप के स्वामी बूंदु कटरा निवासी श्री संजय सिंघल जी को आगरा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। संजय सिंघल बहुत ही सामाजिक और कर्मठ व्यक्ति हैं जो पहले से ही समाज सेवा कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष बनने पर मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, संरक्षक भगवान दास बंसल, छोटेलाल बंसल, प्रमोद सिंघल (ग्रीन वैली), वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंघल ( ट्रेजरी ), राजकुमार गर्ग ( कलेक्ट्री वाले), ब्रज प्रदेश महामंत्री उमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, शैलू अग्रवाल, ब्रज प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग, ब्रज प्रदेश युवा अध्यक्ष गणेश बंसल, अं...

बंदी-छोड़ दिवस पर गुरुद्वारा “गुरु का बाग” में भव्य दो दिवसीय कीर्तन समागम संपन्न-दीन दुनी दा पातशाह—पातशाह अडोला: गुरुद्वारे में श्रद्धा-भाव से हुआ बंदी-छोड़ दिवस समारोह

Image
आगरा। बंदी-छोड़ दिवस के पावन अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधु नगर में आयोजित दो दिवसीय कीर्तन समागम का समापन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। भव्य फूलों से सजा दीवान-हाल, जहां धन-धन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के आगे संगतों ने परिवार सहित माथा टेका और पावन वातावरण का अनुभव किया। समागम में पंथ के प्रतिष्ठित रागी जत्थों और कथा-वाचकों ने गुरु शबद-गुरबाणी के अमृत रस से संगत को मंत्रमुग्ध किया, छठी पातशाही दाता बंदी-छोड़ गुरु हरगोबिंद साहिब जी की जीवनी पर विशेष प्रकाश डालते हुए उन्होंने भावपूर्ण कीर्तन और कथन प्रस्तुत किया। जिससे पूरा दीवान-हाल भाव विभोर हो उठा, वातावरण में बार-बार “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों ने दिव्य छटा प्रस्तुत की। हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, अमृतसर से भाई भूपिंदर सिंह, कथा विचारक व हेड-ग्रंथी गुरुद्वारा शीशगंज साहिब (दिल्ली) से भाई अंग्रेज सिंह, साथ ही भाई जप सिंह, भाई गुरमीत सिंह आदि ने कीर्तन-कथा से समागम को गरिमा प्रदान की। हेड-ग्रंथी भाई रविंद्र सिंह ने अरदास कर हुकमनामा लिया। कार्यक्रम के उपरांत गुरु महाराज की सवारी का आदर-सत्कार कर उन्हें सचखंड पह...

शहादत की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में विशेष कीर्तन समागम हुआ।

Image
आगरा। धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में विशेष कीर्तन समागम बड़े श्रद्धा और सत्कार के साथ गुरु महाराज जी की हजूरी में सम्पन्न हुआ। हजूरी रागी भाई जगतार सिंह व गुरु प्यारी साध संगतो ने नवें महले के श्लोकों का गायन किया। ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा अरदास हुकमनामा लिया साध संगत ने नतमस्तक होकर गुरुमहाराज के चरणों में माथा टेका और परिवार सहित इस पावन अवसर की खुशियाँ अपनी झोली भरी। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और भावनाओं की अद्भुत छटा बिखरी रही। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब की इस्त्री सत्संग सभा एवं प्रबंधक कमेटी ने संगत का जीआया नु कर धन्यवाद किया। मुख्य रूप से हरविंदर कौर जुल्का, जसविन्दर कौर, चांदनी भोजवानी, कुलबीर कौर,हैप्पी बहन, हरजिंदर कौर, रंजीत कौर, सिमरन कौर, शरण कौर, अमरजीत कौर, इक़बाल कौर, दीपा कालरा, सरबजीत कौर,सर्वरण कौर, गुरजीत कौर आदि मौजूद रही। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

प्रभु श्री रामजी की बारात में जनक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बाँधा समाँ

Image
आगरा। जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत कमला नगर में गुरुवार शाम को जनक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया। छात्रों द्वारा मंगल भवन अमंगल हारी ने जनकपुरी महोत्सव के प्रथम दिवस पर श्रीराम जी की बारात के अवसर को और भी गरिमामयी बना दिया। बच्चों ने अपनी भूमिका, अभिनय और नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।  वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा व मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन जी ने जनकपुरी महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और बताया कि जिस तरह श्री राम जी के आगमन पर दीपोत्सव हुआ था उसी तरह यह जनक महल भी जगमगा रहा है। हर जगह भक्तिमय माहौल हो रहा है l  विद्यालय डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल जी ने सभी को इस सफल प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई दी और पूरे आयोजन में सभी के साथ मौजूद रहे। जनकपुरी महोत्सव में विद्यालय के छात्रों की इस रचनात्मक और सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को रामभक्ति और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत अनुभव कराया। 'गाइए गणपति जग वंदन' की प्रस्तुति से म...

मोदी जी के जन्मदिन पर किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान का आयोजन

Image
  आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, सभी ने मिलकर कालिंदी विहार पार्क में सफाई अभियान चलाया और पार्क को प्रदूषण मुक्त बनाने का प्रयास किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन और मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए। विद्यालय डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा कि आज संपूर्ण देश आनंद से भरा हुआ है जैसे आज कोई उत्सव हो। 140 करोड़ भारतवासी प्रधानमंत्री की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। रक्तदान शिविर लग रहे हैं, स्वच्छता कार्यक्रम हो रहे हैंl विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सुनैना नाथ द्वारा सभी शिक्षकों और छात्रों को उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।  विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ...

गुरुद्वारा गुरु का बाग मधुनगर आगरा में ‘बंदी छोड़ दिवस’ पर महान कीर्तन दरबार

Image
आगरा। गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधुनगर में ‘बंदी छोड़ दिवस’ के पावन अवसर पर 20 और 21 सितम्बर 2025 को भव्य कीर्तन समागम। 20 सितम्बर (शनिवार) को शाम 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक व 21 सितम्बर (रविवार) को प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक महान कीर्तन दरबार सजेगा। कीर्तन समागम मे प्रसिद्ध कीर्तनीय जत्था भाई भूपिंदर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर एवं कथा वाचक भाई अंग्रेज सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा शीशगंज साहिब, दिल्ली संगत को कीर्तन एवं कथा द्वारा निहाल करेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने समस्त संगतो से दोये जोड़ बेनती परिवार सहित दो दिवसीय कीर्तन समागम में आकर गुरमत विचार, शबद-कीर्तन का लाहा ले गुरमुख बने। गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। मुख्य रूप से बेनतीकर्ता नरेंद्र सिंह लालिया, अर्जिदर पाल सिंह, श्याम भोजवानी, मलकियत सिंह, सतनाम सिंह, जगजीत सिंह वाधवा, राजवीर सिंह, अरविंदर पाल ओबरोय, सुरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह मेहर, रंजीत सिंह, रविंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह सोबती आदि लोग। संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस पर डॉ. सुशील गुप्ता ने कथा व्यास पं. राम मूर्ति दीक्षित महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Image
 आगरा। बल्केश्वर स्थित गोविंदपुरी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस पर कथा व्यास पं. राम मूर्ति दीक्षित महाराज ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। साथ ही कथा में भगवान राधा कृष्ण की सुंदर सी झांकी निकल गई और फूलों की होली के साथ सभी ने भगवान के भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण राधे राधे के नाम से गूंजने लगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्ट प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल एवं विभव बिल्डर डॉ. सुशील गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने मंच पर विराजित व्यास का सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा की व्यवस्था संभाल रहे पंडित जीतू दीक्षित ने बताया कि भगवान सिर्फ भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं हमारे मन का भाव साफ और स्वच्छ होना चाहिए तभी हम धर्म के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सभी के सहयोग से आयोजित किया गया था और कथा में सभी ने भरपूर सहयोग भी प्रदान किया। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

आगरा मंडल द्वारा दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन

Image
आगरा। आगरा मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इस वर्ष आगरा मंडल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े को “स्वछोत्सव” की तरह मनाया जा रहा है । मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत हर दिन को एक दिवस की तरह मनाया जा रहा है । इस पखवाड़े की शुरुआत मंडल के साथ-साथ सभी स्टेशनों में स्वच्छता शपथ ग्रहण के साथ करायी जाएगी । इस पूरे पखवाड़े में स्वच्छता जागरूकता एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है एवं इन गतिविधियों में संपूर्ण स्वच्छता, स्वच्छता लक्ष्य इकाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, वृहद वृक्षारोपण, स्वच्छता पर प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक, मैराथॉन, वेस्ट टु आर्ट, यूथ कॅम्पेन, जल स्त्रोतों की सफ़ाई इत्यादि प्रमुख है .    इस अभियान में उन स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहां पर समांतर साफ सफाई नहीं हो पाती है और इन स्थानों को पूर्ण रूप से साफ किया जाएगा । आगरा मंडल में इस तरह के कुल 2000 स्थानो की पहचान की गई है । साफ सफाई के साथ-साथ इस बात का ...

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में आज दिनांक 16/09/2025 को नवागत छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया

Image
आगरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में आज दिनांक 16/09/2025 को नवागत छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने अपने अपने विषय एवं अन्य प्रभार से संबंधित जानकारी छात्रों को दी। जिसमें महाविद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम,विभागीय परिषद्, क्रीड़ा विभाग,रोवर्स रेंजर्स, छात्रवृत्ति, एन एस एस, ई लाइब्रेरी एवं एन सी सी से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्जित कर किया गया । नवागत छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संजना ने प्रेरणात्मक भाषण दिया ,समीर और अंजू ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका ने किया। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ अरुणा त्रिपाठी ने छात्राओं को अनुशासित एवं महाविद्यालय के नियमों में रहकर अपनी शिक्षा पूर्ण करने के लिए कहा । महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ धनबंती चंचल, डॉ नेत्रपाल, डॉ बेद प्रकाश सिंह, डॉ आलोक कटारा, डॉ वंदना शर्मा ,श्री राजधारी यादव एवं तेजेन्द्र सिंह यादव कर्मचारियों में ...

आगरा मंडल में हिंदी पखवाड़ा–2025 का शुभारंभ व राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन हुआ

Image
आगरा। आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन सभागार में मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल की अध्यक्षता में हिंदी पखवाड़ा–2025 का शुभारंभ किया गया। l  समारोह के कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मॉ सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उ‌द्घाटन के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी श्री वी.एस. चौहान तथा सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे । इस अवसर पर जून 2025 को समाप्त तिमाही अवधि की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान हिंदी पखवाड़ा–2025 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और प्रशासनिक कार्यों में इसका अधिकाधिक प्रयोग किए जाने से कार्य संस्कृति और अधिक सशक्त तथा सुलभ बनेगी। इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा है कि अधिकारी क्लब, मंडल कार्यालय एवं स्टेशनो पर पुस्तकालय रूम बनाए जाएंगे जिससे कि कर्मचारी और अधिकारी उसका लाभ उठा सकते है  हिंदी पखवाड़ा–2025 के अंतर्गत आने वाले दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताएँ, कार्यशालाएँ आयोजित किए जाएँगे, जिन...

महाप्रबन्धक श्री नरेश पाल सिंह ने 11 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत, श्री अमर सिंह एवं श्री रजनी कान्त बने माह अगस्त 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी, आगरा मंडल के 04 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत।

Image
आगरा। दिनांक 16.09.2025 को महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री नरेश पाल सिंह द्वारा प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री जे.सी.एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झाँसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से अगस्त 2025 माह के लिए चयनित कुल 11 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।  पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. श्री काली चरण़, ट्रैक मेन्टेनर -IV, बांदा, झाँसी मण्डल 2. श्री विक्रान्त बाबू राणा, कीमैन, कोसी कलां, आगरा मण्डल 3. श्री अंशुमान सिंह, प्वाइण्टस मैन, पनकीधाम/प्रयागराज मण्डल 4. श्री श्यामू पटेल, प्वाइण्टसमैन, प्रयागराज छिवकी/ प्रयागराज मण्डल 5. श्री भूरी सिंह, प्वाइण्टसमैन, हेतमपुर/ झाँसी मण्डल 6. श्री धरमपाल राजपूत, वरि. ट्रेन मैनेजर/वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी/झाँसी मण्डल 7. श्री राधा किशन, वरि. ट्रेन मैनेजर-गुड्स/ईदगाह/ आगरा मण्डल 8. श्री दीपक कुमार सुम्बरूई, लोको पायलट, प्रयागराज छिवकी/प्रयागराज मण्डल 9.श्री करमेन्द्र कुमार सिंह, सहा. लोको पायलट, प्रयागराज छिवकी/प्रयागराज मण्डल 10. श्री अमर सिंह, ...

गुरु नानक देव जी का ज्योति ज्योत दिवस ताजगंज में श्रद्धा से मनाया गया

Image
आगरा। ताजगंज स्थित गुरु दरबार में आज दिनांक 16 सितम्बर 2025 को साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का ज्योति ज्योत दिवस भावपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ज्ञानी जोगेन्दर सिंह द्वारा धन धन गुरु ग्रन्थ साहिब जी के आगे सरबत के भले की अरदास एवं हुक्मनामा लिया वह सिंधी महिला मित्र मंडल गुरु नानक नाम लेवा संगते नाम सिमरन से जुड़ अपना जीवन सफल किया, गुरु का अटूट लंगर सभी धर्म प्रेमियों ने पाकर धन धन गुरु नानक देव जी महाराज को याद कर गुरु महाराज जी का शुक्राना अदा किया। गौरतलब है कि इसी दिन गुरु साहिब निराकार ज्योति में लीन होकर संपूर्ण मानवता को प्रेम, सत्य और करुणा का संदेश दिया, किरत करो, "नाम जपो, किरत करो, वंड छको" सेवा मे रही दादी पकानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी चांदनी भोजवानी, भावना बसरानी, सपना मोटवानी, नंदिनी तुलसानी, लता दोलतानी, केसर आसवानी,दिव्या मोटवानी, सीता देवनानी, दिशा लालवानी,टीना दीवान, निर्मला बेलानी, लवीना मोडवानी, पूजा ज्ञानचंदानी, काव्या, पूजा, लीलावती, मीना कविता आदि सेवा मे रहे श्री झूलेलाल मित्र मण्डल के सभी सदस्य मौजूद रही। संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आग...

रंगकर्मी विनय पतसारिया की स्मृति में आयोजित समारोह में होगी ‘हम’ गुजरात की नाट्य प्रस्तुति ‘अरे शरीफ़ लोग।

Image
आगरा। वरिष्ठ रंगकर्मी स्व. विनय पतसारिया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर विनय पतसारिया स्मृति समारोह समिति द्वारा एक भावपूर्ण स्मृति एवं भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रंगकर्मी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनकी रंगमंचीय परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ‘हम’ गुजरात की नाट्य प्रस्तुति ‘अरे शरीफ़ लोग’ का मंचन होगा। यह प्रस्तुति 14 अक्टूबर, मंगलवार को सूरसदन, आगरा, में शाम को आयोजित की जाएगी। नाटक के लेखक सुप्रसिद्ध साहित्यकार जयवंत दलवी एवं निर्देशक प्रख्यात रंगकर्मी डॉ. नवनीत चौहान हैं। कार्यक्रम में आमंत्रण हेतु होटल भावना क्लार्क्स इन में समिति द्वारा आमंत्रण पत्र का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। जिनमें पूर्व प्राचार्य आगरा कॉलेज एवं वरिष्ठ रंगकर्मी रेखा पतसारिया, हरीश चिमटी, राजीव सिंघल, नीरज अग्रवाल, चंद्र शेखर, दीपक जैन, राजीव कुलश्रेष्ठ, आदर्श नन्दन गुप्ता, महेश धाकड़, चित्राक्ष शर्मा मून, क्वणित शर्मा केशु, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अविनाश वर्मा, मानसी सह...

आगरा में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन वीरेंद्र कुमार मित्तल जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती द्वारा गोवर्धन पूजन का भव्य आयोजन

Image
आगरा। बल्केश्वर स्थित गोविंदपुरी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा वाचक पंडित राम मूर्ति दीक्षित महाराज ने भगवान की लीलाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि कैसे भगवान ने पूतना का उद्धार किया और कालिया नाग का मान मर्दन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुमार मित्तल, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती और प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित, चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप जी एवं मनीष कुमार मित्तल मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर जी ने भगवान गोवर्धन का पूजन किया और श्रीमद् भागवत जी की आरती की। इस दौरान भक्तों ने भगवान के भजनों पर जमकर नृत्य किया, जिसमें टी-सीरीज कलाकार संजय काला के भजनों पर सभी भक्त झूमते हुए नजर आए। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें प्रसादी वितरण सभी के समेत भोलानाथ अग्रवाल जी की रहा। मीडिया प्रभारी जीतू दीक्षित ने पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने से जीवन...

मोक्षधाम पर सजा खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार, सांवरे की महफिल को मेरा सांवरा सजाता है किस्मत वालों के घर श्याम आता है,

Image
आगरा। मोक्षधाम विद्युत शवदागृह पर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पितृपक्ष के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया, इस अवसर पर खाटू वाले प्रभु श्याम बाबा का सुंदर दरबार सजाया गया और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा और भाव के साथ भागीदारी की, सभी भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भजन संध्या मे श्री खाटू श्याम ग्रुप के कलाकारों द्वारा बाबा खाटू नरेश की उस्तद मे अनेको सुन्दर सुन्दर गगनभेदी भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया, एक के बाद एक प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। मुख्य रूप से श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के सभी सदस्य गण सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

झूलेलाल मंदिर पर महिलाओं ने सिंधी (सगड़ा पर्व) पर सामूहिक पूजन कर मनोकामना के डोरे खोले

Image
आगरा। शहीद नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर रविवार को आज सगड़ा पर्व (सिंधी पर्व) के उपलक्ष्य में महिलाओं द्वारा सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएँ एकत्र हुईं और माता महालक्ष्मी की आराधना करते हुए मनोकामना के डोरे खोले, परंपरा के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से महिलाएँ पीले डोरे बाँधकर माता महालक्ष्मी से मनोकामना करती हैं,यह व्रत लगातार सोलह दिनों तक रखा जाता है, सोलहवें दिन सामूहिक पूजन कर वे डोरे खोले जाते हैं, इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए महिलाओं ने मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ डोरे खोले, मंदिर की पुरोहिता इंद्रा शर्मा ने पूरे श्रद्धाभाव से सामूहिक पूजन कराया, महिलाओं ने महालक्ष्मी का घोड़ा रखकर, चारमुखी दीपक प्रज्वलित कर विशेष पूजा-अर्चना की, पूजन उपरांत सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया गया, पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और आरती की मधुर ध्वनि से मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया,उपस्थित महिलाओं ने कहा कि यह पर्व परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के मंगल की कामना का पर्व है। मौजूद रही चाँदनी भोजवानी, रिया चेलानी, निर्मल...

छोटे बच्चों को खेलने- कूदने व पढ़ाई के साथ-साथ मिट्टी के साथ लगाव जरूरी -- मोहन मीना

Image
आगरा। छोटे बच्चों के लिए मिट्टी में खेलना बहुत जरूरी है। यह न केवल उनके शारीरिक विकास के लिए अच्छा है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जमीन से जुड़ाव और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। मिट्टी में खेलने से बच्चों को विभिन्न संवेदी अनुभव होते हैं, जैसे कि स्पर्श, बनावट और गंध।   *रचनात्मकता*: मिट्टी बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देती है। वे मिट्टी से तरह-तरह की चीजें बना सकते हैं। *मोटर स्किल्स*: मिट्टी गूंथना, आकार देना और ढालना बच्चों की फाइन मोटर स्किल्स को विकसित करता है। *प्रकृति से जुड़ाव*: मिट्टी में खेलने से बच्चे प्रकृति के करीब आते हैं और पर्यावरण के प्रति जागरूक होते हैं। *तनाव कम करना*: मिट्टी में खेलना बच्चों के लिए एक अच्छा तनाव निवारक हो सकता है। लेकिन आजकल के बच्चे मिट्टी से दूरी बनाने लगे हैl अन्य बच्चों की तुलना में जो बच्चा मिट्टी से लगाव रखते है उन बच्चों की प्रतिरोधकता क्षमता काफी अधिक पाई जाती हैl इसीलिए बच्चों को मिट्टी में खेलने के लिए प्रोत्साहित करना उनके विकास के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। बच्चे हर कार...

सिंधी समाज ने किया नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

Image
आगरा। हिंद की चादर, नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज की 350वीं शहीदी शताब्दी वर्ष पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा का आगरा आगमन अवसर बना ऐतिहासिक। नगर कीर्तन जब पुलिस लाइन स्थित अमर शहीद हैमू कालानी जी की प्रतिमा के समीप पहुंचा तो सिंधी समाज की सेंट्रल पंचायत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सिंधी समाज की संगत ने गुरु साहिबान के पवित्र स्मरण में श्रद्धा व्यक्त करते हुए नगर कीर्तन का हार्दिक अभिनंदन पुष्प वर्षा कर वाहेगुरु नाम सिमरन का जाप कर किया। देशभर से होते हुए आगरा पंहुचा नगर कीर्तन गुरुद्वारा डुबड़ी साहिब, असम से आरंभ हुआ था, जो विभिन्न राज्यों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब दुख निवारण गुरु का ताल, आगरा पहुंचा। यात्रा अंततः श्री आनंदपुर साहिब, गुरुद्वारा श्री केशगढ़ साहिब पर संपन्न होगी। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की सवारी भव्य पालकी में विराजमान रही। साथ ही गुरु साहिबान के ऐतिहासिक शस्त्र भी संगत के दर्शनों के लिए लाए गए, जिनमें छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी की कृपान व तेगा, नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की कृपान और दसवें गुरु श्री गुरु...

श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई

Image
आगरा। श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन बृज विहार गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसके प्रथम दिन क्षेत्र में 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री के सुपुत्र डॉक्टर अलौकिक उपाध्याय जी उपस्थित रहे जिन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का पूजन किया और कलश यात्रा में भाग लिया वेद मंत्रो के साथ पंडित जीतू दीक्षित ने भगवान की पूजा अर्चना कराई पीले पीले वस्त्र पहनकर महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया साथी बैंड बाजों की थाप पर जमकर नृत्य भी किया श्रीमद् भागवत कथा 10 सितंबर से शुरू होकर 16 सितंबर तक चलेगी कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से साइ 6:00 बजे तक रखा गया है। यह आयोजन सभी के सहयोग से आयोजित किया गया है कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत सम्मान भी क्षेत्रवासियों ने किया कथा व्यास पंडित श्री राम मूर्ति दीक्षित जी महाराज अपने मुखारविंद से सभी भक्तों को कथा का रसपान करेंगे अतः जीवन में भगवान की भक्ति करने का समय बार-बार नहीं मिलता इसलिए जब भी हो सके हमें भगवान का स्मरण करना चाहिए क्योंकि यह सुंदर सा जीवन हमें ईश्वर की कृपा स...