Posts

Showing posts from October, 2024

सैफई में ममता तापलू और श्याम भोजवानी ने दीपावली के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव से की मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

Image
 इटावा। दीपावली की शुभकामनाओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सैफई निवास पर मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश सचिव ममता टपलू वरिष्ठ सपा नेता श्याम भोजवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश सचिव ममता टपलू को कर्मठता मेहनत के लिए छावनी विधानसभा 2027 की तैयारी में जुट जाने का आशीर्वाद दिया। वह सभी के लिए मंगल कामना का संदेश दीपावली शुभस्य शुभं, सुखसमृद्धिमय जीवनं। धन-धान्य-समृद्ध्या च,यशः-कीर्तिमय जीवनं।"मुख्य रूप से प्रदेश सचिव ममता टपलू वरिष्ठ नेता श्याम भोजवानी,वेद प्रकाश चौधरी महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मोहित राठौर, हफीज मेव,योगेश राजपूत, सुरेन्द्र सिकरवार, शिव कुमार तोमर,रज़ा अहमद मौजूद रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट.....? 

श्री अखंड साहिब जी के पाठ के आरंभता के साथ पूजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी वार्षिक समागम श्रद्धा भाव के साथ मनाया। थिरघरि वैसो से हरजन प्यारे सतगुरु तुम्हरे काज सवारे संतजना मिल हरि जस गायौ

Image
आगरा। स्वामी गुरमुख दास उदासीन बाबा रंगूराम धाम प्राचीन सिंध सनातन मंदिर कैलाशपुरी आगरा पर पूजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाया स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक द्वारा शब्द कीर्तन कथा सत्संग की अमृत वर्षा के साथ श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ की आरंभता हुई दुर दराज से आई संगतो ने गुरु घर आकर गुरु महाराज जी के आगे अरदास शीश नवा  गुरुघर की खुशियो से अपनी झोली भरी मुख्य रूप से मौजूद सावित्री पमनानी, चांदनी भोजवानी, पूनम छत्तानी,मालती शर्मा, हीरा नवलानी, मोहिनी चंदानी, जीआ पमनानी, भाविका उदासीन, कीर्ति उदासीन, राजेश लालवानी, शंकर लाल मुखी, ओम प्रकाश भगत, हर्षित उदासीन आदि गुरु सेवक श्याम भोजवानी नंदलाल छत्तानी ने बताया श्री अखंड साहिब जी के पाठ के भोग 2,11, 2024 को दोपहर 1:00 उपरांत लंगर होगा। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट..........

पूजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव 31अक्टूबर से 2 नवंबर

Image
आगरा। स्वामी गुरमुख दास उदासीन बाबा रंगूराम धाम प्राचीन सिंध सनातन मंदिर कैलाशपुरी आगरा पर पूजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक बड़े भाव के साथ मनाया जाएगा 31अक्टूबर 12 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ  श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग 2 नवंबर दोपहर 12 बजे सत्संग भजन कीर्तन स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक द्वारा ,बिना हरि कृपा मिले नहीं संत बिना संत कृपा मिले नहीं भगवत,सभी संत गुरु संगत भाइयों बहनों माता प्रतिवर्ष की भांति पूजनीय त्यागमूर्ति ब्रह्मलीन पूज्यपात सद्गुरु 108 स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी की वार्षिक उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जाएगा तीनों दिन परिवार के साथ पहुंच कर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करो। इस शुभ अवसर पर आगरा शहर के संत एवं भक्तजनों द्वारा सदगुरु देव जी को पुष्पांजलि समर्पित करेंगे धर्मप्रेमी सस्नेह सज्जनों सादर विनय है कि इस महान महोत्सव में आकर सेवा सत्संग का सौभाग्य प्राप्त करे। व्यवस्था में मुख्य रुप से गुरसेवक श्याम भोजवानी,नंदलाल छत्तानी, अश्वनी वासवानी, राजू रामख्यानी,कान्हा गगवानी, हर्षित उदासी...

कार्तिक माह में श्रीमद् भागवत कथा में अमृत धारा बहेगी

Image
आगरा। रंग महल बैंकेट हॉल , बीधा नगर बोदला रॉड आगरा में श्रीमद भागवत कथा की अमृत धारा बहेगी। कथा वाचिक पं गरिमा किशोरी जी के मुखारबिन्द से दिनांक 03 नवंबर 2024 से अमूल्य गायन किया जाएगा। 03 नवंबर को गणेश पूजन एवं मंगल कलश प्रातः 10 बजे यात्रा निकाली जाएगी। 04 नवंबर 2024 को महाभारत कथा एवम कपिल देहोहुति उपाख्यान , 05 नवंबर 2024 को भक्त ध्रुब एवम सती चरित्र की कथा होंगी। 06 नवंबर 2024 को समुन्द्र मंथन, वामन अवतार , राम कथा एवम भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 07 नवंबर 2024 को कृष्ण की वाल लीलाएँ एवं गोवर्धन पूजा की कथा , 08 नवंबर को कंश वध, उद्धव गोपी संवाद एवम भव्य रुक्मणि मंगल , 09 नवंबर 2024 को सुदामा चरित्र एवम व्यास पूजन बडी ही धूम धाम से मनाया जाएगा। 09 नवंबर को संध्याकालीन बेला में पुर्णाहुति एवम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 2 बजे से सांय 06 बजे तक रहेगा। सभी भक्तगण धार्मिक आयोजन में परिवार सहित आकर पुण्य कमाए व्यवस्था में मुख्य रूप से नानकराम मानवानी,समाजसेवी श्याम भोजवानी, मोतीराम अमूलानी, सुनील मानवानी, दिनेश मदान, योगेश जारानी, विजय अमूलानी,धमनदास, स...

दीपावली उत्सव रंगारम कार्यक्रम में छोटे बड़ों ने अपनी अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया

Image
आगरा। विभव ग्रांड हाइट ताज नगरी फेश 2 पर सभी परिवार की खुशी देखते ही बनी सभी परिवारों ने क्लब आंगन में डीजे की धुन पर स्टेज प्रोग्राम कर एक के बाद एक अपनी अपनी प्रस्तुति से जलवा बिखेरा।रेपकोट सिंगिंग चुटकुले गीत भजन अनेकों गेम खेल कर सभी का मन मोहा परिवार वालों का कहना था अब छोटे परिवार रह गए हैं हम सभी को एकता प्यार भाईचारे का परिचय देते हुए एक छत के नीचे बड़े परिवार की तरह आयोजन करते रहने चाहिए ताकि सभी में एकता बनी रहे। सभी ने मिलकर लक्ष्मी माता की प्रार्थना की वह देश में सभी की सुख समृद्धि की कामना की दीपावली धमाल की खुशियां और खुशनुमा हुई पूरी कैटर्स द्वारा स्वादिष्ट भोजन लजीज चटपटी चाट का आनंद लेते हुए सभी बोले वाह चाट वाह, सभी प्रतिभागियों को मुख्य रूप से कार्यक्रम में समाजसेवी श्याम चांदनी भोजवानी व गणमान्य समिति के व्यक्तियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को उपहार से सम्मानित किया मुख्य रूप से सरगुन, कमलप्रीत, कमलदीप, नमिता, सोनिया, शालू, गुंजन, वर्षा ,का सहयोग रहा। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट.........

सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर शाखा 19 वा वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

Image
आगरा मे सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर शाखा 19 वा वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया , वार्षिक उत्सव के अवसर पर जर्मनी से आए अथिति डेलिगेशन का स्वागत सम्मान कर भारतीय संस्कृति वासुदेव कुटुंबकम् को चरितार्थ किया , सेंट एंड्रूज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉक्टर गिरधर शर्मा ने जर्मनी डेलिगेशन की अगुवाई कर भारतीय और जर्मनी संस्कृति की एकता को दर्शाया , सेंट एंड्रूज स्कूल की चौथी शाखा के 19 वे अनुअल समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया , जर्मनी डेलिगेशन के सम्मान में स्कूल के बच्चो ने रॉक म्यूजिक प्रस्तुति दी , बच्चों द्वारा देवादिदेव महादेव के प्रदर्शन पर दी गई सुंदर प्रस्तुति देखकर जर्मनी डेलिगेशन के साथ सभी दर्शक गदगद हो उठे और वार्षिक उत्सव में आए दर्शकों ने खूब तालिया बजाई ,भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म का बच्चो ने शानदार प्रदर्शन किया , सेंट एंड्रूज स्कूल के मेधावी सेवन स्टार को सम्मानित किया गया , सेंट एंड्रूज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन गिरधर शर्मा ने वार्षिक उत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के 19 वे वार्षिक उत्स...

आगरा शहर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण एवं आगरा के निवासियों के स्वास्थ को लेकर आम आदमी पार्टी चिंतित- पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

Image
  आगरा। आगरा में हो रहे वायु प्रदूषण को लेकर एक ज्ञापन डीएम आगरा महोदय के नाम पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री वेद सिंह चौहान को दिया गया। जैसा की विदित है की आगरा शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार ख़राब हो रही है, और दिवाली का त्योहार भी नज़दीक है। जिला आगरा के अंतर्गत बच्चे, बुजुर्ग और जवान सभी तरह के लोग निवास करते हैं और लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण से सभी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिए गया। इस मौके पर पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा की जिस तरह आज आगरा के अंदर वायु प्रदूषण दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है उस से साफ़ है की दिवाली और दिवाली के बाद भी आगरा में निवास कर रहे साँसों के, टीबी के और अस्थमा के तमाम रोगियों को परेशानी का सामना कर पढ़ रहा होगा। पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने आगे कहा और प्रशासन से माँग करी की आगे आने वाले दिनों में शहर के अंदर वायु प्रदूषण की स्थिति ज़्यादा ख़राब न हो, इसके लिए कृपया ज़िम्मेदार अफ़सरों की एक समुचित टीम बनाकर इसकी देख र...

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व की थीम पर किया प्रतियोगिताओ का आयोजन

Image
 आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा 9 तक के सभी बच्चों ने प्रतिभाग़ लिया। कक्षा पीजी से यूकेजी के बच्चों ने राम सीता लक्ष्मण हनुमान के स्वरूप बनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिससे पूरा विद्यालय भक्तिमय में हो गया। इन छोटे बच्चों के स्वरूप को देखकर ऐसा लग रहा था की यहां पर अयोध्या नगरी का पूर्णतः वास है। कक्षा प्रथम लेकर कक्षा 9 तक के सभी बच्चों ने दीपावली पर्व की थीम पर मटकियां सजाई ,मेहंदी प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता ,वॉल हैंगिंग प्रतियोगिता, तोरण प्रतियोगिता, दिया और कैंडल डेकोरेशन सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और विजय सुनिश्चित की। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती और मिग्फ्रे ग्रुप के फाउंडर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में विद्यालय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, विद्यालय डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल, विद्यालय को अध्यक्ष श्रीमती रीना जालान और विद्यालय को डायरेक्टर डॉक्टर स्वाती चंद्रा रही। विद्यालय अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री श्री ...

316 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का गुरुता गद्दी दिवस गुर पूरब कीर्तन समागम अमृत संचार

Image
 आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर गुरु महाराज जी के आगे अरदास कर प्रेस वार्ता में पत्रकार साथियों को समागम की जानकारी देते हुए गुरुद्वारा मुख्य सेवादार प्रधान हरपाल सिंह समूह प्रबंधक कमेटी ने बताया। हाजिर नाजिर गुरु धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का 316 वा गुरता गद्दी दिवस बड़े ही श्रद्धा भावना के साथ गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर गुरुद्वारा साहब कोठी नंबर 23 माल रोड आगरा पर मनाया जाएगा। धार्मिक समागम में पंथ के प्रसिद्ध महान कथा वाचक कीर्तनये जत्थे हाजिरी भरेंगे। 2,11,2024 दिन शनिवार शाम 7:00 से रात्रि 10:00 बजे तक गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर अमृतमई गुरवाणी कीर्तन की हाजिरी भाई लवजीत सिंह अमृतसर वाले,वीर अर्शदीप सिंह हजूरी रागी  3,11,2024 सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक गुरुद्वारा शहीद नगर विभव नगर पर गुरमत विचार गुरवाणी कीर्तन की हाजिरी भाई साहब भाई सरबजीत सिंह (लुधियाना वाले) वह भाई साहब भाई सरबजीत सिंह (पटना वाले) विशेष गुरमत दीवान 3,11.2024 शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक गुरुद्वारा साहिब कोठी नंबर 23 माल रो...

ईडी और सीबीआई से भी बात नहीं बनी तो हमले पर उतरी भारतीय जानता पार्टी- पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी

Image
आगरा। दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोजक अरविंद केजरीवाल जी पर हुआ हमला बेहद ही दुखद एवं आश्चर्जनक है। किस तरह से भाजपा के द्वारा भेजे गुंडों द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत  पूर्व सीएम पर हमला करवाया जाता है जो की वाक़ई निंदनाई है। भारत का संविधान हमें इस बात की इज़ाज़त देता है की किसी भी पार्टी का कोई भी नेता भारत के किसी भी कोने मैं प्रचार कर सकता है। अगर अरविंद केजरीवाल जी को कुछ भी हुआ तो इसकी सीधे जिम्मेदार भाजपा होगी।

पीड़ित परिवार आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस की चौखट खटखटा रहा है। आगरा पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड ने दिया पीड़ित परिवार को कार्रवाई करने का आश्वासन

Image
आगरा। मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को घर बुलाया उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर मरणासन्न अवस्था में उसे जिंदा दफना दिया था। इस मामले में 13 दिनों बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो पाया था लेकिन आज भी पीड़ित परिवार आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस की चौखट खटखटा रहा है। पीड़ित का भाई और उसकी मां आज इस मामले को लेकर अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी से मिले। उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया साथ ही उन्हें यह भी बताया कि दबंग आरोपी इस मामले में लगी गंभीर धाराओं को बदलवाने का प्रयास कर रहे हैं इतना ही नहीं मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। मामला थाना सिकंदरा के अरतौनी गांव का है। जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई को दो पक्षों में विवाद हुआ था। 24 वर्षीय रूप किशोर ने गाली देने पर एक युवक का विरोध किया था। इसी बात पर आरोपी रंजिश मान बैठे थे। 18 जुलाई की रात को ही अंकित, गौरव, करण और आकाश घर आए और रूप किशोर को अपने साथ ले गए। चारों ने गांव के बाहर खेतों की ओर ले जाकर रूप किशोर को बुरी तरह पीटा। उसकी टीशर्ट से गले में फंदा बनाकर उसे घसीटते हुए ले गए। मारपीट करने के बाद उसे मरा...

डीएम ब्लॉगर आगरा से डीएम सिस्टर्स नूतन शर्मा और मोनल शर्मा द्वारा करवाचौथ, डांडिया व दीपावली का महासंगम दीपोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Image
आगरा। डीएम ब्लॉगर आगरा से डीएम सिस्टर्स नूतन शर्मा और मोनल शर्मा द्वारा होटल अतिथिवन में करवाचौथ, डांडिया व दीपावली का महासंगम दीपोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया, जिसमें सभी पर्व को ध्यान में रखते हुए एक थीम रखी गई हैं जिसका नाम था तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती (दुल्हन थीम) जिसमें सभी महिलाएं दुल्हन के लुक में नजर आई, कार्यक्रम की आयोजक नूतन शर्मा और मोनल शर्मा ने बताया कि हम भारतीय कल्चर को ही फॉलो करते है और भारतीय परंपरा के अनुसार ही हर साल एक नई थीम रखते हैं ताकि आने वाली पीढी को हमारे भारतीय परंपरा के बारे में पता चले कि किस तरह से हमारे भारतीय पर्व सेलिब्रेट किए जाते हैं इसलिए सभी बहनें सोलह श्रृंगार के साथ भारतीय परिधान में नजर आई साथ ही चांद का दीदार करेगी। जैसे एक दुल्हन जब उसकी शादी होती है जब वो वरमाला के लिए जाती हैं उस तरह से दुल्हन की एंट्री हुई वो अपनी शादी वाली फीलिंग फिर से एंजॉय कर रही है। डीएम सिस्टर्स ने दूसरे पर्व नवरात्रि उत्सव को ध्यान में रखते हुए मां दुर्गा की स्तुति के साथ गरबा व डांडिया खेलकर सभी महिलाओं ने मां का आशीर्वाद लिया। नूतन शर्मा ने कहा कि मार्गदर्शन ...

महिला सशक्तीकरण पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन

Image
आगरा। दिनांक 23.10.2024 को संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वंदना अग्रवाल के संरक्षण में मिशन शक्ति फेज-5 की प्रभारी डॉ० चंचल देवी द्वारा एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसका शीर्षक था- 'संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए किये गये प्रयास। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्रो० किरन सिंह, डॉ० नीलम सिंह, डॉ० प्रतिमा सिंह की मुख्य भूमिका रही। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः विशाखा राठौर, प्रियंका एवं अल्ताफिया रहीं। कार्यक्रम में डॉ० मंजूलता, डॉ० संगीता कुमार, डॉ० नेहा विश्वकर्मा, कु० अमिता वर्मा, श्रीमती मनीषा शर्मा की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम प्रभारी डॉ० चंचल देवी ने महिला सशक्तीकरण के अभिप्राय के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा किये गये प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट 

हाथों की मेहंदी अमर रखना, अमर हमारा सुहाग रखना

Image
आगरा। समाजसेवी भाविका दियालानी के तेज नगर, कमला नगर स्थित निवास पर रविवार को करवा चौथ के पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। यहां सामूहिक रूप से पूरे विधि विधान से करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। मौजूद सोलह श्रृंगार में सजी सुहागिन स्त्रियों ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। करवा चौथ त्योहार का महत्व जाना। व्रत के पारण से पूर्व कहानी सुनी। भाविका दियालानी ने महिलाओं को बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार सच्ची निष्ठा से इस व्रत किया जाए तो माता पार्वती सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे को करवा चौथ की इस तरह बधाई दी...मेहंदी का रंग और गहरा, सुहाग रहे सदा आबाद, घर में आएं खुशियां, शुभ हो आपके लिए करवा चौथ का त्योहार। इसके बाद सभी अपने-अपने घर जाकर चांद को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। इस अवसर पर मंजु दियालानी, नीता चावला, मिशा दियालानी, कंचन ददलानी, मेघा नाथवानी,नेहा वत्यानी, ज्योति हिरानी, चांदनी वासवानी, डिंपल वासवानी, प्रीती दियालानी, काव्या वाधवानी, सौम्या वाधवानी, पलक वाधवानी, प्रीती बुलचंदानी, मौजूद रही।  ...

चांदनी की रोशनी में नहाए चांद का दीदार उत्साह से मनाया करवा चौथ

Image
आगरा। शंकर ग्रीन हाइट्स सो फूटा फतेहाबाद रोड पर सोलह श्रृंगार कर  करवा चौथ पर सभी महिलाओं ने सामूहिक पूजन बड़े ही श्रद्धा भाव पूर्वक रीति रिवाज के साथ किया वह भगवान से अपनी पति की दीर्घायु लंबी उम्र की कामना प्रार्थना की। देर रात चांदनी रात के खुशनुमा मौसम भव्य रोशनी में नहाए चांद का दीदार कर पति परमेश्वर से जल ले कर निर्जला व्रत खोल परिवार के साथ बाहर घूमने निकल खूब इंजॉय किया। मुख्य रूप से मिताली कालरा, गरिमा खेड़ा, अजरा महाजन, रुचि रहेजा, कवल अरोड़ा, सीमा मगन, पलक महाजन, मधु अरोड़ा आदि मौजूद रहीं। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट...........

ऑनलाइन व्यापार के विरोध में समाजवादियों ने पदयात्रा मार्च निकाला। ऑनलाइन व्यापार स्लो प्वाइजन की तरह काम कर रहा है। मार्केट पर कब्जा करने के बाद यह ग्राहकों का खून चूसेंगे

Image
आगरा। दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को समाजवादी व्यापार सभा महानगर के तत्वाधान में ऑनलाइन बाजार के विरोध में राजा मंडी बाजार में पदयात्रा मार्च निकाला और साथ-सा द ग्राहकों को भी जागरूक किया l ऑनलाइन बाजार की विरोध यात्रा समाजवादी पार्टी के पूर्व दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल की नेतृत्व में राजा मंडी बाजार का रेलवे फाटक से राजा मंडी एमजी रोड चौराहे तक निकला l विनय अग्रवाल ने बताया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के दिशा निर्देशन में समाजवादी पार्टी ऑनलाइन बाजार का विरोध करती है ऑनलाइन बाजार से छोटे मझौल व्यापारियों का बहुत नुकसान होता है और व्यापार धंधे चौपट हो जाते हैं साथ-साथ बेरोजगारी भी फैलती है l यह भाजपा सरकार बड़ी-बड़ी एमएनसी कंपनी जैसे अमेजॉन फ्लिपकार्ट आदि को लाभ देना चाहती है और गरीब व्यापारियों को मारना चाहती है l समाजवादी महानगर व्यापार सभा के अध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने बताया ऑनलाइन बाजार के आने से बेरोजगारी भी बहुत फैल जाएगी आए दिन व्यापारी आत्महत्या कर रहा है क्योंकि वह कर्ज में डूब गया है उसका व्यापार नहीं चल रहा सरकार...

डांडिया उत्सव में सुर्ख परिधान व सोलह श्रंगार कर पहुंची सखियां। अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा आयोजित डांडिया व करवाचौथ उत्सव में बिखरी खुशियां, चंचल करवाचौथ क्वीन व रेनू बनीं डांडिया क्वीन

Image
आगरा। सुर्ख परिधान, सोलह श्रंगार कर दुल्हन बनकर पहुंची सखियां आज उत्साह और उमंग से भरी थीं। एक तरफ डांडिया का उत्सव था तो दूसरी ओर करवाचौथ क्वीन बनने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा। सौन्दर्य के साथ बौद्धिकता के समागम के साथ अग्रवाल महासभा रामबाग द्वारा वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में करवाचौथ व डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महासभा की सखियों ने उत्साह व उमंग के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व समाजसेवी संगीता अग्रवाल नें मां सरस्वती व महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया। अध्यक्ष निशा सिंघल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी सकियों को करवाचौथ उत्सव की लिए शुभकामनाएं दीं। डांडिया क्वीन बनने के लिए जहां महिलाओं ने अपनी कलात्मकता को बखूबी प्रदर्शित किया वहीं करवाचौथ क्वीन के लिए सोलह श्रंगार के साथ रचनात्मकता व भारतीय संस्कृति व परम्परा से जुड़े सवालों के लिए अपनी बौद्धिकता का लोहा मनवाया। मस्ती और उमंग के साथ सभी सखियों ने उत्सव को खूब इंजॉय किया। रेनू गोयल, डांडिया क्वीन, चंचल ग्रवाल करवाचौथ क्वीन, लकी ड्रा...

सामूहिक करवा चौथ पर्व भारतीय संस्कृति से पंचवटी सखियों ने मिलकर मनाया

Image
आगरा। माता सीता की नगरी पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी सौहार्द भाईचारे की मिसाल कायम करते पंचवटी मातृशक्ति बहनों ने देशभर के साथ पारंपरिक पर्व करवा चौथ निर्जला व्रत रख पति की दीर्घायु के लिए पंडितानी इंदिरा शर्मा  से कथा सुनी वह पूजा की थाली घुमाकर सामूहिक पूजन किया।  पूजा में अच्छे वर के लिए शादी योग्य व सगाई वाली कन्याओं ने व्रत रखे अपने जीवन में साथ निभाने वाले सुहाग की दीर्घायु की लंबी उम्र की कामना करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के अनमोल रिश्ते की खुशबू की महक के साथ चंद्रमा की पूजा की दोनों ने कामना की सदैव आपके जीवन की परेशानियों के अंधेरे में पति पत्नी एक दूसरे के लिए रोशनी का काम करें जिस तरह रात के अंधेरे में चंद्रमा रोशनी देता है इसी तरह आपके जीवन में भी परेशानियां में पति पत्नी एक दूसरे के लिए राह दिखाने का काम करें दीप की रोशनी पूजा की सजी थाली हाथ में छलनी लिए चंद्रमा को अरक देकर देखा और खुशी का इजहार कर पति से जल लेकर व्रत खोला। मुख्य रूप से मौजूद रहे शिल्पा लूथर,चांदनी भोजवानी, मोनिका वाही,लता भक्तयानी, सिम्मी सलूजा,ईशमीत कौर,भाविका माधवानी, आस्था, ज्योतिशा ,पूजा...

धन धन साहिब श्री गुरु रामदास जी महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व की खुशी में गुरबाणी कीर्तन समागम

Image
 आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर सोढ़ी सुल्तान चौथी पातशाही धन-धन श्री गुरु रामदास साहिब का प्रकाश पर्व बड़े श्रद्धा भाव व सत्कार के साथ मनाया गया। धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब के भव्य सजे दीवान मे गुरु की प्यारी दुलारी संगतो ने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरुघर की खुशियां गुरु की पावन पवित्र गोद में बैठकर ली। अमृतमई कीर्तन दरबार की शुरुआत श्रीहेमकुंड साहिब की हाजिरी भर कर आये। जत्थे वीर हरप्रीत सिंह व हजूरी रागी अर्शदीप सिंह द्वारा अनमोल गुरबाणी शब्द कीर्तन कथा से संगतो को निहाल किया। 1, रामदास सरोवर नाते,जपि मन सति नामु सदा नामु,गुरु संत जनो प्यारा में मिलिया,तू मन वसिया, रंग बिरंगे गुब्बारों से सजे गुरुद्वारा हॉल बोले सो निहाल सत श्री अकाल की जयकारों की गूंज। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु रूप साध संगत को प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयां के साथ जी आया नू स्वागत सत्कार किया ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा अरदास हुकुम नामा उपरांत गुरु का अटूट लंगर सभी धर्म प्रेमियों ने एक संगत एक पंगत होकर पाया। प्रधान हरपाल सिंह, राजू सलूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, म...

60 के ठाठ, रेड एंड ग्रीन थीम पर सखियों ने मनाया करवा चौथ

Image
आगरा। पंचवटी सखियों द्वारा आज दिनांक 19,10,2024 को होटल मेपल ग्रांड फतेहाबाद रोड आगरा पर करवा चौथ की पूर्व बेला पर दिखाया जलवा 60 के ठाठ महिला सखियों ने सर्वप्रथम भगवान की आराधना कर कार्यक्रम की शुरुवात अनेकों गेम खेलें तंबोला, टोरा टोरा, म्यूजिकल चेयर अंताक्षरी के साथ खूब लजीज व्यंजनों का आनंद लिया गेम में आई अव्वल महिलाओं को चांदनी भोजवानी, लता भक्तयानी द्वारा पुरस्कृत किया। वही सभी सम्मानित 60,65,70 वर्ष की महिलाओं ने बताया कि भारतीय संस्कृति में करवा चौथ त्यौहार का बड़ा महत्व हम अपने से छोटे बड़ों के जीवन में शुभ मंगल की कामना करते हुवे अपनी बहनों को करवा चौथ की बधाइयां देते हे महिला सखियों ने मेहंदी लगाकर उम्र का भरपूर इंजॉय लेते हुए सभी को संदेश दिया। नेक बनो एक बनो खुश रहो मस्त रहो मुख्य रूप से मौजूद सुमन यादव,लता भक्तयानी, चांदनी भोजवानी , गीता आहूजा,रेनूका गुघर, कुसुम लता बाखरू, राजकुमारी लोहिया,कृष्ण गुप्ता, सुनीला जैन, मधु अग्रवाल,मंजू यादव,अंबिका गुप्ता मौजूद रहीं। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट............

सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने अन्य दलों से आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मे आस्था दिखाते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली

Image
आगरा। समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव, श्रीमती ममता टपलू वरिष्ठ सपा नेता श्याम भोजवानी के नेतृत्व मे छावनी विधानसभा के जगजीत नगर शमसाबाद रोड पर सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने अन्य दलों से आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मे आस्था दिखाते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली और आगामी 2027 के विधानसभा चुनावो मे समाजवादी पार्टी का साथ देने की बात कही। सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, योगेश राजपूत, शिव कुमार तोमर, राजेश उपाध्याय, राजू सिंह परमार, डॉ. के पी,रविंद्र शर्मा,अंशू उपाध्याय, दीपक पचोरी, सोनू तोमर, देव प्रकाश शर्मा, दीपक कुशवाह, मुकेश राजपूत, प्रमोद कुमार, सोनू राजपूत, सजन कुमार, सुभाष निषाद, अनिल कुमार, यशपाल सिंह राजपूत,सहित अन्य कई लोगो ने समाजवादी पार्टी कई सदस्यता ली। साथ मौजूद रहे, पूर्व महासचिव श्याम भोजवानी, महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ वेद प्रकाश चौधरी, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, छात्र नेता ओम पंडित जी, रज़ा अहमद आदि कई लोगो उपस्थित रहे।

आगरा मंडल में राजभाषा पखवाड़ा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 56 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

Image
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा में राजभाषा पखवाड़ा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में राजभाषा पखवाड़े के दौरान मंडल कार्यालय एवं मंडल के आगरा छावनी,मथुरा जं.,धौलपुर जं., अछनेरा जं., कोसीकलां एवं अन्य स्टेशनों पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ सरकारी काम काज में हिंदी का उत्कृष्ट प्रयोग प्रसार करने वाले कुल 56 अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश एक बहुभाषी देश है जिसमें हिंदी का एक विशिष्ट स्थान है क्योंकि देश की अधिसंख्य जनता इसे बोलती और समझती है। राजभाषा पखवाड़ा वास्तव में हिंदी के प्रचार- प्रसार का पर्व है । पुरस्कार के लिए चुने गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए हिंदी के उत्कृष्ट भविष्...

समाजवादी पार्टी आगरा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई

Image
आगरा। समाजवादी पार्टी आगरा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महागर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार की अध्यक्षता में बड़े धूमधाम से मनाई गई। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओ ने वाल्मीकि को पुष्प अर्पित किया महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। "आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सब संकल्प लेते हैं कि समाज में भेदभाव खत्म हो, समय-समय पर ऊंच नीच पैदा होती है, उसको समाप्त किया जाए।सम्मान में नेताजी ने समाजवादी पार्टी ने वाल्मीकि जयंती के दिन छुट्टी की थी। वाल्मीकि समाज को जो सुविधाएं, सम्मान मिलना चाहिए वह इस सरकार में नहीं मिल पा रहा है। "वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं।उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की।महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है जो कि श्री राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित ...

बांदा प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रवैया की चर्चा,शीघ्र होगी लखनऊ के गलियारों में:- शालिनी सिंह पटेल।

Image
बांदा। आज दिवस में जनता दल यूनाइटेड की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन की ये हरकत ठीक नहीं है, दूसरे दिवस भी कोई अधिकारी या कर्मचारी ने संज्ञान नहीं लिया।विकास खण्ड नरैनी के ग्राम तेरा के अंतर्गत शहीदों के मजरे तक 3 किमी0 सडक मार्ग, शहीद द्वार व स्मारक बनवाने हेतु मांग को लेकर अशोक लाट में चल रहे क्रमिक अनशन के द्वितीय दिवस में---!!तहसील अतर्रा अन्तर्गत ग्राम महुटा के अंश मजरा, पाण्डेय पुरवा के निवासी ने बताया। इस मजरे की आवादी मे लगभग 500 वोटर से अधिक की है। यहां से वर्तमान में 7 जवान आर्मी मे अपनी सेवाये दे रहे है जो देश की सरहदों की रक्षा करते है। दो जवान स्व0 रामबहोरी मिश्र शहीद वर्ष 2017 व दूसरे स्व० चिन्तामणि पाण्डेय (सी०आर०पी०एफ० ) शहीद वर्ष 2024 में शहीद हो चुके हैं। भाजपा के दो पूर्व सांसद एवं दो पूर्व विधायकों ने मजरे तक जाने वाले संपर्क मार्ग 3 किमी0 के कच्चे रास्ते (सड़क) को पक्का मार्ग बनवाने का वादा एवं मौके पर जाकर दो-दो बार आश्वासन दे चुके है साथ ही शहीद स्थल एवं स्मारक बनवाने का भी पूरा आश्वासन दिया। लेकिन वादा खिलाफी कर इन ज...

सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप (एसआईजी) की टीम ने धौलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

Image
आगरा। दिनांक 16.10.2024 को धौलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में व मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बी.एस चौहान के नेतृत्व में सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम के द्वारा स्टेशन के एक सिरे से दूसरे सिरे तक निरीक्षण किया | जिसके अंतर्गत स्टेशन ,प्रतीक्षालय कक्ष ,प्लेटफॉर्म, कैटरिंग स्टाल,बुकिंग ऑफिस, सर्कुलेटिंग एरिया , रिजर्वेशन ऑफिस व वाटर बूथ आदि का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया व उसके बारे मे दिशा-निर्देश दिए एवं जिस बिन्दुओं पर इंप्रूवमेंट की जरूरत थी उसको संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं के रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाने हेतु मंडल के अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर कार्यरत निरीक्षक एवं पर्यवेक्षकों को काउंसिल किया गया व स्टेशन की साफ़ –सफाई उच्च स्तरीय बनाये रखने हेतु विशेष जोर दिया गया | स्टेशन में जो भी कमियां और जरूरत है उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाते है । जिससे यात्रियों की सुविधायों में बढ़ोत्तरी की जा सके तथा उन्हें कम से कम असुविधायों का सामना करना पड़े |इस निरीक्षण के दौरान मंडल वाण...

जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बॉस्केटबॉल नेशनल के तीसरे दिन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने अनेक अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

Image
आगरा। जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बॉस्केटबॉल नेशनल 2024 के तीसरे दिन दिनांक 16/10/2024 को जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल नेहरू एनक्लेव आगरा पर सीबीएसई बॉस्केटबॉल नेशनल 2024 25 के तीसरे दिन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने अनेक अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथि श्रीमती ममता टपलू ,श्याम भोजवानी समाजवादी पार्टी श्रीमती अंजू डेनियल डायरेक्टर सेंट मार्कस स्कूल कृष्णा शाक्या डायरेक्टर एंजल स्कूल उपस्थित रहे। और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी टीम भावना तथा विद्यालय के प्रबंधक विनोद बंसल प्रधानाचार्य ममता दुबे, विशाल बंसल मोहित बंसल, एचओ डी स्पोर्ट्स राजेश शर्मा ने सभी टीमों उनके कोच व रेफरीज का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। और कहा के प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि जागृत करना वह स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट................

आगरा मंडल में ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाया गया

Image
 आगरा। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा 01.10.2024 से 15.10.2024 तक मनाया गया । इस अभियान के अंतर्गत आगरा मण्डल में स्वच्छता शपथ, स्वच्छ नीर, स्वच्छ प्रसाधन, स्वच्छ भारत दिवस, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वच्छ पटरी, स्वच्छ आहार व स्वच्छ पर्यावरण एवं एकल प्लास्टिक रहित दिवस मनाकर स्वच्छता अभियान में साफ-सफाई के साथ यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान आगरा मण्डल में महात्मा गांधी जयंती मनाई गयी, स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरूकता के लिए रैली निकाली गयीं, नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए और स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान के साथ श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान राजभाषा एवं कार्मिक शाखा के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिताओं में भाग लेन...

ऑस्ट्रेलिया से आए अनुज कुलश्रेष्ठ के द्वारा सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

Image
आगरा। वार्ड 46 अशोक नगर में नगर निगम द्वारा बनाए गए डलावघर का शुभारंभ पार्षद बद्री प्रसाद माहोर के द्वारा किया गया। बद्री प्रसाद आए दिन अपने नगर की देखरेख के लिए कुछ न कुछ कार्य करते रहते है। अपने कर्तव्यों एव जिम्मेदारि को बहुत ही लगन के साथ निभाते है सभी नगर वासियों की समस्या को सुनकर समस्या का समाधान भी करते है। नगर को स्वच्छ एव उसके साफ सफाई को बनाए रखना एक महत्वपूर्ण एव सरहनीय कार्य है ये सब सभी सफाई कर्मचारियों द्वारा संभव हो पाता है। सभी अपनी मेहनत एव लगन के साथ पूरे नगर को स्वच्छ बनाए रखते है तथा सभी नगरवासियों की विभिन्न रोगों से रक्षा करते है। इनके इस कार्य के लिए ऑस्ट्रेलिया से आए मुख्य अतिथि हिंदी गौरव पत्रिका के मेंटोर अनुज कुलश्रेष्ठ के द्वारा सफाई कर्मियों सुरेश,विजय, कुमेश् मनीष,बहिन शीला,सुपरवाइजर मनोज व सैनिटरी इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह सभी को पटका व उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिसमे की रामनाथ गौतम,पीयूष उपाध्याय,सूरज शर्मा, राघवेंद्र सिंह सिकरवार,गोपाल सिंह, लखन माहोर,सुनील पारस मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा विजय,कुमेश,मनीष,दिनेश,बृज किशोर,सूरज,शीला,निर्मल,रूबी,विवे...

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षक एवं प्रतिष्ठित वैज्ञानिक “भारत रत्न” डा० ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती सादर नमन के साथ मनाई

Image
आगरा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय फतेहाबाद रोड पर  जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा जी एवम महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार की अध्यक्षता में डा०,ए,पी,जे अब्दुल कलाम साहब जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने  अपने विचार रखें। और उनके आदर्श व्यक्तित्व के धनी सभी के लिए अनुकरणीय उनके सिद्धांतों व विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्पित बनने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने संयुक्त रूप से कहा एपीजे कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति थे। देश के मिसाइल मेन के नाम से प्रसिद्ध कलाम के जन्मदिन को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के नाम से जाना जाता है। अक्टूबर 2010 को संयुक्त राष्ट्र ने हर वर्ष 15 अक्तूबर को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के रूप में मानने की घोषणा की।आपको बता दें कि डॉ. कलाम का मानना था कि स्टूडेंट्स ही हैं जो दुनिया में बड़े बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने साइंस और टोक्नोलॉजी, विशेषकर मिसाइल और अंतरिक्ष अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन उनका असली...

*क्षमावाणी के बाद बुजुर्गो और मेधावियों का किया सम्मान सम्मान**अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा क्षमावाणी पर्व व सम्मान समारोह का आयोजन*

Image
आगरा: अखिल भारतीय पालीवाल जैन महासभा ने बोदला सौ फूटा स्थित प्रेम वाटिका में क्षमावाणी पर्व के साथ वृद्धजन, त्यागी वृत्ति और प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के सानिध्य में शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जैन ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सबसे क्षमा याचना करते हुए कहा कि सामाजिक एकता एवं प्रतिभा के प्रोत्साहन के लिए इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता है। सही मायने में वही समाज उन्नति कर सकता है जिसके युवा समाज सेवा के साथ स्वयं को देश सेवा के लिए समर्पित करें। संयोजक मुकेश चन्द जैन ने बताया कि समाज को दिशा देने वाले युवाओ के साथ बुजुर्गो, मेधावी छात्र-छात्राओं, खेलकूद प्रतियोगिताओ के विजेताओं का सम्मानित किया। महिला शाखा मंत्री एकता जैन ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चो ने एक से बढ़कर एक बहतरीन प्रस्तुति दी। लोगो ने एक दूसरे से माफ़ी मांग कर क्षमावाणी पर्व मनाया। ध्वजारोहण मोहनलाल व अनिल कुमार जैन, खेलकूद उद्घाटन रूपकिशोर जैन, मेला उद्घाटन अनिल कुमार जैन ने क...

*शहीद परिवार को मिलेगा सेवा गौरव सम्मान*सेवा गौरव स्मारिका का संस्था के पदाधिकारियों ने किया विमोचन*

Image
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित पंचवटी चौक पर भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स सामाजिक संस्था की ओर से देश सेवा को समर्पित सेवा गौरव स्मारिका का विमोचन किया गया। शुरुआत मुख्य अतिथि डीजीसी क्राइम एडवोकेट बसंत गुप्ता ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के चित्र के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर किया। बसंत गुप्ता ने कहा कि संस्था ने सेवा गौरव पुस्तक में देश सेवा को समर्पित युवाओ को मार्गदर्शन देने के लिए प्रेणादायक कहानियो का संकलन किया है। पुस्तक में परिवार में बेटे के बॉर्डर पर शहीद होने के बाद बेटे की कमी को पूरा ना हो पाने की स्थिति को भी दर्शाया है। ये स्मारिका युवाओ को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी।  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार पांडेय ने बताया कि शहीदों के परिवारों को सेवा गौरव सम्मान से 25 अक्टूबर को वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित करने जा रही है। जिसमे आगरा मंडल के दो दर्जन से अधिक शहीद परिवारों को एक मंच से सम्मानित करेगी। इसी क्रम में सेवा गौरव स्मारिका का विमोचन किया गया। सभी का स्वागत नुथैलापति प्रवीण ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट चंचल गुप्ता, प्रिया बंसल, सुमित्रा सेनापति, जगदीश प्रसाद, ...

जाह्नवी को मिस फ्रेशर और अंजलि को मिस फेयरवेल का ख़िताब मिला

Image
आगरा। रवि ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के शास्त्रीपुरम स्थित माता बसंती सेवी कॉलेज में नवागंतुक छात्रों का स्वागत व वर्तमान छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कालेज के चेयरमैन डॉ रवि मोहन पचौरी, निदेशक एडवोकेट राकेश भटनागर और प्राचार्य डॉ सतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। शुरुआत जूनियर छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से किया गया। निदेशक एड. राकेश भटनागर ने बताया कि सीनियर छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभवों को जूनियर साथियों के साथ साझा करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की सलाह दी। उन्होंने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे लम्हें को याद करते हुए सबको भावुक कर दिया। जाह्नवी को मिस फ्रेशर, चेतन को मिस्टर फ्रेशर और मिस फेयरवेल अंजलि और मिस्टर फेयरवेल का ख़िताब दुष्यंत को मिला। जूनियर छात्रों की तरफ से आयोजित फेयरवेल पार्टी में में सब ने मिलकर धमाल मचाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए डांस की शानदार प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बना दिया। फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। क...

डांडिया नाइट में झूमा दयालबाग

Image
आगरा। हाथों में डांडिया लिए और श्रृंगार किए अनारकली लहंगे में तो कोई राजस्थानी परंपरागत वेशभूषा तो कोई कलाइयों से कुहनियों तक चूड़ियां चूनर ओढ़े..। यह नजारा दिखा रविवार शाम दयालबाग स्थित हरिओम सेवा सदन में जहां फेस ऑफ़ आगरा संस्था की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था। इस डांडिया नाइट में महिलाएं-युवतियां सहेलियों संग इस कदर झूमीं कि घंटों तक किसी को होश ही न रहा। हरी घास पर दूधिया रोशनी में इस डांडिया नाइट के आयोजन में शाम यादगार बन गई। शुरुआत विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दीप प्रवज्जलित कर की। धमाकेदार शुरुआत ढोल बाजे, नगाड़े संग ढोल बाजे, आधा है चंद्रमा रात आधी रीमिक्स, दीवाने तो दीवाने हैं, ढोली तारो ढोल बाजे.. आदि गीतों से हुई। जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती गई, डांडिया नाइट की धूम मचती गई। महिलाओं में डांडिया उत्सव का उत्साह देखते ही बन रहा था। बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस किड, बेस्ट कपल आदि टाइटल का ख़िताब भी लोगो को दिया गया। महिलाओ ने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी। इस दौरान प्रिया बंसल, अवदेश त्यागी, विशाल बसंल, मधुसूदन टंडन, श्रीकांत त्यागी, प्रो. कविता ...

सुखमनी सेवा सभा द्वारा आयोजित भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन

Image
आगरा। लख खुशियां पातसाहियां जे सतगुर नदर करे(अमृतमई कीर्तन दरबार में भाव विभोर हुई संगत) आगरा सुखमनी सेवा सभा द्वारा आयोजित भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर विजयनगर कॉलोनी में किया गया। देर रात तक भक्ति रस की धारा बहती रही  हेमकुंड साहिब की सफल यात्रा के शुकराने की अरदास की गई सर्वप्रथम रहरास साहिब जी के पाठ की शुरुआत हुई उसके बाद प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह द्वारा अपनी अमृतमयी रसना द्वारा एक के बाद एक कई शब्दों का गायन किया गया। जिससे पूरा माहौल भक्ति मय होता चला गया उन्होंने सर्वप्रथम"मेरे साहिब तू मैं मान निमानी"अर्थात हे प्रभु मैं गुणहीन हूं तू गुणो का सागर है। तू कृपा कर अपने गुणो में से एक गुण मेरी झोली में डाल दे ताकि मेरा जीवन भी सच के मार्ग पर चल सके उन्होंने कहा संगत में कामना लेकर नहीं बल्कि भावना लेकर आना है क्योंकि जिसके पास सच्ची भावना है। उसकी गुरु झोली भर देता है उन्होंने शुकराने रूप में शबद"तू दाता-दातार तेरा देता खावणा"का गायन किया और कहा के जितने भी हमें सुख मिले' पदार्थ मिले' धन दौलत मिली' घर बार मिले कभी यह...

कमला नगर में दिखे ब्रज की माटी और गुजराती संस्कृति के रंग

Image
आगरा। गुजराती पारंपरिक नृत्य और ब्रज मंडल की साझा संस्कृति का अद्भुत मिलन, गरबा और डांडिया पर थिरकते युगल। ये नज़ारा था कमला नगर स्थित ओमेरियन सोसाइटी में आयोजित डांडिया उत्सव का । एक ओर गुजराती और बॉलीवुड गीतों में डूबे युगल नजर आ रहे थे तो दूसरी ओर ब्रज की संस्कृति और गुजरात पारंपरिक वेशभूषा में लोग अद्भुत आयोजन का एहसास करा रहे थे। माहौल ऐसा था कि मौजूद हर परिवार गरबा की मस्ती में खुद को झूमने से नहीं रोक पाया।अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल ने कहा कि हमारी सोसाइटी परिवार जैसी है, यही कारण है कि डांडिया के माध्यम से ब्रज की समृद्ध संस्कृति के दर्शन एक ही प्रांगण में यहां हो रहे हैं यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास है। नगाड़े संग ढोल बाजे, आज गरबा की रात है….जैसे गीतों पर डांडिया नृत्य का आनंद लिया। सोसाइटी में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोग लगातार फोटो खींचते नजर आए। इस मनीष अग्रवाल, रेखा हसीजा, नरेश अग्रवाल, अनूप जैन, पवन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शरद हसीजा, रमेश भट्टर, रजत गुप्ता, अमन, शुभम्, सिद्धार्थ, वैभव, विशाल, निहाल, रोहित आदि मौजूद रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

क्षमावाणी के बाद बुजुर्गो और मेधावियों का किया सम्मान सम्मान-अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा क्षमावाणी पर्व व सम्मान समारोह का आयोजन

Image
आगरा। अखिल भारतीय पालीवाल जैन महासभा ने बोदला सौ फूटा स्थित प्रेम वाटिका में क्षमावाणी पर्व के साथ वृद्धजन, त्यागी वृत्ति और प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के सानिध्य में शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जैन ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सबसे क्षमा याचना करते हुए कहा कि सामाजिक एकता एवं प्रतिभा के प्रोत्साहन के लिए इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता है। सही मायने में वही समाज उन्नति कर सकता है जिसके युवा समाज सेवा के साथ स्वयं को देश सेवा के लिए समर्पित करें। संयोजक मुकेश चन्द जैन ने बताया कि समाज को दिशा देने वाले युवाओ के साथ बुजुर्गो, मेधावी छात्र-छात्राओं, खेलकूद प्रतियोगिताओ के विजेताओं का सम्मानित किया। महिला शाखा मंत्री एकता जैन ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चो ने एक से बढ़कर एक बहतरीन प्रस्तुति दी। लोगो ने एक दूसरे से माफ़ी मांग कर क्षमावाणी पर्व मनाया। ध्वजारोहण मोहनलाल व अनिल कुमार जैन, खेलकूद उद्घाटन रूपकिशोर जैन, मेला उद्घाटन अनिल कुमार जैन ने क...

आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक ( जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ) के नेतृत्व में

Image
  आगरा। दिनांक 13 अक्टूबर दिन रविवार को सिकंदरा सेक्टर 10 स्थित जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम भारत के दिग्गज कारोबारी एवं पद्म विभूषण प्राप्त रतन टाटा जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया। बैठक का मुख्य उद्देश आगामी 16 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी रखा गया। आगरा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। आज की बैठक में मुख्य रूप से ज़िला महासचिव संजय सिंह, प्रवेंद्र यादव, भूपेन्द्र कुशवाह, मोहित अग्रवाल, कलुआ राम, ललित साहनी ,राजेंद्र वरुण ,रितेश हैरिसन, अनिल सिंह, हर्ष कुमार सिंह ,सलमान अब्बास आदि लोग शामिल हुए। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

रावण के पुतले का दहन दशहरा मेले में मातृ शक्ति ने दिया संदेश, स्वरोजगार घरेलू वस्तु की तीन दर्जन दुकानें लगा ऑन लाइन खरीदारी से बचे

Image
  आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताजनगरी  पंचवटी परिवार पी आर डब्लू  द्वारा भव्य दशहरा मेला लगाया साथ ही पर्यावरण जाम के झंझट से बचने के लिए प्रशासन का दिया साथ  सर्व प्रथम प्रभु श्रीराम की आराधना कर  भव्य दशहरा मेले का उद्घाटन सम्मानित मातृ शक्ति अध्यक्ष सहकारी बैंक, प्रदीप भाटी,ममता टपलू,उपेंद्र सिंह, संरक्षक श्याम भोजवानी, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के कर कमलों द्वारा किया अतिथि प्रदीप भाटी जी का पुष्प माला पटका पहना कर सम्मान किया पंडित गिरीश उपाध्याय द्वारा पूजन कर असत्य पर सत्य की जीत रावण का पुतला दहन  सम्मानित बुजर्गों द्वारा भव्य आतिशबाजी के बीच धू धू कर रावण जला सोसायटी के सम्मानित भाईयो ने एक के बाद एक गीतों पर कार्यक्रम का समा बांधा पी आर डब्लू ए द्वारा सराहनीय कार्य मातृ शक्ति को स्वरोजगार कार्य में हौसला अफजाई  बेहतरीन दुकानों की व्यवस्था की जिसमे  महिलाओ द्वारा हेंडमेड घर में काम के अनेकों सामान की दुकानें लगी। हेमा सारस्वत बुटीक सूट कलेक्शन, प्रेरणा राठी हैंडीक्राफ्ट, प्राची चंचल किचन आइटम, सुनीता राजन कुसुम मारवा घरेलू नमकीन,नेहा अग्रवा...

सियाराम के जयकारों संग धूमधाम से निकली दशहरा शोभायात्रा श्रीराम व लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती कर किया शोभायात्रा का शुभारम्भ

Image
आगरा। शंखनाद और सियाराम के उद्घोष के साथ वीर हनुमान के गूंजते जयकारे। हाथों में आरती का थाल और स्वागत के लिए पुष्प लेकर अनुज लक्ष्मण संग विराजमान भगवान राम की आरती के लिए इंतजार करते श्रद्धालु। 500 वर्ष प्राचीन दशहरा शोभायात्रा (मंदिर श्रीराम चंद्र जी महाराज, जयपुरा-खातीपाड़ा लोहामंडी) आज 50 आकर्षक झांकियों संग ढोल नगाड़ों और बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली गई। शुभारम्भ भगवान राम व लक्ष्मण की आरती कर समाजसेवी सुरेशचंद गर्ग, मुकेश जैन, रिंकेश अग्रवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने किया।  श्रीराम की वानर सेना और रावण की राक्षस सेना का सजीव युद्ध। वहीं रथ पर अनुज लक्ष्मण संग विराजमान भगवान राम और रावण के बीच भीषण युद्ध की झांकी हर श्रद्धालु को आकर्षित कर रही थी। हाथ में तलवार और रक्त से भरा कटोरा लिए राक्षकों का वध करती मां काली, कालिया नाग मर्दन कर नृत्य करते श्रीकृष्ण, पंचमुकी हनुमान जी, नटराज स्वरूप में ताण्डव करते भगवान शिव, महाकाल, गोवर्धन लीला, मां वैष्णों देवी जैसी झांकियां के आगे हर श्रद्धालु शीश झुकाता नजर या। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत के साथ बेटी की...

आगरा। 13 अक्टूबर को नेहरू नगर क्लब द्वारा नेहरू नगर पार्क में शाम 7 बजे से आयोजित भजन संध्या को कानपुर के गायक संदीप मस्ताना अपनी सुरमयी आवाज से सजाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा।

Image
आगरा। जगमग रोशनी से सजे सजे नेहरू नगर क्लब में आज भगवान राम और मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरे थे। डांडिया नाइट में जहां 101 सदस्याओं द्वारा दीपों को हाथ में लेकर मां दुर्गा की विशेष आरती की गई। वहीं दोनों हाथों में दीप लिए पश्चिम बंगाल के धुनुची नृत्य और गरबा की भी धूम रही। वहीं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में 32 फुट चे रावण दहन के साथ हर ओर जयश्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। असत्य पर सत्य और भगरान राम की जीत की खुशी में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व मेयर हेमलता दिवाकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत नेहरू नगर क्लब के संस्थापक सतीश गुप्ता व रोड बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने किया। गायिका सुजाता शर्शा ने संगीत के स्वरों को गरबा की गीतों में पिरोकर बिखेरा तो हर तरफ संगीत की सुरमयी मस्ती घुल गई। सर्वप्रथम गणेश वंदना और उसके बाद डांडिया उत्सव के रंग बिखरे तो कार्यक्रम में मौजूद अतिथि भी नृत्य करने को उठ खड़े हुए। हो शुभारम्भ मंगल घड़ी आई...,आज राधा का श्याम याद आ गया..., उड़ी उड़ी ...

राधा कृष्ण मंदिर पर भजन संध्या भव्य सजा फूल बंगला

Image
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताजनगरी फेस  दो पर  तीन दिवसीय दशहरे मेले के दूसरे दिन आज नवरात्रि के पावन त्यौहार पर कन्या पूजन पंडित गिरीश उपाध्याय द्वारा हवन पूजा अर्चना के साथ राधा कृष्ण मंदिर भव्य सजा फूल बंगला रंग बिरंगी झिलमिल रोशनी गुब्बारों की सजावट के साथ मंदिर प्रांगण पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें भक्ति भाव के भजन संध्या मे भजन संध्या में एक के बाद एक धार्मिक भजनों पर महिला सखियों ने झूमते नाचते अपनी उपस्थिति दी और मैया की जय जयकार की। विशाल आरती सद्भावना की मिसाल पंचवटी परिवार द्वारा प्रार्थना सभी के मंगल की कामना। मुख्य रूप से महिला मंडल सुमन चाहर ,चांदनी भोजवानी, सुमन शर्मा, स्वामी मेहंदीरता ,गीता आहूजा कंचन चौधरी, उमा सिंह, मधु शर्मा, पूजा पाठक, सुनीला जैन, सुनीता सिंह, मंजू अग्रवाल,पूजा जैन, सुमन गोयल, रिचा गुप्ता,मंजू दता, जुली गुप्ता, उर्मिला शर्मा, सरिता सिंघवी, प्रियंका, प्रीति गुप्ता,लक्ष्मी दुबे, कल्पना रावत,मंजू शर्मा, पूनम,आशा सक्सैना, प्रभा पिपलानी, राजकुमारी लोहिया, नंदिनी, शिखा, शवेता, अंबिका, शैलजा  दुबे,रश्मि कपिल, प्रीति सिंघल आदि।

तेरा प्यारा सजा है दरबार भवानी तेरे भक्तो की लगी है, कतार भवानी भक्तों को दर्शन दे गई एक छोटी सी कन्या

Image
आगरा। विभव ग्रांड हाइट ताजनगरी पर मैया के भक्तों ने मैया की चौकी जगराता कर मैया का गुणगान किया सर्वप्रथम पंडित दुर्गेश द्वारा पूजा अर्चना करा मां शेरावाली की ज्योत प्रज्वलित समिति के मेंबरों द्वारा की गई बारी बारी सभी ने पूजा अर्चना कर शीश नवाया। मैया के स्वरूप झांकी ने सभी का मन मोहा जेडी एण्ड पार्टी आशु बेदी सिंगर द्वारा मैया के भक्ति भजनों एक के बाद एक भजनों ने भक्तों को मैया के रंग में रंगा। 1,तेरा प्यारा सजा है दरबार भवानी, शेरा वाली नू मनाइए सारे कम रास होडगे,तूने मुझे बुलाया शेरावालीए,मां रंग दे आ रंग दे, मैया का चोला है रंग लाल, आदि भजनों पर सभी  भक्तों ने  मैया के दरबार में झूमते नाचते अपने हाजरी भरी हलवे चने का भोग लगाकर मैया की भव्य विशाल आरती के अपरांत सभी भक्तों ने मैया की जय जयकार करते हुए प्रसादी भोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मैया से कामना की सभी के घरों में सुख शांति खान पान के भंडार भरे रहे। सोसायटी के मुख्य सनी खन्ना द्वारा सभी  धन्यवाद किया। मुख्य रूप से अंजू सेठी, पल्लवी, सोनिया, नमीता, कमलप्रीत,शालू, श्याम भोजवानी, सन्नी खन्ना, त्रिलोचन सिंह, अमृतप...