Posts

भजनों की रसधार में झूमे श्याम प्रेमी, 101 दीपों से हुई बाबा की भव्य आरती

Image
श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम महिला मित्र मंडल द्वारा आयोजित हरियाली तीज एवं झूलन महोत्सव के साथ 20 वां मासिक अरदास-कीर्तन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न आगरा। श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम महिला मित्र मंडल, के तत्वावधान में सोमवार को भैरो बाबा मंदिर, पुनिया पाड़ा, लोहामंडी में 20वां मासिक अरदास-कीर्तन एवं हरियाली तीज-झूलन महोत्सव भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। श्याम भक्तों ने भजनों की मधुर धुनों पर बाबा का गुणगान किया और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना के साथ सामूहिक अरदास की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक सचिन मनचंदा, विकास वर्मा एवं भजन गायिका काव्या गोला ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दीं। गोस्वामी म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु झूमते-गाते हुए बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। भजन गायकों ने जब स्वर छेड़े “हारे का सहारा है, बाबा श्याम हमारा है, जिसका नहीं कोई, उसका श्याम सहारा है।” तो पूरा मंदिर परिसर “श्याम बाबा की जय” और “खाटू नरेश की जय” के जयघोष से गूंज उठा। हरियाली तीज ...

रिमझिम फुहारों के बीच सीनियर सिटीजन समिति ने मनाया मौसम का जश्न

Image
गीत-संगीत, अंताक्षरी और दाल-बाटी के साथ वरिष्ठजनों ने बिताए यादगार पल आगरा। रिमझिम फुहारों और सुहाने मौसम के बीच निखिल गार्डन ग्रीन पार्क फेस-2, ताजनगरी में सीनियर सिटीजन समिति की ओर से मौसम का जश्न उत्साहपूर्वक मनाया गया। एक ही छतरी के नीचे साथ-साथ बैठे वरिष्ठजनों ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए गीत-संगीत, अंताक्षरी और हंसी-खुशी के पलों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में सदस्यों ने “रिमझिम गिरे सावन, सुलग-सुलग जाए मन...” जैसे पुराने और मधुर गीतों की धुनें छेड़कर माहौल को संगीतमय बना दिया। इसके बाद सभी ने दाल-बाटी सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर अरुण यादव, सुरेंद्र सिंह लाडी, श्याम भोजवानी, जे.पी. पचौरी, जगदीश सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह लवली, दीपक जैन, प्रदीप बंसल, राजकुमार जैन, संजय सिंह, स्वर्णकौर, हरजिंदर कौर, चांदनी भोजवानी सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

झूलेलाल चालिहा साहिब के समापन पर भव्य भजन समागम, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Image
फूल बंगले में विराजमान भगवान झूलेलाल के मनोहारी बहराणा साहिब के दर्शन कर भक्त हुए भाव-विभोर आगरा। झूलेलाल चालिहा साहिब के 40 दिवसीय आयोजन के समापन अवसर पर कृष्णा कॉलोनी गेट के बाहर विशाल पंडाल में भव्य एवं दिव्य भजन समागम का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजे फूल बंगले में विराजमान भगवान श्री झूलेलाल जी के मनोहारी बहराणा साहिब के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन में सिंधी समाज के साथ सर्व समाज के श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ भजन समागम का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध भजन गायकों किशोर हीरानी, संजय रामचंदानी, हरीश बलेचा, बाबू भगत एवं नारू भगत ने झूलेलाल साईं के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर जय झूलेलाल प्रसाद सेवा परिवार की ओर से श्रद्धालुओं का पटका एवं टोपी पहनाकर सम्मान किया गया। समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने मीठे चावल, छोले-राजमा चावल, पूरी-सब्जी एवं मिल्क रोज का प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि 40 दिवसीय चालिहा...

श्री भावनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में मासपरायण श्रीरामचरितमानस का सप्तम सोपान संपन्न

Image
प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन  आगरा। भावना एस्टेट आवासीय परिसर स्थित श्री भावनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित मासपरायण श्रीरामचरितमानस के सप्तम सोपान का सोमवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शुभ समापन हुआ। इस अवसर पर रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में प्रवेश करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामचंद्र जी के राज्याभिषेक का मनोरम प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर भव्य महाआरती की गई। संपूर्ण आयोजन में भावना एस्टेट आवासीय परिसर में रहने वाले महिला मंडल की विशेष सहभागिता रही। आयोजन की संयोजक एकता बंसल रहीं। महिलाओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं में योगदान दिया। मंदिर के पुरोहित मुकेश शास्त्री का भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रभु श्रीराम और भगवान शिव की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। छप्पन भोग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रामभक्त एवं श्रद्धा...

पवित्रा एकादशी पर ठाकुर श्याम बिहारी जी का हुआ मनोहारी श्रृंगार

Image
आगरा। पुष्टिमार्ग में श्रावण शुक्ल एकादशी, जिसे पवित्रा एकादशी अथवा पवित्रारोपण उत्सव कहा जाता है, का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इसी अवसर पर नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में ठाकुर श्याम बिहारी जी का पवित्रा एकादशी उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। ठाकुरजी का आकर्षक हिंडोला सजाया गया और कसीदा साज के साथ श्वेत एवं सुनहरी किनारीयुक्त वस्त्र धारण कराए गए। विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी एवं सुनीत गोस्वामी ने बताया कि पवित्रा एकादशी पर पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार ठाकुरजी को सूत अथवा रेशम से निर्मित विशेष पवित्रा अर्पित किया जाता है। यह पवित्र धागा प्रभु की सेवा-पूजा में अनजाने में हुई भूल-चूक एवं त्रुटियों के प्रायश्चित और प्रभु से क्षमा याचना का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बताया कि शुभ समय होने पर श्रृंगार के दौरान ही ठाकुरजी को पवित्रा कंठ में धारण कराया जाता है, जबकि समय अनुकूल न होने पर संध्या समय उत्थापन के पश्चात शंख एवं झांझ की मंगल ध्वनि के बीच पवित्रा धारण कराया जाता है। इसी परंपरा के अनु...

44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्रोत मंदिर विधान के द्वितीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Image
  आगरा।श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज, मारुति स्टेट, शाहगंज में वात्सल्य सेवा समिति, कलाकुंज-अवधपुरी के तत्वावधान में चल रहे 44 दिवसीय श्री पार्श्वनाथ कल्याण स्रोत मंदिर विधान के द्वितीय दिवस रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। गणधराचार्यश्री कुंथुसागर जी महाराज एवं क्षुल्लिका श्री सुमैत्री माताजी की विशेष अनुकंपा एवं मंगल आशीर्वाद से आयोजित विधान में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भगवान पार्श्वनाथ की आराधना, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया। सौभाग्यशाली परिवारों ने विधान की मांगलिक क्रियाएं विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न कराईं। पंडित सुमेर जैन शास्त्री के निर्देशन में धार्मिक विधान कराया गया।इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और मंदिर परिसर भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से गूंज उठा। द्वितीय दिवस के विधान के पुण्यार्जक परिवार में योगेश जैन, मीना जैन,सौरभ जैन,दीप्ति जैन, सुरभि जैन,अरहम एवं स्वस्ति जैन कलाकुंज शामिल रहे।विधान में वात्सल्य सेवा समिति के सदस्यों एवं मंदिर समिति के प...

जीतो यूथ आगरा की बॉलिंग बैटल में दिखा युवाओं का जोश, खेल के साथ मजबूत हुए सामाजिक रिश्ते

Image
आगरा-जीतो यूथ आगरा द्वारा पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड के सहयोग से फतेहाबाद रोड स्थित जे.पी.पैलेस में जीतो यूथ बॉलिंग बैटल का शानदार आयोजन रविवार को किया गया।आयोजन में शहरभर से जैन समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया|युवाओं ने खेल के साथ आपसी मेलजोल, नेटवर्किंग और भाईचारे का आनंद लिया।बॉलिंग बैटल के दौरान युवाओं में जबर दस्त उत्साह देखने को मिला| प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी तथा खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, नए संबंध बनाने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर मिला।जीतो यूथ आगरा का यह आयोजन युवाओं को खेल एवं सामाजिक गति विधियों के माध्यम से एकजुट करने और समाज के प्रति उनकी सहभागिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम के संयोजक चेतन जैन रहे।जीतो जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन जैन समाज के उत्थान एवं विकास के लिए युवा सहभागिता,बिजनेस नेटवर्किंग, शिक्षा और सामाजिक कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।जीतो आगरा मेन विंग का नेतृत्व अध्यक्ष योगेश जैन पीएनसी एवं मुख्य स...