Posts

Showing posts from January, 2026

आगरा वनस्थली विद्यालय में गांधी जी शहीद दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम

Image
आगरा। दिनांक 30-01-26 को आगरा वनस्थली विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के आदर्शों, सत्य और अहिंसा के मार्ग से प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल जी (मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), डाक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर), मुकेश सर (विद्यालय एच ओ डी),दिनेश सर (विद्यालय कॉर्डिनेटर) और सभी शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।  इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और देश के लिए किए गए बलिदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया। इस अवसर पर स्मार्ट क्लास के माध्यम से महात्मा गांधी जी के जीवन पर ...

क्षेत्र बजाजा में एक बार फिर ज़िंदादिली और परोपकार की मिसाल देखने को मिली, जहाँ बाग मुजफ्फर खान निवासी समाजसेवी दानदाता विनोद कुमार गोयल ने विद्युत मोक्ष धाम समिति को एक 10 किलोग्राम क्षमता वाला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान स्वरूप भेंट किया।

Image
आगरा। (बजाजा) जब समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव जीवित रहता है, तभी मानवता सुरक्षित रहती है,आगरा के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बजाजा में एक बार फिर ज़िंदादिली और परोपकार की मिसाल देखने को मिली, जहाँ बाग मुजफ्फर खान निवासी समाजसेवी दानदाता विनोद कुमार गोयल ने विद्युत मोक्ष धाम समिति को एक 10 किलोग्राम क्षमता वाला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान स्वरूप भेंट किया। यह जीवनरक्षक उपकरण भविष्य में आपात परिस्थितियों में ज़रूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा के लिए उपयोग में लाया जाएगा, इस पुनीत अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री ओम टंडन, उपाध्यक्ष श्री विष्णु गर्ग, महामंत्री श्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री ताराचंद गोयल, प्रबंधक श्री शिवकुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, श्याम भोजवानी, माता प्रसाद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दान अवसर पर विनोद कुमार गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी ने भावुक शब्दों में कहा, “नेक बनो, एक बनो और हमेशा ज़रूरतमंदों की सेवा करते रहो, सच्चा सुख दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि बजाजा क्षेत्र की पहचान केवल व्यापार से नहीं, बल...

चार राज्यों के 151 परिवारों ने किया सामूहिक एकादशी उद्यापन -हरि कीर्तन में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, गणेश वंदना से हुई उद्यापन की शुरूआत

Image
आगरा। श्री हरि बोल सेवा समिति की ओर से सामूहिक 11वें एकादशी उद्यापन की बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में शुरुआत हो गयी। शुभारंभ पार्षद मुरारी लाल गोयल और संस्थापक भोला नाथ अग्रवाल ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रथम दिन आचार्य विष्णु दत्त शास्त्री ने 26 एकादशी अध्यायों का रसपान करते हुए श्रद्धालु हरि संकीर्तन में भाव-विभोर हो गए। समिति ने अतिथि, यजमानों एवं सभी पूजनीय ब्राह्मणों का फलाहार कराया।   अध्यक्ष केशव अग्रवाल ने बताया कि एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सात्विकता, स्वास्थ्य और सौभाग्य का उदय होता है। सामूहिक कार्यक्रम के जरिए फिजूलखर्ची रोकना एवं समाज में सनातन धर्म की स्थापना करना समिति का प्राथमिक उद्देश्य है।  महामंत्री विक्की गर्ग ने बताया कि जया एकादशी उद्यापन में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के 151 जोड़ो ने सामूहिक रूप से एकादशी उद्यापन किया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलन, 9 बजे हवन पूजन, 10 बजे आरती और 1 बजे सामूहिक प्रसादी के साथ समापन होगा। आयोजन की व्यवस्थाएं उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, विनय व...

70 जोड़ों ने हवन-पूजन व कथा श्रवण कर किया सामूहिक एकादशी उद्यापन- -हरि बोल ट्रस्ट आगरा द्वारा आयोजित सामूहिक एकादशी उद्यापन में गूंजे वैदिक मंत्र, दूर-दूर से आए जोड़ों ने किया फलाहार -आज गाजे-बाजों के साथ निकलेगी 11 दुल्हों की भव्य बारात, 11 बेटियों का होगा विवाह, हवन-गऊ पूजन साथ होगा ब्राह्मणभोज

Image
आगरा। धार्मिक संस्था हरि बोल ट्रस्ट, आगरा द्वारा एकलव्य वाटिका, मनोहरपुर, बलकेश्वर रोड पर आयोजित विशाल सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के तीन दिवसीय आयोजन में गुरुवार को आगरा उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए 70 जोड़ो ने माह की सबसे बड़ी एकादशी पर भव्य सामूहिक एकादशी उद्यापन में हवन-पूजन कर उद्यापन किया। प्रातः 7 बजे कार्यक्रम का दीप प्रज्जलन एवं शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल (ग्वाला), वीरेंद्र मित्तल, संरक्षक विनीता अग्रवाल, डॉली अग्रवाल, प्रियंका गोयल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, रीना जालन व अन्य ने किया। देव पूजन प्रातः 8 बजे किया गया। तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे से एकादशी कथा का श्रवण विद्वान आचार्यों द्वारा कराया गया। सुबह 11 बजे सभी जोड़ों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कथा के बाद भव्य आरती की। कार्यक्रम स्थल पर इस अवसर पर भक्तिमय में वातावरण बना रहा। पूरे क्षेत्र में वैदिक मंत्र गूंजते रहे। दोपहर 12 बजे ब्राह्मण भोज एवं फलाहार किया गया। दोपहर 2 बजे देव विसर्जन के पश्चात आज के कार्यक्रम का समापन किया गया। संस्थापक ममता सिंघल ने बताया कि 30 जनव...

हरि बोल ट्रस्ट द्वारा 11 बेटियों के सामूहिक विवाह एवं एकादशी उद्यापन की शुरू हुई रस्में -11 बेटियों ने हाथों में रचाई पिया नाम की मेहंदी, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Image
 आगरा। हरि बोल ट्रस्ट आगरा द्वारा आयोजित 11वें सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 28 जनवरी से 30 जनवरी तक एकलव्य वाटिका, मनोहरपुर, बलकेश्वर रोड आगरा पर किया जा रहा है। 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न होगा। 28 जनवरी दिन बुधवार को एकलव्य वाटिका, मनोहरपुर में मेहंदी उत्सव, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पर एक नाटक का आयोजन और महिला संगीत में 11 बेटियों ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाई। साथ ही गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में सब ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। सामूहिक विवाह और एकादशी उद्यापन के लिए कार्यक्रम स्थल पर मंच और मंडप तैयार हो गए हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में लगे हैं। बेटियों के विवाह को लेकर सभी उत्साहित हैं। ट्रस्ट की संस्थापिका ममता सिंघल ने बताया कि 28 जनवरी को मेहंदी उत्सव और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए गए। बेटियों के हाथों में मेहंदी लगाई गई। लेडीज संगीत का कार्यक्रम हुआ। मेहंदी उत्सव और लेडीज संगीत में लोकगीतों पर महिला सदस्यों ने जम...

अद्वितीय मिग्फ्रे की प्रतिभा का प्रदर्शन: डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता"

Image
आगरा। जनवरी, डॉली'ज पब्लिक इंटर कालेज में मिग्फ्रे बूगी वूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस आयोजन का शुभारंभ श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी(प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, मिग्फ्रे चेयरमैन), श्री मनीष कुमार मित्तल जी (मिग्फ्रे डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे डायरेक्टर), श्रीमती नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर)और सभी इकाइयों से चुने गए पेरेंट्स जज आगरा वनस्थली विद्यालय से श्रीमती शिखा , ए वी एम डी से श्रीमती सपना, डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज से श्रीमती अंशुल शर्मा ,किड्स वनस्थली प्राइमरी स्कूल से श्रीमती एकता ,आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय से श्री अजय रावत सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मां सरस्वती और मिग्फ्रे संस्थापक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया!  इसमें मिग्फ्रे की सभी इकाइयो डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज बल्केश्वर आगरा , आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर आगरा, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय टी वाई सी आगरा ,ए.वी.एम.डी इंस्टीट्यूट एत्मादपुर आगरा,किड्स वनस्थली पब्...

मिग्फ्रे की सभी इकाइयों में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां दी, शहीदों को किया याद..

Image
आगरा। 77वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, मिग्फ्रे ग्रुप की सभी इकाइयों डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज बल्केश्वर आगरा,आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर आगरा, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय टी वाई सी आगरा, ए वी एम डी इंस्टीट्यूट एत्मादपुर आगरा, किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार आगरा में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि गिरिराज बंसल जी(पार्षद), पूजा बंसल जी (पार्षद), चंचल बघेल जी (प्रधान खंदौली), आलोक कुमार जी (एस एच ओ एत्मादपुर) ,श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी( प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन),  मनीष कुमार मित्तल जी(मिग्फ्रे डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे को डायरेक्टर), श्रीमती नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे डायरेक्टर अकादमिक), श्रीमती निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल), सुनैना नाथ (प्रिंसिपल),यतेंद्र सारस्वत (ए वी एम डी वाइस प्रिंसिपल), मनाली रावल जैन (कॉर्डिनेटर), ममता बघेल (सुपरवाइजर)दिनेश सर (कॉर्डिनेटर), श्रीमती पूनम (कॉर्डिनेटर) सहित अन्य गणमान...

समाजसेवियों ने गणतंत्र दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ फहराया तिरंगा

Image
आगरा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पंडित कालीचरण तिवारी स्थल, बेलनगंज चौराहा पर समाजसेवियों द्वारा पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति भाव के साथ तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित रहे डॉ राजीव शर्मा, ज्योति गुरु हनुमान मंदिर लंगड़े कि चौकी, अनुराग चतुर्वेदी (पार्षद), दीपक खरे (पूर्व पार्षद), समाजसेवी श्याम भोजवानी, (पूर्व पार्षद) संदीप तिवारी, (लाला भाई ) चौधरी अखिल यादव, राजकुमार खंडेलवाल, पंडित गिरीश शर्मा महंत पंचमुखी महादेव मंदिर,कृष्ण कान्त एडवोकेट, योगेश शर्मा, महंत नंदन गुरु मंदिर मथुरा नरेश, कपिल खंडेलवाल, महंत अमित शर्मा, मोंटू बंसल, अंकुर गोयल, शंभू पंडित, सुनील केसरवानी, के के गुप्ता एडवोकेट, धीरज जैन, अरविंद पंडित, धीरज पंडित, नैतिक तिवारी, शकुन तिवारी, विपिन बाबा, मनोज जैन वैध, अनुज महेश्वरी, विजय शुक्ला,प्रभाकर शर्मा, रानू रावत, संजय शर्मा, मनीष खंडेलवाल, मयंक शर्मा, आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक खरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओ...

अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस पर आनंदमयी कीर्तन समागम, संगत हुई निहाल

Image
आगरा।अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के पावन जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विजय नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को आनंदमयी कीर्तन समागम श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन-पवित्र गोद में आयोजित इस दिव्य समागम में बड़ी संख्या में संगत ने मत्था टेककर गुरु कृपा का आनंद प्राप्त किया। समागम में पंथ के सुप्रसिद्ध रागी जत्था भाई साहब भाई गुरविंदर सिंह जी (रिंकू जी), अमृतसर वाले द्वारा प्रस्तुत मधुर गुरबाणी कीर्तन ने समूचे वातावरण को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया, शबद-कीर्तन के दौरान संगत भावविभोर हो उठी और “जो बोले सो निहाल” सतश्री अकाल के जयकारों से गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा, कीर्तनियों ने अपने भावपूर्ण गायन से संगत को निहाल कर दिया। संत बाबा प्रीतम सिंह का विशेष सहयोग इस अवसर पर प्रधान हर्जिदर सिंह ने अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के बलिदान, त्याग और धर्मनिष्ठ जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमें सत्य, साहस और गुरु भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। संगत ने गुरु घर में बैठकर बाबा दीप सिंह जी के समागम की विशेष कृपा और आध्यात्मिक आनंद का अनु...

बसंत पंचमी के पावन एवं पुण्य अवसर पर श्री वरद बल्लभा महा गणपति मंदिर, आगरा में भगवान श्री गणेश की आराधना हेतु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा

Image
आगरा। बसंत पंचमी के पावन एवं पुण्य अवसर पर श्री वरद बल्लभा महा गणपति मंदिर, आगरा में भगवान श्री गणेश की आराधना हेतु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, प्रातः काल से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के अलौकिक एवं दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते रहे। इस शुभ दिन भगवान श्री गणेश को पीतांबरे (बसंती) श्रृंगार से सजाया गया, जो अत्यंत मनोहारी एवं अद्भुत रहा, पीले पुष्पों का भव्य फूल बंगला सजा, बसंती वस्त्रों एवं स्वर्णाभ आभूषणों से सुसज्जित भगवान श्री गणेश के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो उठे, पूरे मंदिर प्रांगण में बसंत ऋतु की दिव्यता, भक्ति और उल्लास का अनुपम वातावरण देखने को मिला। बसंत पंचमी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना मंदिर के आचार्य पंडित लखन दीक्षित एवं पंडित नीरज पाराशर द्वारा संपन्न कराई गई, मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी ने बताया हर शुभ कार्य से पूर्व यदि भक्त मंदिर परिसर की परिक्रमा कर भगवान श्री गणेश के दर्शन करते हैं, तो उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, उन्होंने कहा कि बसंत प...

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री गिरिराज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का संभागीय परिवहन अधिकारी श्री अरुण कुमार जी को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी को दिया

Image
आगरा। दिनांक 22 01 2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री गिरिराज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का संभागीय परिवहन अधिकारी श्री अरुण कुमार जी को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी को दिया। विषय निजी फिटनेस सेंटर में हो धांधली के संबंध में माननीय श्रीमान योगी जी हम आपके समक्ष एक महत्वपूर्ण समस्या को प्रस्तुत करना चाहते हैं जो परिवहन व्यवस्था एवं जनता को देने के लिए चिंता का विषय है वर्तमान में हाल ही में नार्थ र्मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे द्वारा यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिलों में तीन-तीन केंद्र खोले जाएं यह पहल सराहनीय है किंतु वर्तमान में अधिकांश जिलों में केवल एक ही फिटनेस सेंटर संचालित है वहां अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ता है अतः आपसे निवेदन है कि प्राइवेट फिटनेस सेंटर के क्रियाशील होने के साथ सरकारी फिटनेस सेंटरों को बंद ना किया सभी सेंटरों को नियमित निगरानी में और हेल्पलाइन नंबर या पोर्टल प्रारंभ किया जाए ताकि वाहन स्वामी अपनी शिकायत दर्ज कर सके  अरुण कुमार  ने आश्वासन दिया है कि वह ...

श्री वरद बल्लभा महा गणपति मंदिर में श्रद्धा व उल्लास के साथ रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणपति का जन्मोत्सव

Image
आगरा। दुख हरता मंगल करता सिद्धि विनायक गणपति जी का जन्मोत्सव श्री वरद बल्लभा महा गणपति मंदिर, जलेसर रोड, आगरा पर अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में गणपति भक्तों का तांता लगा रहा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा, जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, वहीं पंडित लखन दीक्षित पंडित नीरज पाराशर द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, मंदिर में घंटे-घड़ियालों की गूंज, शंखनाद और “गणपति बप्पा मोरया”, “जय श्री गणेश” के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान रहा, श्रद्धालुओं ने सुबह से लेकर देर रात्रि तक गणपति बाबा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की प्रार्थना की, भक्तों ने पुष्प, दुर्वा और मोदक अर्पित कर श्री गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की, भव्य आरती पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया, इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे जन्मोत्सव की शोभा और भी बढ़ गई, कार्यक्रम में सभी वर्गों के भक्तों की सहभागिता रही और पूरे आयोजन में भक्तिभाव की अद्भुत छटा देखने को मिली...

मंगलवार की पावन तिथि पर जंगल वाले बाबा के प्राचीन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम

Image
 आगरा। मंगलवार दिनांक 20 जनवरी 2026 को मंगलवार की पावन बेला में जंगल वाले बाबा के प्राचीन मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भावनाओं से ओत-प्रोत मंगलमय कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया गया, इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सच्चे मन से बाबा के चरणों में शीश नवाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा, बाबा के दिव्य दर्शन, सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित श्रृंगार एवं दीपों की ज्योति से संपूर्ण वातावरण अलौकिक बन गया, श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान जी की आराधना करते हुए अपने परिवार, समाज एवं नगर के मंगल, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पंडित योगेश भारद्वाज जी ने अपने आशीर्वचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को अनुबृत्त करते हुए कहा कि मंगलवार का दिन बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है, सच्ची श्रद्धा, सुंदरकांड पाठ और नाम स्मरण से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं तथा भक्त के जीवन में मंगल, बल और आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने सभी भक्तों से धर्म, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की का...

सिंधी समाज का पावन पर्व चंद्र दर्शन बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महिला मित्र मंडल ताजगंज द्वारा मनाया गया।

Image
आगरा। सिंधी समाज का पावन पर्व चंद्र दर्शन बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महिला मित्र मंडल ताजगंज द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर ईष्ट देव भगवान झूलेलाल साईं की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं साईं को दुशाला पहनाकर झूलेलाल साईं के दरबार में महिलाओं ने भजन–कीर्तन करते हुए ढोलक और ताल की मधुर धुनों पर झूमते-नाचते सिंधी गीतों पर अपनी भावपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई, 1, लालअह मुहिंजी पत रख जा सदा झूले लालण,,, मुहिंजी बेड़ी अथही विच सीर त्ते पल्लव पाया थी,,, पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और आनंद का वातावरण व्याप्त रहा, श्रद्धालु महिलाओं ने साईं झूलेलाल की महिमा का गुणगान करते हुए सामूहिक रूप से आराधना की, कार्यक्रम के अंत में विधिवत आरती संपन्न हुई, जिसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महिला मित्र मंडल की सक्रिय सहभागिता एवं अनुशासन सराहनीय रहा, जिससे पर्व की गरिमा और भव्यता और अधिक बढ़ गई। व्यवस्था की देखरेख झूलेलाल मित्र मंडल द्वारा की गई। मौजूदगी रही लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, दादी पकानी, चांदनी भोजवानी, केसर असवानी, लीला मोटडवानी, ...

आगरा में 8 फरवरी को जीआईसी मैदान पर होगा विशाल हिंदू सम्मेलन

Image
आगरा। आगामी 8 फरवरी को सकल सनातन सेवा समिति के नेतृत्व में जी आई सी मैदान पर होने जा रहे विशाल हिन्दू सम्मेलन निमित्त कार्यालय का उद्घाटन न्यू शाहगंज कोठी मीणा बाजार के सामने किया गया। उद्घाटन के बाद कार्यालय पर हवन यज्ञ किया गया और विघ्नहर्ता भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया। हवन पश्चात भारत माता की तस्वीर के सामने आरती भी की गई। इस अवसर कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी प्रमोद सिंह ने अवगत करवाया कि पर मुख्य अतिथि के तौर पर, मशहूर महिला चिकित्सक श्रीमती अलका सेन मौजूद रही उनके अतरिक्त राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से श्रीमान केशव स्वयं मौजूद रहे। उद्घाटन व कार्यालय पर हवन में सम्मिलित रहे। आयोजक समिति के अध्यक्ष महेश सारस्वत, समिति सचिव राधावल्लभ, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, पंकज उपाध्याय, राकेश जाटव, रूपेश गोस्वामी, आशीष पराशर, पार्षद पूजा वाल्मीकि, रूप सिंह परमार, पंकज जादौन व क्षेत्रीय जनता  भारी संख्या बल में मौजूद रही। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर अमृतमयी गुरबाणी से गूंज उठा कीर्तन दरबार “सभना का मां प्यो आप है, आपे सार करे”

Image
आगरा। मौनी अमावस्या के अत्यंत पावन एवं पुण्यकारी अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल स्थित भाई नंदलाल हॉल में एक भव्य एवं अलौकिक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, अमृतमयी गुरबाणी के मधुर स्वरों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिरस से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर आगरा से पधारे प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह तथा विशेष रूप से आमंत्रित भाई अमरजीत सिंह जी (पटियाला वाले) ने अपनी सुमधुर रसना से गुरबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी के पावन प्रकाश के साथ हुआ, तत्पश्चात समूह जटाना परिवार एवं सुखमनी सेवा सभा द्वारा श्रद्धा भाव से जपजी साहिब के पाठ किए गए। इसके उपरांत वीर महेंद्र पाल सिंह ने “कर किरपा तेरे गुण गावां” एवं “जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई सोई देवै” शबदों का भावपूर्ण गायन किया, उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि जिस प्रकार कुछ ही समय में किया गया भोजन कई घंटों तक शरीर को तृप्त रखता है, उसी प्रकार कुछ क्षणों का सच्चे मन से किया गया नाम सिमरन मनुष्य को असंख्य पापों से मुक्त कर देता है। विशेष आमंत्रित भाई अमरजीत सिंह जी (पटियाला वाले) ने बसं...

मिग्फ्रे की सभी इकाइयों द्वारा बड़ी शालीनता से मनाया गया मिग्फ्रे संस्थापक दिवस-एक प्रेरणा नई पीढ़ी के लिए

Image
आगरा। दिनांक 16 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को मिग्फ्रे की सभी इकाइयों डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज बल्केश्वर आगरा, ए वी एम डी इंस्टीट्यूट एत्मादपुर आगरा, आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर ,आगरा, आगरा वनस्थली महाविद्यालय छलेसर आगरा, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय ,टी वाई सी ,आगरा एवम् किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल ,कालिंदी विहार ,आगरा सभी में मिग्फ्रे संस्थापक दिवस बड़ी ही शालीनतापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने अपने आदरणीय मिग्फ्रे पिता और माता के विचारों को एक-दूसरे से साझा किया और उनके द्वारा रखी गई नींव और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मिग्फ्रे परिवार के सभी सदस्यों वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा व मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल (मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर), श्रीमती नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर), श्रीमती निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल), श्रीमती सुनैना नाथ (प्रिंसिपल के वी पी एस), यतेंद्र सारस्वत (वाइस प्रिं...

देव नगर मुरलीपुरा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में पूज्या गरिमा किशोरी जी ने सुदामा–कृष्ण मित्रता की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की

Image
जयपुर देव नगर, मुरलीपुरा (जयपुर) में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण हुआ, इस भव्य धार्मिक आयोजन में पूज्या पं. गरिमा किशोरी जी ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से चारों वेद, पुराण, श्रीमद्भगवद्गीता एवं श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य रहस्यों की सरल एवं सारगर्भित व्याख्या की, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम करुणा तथा उनकी अलौकिक लीलाओं का सजीव वर्णन करते हुए वर्तमान समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता एवं व्यभिचार जैसी कुरीतियों से मुक्ति पाकर एक सशक्त एवं संस्कारित समाज निर्माण का संदेश दिया गया, विशेष रूप से युवाओं को धर्म, संस्कार एवं सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया, संगीतमयी भागवत कथा का श्रद्धालुओं ने आनंदपूर्वक श्रवण किया। सुदामा चरित्र का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत करते हुए पूज्या गरिमा किशोरी जी ने कहा कि “यदि निष्काम प्रेम और सच्ची मित्रता की अनुपम मिसाल देखनी हो तो वह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी के जीवन में दिखाई देती है, इसके पश्चात फूलों ...

देव नगर मुरलीपुरा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने रचा भक्ति का अनुपम वातावरण

Image
 जयपुर। देव नगर, मुरलीपुरा (जयपुर) पिछले छह दिनों से मानो वृंदावन धाम में परिवर्तित हो गया है,यहाँ आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ जेठवानी परिवार के दिलीप कुमार एवं प्रकाश कुमार की प्रेरणा से किया गया, कथा आयोजन में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्याम भोजवानी का विशेष सहयोग एवं सेवाभाव उल्लेखनीय रहा। श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का भव्य, दिव्य एवं भावविभोर कर देने वाला प्रसंग श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, व्यासपीठ से पूज्या कथा वाचिका पं. गरिमा किशोरी जी ने पंचम अध्याय का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि महारास में वर्णित पाँच अध्यायों में गाए जाने वाले पंच गीत ही भागवत के पंच प्राण हैं। जो भक्त इन पंच गीतों का श्रद्धा और भाव से गायन करता है, वह भवसागर से पार हो जाता है तथा उसे सहज ही वृंदावन की भक्ति प्राप्त होती है। कथा के दौरान पं. गरिमा किशोरी जी ने भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका की स्थापना एवं श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का संगीतमय एवं ह...

संतों के आगमन से पार्श्वनाथ पंचवटी बनी संतों का धाम, राधे-राधे के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

Image
आगरा। नववर्ष एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पार्श्वनाथ पंचवटी स्थित सद्भावना कॉलोनी उस समय भक्तिरस में सराबोर हो उठी, जब संतों के शुभागमन से माता सीता की पावन नगरी पंचवटी मानो संतों का धाम बन गई,पूरे क्षेत्र में “जय-जय श्री राधे” और “राधे-राधे” के जयघोष गूंज उठे, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय हो गया। संतों के आगमन पर कॉलोनी के लगभग 580 परिवारों ने सामूहिक सद्भावना का परिचय देते हुए घर-घर संतों का सम्मान किया, श्रद्धा, सेवा और समर्पण की इस अनुपम मिसाल ने पंचवटी को धर्म, संस्कार और संस्कृति का जीवंत केंद्र बना दिया,भक्तों ने संतों के चरणों में नमन कर अपने जीवन को धन्य किया और मकर संक्रांति के शुभ पर्व को आध्यात्मिक अर्थ प्रदान किया। भक्ति भजनों की मधुर स्वर-लहरियों, राधा-कृष्ण के नाम स्मरण और संतों के दिव्य आशीर्वचनों से वातावरण अलौकिक हो उठा,महाराज धर्मा नंद गिरी जी,महंत श्री हरिओम पुरी एवं संतों ने हिंदुत्व के पर्वों, संस्कारों और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी परिवारों को धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर संतों ने समस...

वार्ड संख्या चार नगला जस्सा में क्षेत्रीय जनता गलियों में भरे गंदे पानी और टूटी सड़कों से परेशान हैं। घरों के सामने कीचड़ पड़ी है।

Image
आगरा। वार्ड संख्या चार नगला जस्सा में क्षेत्रीय जनता गलियों में भरे गंदे पानी और टूटी सड़कों से परेशान हैं। घरों के सामने कीचड़ पड़ी है। जो रोड़ पर फैल रही है। नगर निगम की टीम उठाने तक नहीं आती है। पानी भरी ऊबड़-खाबड़ बाली गलियों से गुजरना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चे बड़े बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। देर रात काम से लौट रहे धर्मवीर का कीचड़ में फिसल कर गिर जाने से हाथ टूट गया। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि गंदगी भरी गलियों के कारण बहन बेटियों की शादी के लिए रिश्ते तक नहीं आ रहे हैं। अगर कोई रिश्ता आता है तो टूट जाता है। उनका कहना है पार्षद चुनाव के समय ही आईं थीं। उसके बाद वह जनता को भूल हैं। पार्षद पति देख-रेख करते हैं उनसे कई बार क्षेत्र की समस्या को लेकर अवगत कराया है लेकिन वह आश्वासन देकर हर बार टहला देते हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। रविवार को डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रिंस, विवेक बौद्ध, राहुल वरुण, रोहन माथुर ने लोगों से दो फरवरी को नगर निगम में थाली बजाओं आंदोलन के लिए अपील की। मन...

वीरेंद्र कुमार मित्तल के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन: समर्पण भाव गौसेवा समिति ने बढ़ाया मानवता का संदेश

Image
 आगरा। दिनांक 11 जनवरी 2026 को समर्पण भाव गौसेवा समिति रजिस्टर्ड आगरा द्वारा प्रथम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज बल्केश्वर पर किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल ( प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल (मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), आदर्शनंदन गुप्त (दैनिक जागरण) और पूर्व पार्षद श्रीमती अर्चना गर्ग उपस्थित हुए। इस रक्तदान शिविर में करीब 40 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान कर सहभागिता दी। रक्तदाताओं में अंकित गर्ग, हिमांशु, शुभम, प्रवीन, कपिल, शिवम, रोहित, राहुल, आशीष, अनुज, बंटू भाई, अजीत भाई और अन्य शामिल थे। वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कार्य है जो न केवल किसी की जान बचा सकता है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन भी ला सकता है। मनीष कुमार मित्तल ने कहा कि सच्चा कर्म वही है जो हमारे दिल से निकले और दूसरों के लिए कुछ करने के लिए ...

सहकार भारती का 48वाँ स्थापना दिवस आगरा में भव्य एवं गरिमामय रूप से सम्पन्न हुआ

Image
आगरा। सहकार भारती का 48वाँ स्थापना दिवस आज आगरा मंडल कार्यालय, समृद्ध सागर अपार्टमेंट, न्यू आगरा में उत्साह, गरिमा एवं संगठनात्मक एकता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार भारती के संस्थापक स्वर्गीय लक्ष्मण राव इनामदार एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत सहकार गीत के सामूहिक गायन से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख प्रो॰ वेद प्रकाश त्रिपाठी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल एक आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि संस्कार, सहभागिता और स्वावलंबन पर आधारित एक सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि “बिना संस्कार नहीं सहकार और बिना सहकार नहीं उद्धार” सहकार भारती का मूल मंत्र है, जो संगठन की विचारधारा को स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है। कार्यक्रम का संचालन सहकार भारती आगरा मंडल के विभाग संयोजक राकेश शुक्ला ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि सहकार भारती का यह स्थापना दिवस पूरे भारतवर्ष में एक साथ मनाया जा रहा है, जो संगठन की राष्ट्रव्यापी उपस्थिति एवं ...

आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कानपुर–मेरठ घटनाओं पर सख्त रुख,: G-RAM अधिनियम से smart city क़ी तरह बनेंगे स्मार्ट ग्राम

Image
आगरा। आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कानपुर–मेरठ घटनाओं पर सख्त रुख, G-RAM अधिनियम से गांवों के विकास को मिलेगी नई दिशा आगरा दौरे पर पहुंचे ने कानपुर और मेरठ की जघन्य आपराधिक घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया। कानपुर में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और मेरठ में युवती की मॉ की हत्या के मामले पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसे दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ कानून के तहत इतनी कठोर कार्रवाई की जाएगी कि वह नजीर बनेगी। उन्होंने साफ किया कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, है और आगे भी रहेगी। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने G-RAM (जी-राम-जी) अधिनियम को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए इस योजना को प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे डुप्लीकेसी और ओवरलैपिंग पूरी तरह खत्म होगी और फंड का दुरुपयोग नहीं हो पाएगा। गांवों को A, B, C श्रेणी में बांटकर होगा विकास...

मिग्फ्रे ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय श्री एन सी मित्तल जी की नवमी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Image
आगरा। मिग्फ्रे ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय श्री एन सी मित्तल जी की नवमी पुण्यतिथि पर उनके परिवार और मिग्फ्रे ग्रुप के सदस्यों ने रामलाल वृद्ध आश्रम सिकंदरा आगरा में एकत्रित होकर उनकी याद में विशेष आयोजन किया।  इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन, मनीष कुमार मित्तल मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर, अंजू मित्तल मिग्फ्रे ग्रुप प्रेसिडेंट, डॉली मित्तल मिग्फ्रे ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट, रीना जालान मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन, डॉक्टर स्वाति चंद्रा मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर, मिग्फ्रे ग्रुप पिलर राजीव अग्रवाल, ए वी एम डी प्रिंसिपल निर्मल चौहान, किड्स वनस्थली प्रिंसिपल सुनैना नाथ और सभी अतिथि गणों ने गायत्री मंत्र और शांति पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वीरेंद्र कुमार मित्तल और मनीष कुमार मित्तल जी ने मिग्फ्रे संस्थापक जी को भोग लगाकर सभी को प्रसादी वितरित की। वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने मिग्फ्रे संस्थापक जी के बारे में बताया कि उनका ध्येय था कि सभी शिक्षित हो और उनके इसी...

जयपुर का मुर्लीपुरा बना श्री वृंदावन धाम, 9 से 15 जनवरी तक होगी श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह

Image
जयपुर। श्रीकृष्ण कन्हैया की मधुर मुरली की गूंज से मुर्लीपुरा क्षेत्र इन दिनों वृंदावन धाम की अनुभूति करा रहा है। मुर्लीपुरा, जयपुर में 9 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। हरिनाम संकीर्तन सेवा आगरा के श्याम भोजवानी ने बताया इस पावन अवसर पर श्रीधाम वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथाप्रवक्ता पं गरिमा किशोरी जी अपने श्रीमुख से श्रीमद् भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगी। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव, गोवर्धन लीला, रासलीला सहित भागवत के दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 10 से दोपहर 1 तक निर्धारित किया गया है, जिसका सीधा प्रसारण गरिमा किशोरी जी के यूट्यूब और फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आयोजन स्थल को सुंदर धार्मिक साज सज्जा से सजाया जाएगा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक बन जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह कथा सप्ताह समाज में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का अनुपम अवसर होगा। यह पावन आयोजन जेठवानी परिवार, मुर्लीपुरा (जयपुर) क...

रमेश कुमार जुनेजा ने काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (CLE) के चेयरमैन का पदभार संभाला

Image
आगरा। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स ( CLE ) के उपाध्यक्ष श्री रमेश कुमार जुनेजा ने 6 जनवरी 2026 को चेन्नई में आयोजित CLE की 184वीं कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की बैठक (हाइब्रिड मोड) में औपचारिक रूप से चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया। CLE, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक निर्यात संवर्धन परिषद है।  रमेश कुमार जुनेजा एक दूरदर्शी उद्यमी एवं कुशल व्यवसाय रणनीतिकार हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सफल कंपनियों की स्थापना कर उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया है। अवसरों की गहरी समझ और उत्कृष्टता के प्रति निरंतर समर्पण के साथ, उन्होंने अपने प्रत्येक उपक्रम में नवाचार और विकास को प्रोत्साहित किया है। उनके द्वारा प्रवर्तित कंपनियाँ अनेक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जिनमें लेदर (जेसी ग्रुप), लेदर एक्सेसरीज़, केमिकल्स (इंडोटन केमिकल्स) तथा रियल एस्टेट (जुनेजा इंफ्रास्ट्रक्चर) प्रमुख हैं।  जुनेजा का लेदर उद्योग से जुड़ाव चार दशकों से अधिक का है। जेसी ग्रुप के संस्थापक के रूप में उन्होंने 1980 के दशक में रिटेलर्स के साथ साझेदारी कर उन्हें फिनिश्ड लेदर के नामांकित टैनर के रूप...

नववर्ष के आगमन पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ भव्य सत्संग

Image
आगरा। श्री कृष्ण गौशाला के सत्संग हॉल में हजारों श्रद्धालुओं ने सुनी संतवाणी नववर्ष के पावन आगमन की खुशी में श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज के सत्संग हॉल में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भव्य सत्संग का, आयोजन किया गया इस आध्यात्मिक अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर संतों की अमृतमयी वाणी का श्रवण किया और अपने जीवन को धन्य बनाया। सत्संग के दौरान स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक उदासीन संतों द्वारा प्रस्तुत प्रभु नाम-सिमरन, गुरु महिमा एवं आध्यात्मिक उपदेशों से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा, संतवाणी ने श्रद्धालुओं के हृदय में शांति, सद्भाव एवं आत्मिक आनंद का संचार किया, उपस्थित संगत पूरे सत्संग के दौरान भाव-विभोर दिखाई दी। इस पावन अवसर पर गाय माता की सेवा के निमित्त भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया, सत्संग उपरांत सभी ने नववर्ष के शुभारंभ पर प्रभु से सुख, शांति, समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना की। यह आयोजन नववर्ष को आध्यात्मिक चेतना, सेवा और सद्भाव के साथ प्रारंभ करने की एक प्रेरणादायक मिसाल बना। मुख्य रूप से...

नववर्ष 2026 पर मारुति नंदन की भक्ति में डूबा प्राचीन श्री हनुमान मंदिर- “मारुति नंदन, तुम मेरी सुनो ए रघु नंदन… मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार…”

Image
आगरा। नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर माल रोड स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वर्ष के मंगल आरंभ की कामना के साथ भक्तों द्वारा सभी के मंगलमय की कामना। संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों परिवार सहित मंदिर पहुचे। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से आकर्षक एवं मनोहारी सजावट से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, पुष्पों की सुगंध और भक्तों की आस्था से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। बाबा हनुमान का विशेष फूल बंगला सजाया गया तथा दिव्य श्रृंगार कर नववर्ष में सुख-समृद्धि की कामना की गई। बाबा के अलौकिक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर रात तक लगी रही। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो ने नववर्ष को समर्पित भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। “मारुति नंदन, तुम मेरी सुनो ए रघु नंदन…” और “बजरंग बली की जय हो, संकट सब कट जाए…” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे, पूरा मंदिर परिसर “जय बजरंग बली” और “हनुमान जी की जय” के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के महंत योगेश भार...

साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व पर अकालगढ़ साहिब में अमृतमयी कीर्तन दरबार का आयोजन

Image
आगरा। नववर्ष 2026 के शुभ आगमन एवं दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्राचीन गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब, छीपीटोला, आगरा में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण अमृतमयी कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भव्य फूलों से सजे दीवान संगत ने धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में नतमस्तक होकर गुरुवाणी का रसपान किया और आत्मिक शांति का अनुभव किया। कीर्तन दरबार में भाई गुरशरण सिंह जत्थे द्वारा मधुर एवं भावपूर्ण गुरुवाणी कीर्तन सेवा निभाई गई उनके द्वारा प्रस्तुत शब्द-कीर्तन इन्ही की कृपा से सजे हम,,देह शिवा वर मोहे ऐहै शुभ करमन ते कबहुँ ना टरु,,समस्त वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया और संगत ने श्रद्धा भाव से गुरु जस का आनंद लिया। कीर्तन दरबार के दौरान गुरु साहिब के जीवन, त्याग, तपस्या और शौर्य का स्मरण करते हुए संगत ने नववर्ष को गुरु महाराज की शिक्षाओं के अनुरूप जीवन में अपनाने का संकल्प लिया, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ज्ञानी सुरजीत सिंह द्वारा गुर...

कड़ाके की ठंड में भी अडिग रही प्रभु-भक्ति, पंचवटी कॉलोनी में 80 वर्ष तक के वरिष्ठजनों ने सत्संग कर किया नववर्ष 2026 का स्वागत।

Image
आगरा। ताजनगरी स्थित पंचवटी कॉलोनी के सत्संग हॉल में प्रभु नाम की भक्ति-धारा के साथ सीनियर सिटीजन श्रद्धालुओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उत्साह से सत्संग का आयोजन किया गया। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बावजूद 70 से 80 वर्ष आयु तक के बुजुर्ग श्रद्धालु पूरे अनुशासन और नियमबद्धता के साथ सत्संग में उपस्थित रहे। सत्संग के दौरान प्रभु श्रीराम की स्तुति, भजन-कीर्तन एवं नाम-सिमरन का क्रम चलता रहा, केवट और प्रभु श्रीराम के प्रेरक संवाद का भावपूर्ण वाचन किया गया। जिसने सभी श्रद्धालुओं के हृदय को भक्तिरस से भर दिया, भजनों की मधुर धुनों के साथ पूरा सत्संग हॉल प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। भीषण ठंड की परवाह किए बिना वरिष्ठ श्रद्धालुओं ने यह संदेश दिया कि सच्ची आस्था और सत्संग का नियम किसी भी मौसम का मोहताज नहीं होता, प्रभु नाम का स्मरण करते हुए सभी ने सामूहिक रूप से नववर्ष 2026 के आगमन का स्वागत किया और देश, समाज व परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं का उत्साह, अनुशासन और भक्ति यह दर्शाता है कि बढ़ती उम्र भी प्रभु-भजन के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती, सत्संग का समापन प्रभ...

आगरा क्लब में साठ के ठाठ, स्नेह और संस्कृति का अनूठा संगम

Image
आगरा। आगरा क्लब, आगरा सदर बाजार में आज साठ से पिचतर वर्ष की आयु वर्ग की बहनों द्वारा मिलकर साठ के ठाठ और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत एक आत्मीय मिलन का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सभी वरिष्ठ बहनों ने आपसी स्नेह, सौहार्द और खुशियों के वातावरण में अपनी एकजुटता का आनंद लिया, कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी बहनों ने हँसी-मज़ाक, आत्मीय संवाद और साथ बिताए पलों के माध्यम से जीवन के अनुभवों को साझा किया, ठंड के सुहावने मौसम में आयोजित इस मिलन ने सभी के मन को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया, इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि उम्र चाहे जो भी हो, मिलजुल कर खुशियाँ मनाने और संस्कृति को संजोने का उत्साह सदैव जीवंत रहता है, उपस्थित सभी बहनों ने इस यादगार पल को कैमरे में कैद कराते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की इच्छा व्यक्त की, अनेको गेम खेलकर लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। सुमन यादव, सरिता सिंघवी, लता भक्तयानी, चांदनी भोजवानी, कुसुमलता बाखरु,राजकुमारी लोहिया, मंजू अग्रवाल, रेनूका गुघर, इंद्रा यादव, वीना माधवानी, मंजू आदि मौजूद रही।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

आम आदमी पार्टी, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश- शिक्षा को हथियार बनाकर सावित्रीबाई फुले ने समाज को बदल दिया- माता सावित्रीबाई फुले की विरासत आज भी बराबरी और शिक्षा की लड़ाई का रास्ता दिखाती है- -सिर्फ जयंती नहीं, फुले जी के विचारों को नीतियों में उतारना होगा: डॉ हृदेश चौधरी (ब्रज प्रांत अध्यक्ष, आप यूपी)- सावित्रीबाई फुले का संघर्ष आज भी सामाजिक बराबरी की राह दिखाता है: पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी (जिलाध्यक्ष, आप यूपी)- महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई ही सच्ची श्रद्धांजलि: दिलीप बंसल (महानगर अध्यक्ष, आप यूपी)-

Image
आगरा। - 3 जनवरी 2026 देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला आगरा के संजय प्लेस स्थित शहीद स्मार्क पार्क में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, शिक्षा-दृष्टि व सामाजिक समानता के विचारों पर विस्तार से चर्चा की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि “सावित्रीबाई फुले का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत हथियार है। आज भी जब बेटियों की पढ़ाई, दलित-पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक न्याय पर हमले हो रहे हैं, तब फुले जी के विचार पहले से ज्यादा प्रासंग...

गुरुद्वारा दशम पातशाह शाहगंज पर नववर्ष आगमन पर भव्य कीर्तन दरबार सजा

Image
आगरा। गुरुद्वारा दशम पातशाह शाहगंज पर नववर्ष के शुभ आगमन दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण भव्य कीर्तन दरबार का सजा इस अवसर पर संगत ने धन धन गुरु ग्रन्थ साहिब जी की पावन हजूरी मे प्रेम भावना के साथ गुरुवाणी का रसपान कर आत्मिक आनंद की अनुभूति की। पवित्र तपो भूमि श्री हेमकुंड साहिब हजूरी रागी भाई हरप्रीत सिंह जत्थे द्वारा अमृतमयी गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। शब्द: दर्शन देख जीवां गुर तेरा,,,,गुर जैसा नाही को देव,,,वडे मेरे साहिबा वडी तेरी वाडियाई,,,सो सतगुर प्यारा मेरे नाल है,,उनके द्वारा उच्चारित अमूल्य वचनों एवं गुरुवाणी की अमृतवर्षा से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। संगतो ने श्रद्धा भाव से कीर्तन का आनंद लिया। कीर्तन दरबार के दौरान गुरु साहिब के जीवन, त्याग और शौर्य का स्मरण करते हुए नववर्ष को गुरु की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और सभी ने गुरु कृपा से आत्मिक शांति एवं नवचेतना का अनुभव किया। ज्ञानी अजीत सिंह द्वारा सभी देश क...