Posts

Showing posts from October, 2025

हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट के तत्वधान मे चतुर्थ सामूहिक कन्या विवाह समारोह का महिला संगीत एवं मेहंदी कार्यक्रम हुआ

Image
आगरा। हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट के तत्वधान आयोजित चतुर्थ सामूहिक कन्या विवाह समारोह का महिला संगीत एवं मेहंदी कार्यक्रम हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट के तत्वधान आयोजित चतुर्थ सामूहिक कन्या विवाह समारोह का महिला संगीत एवं मेहंदी कार्यक्रम शुक्रवार को विवाहित स्थल परशुराम पार्क शमशाबाद रोड़ पर बड़ी ही धूम धाम से सम्पन्न हुये। आठ कन्यायों के हाथों पर मेहंदी लगायी गयी व लोक गीत गाकर खूब नाच गाने किये। हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पं गरिमा किशोरी ने मेहंदी लगाकर शुभारंभ किया। राजा केटर्स द्वारा सभी महिलाओ को स्वादिस्ट व्यंजन परोसे गये। सभी ने लजीज व्यंजन का लुत्फ़ लिया। 1,11,2025 प्रातः 10 बजे से विवाह समारोह प्रारम्भ हो जायेंगे और संध्या तक नम आँखों से सभी आठो कन्यायों के हाथ पिले कर विदाई की जाएगी।  ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य श्याम भोजवानी ने बताया लड़कियों को गृहस्थी का पुरा सामान देंगे बारात राजेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर परुशराम पार्क 100 फूटा रोड़ पर पहुंचेगी। बारतियों का स्वागत बड़ी ही धूम धाम से किया जायेगा। इस शुभ अवसर पर गरिमा किशोरी जी, मधु अग्रवाल, चांदनी भोजवानी, मनीषा उप...

मिशन शक्ति 05 के तहत आगरा वनस्थली विद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Image
आगरा। आगरा वनस्थली विद्यालय में मिशन शक्ति 05 के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह तथा थाना प्रभारी श्री आलोक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती से निकुंज तिवारी, मोहित वर्मा, एवं विवेक यादव ने भी भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल, डायरेक्टर मनीष मित्तल, को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा, तथा प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान भी उपस्थित रहीं। 🗣️ अतिथियों के विचार एसीपी देवेश सिंह ने कहा —> “मिशन शक्ति महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए एक सशक्त पहल है। हमें समाज में ऐसा माहौल बनाना है जहाँ हर लड़की निडर होकर अपने सपने पूरे कर सके। थाना प्रभारी श्री आलोक कुमार ने कहा —> “हर बच्ची को अपने अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। ज़रूरत पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें।” क्रीड़ा भारती के श्री निकुंज तिवारी ने कहा > “शारीरिक सशक्तिकरण के साथ मानसिक आत्मविश्वास भी जरूरी है। खेल और अनुशासन हमें...

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति ने माटी कला प्रदर्शनी कमला नगर में बिखेरा रंग

Image
 आगरा। आगरा के किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के डांस की प्रतिभा माटीकला प्रदर्शनी कमला नगर आगरा में आकर्षण का केंद्र बनी l बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रसन्न कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि प्रदीप भाटी (अध्यक्ष कॉपरेटिव बैंक), आशीष सिंघल (ग्राम प्रधान), अमित ग्वाला (पार्षद आगरा), वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल ( मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर), नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे ग्रुप अकादमिक डायरेक्टर), सुनैना नाथ (मिग्फ्रे ग्रुप प्रिंसिपल) द्वारा मां सरस्वती, मिग्फ्रे संस्थापक और महात्मा गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। अतिथियों के सत्कार के लिए बच्चों ने वेलकम सोंग पर शानदार प्रस्तुति दी और सभी अतिथि गणों का स्वागत किया।  बच्चों ने सरस्वती वंदना,देशभक्ति, जलवा, मिशन सिंदूर ऑपरेशन, गरबा, धोलीना जैसे गानों पर अपन...

आगरा मंडल में “कवच-4.0” मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ

Image
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा आज साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान आगरा मंडल की विद्युत परिचालन शाखा द्वारा विकसित “कवच-4.0” मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया गया। इस एप्लीकेशन के विकास में महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह की प्रेरणा एवं मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) श्री पवन कुमार जयंत व उनके टीम द्वारा तैयार किया गया है। कवच प्रणाली — भारतीय रेल का सुरक्षा कवच:- कवच प्रणाली (Train Collision Avoidance System – TCAS) भारतीय रेल की स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित सुरक्षा प्रणाली है, जो ट्रेनों की टक्कर, सिग्नल पासिंग डेंजर (SPAD) तथा अत्यधिक गति जैसी घटनाओं को रोकने में सक्षम है। यह प्रणाली रेल संचालन को सुरक्षित, विश्वसनीय और आधुनिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। स्वचालित ब्रेकिंग प्रणाली, RF कम्युनिकेशन आधारित प्रणाली,GPS आधारित लोकेशन ट्रैकिंग, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम इत्यादि इसकी मुख्य विशेषताएँ हैं।  कवच-4.0” मोबाइल एप्लीकेश:- कवच-4.0’ मोबाइल एप्लीकेशन रेलवे कर्मचारियों...

कोहरे के दौरान संरक्षित गाड़ी संचालन हेतु ‘सिग्नल लोकेशन बुक’ का विमोचन

Image
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल द्वारा आज सिगनल लोकेशन बुक 2025-26 का विमोचन किया गया। यह पुस्तिका लोको पायलटों को कोहरे के दौरान संरक्षित एवं सुरक्षित गाड़ी संचालन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी। कोहरे के दौरान जब ट्रैक पर दृश्यता अत्यंत कम हो जाती है, तब लोको पायलट ‘सिग्नल लोकेशन बुक’ की सहायता से संरक्षित रूप से गाड़ियों का संचालन कर सकते हैं। यह पुस्तिका प्रत्येक सेक्शन के सिग्नलों की स्थिति, दूरी एवं पहचान की विस्तृत जानकारी प्रदान करती है, जिससे प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी ट्रेन परिचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके। यह बुक कोहरे के मौसम में गाड़ी संचालन के दौरान लोको पायलट एवं सहा. लोको पायलट को मार्ग में आने वाले सिगनलों की सही-सही लोकेशन जानने में मदद करेगी, साथ ही साथ सुरक्षित संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषय जैसे कि मॉडीफाइड ऑटोमैटिक सिगनलिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली, क्रिटीकल एवं राइट हैंड साइड वाले सिगनलों की लोकेशन, रेल पथ पर जर्क लगने पर की जाने वाली कार्यवाही, विभिन्न विषयों पर जारी जॉइंट प्रोसीडूर आर्डर,लोड स्टॉलिंग से बचाव एवं मंडल के ग्रेडिएंट च...

तिरंगा चौक ने रचा नया कीर्तिमान — 2831 वें दिन भी हुआ ध्वजारोहण, मुख्य अतिथि रहे श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, अध्यक्ष डोली पब्लिक इंटर कॉलेज) व डॉ रीना जालान(को अध्यक्ष डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज)

Image
आगरा। राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक तिरंगा चौक (सेल्फी पॉइंट), अजीत नगर, आगरा आज एक ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बना। यहाँ अजीत नगर बाजार समिति एवं तिरंगा चौक परिवार द्वारा लगातार 2831वें दिन ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा,डोली पब्लिक इंटर कॉलेज)व डॉ रीना जालान को अध्यक्ष पधारे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर सभी उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता का संदेश दिया। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।तिरंगा चौक की व्यवस्थापक योग चिकित्सक तूलिका दास सक्सेना जी ने बताया कि पिछले 8.5 वर्षों से बिना किसी व्यवधान के प्रतिदिन ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “यह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हर दिन देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है।” अजीत नगर बाजार समिति के अध्यक्ष श्री राजेश यादव जी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जीवित रखना और युवाओं को प्रेरित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थ...

योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का वार्षिक समागम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न

Image
आगरा। स्वामी गुरमुख दास उदासीन बाबा रंगूराम धाम, प्राचीन सिंध सनातन मंदिर कैलाशपुरी, आगरा में पूजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। समागम के दौरान स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक द्वारा शब्द-कीर्तन, कथा एवं सत्संग की अमृतवर्षा ने उपस्थित संगत को भक्ति रस से सराबोर कर दिया अखंड पाठ साहिब जी के पाठ की आरंभता हुई, जिसमें दूर-दूर से आए भक्तों ने गुरु महाराज जी के चरणों में शीश नवाकर अरदास की और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशल्या देवी, चांदनी भोजवानी,कीर्ति उदासीन, श्याम भोजवानी, नन्दलाल छत्तानी, हर्षित उदासीन, भारत लालवानी, विशाल लालवानी, सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। दास दीपक उदासीन एवं,गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने जानकारी दी कि श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग 22 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे उपरांत सामूहिक लंगर का आयोजन किया जाएगा।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

आगरा वनस्थली महाविद्यालय में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण।

Image
आगरा। आगरा वनस्थली महाविद्यालय में विद्यार्थियों को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणति उत्तर प्रदेश ,जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा ) डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल, डॉ रीना जालान डॉ स्वाती चंद्रा,मुकेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना एवं उन्हें नवीन तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाना रहा। महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने टैबलेट प्राप्त कर अत्यंत उत्साह और प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे विद्यार्थियों को तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा और वे डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में योगदान देंगे।” वहीं डायरेक्...

दीपोत्सव पर रंग महल बैंक्वेट हॉल में बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा पं. गरिमा किशोरी करेंगी कथा वाचन, 23 से 29 अक्टूबर तक होगा आयोजन

Image
आगरा। दीपोत्सव के शुभ अवसर पर शहर में भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। बीधा नगर स्थित रंग महल बैंक्वेट हॉल, बोदला रोड, आगरा में 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचिका पूज्य पं. गरिमा किशोरी अपने मधुर वचनों से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्तों की महिमा और धर्म की महत्ता से भाव-विभोर करेंगी। कथा का शुभारंभ 23 अक्टूबर को गणेश पूजन एवं मंगल कलश यात्रा के साथ प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इसके बाद 24 अक्टूबर को महाभारत कथा एवं कपिल-देहोहुति उपाख्यान, 25 अक्टूबर को भक्त ध्रुव और सती चरित्र की कथा होगी। 26 अक्टूबर को समुद्र मंथन, वामन अवतार, राम कथा एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होगा। 27 अक्टूबर को कृष्ण की बाल लीलाएँ एवं गोवर्धन पूजा कथा, 28 अक्टूबर को कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी मंगल प्रस्तुत किए जाएंगे। समापन दिवस 29 अक्टूबर को सुदामा चरित्र, व्यास पूजन और पूर्णाहुति भंडारा बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोजक मंडल ने स...

पुजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव 20 अक्टूबर से आरंभ- स्वामी गुरुमुख दास उदासीन बाबा रंगूराम धाम कैलाशपुरी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

Image
आगरा। शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल एक बार फिर जीवंत होने जा रहा है। सिंधी सनातन मंदिर, कैलाशपुरी, आगरा स्थित स्वामी गुरुमुख दास उदासीन बाबा रंगूराम धाम में पुजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2025 तक बड़े ही हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा, कार्यक्रम का शुभारंभ 20 अक्टूबर को प्रातः 12 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ से होगा, जो 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक सत्संग भजन कीर्तन के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर संत शिरोमणि स्वामी गुरुमुख दास उदासीन दास दीपक जी महाराज के सान्निध्य में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वामी जी ने बताया कि “बिना हरि कृपा मिले नहीं संत, बिना संत कृपा हरि नहीं मिले।” इस उपदेश के साथ भक्तजनों को सेवा, संगति और भक्ति में समर्पित होने का संदेश दिया गया है। इस पावन अवसर पर शहर भर के संत, श्रद्धालु, महंतगण और भक्तजन एकत्रित होकर भजन, कीर्तन और 108 कुंडीय हवन यज्ञ में भाग लेंगे। बाबा रंगूराम साहिब जी की पावन स्मृति में आयोजित यह उत्सव तीन दिनों तक निरंतर भक्ति, सेवा और सत्संग का प्रतीक रहेगा। ...

आगरा कैंट स्टेशन पर “अमृत संवाद” कार्यक्रम का आयोजन

Image
आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “पंच-प्राण” सिद्धांतों और रेल मंत्रालय के विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल की अध्यक्षता में व वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक,आगरा सुश्री गार्गी उमराव एवं स्टेशन निदेशक/आगरा कैंट, संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आगरा कैंट स्टेशन दिनांक 17.10.2025 को “अमृत संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमृत संवाद का उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जनभागीदारी को और सुदृढ़ करना है । यह कार्यक्रम स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया, इस अवसर पर उपस्थित यात्रियों द्वारा स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया तथा पिक एंड ड्राप लेन में खड़े साइड हेतु दिशात्मक निर्देशों को वन्देभारत ट्रेन में...

किड्ज़ वनस्थली पब्लिक स्कूल में दिवाली के शुभ अवसर पर 15 अक्टूबर 2025 को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Image
आगरा। किड्ज़ वनस्थली पब्लिक स्कूल में दिवाली के शुभ अवसर पर 15 अक्टूबर 2025 को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता सत्यव्रत मुद्गल, निर्देशक श्री सूरज तिवारी, वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश,जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन) , मनीष कुमार मित्तल (मिगफ्रे ग्रुप डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (विद्यालय को चेयरपर्सन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (विद्यालय को डायरेक्टर), सुनैना नाथ (विद्यालय प्रिंसिपल), ममता बघेल (विद्यालय सुपरवाइजर), कीर्ति उपाध्याय (विद्यालय कॉर्डिनेटर) सभी का सम्मान किया गया।  छात्रों ने विभिन्न गानों पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया और छात्रों ने अतिथियों से एक्टिंग के बारे में जानने के साथ-साथ उनके जीवन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और मिग्फ्रे संस्थापक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कक्षा प्लेग्रुप से कक्षा यूकेजी के छात्र-छात्राएं भगवान रामजी और सीता माता के स्वरूप में आए और सभी ने उनका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।...

संतान की दीर्घायु व मंगलकामना हेतु मनाई गई अहोई अष्टमी

Image
आगरा। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी पर पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी राधा कृष्ण मंदिर पर पंडित गिरीश उपाध्याय जी द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ अहोई अष्टमी पर्व पर पूजा अर्चना हुई, महिलाओं ने संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए व्रत रखकर माता अहोई की पूजन-अर्चना की, शाम को तारे दिखने के बाद कथा सुनकर व्रत का पारण किया गया, मंदिरों और घरों में “जय माता अहोई” के जयकारों से दिनभर वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा में रही सुमन,रेखा, प्रियंका, शिखा मुन्नी आदि मौजूद रही। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा

संतान की दीर्घायु व मंगलकामना हेतु उमड़ा श्रद्धा का सैलाब—दशरथ कुंज पर हुआ अहोई अष्टमी का भव्य आयोजन

Image
आगरा। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर मनाई जाने वाली अहोई अष्टमी का पावन पर्व आज पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ दशरथ कुंज, राजेश्वर मंदिर के पास, शमशाबाद रोड पर मनाया गया। महिलाओं ने अपनी संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए दिनभर निर्जल व्रत रखकर माता अहोई की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही वातावरण भक्तिमय रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति से अहोई माता का चित्र बनाकर दीप, रोली, चावल, फल-फूल व मिठाई से पूजन किया, संध्या के समय तारों के दर्शन के बाद विधिपूर्वक कथा सुनकर व्रत का पारण किया गया। पूरे दिन मंदिरों और घरों में “जय माता अहोई” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गूंजता रहा, सोलह श्रृंगार में सजी श्रद्धालु महिलाएं भक्ति में लीन होकर माता से अपने बच्चों के सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करती नजर आईं। यह पर्व मातृत्व की ममता और परिवार की मंगलकामना का प्रतीक बनकर आज पूरे शहर में श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर गया इस अवसर पर सुधा शर्मा, मनीषा शर्मा, मधु शर्मा, प्रीति शर्मा, मधु अग्रवाल आदि महिलाएं उपस्थित रही। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिप...

आगरा के उद्योगपति से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, इनकम टैक्स कार्रवाई से बचाने की कही बात, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया।

Image
आगरा। जूता उद्योगपति पूरन डावर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। 10 दिन पहले उद्योगपति की फैक्ट्री में पांच पेज की चिट्ठी भेजकर रंगदारी की मांग की गई। आरोपियों ने इनकम टैक्स के नाम पर उनसे ये रकम मांगी थी। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। एसीपी हरिपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि उद्योगपति पूरन डावर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ की जा रही है। जूता उद्योगपति पूरन डावर की सिंकदरा थाना क्षेत्र में शू फैक्ट्री है। उद्योगपति पूरन डावर ने पुलिस को बताया। दस दिन पहले पोस्ट से पांच पेज का एक पत्र आया था। जिसमें लिखा था कि इनकम टैक्स की रेड की जानकारी होने पर मैंने उसे रुकवा दिया था। अब इस कार्रवाई को रुकवाने के एवज में पांच करोड़ रुपये का इंतजाम कर लें। चिट्ठी भेजने वाले ने इनकम टैक्स के फर्जी पेपर भी दिए थे। आरोपियों ने चिट्ठी में पांच करोड़ रुपए की रकम एक तय स्थान पर 12 अक्टूबर को रखने का कही थी। इसके बाद पूरन डावर ने मामले की जानकारी एसीपी हरिपर्वत को दी। पुलिस पूरी प्लानिंग क...

निशुल्क मैडिकल कैंप में 255 लोगों ने लाभ लिया।

Image
आगरा। शंकर ग्रीन हाइट्स सोसाइटी, फतेहाबाद रोड, आगरा पर आर डब्लू ए सोसायटी के सहयोग से क्लब हाउस पर मेडिकल कैंप लगा, स्वर्गीय श्रीमती आशा गुप्ता की पुण्य स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में संजय गुप्ता हिमांशु गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। शिविर का उद्देश्य स्वर्गीय श्रीमती आशा गुप्ता जी को समाज सेवा के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करना था,शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिसमें आईएमए (IMA) के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट डॉ. प्रमोद गुप्ता तथा सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह चौहान, समाजसेवी श्याम भोजवानी, मुकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे समाज के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने इस शिविर में अपनी निःस्वार्थ सेवाएँ प्रदान कीं और बड़ी संख्या में लोगों ने परामर्श व उपचार का लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. मुदित गुप्ता (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रांजल गुप्ता (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. निकिता गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. पंकज मिश्रा (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. महेश...

वाल्मीकि जयंती पर श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी द्वारा खेलों का शुभारंभ

Image
आगरा। वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष में क्रीड़ा भारती के बैनर तले एसबीएम कान्वेंट स्कूल भंडई ककुआ ग्वालियर रोड आगरा में विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा वीरेंद्र कुमार मित्तल और हेमंत चाहर जिला पंचायत आगरा की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम मोहित वर्मा जी के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश पाल मोबाइल कंपनी के एचडी द्वारा की गई l कार्यक्रम में जीतू भाई प्रॉपर्टी डीलर तथा अन्य साथी गण, ग्राम प्रधान और ग्राम के विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।  विद्यालय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने फीता काटकर किया और पूजन करवाया गया।  महर्षि वाल्मीकि, हनुमान जी, भारत माता, ध्यान चंद और मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया और सरस्वती वंदना की गई। सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत माला और पट्टिका पहनाकर किया गया। बच्चों ने सिंदूर ऑपरेशन पर नाटक किया और 100 मीटर की रेस, 200 मीटर की रेस, कबड्डी, खो-खो जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया। वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि खेल हमें सिर्फ ज...

लॉयन्स क्लब आइडियल ने एक पहल के 750 विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई पाठ्य सामग्री व फोटो कॉपी मशीन- विद्यार्थियों के स्वागत से अभिभूत हुए लॉयन्स क्लब आईडियल के विदेशी मेहमान, पाठ्य सामग्री पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Image
आगरा। लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा आइडियल ने आज सर्विस मीट के तहत दयालबाग स्थित एक पहल स्कूल के 750 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री व फोटो कॉपी मशीन उपलब्ध कराई। जिससे हर विद्यार्थी का चेहरा खिला नजर या। कार्यक्रम में पहुंचे लॉयन्स क्लब के विदेशी मेहमान इंटरनेशनल डायरेक्टर व मुख्य अतिथि डेबी डेवसन व पीआईडी लॉयन्स जितेन्द्र चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  विदेशी मेहमान जैसे ही स्कूल पहुंचे ढोल नगाड़ों व विद्यार्थियों द्वारा अभिनन्दन गीत के साथ उनका स्वागत किया गया। भारतीय संस्कृति व परम्परा को देख विदेशी मेहमान भी अभिभूत थे। अतिथियों ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं गईं। जितेन्द्र चौहान ने क्लब के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। लॉयन्स क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर-2 अजय भार्गव बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए अपने परिवार व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष लव गोयल व संयुक्त सचिव तुषार अग्रवाल ने पटका पहनाकर व स्कूल के विद्यार्थियों द...

बालूगंज बाजार कमेटी द्वारा 50वां विशाल जागरण एवं भंडारा भव्य श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

Image
आगरा। मां भगवती की असीम कृपा से बालूगंज बाजार कमेटी द्वारा 50वां विशाल जागरण एवं भंडारा भव्य श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती की ज्योत प्रज्ज्वलन से हुआ। जिसके पश्चात भक्तों ने माता रानी की जय-जयकार करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्ति गीतों और मां के भजनों से पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा, हजारों श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा,सभी ने मां भगवती से प्रार्थना की कि ऐसा पावन अवसर और भक्ति का माहौल सदा बना रहे। इस शुभ अवसर पर विधायक प्रत्याक्षी रुपाली दीक्षित, चाँदनी भोजवानी, रिंकू दीक्षित, समाजसेवी श्याम भोजवानी, एवं मुकेश खंडेलवाल द्वारा सभी भक्तों को इस पावन आयोजन की शुभकामनाएं दी गईं और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भव्य सजावट, भक्तिमय आरती और झंडी की विशेष पूजा ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। अंत में मां भगवती की आरती के साथ भक्तों ने मां के जयकारों से आसमान गूंजा दिया और सभी ने एकता, श्रद्धा व सेवा भाव के साथ मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। बालूगंज बाजार कमेटी की ओ...

देवी की आराधना और गरबा की थापों से गूंजा शंकर ग्रीन सोसाइटी का डांडिया महोत्सव

Image
आगरा। शंकर ग्रीन सोसाइटी, फतेहाबाद रोड, ताजनगरी क्लब स्थित परिसर में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से डांडिया नाइट्स का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भगवती की आराधना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, महिलाओं ने पारंपरिक गुजराती परिधान धारण कर झिलमिल करती साड़ियों, घाघरों और ओढ़नियों में सजी-धजी जब गरबा के कदम थिरकाए, तो पूरा परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। संगीत की थाप पर “केसरिया बालम आवो नी पधारो म्हारे देश” और “मोरनी थान नचावे घूघट में” जैसे पारंपरिक गरबा गीतों पर महिलाओं और युवतियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट लज़ीज़ व्यंजनों की सुगंध ने भी माहौल को और मनभावन बना दिया, महिलाओं ने नृत्य के साथ-साथ गरमागर्म पकवानों का स्वाद लेकर इस शाम को यादगार बना दिया। पूरे आयोजन में माँ दुर्गा की महिमा, संगीत, नृत्य और उल्लास का सुंदर संगम दिखाई दिया, मंच की आकर्षक सजावट और रोशनी ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। महिला सशक्तिकरण की इस प्रेरक पहल ने समाज में नई ऊर्जा और एकता का संदेश दिया, आयोजन स्थल पर उपस्थित अतिथिय...

आगरा वनस्थली विद्यालय में हुआ प्रेरणादायी मोटिवेशनल कार्यक्रम

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालय में दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को एक विशेष मोटिवेशनल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फिल्म और टीवी अभिनेता श्री सत्यव्रत मुद्गल, श्री सूरज तिवारी एवं डॉ. राहत जहां खान बतौर विशिष्ट अतिथि विद्यालय पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ MIGFRE चेयरमैन वी.के. मित्तल, डायरेक्टर मनीष मित्तल, को-चेयरपर्सन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चन्द्रा, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल, एवीएमडी इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान एवं सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने छात्रों से संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए। सत्यव्रत मुद्गल ने कहा कि कठिन मेहनत और अनुशासन के साथ हर सपना साकार किया जा सकता है। सूरज तिवारी ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। डॉ. राहत जहां खान ने शिक्षा को जीवन निर्माण का मूल आधार बताते हुए छात्रों को आत्मविश्वास और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वी.के. मित्तल (चेयरमैन) ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास जगाते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। ...

आनंदपुरम कॉलोनी शाहगंज में माता के जगराते का भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

Image
आगरा। आनंदपुरम कॉलोनी, शाहगंज में आज माता रानी के जगराते का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। जगराते में क्षेत्र की महिलाओं, भक्तों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने झूमते-नाचते हुए माता रानी की आराधना की और भक्ति भाव में लीन हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शेरावाली की पावन ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। म्यूज़िकल ग्रुप के कलाकारों ने सुन्दर-सुन्दर भजन और भेंटें प्रस्तुत कर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। “जय माता दी” के जयघोषों से पूरा आनंदपुरम कॉलोनी क्षेत्र गूंज उठा। देर रात तक चली मां की भेंटों में एकात्मिया की सुरीली प्रस्तुति ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालु भक्ति सागर में डूबते नजर आए। कार्यक्रम के उपरांत मां के प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस सफल आयोजन के लिए हेमंत भोजवानी, समाज सेवी श्याम भोजवानी तथा समस्त कॉलोनी वासियों ने सभी भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया और माता रानी से सबके कल्याण की प्रार्थना की। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगर...

आगरा पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी से मैया के भक्त हुवे रवाना

Image
आगरा। राजराजेश्वरी माँ कैला देवी की असीम कृपा आशीर्वाद से माँ कैला देवी आश्रम, कैला देवी करौली में आज शुक्रवार, 3 अक्टूबर को भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भक्तों द्वारा पोशाक अर्पण, छप्पन भोग, फूल बंगला एवं देवी जागरण का दिव्य कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर से हुआ सभी ने भाव पूर्वक मैया के दर्शन कर पूजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित होकर माँ कैला देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह सौभाग्य सौभाग्य श्रीमती रेखवती देवी पंचवटी परिवार वीरेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह,श्याम भोजवानी,रिंकू शर्मा, गुरमीत सिंह,राजेश वर्मा, पुनीत मेहंदीरत्ता, स्वाती,धर्मेंद्र सारस्वत,अतुल गुप्ता,प्रदीप खंडेलवाल, विपिन शर्मा,ज्ञान गुप्ता, प्राप्त हुआ है। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

नवरात्रि पर कन्या पूजन के साथ मानवता की मिसाल. नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा की आराधना और कन्या पूजन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने मानवता की मिसाल पेश की।

Image
 आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला विहारी निवासी मोनू ठाकुर, जो कुछ समय पूर्व फैक्ट्री हादसे में अपनी आँखों की रोशनी खो बैठे थे, को ₹3,50,000 (साढ़े तीन लाख रुपये) की आर्थिक सहायता का चेक दिलवाकर उनके जीवन संघर्ष को संबल देने का कार्य किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व वीरेंद्र कुमार मित्तल स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुँचे थे। उस समय परिवार की पीड़ा देखकर उन्होंने हर संभव मदद का वचन दिया था। आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्होंने अपना वादा निभाते हुए यह सहयोग दिलवाया। वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा—"मोनू ठाकुर की आँखों की रोशनी तो लौटाई नहीं जा सकती, लेकिन यह सहयोग उनके परिवार को एक नई आशा और सहारा ज़रूर देगा। सेवा और संवेदना ही सच्चा धर्म है। माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि वह मोनू जी और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें और समाज को ऐसे नेक कार्यों की प्रेरणा देती रहें।” इससे मुझे खुशी मिल रही है कि मेरा जीवन सार्थक हुआ जो मैं आज किसी की मदद कर पाया हूं। मेरा हमेशा यही प्रयास रहेगा कि मैं इस जीवन में अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकूं। इस अवसर पर स्थानीय जनों ने प्रदेश मंत्री...