Posts

Showing posts from December, 2024

नव वर्ष 2025 के शुभ आगमन पर आलौकिक कीर्तन दरबार

Image
आगरा। हर साल की तरह इस बार भी विशेष कीर्तन दरबार का उपरला गुरु महाराज जी की अपार कृपा का सदका सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मधु नगर के सहयोग से दिनांक 31/12/2024 रात्रि 8:00 बजे से 12:30 बजे तक गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर आगरा पर कीर्तन दरबार में हाजिरी भरेंगे। उच्च कोटि के रागीजन भाई साहब भाई जोरा सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर भाई साहब भाई जगदीप सिंह अमृतसर हजूरी रागी भाई मेजर सिंह दीवान की आरंभता संत बाबा प्रीतम सिंह जी मौजूद मुखी गुरुद्वारा गुरु का ताल द्वारा की जाएगी गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। गुरु रूप साध संगत दोय हथ जोड़ विनती कीर्तन दरबार में परिवार सहित पहुंचकर गुरु वाले बनो गुरु घर की खुशियां प्राप्त करो विनती करता नरेंद्र सिंह लालिया, परमजीत सिंह मक्कर, अरजिंदरपाल सिंह, बंटी चावला, श्याम भोजवानी, अमरजीत सिंह वाधवा, तरनप्रीत पुरी, मलकीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जयमल सिंह, तेजपाल सिंह, सतनाम लालिया आदि।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

श्री पूरनचंद मित्तल मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालया में श्री पूरनचंद मित्तल मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान (फूटा अध्यक्ष, पूर्व सपा प्रत्याशी) और श्री ऋषभ गुप्ता (पार्षद, विजय नगर) द्वारा फीता काटकर और मशाल प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में MIGFRE के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा, और एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल ने अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा,"खेल हमारे जीवन को ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। यह छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।"श्री ऋषभ गुप्ता ने कहा, "छात्रों के लिए इस प्रकार के आयोजन उनकी क्षमताओं को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं।" श्री वीरेंद्र मित्तल ने कहा, "खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अनिवार्य हैं। यह अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं।" श्री मनीष मित्तल ने कहा, "स्पोर्ट्स मीट का उद्देश्य छात...

गुजरात से साईं भक्तों का एक जत्था श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज आगरा आया यहां साँई की पावन कुटिया के दर्शन कर गौमाताओ को हराचारा खिलाया गौमाता का पूजन किया गया

Image
  आगरा। साँई लीलाशाह भगवान् के निर्वाण स्थल पालनपुर (गुजरात) से साईं भक्तों का एक जत्था श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज आगरा आया यहां साँई की पावन कुटिया के दर्शन कर गौमाताओ को हराचारा खिलाया गौमाता का पूजन किया गया श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी जी ने सभी को गौशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी व साँई के दृष्टांत बताते हुए साँई चरणों में दो भजन पेश किये, गौशाला कमेटी की ओर से गिरधारी लाल भगत्यानी, समाजसेवी श्याम भोजवानी,मनीष हरजानी ,भगवान अवतानी,जय प्रकाश धर्माणी,लाल मोटवानी,दीदी रश्मि,भोजराज लालवानी, तुलजाराम पुरसानी गोवर्धन सोनेजा ,जितेंद्र भावनानी,जे के मदनानी,पीलू भाई,महेंद्र देवानी,योगेश लालवानी द्वारा सभी श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। पालनपुर से आए हुए ट्रस्टी आत्माराम चंदानी जी के साथ गोपाल चंदानी, देवराज खूबचंदानी चन्द्र डोलनी महेश मेघराजआनी, गोरधन चंदानी, प्रदीप , प्राग, आदित्य, बंटी, जैनिल, कशिश, किरन,जानवी, जस्सी, झील, दुर्गा,उषा, महक, खुशी, सिमरन, आरका सभी ने गौसेवा की  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट.....

हठीली तैनें का ठानी मन में, रामसिया भेज दए वन में...

Image
आगरा। मंगलमय परिवार द्वारा सीता धाम (कोठी मीना बाजार) में आयोजित श्रीराम कथा में आज संत श्री विजय कौशल महाराज ने श्रीराम के वन गमन, राजा हरिशचंद्र व भारत में धर्म की रक्षा के लिए त्याग और बलिदान करने वाले महापुरुषों की कथा का वर्णन किया। हठीली तैनें का ठानी मन में, रामसिया भेज दए वन में...सीताधाम (कोठी मीना बाजार मैदान) पर श्रीराम कथा में संत विजय कौशल महाराज और श्रद्धालुजन।    -मंगलमय परिवार की श्रीराम कथा में संत विजय कौशल महाराज ने किया राम वनगमन की कथा का वर्णन संतश्री ने कहा कि धर्म की परीक्षा बहुत कठोर और क्रूर होती है। जिसके लिए राजा दशरथ को प्राण त्यागने पड़े और श्रीराम को 14 वर्ष में गुजारने पड़े। धर्म की रक्षा के लिए हमारे पुरखों में बलिदानियों की लम्बी श्रंखला है, जिसमें शिवि, दधीचि, राजा हरिशचंद्र, गुरु गोविन्द सिंह गुरु तेगबहादुर जैसे महापुरुषों का जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान जुड़ा रहा है। श्रीराम के वनवास की कथा का वर्णन करते हुए कहा संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि कैकेयी को समस्त अयोध्यावासी उलाहना देने लगे। हठीली तेनें का ठानी मन में..., कीर्तन के माध्यम स...

परशुराम जी का हुआ जनकपुरी में आगमन, सियाराम के विवाह का संतश्री विजय कौशल महाराज ने किया वर्णन

Image
 आगरा। आयोध्या से गाजे बाजे के साथ मिथिला आयी बारात में सजे धजे बाराती। भक्ति के उत्सव की ऐसी उमंग जिसे कोई उपमा देना असम्भव था। दूल्हा रूप में ब्रह्म स्वरूप श्रीराम और भक्ति स्वरूपा दुल्हन रूप में श्रंगारित सिया। आसन पर विराजमान गुरुजन, शरीरधारी बा्रह्मण रूप में उपस्थित चारों वेद। गुरु गांठ और वेद मंत्रों के पाठ के साथ हवन कुण्ड में अग्नि स्वतः प्रकट हो उठी। मिथिला के घर-घर में मंगल गीत गूंज रहे थे। ब्रह्म स्वरूप दूल्हा-दुल्हन को नजर न लगे इसके लिए राई और नमक उसारा जा रहा था। सिया रघुवर जी के संग पड़न लाहि भावरिया…जैसे गीतों पर हर भक्ति और प्रेम के रंग बिखरे थे। मंगलमय परिवार द्वारा सीता धाम (कोठी मीना बाजार) में श्रीराम कथा में आज संत श्री विजय कौशल जी ने सियाराम के विवाह का वर्णन किया तो हर तरफ भक्ति का प्रेम बिखर गया। माण्डवी का भरत, उर्मिला का लक्ष्मण और श्रुतिकीर्ति का शत्रुघ्न के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। वहीं सीता जी की विदाई के समय हर श्रद्धालु की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। मानों अपनी बेटी की विदाई की कथा सुन रहे हों। जानकी जी की विदाई पर समस्त मिथिला के साथ पशु पक्षी, पेड़ प...

मुख्यमंत्री के स्मार्ट सिटी आगरा के गड्ढा मुक्त सड़कों का नजारा दुर्घटना के शिकार हो रहे आम नागरिक

Image
  आगरा। मधु नगर चौराहा आगरा ग्वालियर हाईवे पर आए दिन जाम का जाम लगा रहता है जिसकी मुख्य वजह मुख्य चौराहे पर ही एक-एक फुट के गद्दे पानी से भरे हुए रहते है इसके ऊपर ट्रैफिक निकलता है। आम नागरिक का जीना दुश्वार हो गया है।और इशकी तरफ शासन प्रशासन का ध्यान नहीं है। इन गहरै गडो से इन चौराहे से निकलने पर नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है आए दिन चोटिल और एक्सीडेंट के शिकार हो रहे लोग लेकिन पार्षद मंत्री संत्री नेताओं के कान के नीचे जू भी नहीं रेंग रही है। लगता है की किसी बड़े हादसे का हो रहा है इन्तजार आज लोगों के विचार विमर्श करने के बाद आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष हृदेश चौधरी के निर्देशन अनुसार ब्रज प्रांत के कार्यकारी सदस्य एटा प्रभारी शैलेंद्र गायत्री, सुनील तिमोरी इत्यादि लोगों ने मधु नगर चौराहा का मुआईना करने के बाद लाइव वीडियो बनाया और शासन प्रशासन को अवगत कराने के लिए फोटो भी लिया।

सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह का पोस्टर विमोचन हुआ

Image
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रेस से रूबरू होकर जानकारी देते हुए बताया। 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सुबह 8 से 10 रात्रि 7 से 9:00 बजे तक सरवंश दानी दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार द्वारा देश कोम की खातिर दी गई। शहादत को नमन करते हुए सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह पर गुरुओं को समर्पित गुरबाणी का ओट आसरा साध संगत धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र गोद में बैठकर पंथ के महान कथा विचारक भाई साहब भाई कुलदीप सिंह श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों द्वारा गुरुओं की शहादत ए सफर छह पोह से चौदह पोह तक जुल्म के खिलाफ शहादत की जानकारी कथा द्वारा सुबह शाम के दीवान में सुबह कीर्तन की हाजिरी भाई हरपाल सिंह मेहर वह शाम के दीवान में कीर्तन की हाजिरी वीर गुरशरन सिंह द्वारा विशेष तौर पर 28,12.2024 शहीदी सप्ताह के समापन पर गुरुद्वारा श्री पोंटा साहिब से कीर्तन की हाजिरी भाई साहब भाई अमनप्रीत सिंह द्वारा दी जाएगी। गुरु घर के मुख्य सेवादार हरपाल सिंह द्वारा गुरु रूप साथ संगत से दोनो हाथ जोड़ विनती शहीदी सप्ताह में सुबह-शाम गुरु की पवित्र गोद ...

सिक्ख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय को दिया ज्ञापन

Image
आगरा। सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व(6 जनवरी)पर 5 जनवरी को निकाले जा रहे नगर कीर्तन में व्यवस्था को लेकर आज सिक्ख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय आगरा श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी से उनके कलेक्ट्री स्थित उनके कार्यालय पर मुलाकात की।जिलाधिकारी महोदय ने समय से पूर्व कार्य करवाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल ने उनसे इसकी व्यवस्था के लिए नगर निगम,विद्युत विभाग,अग्नि शमन,जल संस्थान,जल निगम,पुलिस विभाग,यातायात व्यवस्था,सिविल डिफेंस,आबकारी विभाग जैसे विभागों के अधिकारियों से नगर कीर्तन से पूर्व तैयारियो को लेकर सभागार में एक बैठक आहत करने की मांग की जिससे समाज और अधिकारियों के बीच सामंजस्य स्थापित हो सके और सारे कार्य समय से पूर्ण हो सके। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने स्वयं या अपने अधीनस्थ अपर जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में इस बैठक करवाने के लिए कहा। प्रतिनिधि मंडल में श्री गुरु सिंह सभा माई थान के प्रधान कंवल दीप सिंह, गुरुद्वारा गुरु के ताल के बाबा राजेंद्र सिंह इंदौरिया, हैड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह, चेयरमैन परमात्मा सिंह समन्वयक बंटी ग्रोवर,महंत ह...

मानव अधिकार संगठन उत्तर प्रदेश का गोष्ठी कार्यक्रम मनाया गया

Image
 आगरा। मानवाधिकार संगठन उत्तर प्रदेश के द्वारा मानवाधिकारों की जागरूकता जरूरी बिषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 9 दिसंबर को अतिथि वन वाटर बॉक्स आगरा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती बबीता चौहान (अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश), श्रीमती निर्मला दीक्षित (सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) की मौजूदगी में मानव अधिकारों के बारे में बताया गया जहां पर मानव अधिकारों की जागरुकता जरूरी है। इस विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई सभी महिला अतिथियों का स्वागत श्रीमती रीना जालन जिला अध्यक्ष आगरा ने किया। मानव अधिकार संगठन उत्तर प्रदेश अपने आप में एक बहुत बड़ी शक्ति है जो पीड़ितों के हित के लिए हमेशा तत्पर खड़ी रहती है और हर पीड़ित का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। मानव अधिकार संगठन हर समय मानव के अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहेगा। वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ हमें अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य पदाधिकारी राकेश गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष), मुकेश गुप्ता (प्रदेश महामंत्री), वीरें...

जनता दल यूनाइटेड के दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री राम प्रजापति अपने साथियों सहित अशोक लॉट में दिया एक दिवसीय धरना - विकलांग विश्व दिवस को विकलांगों ने अशोक लाट अनशन स्थल में बैठकर काला दिवस के रूप में मनाया

Image
  बांदा।- मंगलवार को विकलांग विश्व दिवस को विकलांगों ने अशोक की लाट अनशन स्थल में बैठकर विकलांग काला दिवस मनाया। सूचना पर पहुंची जदयू नेत्री शालिनी सिंह पटेल ने विकलांगों को समर्थन दिया और उनकी विभिन्न मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने मांग की है की विकलांगों को अंत्योदय राशन कार्ड से जोड़ा जाए और विकलांग अधिनियम 2016 जमीनी स्तर में लागू किया जाए विकलांग वृद्ध एवं विधवाओं की रुकी हुई पेंशन तत्काल उनके खाते में भेजी जाए। सभी विकलांगों की समुचित जांच करवाकर उनको आवास उपलब्ध करवाया जाए।विकलांगों को ग़ैश सिलेंडर बिजली मुफ्त दिए जाने की मांग के साथ ही प्रत्येक विकलांग को रोजगार से जोड़ने के लिए 05 लाख का लोन सरकार की गारंटी पर दिए जाने की भी मांग उठाई है।इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीराम प्रजापति,शालिनी सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ यूपी, निहारिका मंगल जदयू जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ  बांदा, सुशीला देवी निषाद जदयू जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बांदा , प्रशांत मंगल व्यवसाय...

रंगूराम धाम कैलाशपुरी पर बड़े हर्षोल्लाह उत्साह के साथ झूमते नाचते मनाया चंद्र दर्शन का पर्व

Image
 आगरा। चंद्र दर्शन के शुभ अवसर पर पूज्य (बहराणा साहब) का उत्सव मनाया इष्ट देव  झूलेलाल साई जी को माला अर्पण कर अखंड ज्योत प्रज्वलित कर स्वामी गुरमुख दास उदासीन जी के मुखारविंद से झूलेलाल साईं की प्यारी दुलारी संगत को भजन सत्संग की अमूल्य आशीष वचन से निहाल किया दास दीपक उदासीन ने भक्ति भरे सिंधी भक्ति भजन कथा से भक्तों को मंत्र मुक्त किया।भजन कीर्तन से प्रभु की भक्ति में लीन झूलेलाल साईं के भक्त ने भक्ति भरे स्वर लहरियों से जगतगुरु श्री चंद्रहरे जय झूलेलाल की जय जयकार जयघोष  से गुंजायमान रंगूराम धाम भव्य रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया। सभी परिवारों ने दरबार पहुंचकर चंद्र दर्शन पवित्र त्यौहार की खुशियां ली। संतो द्वारा पल्लव की अरदास प्रार्थना आरती के तत्पश्चात सभी धर्म प्रेमियों ने भंडारे  का प्रसाद ग्रहण कर प्रभु का शुकराना किया मुख्य रूप से मौजूद रहे गुरदास मल, श्याम भोजवानी, नंदलाल छत्तानी ,भगवान अवतानी, राजेश लालवानी, संजय नोतनानी, आनंद नोतनानी, राजेश करीरा, हर्षित उदासीन, सागर रोहरा, सावित्री पमनानी, कीर्ति उदासीन, सिमरन,कान्हा, गीता, भाविका, जिया, भूमि, पूजा, सानि...

आगरा मे पी. डब्ल्यू. डी. के ठेकेदारों का लगातार 23 वें दिन टेंडरों का बहिष्कार निरन्तर जारी।

Image
आगरा। दिनांक 02.12.2024 को लोक निर्माण विभाग, आगरा में ठेकेदार बन्धुओं की मीटिंग कर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग आगरा एवं अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग आगरा क्षेत्र आगरा को ज्ञापन सौपा। लोक निर्माण विभाग आगरा ठेकेदार राजेश कौशल की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमे प्रदेश संगठन के आवाह्न पर बहिष्कार कार्यक्रम को आगे और तेज़ी से जारी रखने की आवश्यकता है क्योकि 18.11.2024 प्रमुख अभियंता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) और लो. नि. वि. के सलाहकार वी. के.सिंह के द्वारा हम लोगों की 6 सूत्री मांगो पर सहमती जताते हुए मांगो को शासन मे प्रेषित किया था । आज 15 दिन होने पर भी प्रमुख अभियंता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) लो. नि. वि. लखनऊ के द्वारा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है । ऐसी स्थिति में एकता को क़ायम रखते हुए भविष्य में अपने कार्य को बचाने के लिए टेंडर्स बहिष्कार कार्यक्रम और संघर्ष को जारी रखा जाएगा ।आगरा के समस्त ठेकेदारों के द्वारा पाँच साल के अनुरक्षण लगाये जाने वाली निविदाओं के विरोध मे व 6 गुना रोयल्टी कटौती के सम्बन्ध व जी. एस. टी. के डिफरेंस के भुगतान एवं डिपोजिट में काटी गई...

पूज्य झूलेलाल सिंधी सभा कर्म योगी कमला नगर आगरा चंद्र दिवस के शुभ अवसर पर कर्म योगी झूलेलाल चौक चौराहा पर भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा पर पूजा कर प्रसाद वितरण किया

Image
आगरा। पूज्य झूलेलाल सिंधी सभा कर्म योगी कमला नगर आगरा चंद्र दिवस के शुभ अवसर पर कर्म योगी झूलेलाल चौक चौराहा पर भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा पर पूजा कर प्रसाद वितरण किया कार्यक्रम के अध्यक्षता कर्मयोगी नगर के अध्यक्ष इंद्रलाल तुलसानी ने की कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, ओम प्रकाश विजवानी,परमानंद आतवानी,सूर्य प्रकाश,मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, मेघराज शर्मा , शंकर लाल जगवानी , नानक राम ,विनोद चिमनानी, भागचंद ,अशोक ठकरानी, मोहनलाल लखवानी , मोहन गयानानी, विजय बुलानी, ओम प्रकाश पहलाजानी, महेश सोनी, मुकेश सभानी ,मोंटू करीरा, दर्शन थावानी , अमृत मखीजा, रोहित आयलानी, विकास जेठवानी, ईश्वर सेवकानी, विक्रम हिंदवानी, हरेश पंजवानी, कपिल पंजवानी,आदि उपस्थित रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट.......

पं. गिरधर महाराज की पुण्यतिथि पर श्री अखंड पाठ साहब का लगाया भोग -धर्मशाला पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन -पं. बंटी महाराज के सानिध्य में किए गए कार्यक्रम

Image
आगरा। सिंधी समाज के प्रमुख पुरोहित पंडित गिरधर महाराज की 35वीं पुण्यतिथि पर काला महल स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुरूआत अंखड पाठ के साथ हुई जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि श्री गिरधर गोपाल मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। जिसके तहत सुबह मन्दिर पर श्री अखंड पाठ साहब का भोग लगाया गया। सुबह से ही मन्दिर मे बड़ी संख्या मे समाज के लोग उपसित थे मन्दिर पर सत्संग, कीर्तन, हुए इसके बाद पाठ साहब को मंदिर में विराजमान किया और अंत में धर्मशाला पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, सूर्य प्रकाश, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, सुशील नोतनानी, जगदीश डोडानी, नंद लाल आयलानी,श्याम भोजवानी राज कोठारी,अमृत माखीजा, नरेश देवनानी, प्रदीप कुमार, राजू खेमानी, विकास जेठवानी, राम चंद गुरनानी, पंडित गौरी शंकर, बाबू राम रामचंदानी,राम चंद हंसानी,रोहित आयलानी, कपिल पंजवानी, अशोक चावला, किशोर हिरानी,जय किशन बुधरानी, हरीश म...

आगरा में शुरू हुई खादी प्रदर्शनी : केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया उद्घाटन, बोले- घरेलू उत्पादों पर जोर

Image
 आगरा में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी सेंट जोन्स चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस में गुलाबी सर्दी के बीच शुरू हुई.. आगरा। आगरा में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी सेंट जोन्स चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस में गुलाबी सर्दी के बीच शुरू हुई और 15 दिसम्बर तक चलने वाली है। प्रदर्शनी में खादी के विभिन्न उत्पाद जैसे हैंडमेड कोट, हाफ जैकेट, साड़ी, बेडशीट और अन्य हस्तशिल्प के सामान प्रदर्शित किए गए हैं। इन उत्पादों के स्टॉल कश्मीर, उत्तराखंड और यूपी के व्यापारियों द्वारा लगाए गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। खादी भारत की आत्मा - एसपी सिंह बघेल प्रो. एसपी सिंह बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदर्शनी में दिखाए गए सभी उत्पाद घरेलू और हाथ से बने हैं। उन्होंने प्रजापति समाज की कृतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज वह कला रखता है, जिसके माध्यम से वे ऐसे उत्पाद बनाते हैं, जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। उन...

7 दिसम्बर को सामूहित विवाह, 8 को आगरा से सीकर खाटू धाम जाएंगी श्याम बाबा के भक्तों की टोली। श्रीश्याम सेवादार परिवार द्वारा खाटू श्याम मंदिर में 6 जोड़ों का होगा सामूहित विवाह समारोह व सीकर में निशान यात्रा व संकार्तन के लिए 8 दिसम्बर को रवाना होगी यात्रा

Image
आगरा। श्रीश्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा 7 दिसम्बर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया जाएगा। इसके उपरान्त 8 दिसम्बर को रात 10 बजे सीकर स्थित खाटू धाम के लिए 500 से अधिक श्रद्धालु निशान यात्रा व संकीर्तन के लिए रवाना होंगे। जहां श्याम बाबा का भव्य फूल बंगला व भजन संध्या का आयोजन कराया जाएगा। यह जानकारी जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में योजित आमंत्रण विमोचन कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दी। ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 दिसम्बर को रात 8 बजे जीवनी मंडी स्थित पैट्रोल पम्प से चार बसों व अपने निजी वाहनों में श्रद्धालु सीकर में रिंगस स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना होंगे। जहां रिंगस निशान  भवन से 9 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से श्याम बाबा का भव्य डोला राजकोट के ढोलनगाड़ों संग निकाला जाएगा। घोड़ों व ऊंटों की सवारी के साथ संकीर्तन करते हे श्रद्धालु और आतिशवाजी भी होगी। बरेली की जली द्विवेदी भजन संजन संध्या में अपने भक्ति के स्वर बिखेरंगी। ट्रस्ट के महासचिव ऋषिक मांगलिक ने बताया कि 10 दिसम्बर को खाटू नरेश को पोशाक व श्रंगार अर...

पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में सिकंदरा स्थित कैलाश घाट पर यमुना सफ़ाई का अभियान चलाया गया।

Image
  आगरा। दिनांक 01 दिसंबर दिन रविवार को राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के एवं बृज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी के निर्देशनुसार पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में सिकंदरा स्थित कैलाश घाट पर यमुना सफ़ाई का अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा की वर्तमान सरकार की गलत नीतियों की वजह से यमुना नदी दिन प्रतिदिन दूषित होती जा रही है और सरकारी तंत्र यमुना नदी को साफ़ करने में नाकाम साबित हो रहा है। महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल ने कहा की ये बेहद दुख की बात है की यमुना नदी को धीरे धीरे नाले का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। पूरे शहर के गंदे नाले यमुना नदी में समा जाते हैं, इस और आगरा नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, ललित साहनी, पंकज चावला, हेमंत सिंघल आदि लोग मौजूद रहे। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट........