जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”



आगरा। नीलगिरी सिंध एनक्लेव अवधपुरी में इष्टदेव भगवान झूलेलाल जयंती का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया, पूज्य बहिराणा साहिब की पूजा, भजन संध्या एवं भोजन प्रसादी के भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया, जहां हर ओर जय झूलेलाल के जयघोष गूंजते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मीनाक्षी वर्मा, सिंधी सेंट्रल पंचायत के वरिष्ठ सलाहकार श्याम भोजवानी, संतोषी लाल, प्रकाश मंगवानी, मनीष बाबानी द्वारा पूज्य बहिराणा साहिब की ज्योति प्रज्वलित कर किया गया, दीप प्रज्वलन के साथ ही वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया।

भजन संध्या में प्रसिद्ध सिंधी भजन गायक नरेंद्र भगत एवं कंचन ने अपनी मधुर वाणी से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए, मनमोहक झांकियों ने भगवान झूलेलाल की दिव्यता का सजीव दर्शन कराया, जिसे देखकर हर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठा।

पूजन उपरांत भगवान झूलेलाल की आरती पूरे विधि-विधान के साथ की गई, इसके पश्चात विशाल भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया, साईं के दरबार में श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए और जयघोषों के बीच अपनी आस्था का भाव प्रकट किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में श्याम भोजवानी, नरेश लखवानी, प्रकाश मंगवानी, कन्हैया लाल त्रिलोकानी, टेकचंद सुखलानी एवं सतीश वाधवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का कुशल संचालन मनीष बाबानी एवं योगेश सचदेव द्वारा किया गया, मुख्य सेवा में कन्हैया लाल बाबानी, गुरुमुख दास करनानी, विजय मोडवानी, मनीष चोपड़ा, आलोक श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, ओमप्रकाश ख्यानी, अंजली सचदेव, गीतांशी फुलवानी, पूजा मोडवानी, एकता चोपड़ा, हिमांशी जसनानी, दीपक करनानी एवं दिनेश सहित सभी कॉलोनीवासियों ने तन-मन-धन से योगदान दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अतिथिगण उपस्थित रहे, पूरा आयोजन आस्था, एकता और भाईचारे का अनुपम उदाहरण बनकर सभी के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश