Posts

Showing posts from February, 2025

बोले सो निहाल शास्त्रीय काल सत श्री अकाल के जयकारों की गुंज से गुंजायमान हुआ आगरा कैंट स्टेशन

Image
आगरा। इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस के आगरा कैंट स्टेशन पर रुकते ही बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष के साथ आगरा से गुरु नानक नाम लेवा गुरु साध संगत ने तीर्थ यात्रियों गुरु रूप गुरु प्यारी संगतो को गुरु का सरोपा पहनाकर सत्कार सम्मान किया। इंदौर मध्य प्रदेश से पावन पवित्र श्री हरमंदिर दरबार साहिब अमृतसर वह अनेकों गुरु धामों की दर्शन को जा रहे रहे जत्थे की अगुवाई कर रही ममता रुपानी ने बताया पावन गुरधामों के दर्शन कर सभी के भले के लिए सच्चे पातशाह के आगे अरदास की। गुरु रामदास साहिब महाराज रखी गरीब दी लाज करी ना किसी दा मोहताज, तीर्थ यात्रियों ने संसार में सभी के भले की कुशल मंगल कामना की गुरु के आगे अरदास प्रार्थना की गुरु नानक देव महाराज जी की कृपा का सदका धार्मिक तीर्थ यात्रियों के जत्थे को गुरु नानक देव जी के चलाए हुए लंगर की सेवा करते हुए गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने बताया गुरु जैसा नाही कोई देव गुरु रूप संगत की सेवा से ही भगवान मिलते है सतनाम वाहेगुरू सिमरन के साथ दस दिवसीय तीर्थ यात्रा को अगले पड़ाव को रवाना किया मुख्य रूप से सेवा में बिजेंद्र सिंह बाबा, गुरु सेवक श्याम चांदनी भोजवानी, इं...

वोसा साइंस फेस्टिवल में मिल्टन पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

Image
आगरा। वॉइस ऑफ़ स्कूल एसोसिएशन साइंस फेस्टिवल 2025 विगत 6 दिवसों से जारी विभिन्न स्कूलों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता डिबेट वैज्ञानिक व्याख्यान विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता मैं चुने हुए विजई छात्रों का फाइनल राउंड मिल्टन पब्लिक स्कूल अवधपुरी मैं हुआ। इस अवसर पर आगरा शहर भर के विभिन्न स्कूलों चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मिल्टन पब्लिक स्कूल की को फाउंडर श्रीमती चित्रा राज, मुख्य अतिथि डॉ राहुल राज, (वोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैनेजिंग डायरेक्टर मिल्टन पब्लिक स्कूल) डॉ प्राची सिंह, (प्रधानाचार्य) प्रशासक योगेश कुलश्रेष्ठ, वोसा के पदाधिकारी सचिव अतुल कुलश्रेष्ठ, मंडल प्रभारी के के सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, शहर अध्यक्ष संदेश शर्मा, सचिव सोनिया अश्वनी वर्मा, जिला सचिव अश्वनी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह, कोऑर्डिनेटर एवं बोसा प्रवक्ता नीलम शर्मा एवं शहर उपाध्यक्ष राजदीप कुशवाह सहित मीडिया प्रभारी बृजेश सिंह समस्त कोऑर्डिनेटर और शिक्षक उपस्थित रहे। छात्रों का फाइनल राउंड मिल्टन पब्लिक स्कू...

मिल्टन पब्लिक स्कूल अवधपुरी में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को मद्दे नजर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आगरा) ने एक सेमिनार आयोजित की विभिन्न चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के भावनात्मक तनाव मानसिक अवसाद और प्लास्टिक से फैले हुए प्रदूषण से बचने के टिप्स विद्यार्थियों को दिए

Image
आगरा। मिल्टन पब्लिक स्कूल अवधपुरी में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को मद्दे नजर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आगरा) ने एक सेमिनार आयोजित की विभिन्न चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के भावनात्मक तनाव मानसिक अवसाद और प्लास्टिक से फैले हुए प्रदूषण से बचने के टिप्स विद्यार्थियों को दिए इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती समक्ष दीप जलाकर की। इस मौके पर मिल्टन पब्लिक स्कूल की को फाउंडर श्रीमती चित्रा राज मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ राहुल राज,प्रधानाचार्य डॉक्टर प्राची सिंह गतिविधि समन्वयक योगेश कुलश्रेष्ठ डॉ मृदुला सिंह वोसा प्रवक्ता नीलम शर्मा उपस्थिति रही विद्यार्थियों को जागरूक करने में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आगरा) के डॉअनूप कुमार दीक्षित डॉ अरुण जैन डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा डॉ. मुकेश भारद्वाज मीता कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को परीक्षा के समय भावनात्मक तनाव अवसाद और और प्लास्टिक के कारण होने वाले कैंसर व अन्य बीमारियां के रोकथाम के लिए प्लास्टिक का काम से कम प्रयोग करने की शपथ दिलाई और इसके उपयोग से होने वाले रोगों से बचने की टिप्स दी।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

विश्व कल्याण के लिए 25वें विशाल रुद्र महायज्ञ का आयोजन श्री सोमनाथ धाम पर संपन्न हुआ।

Image
आगरा। शाहगंज स्थित श्री सोमनाथ धाम में विश्व कल्याण के लिए 25वें विशाल रुद्र महायज्ञ का आयोजन आज संपन्न हुआ। योगी शंकरनाथ के सानिध्य में महाशिवरात्रि के दिन यज्ञ मे बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुति दी। इस पावन अवसर सोमनाथ धाम के सेवक हेमंत भोजवानी ने बताया कि पूज्य ब्राह्मणों और आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें पंडित भूपेंद्र शर्मा, पंडित दौलतराम शास्त्री, पंडित सुमित शास्त्री, योगी जहाजनाथ और योगी विश्वनाथ ने यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे पर राजेश धनकानी,भरत मंगलानी, श्याम मुलानी, नितिन रजवानी, टीकम लालवानी, लक्की खियानी, राजू मोटवानी सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहें।   संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

शिव से ही सृष्टि है, शिव से ही शक्ति है, अति आनंद सिर्फ शिव भक्ति है

Image
आगरा। ताज नगरी फेस दो पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी मंदिर परिसर पर पंचवटी 580 परिवार द्वारा महाशिवरात्रि के पावन शुभ अवसर पर दुग्ध अभिषेक कर भोले बाबा की आराधना पूजा अर्चना पंडित गिरीश उपाध्याय द्वारा कर पंचवटी परिवार ने आनंद की प्राप्ति की भगवान शिव की आराधना से प्राप्त होते हैं सब सुख कॉलोनी में पंक्तिबद्ध होकर हर किसी ने पूजा अर्चना कर शिव आरती पाठ कर भोले बाबा से सभी के लिए मंगल कामना की। संरक्षक श्याम भोजवानी ने बताया शरीर पर भस्म लपेट, मृग छाल धारण कर सदा साधना में लगे रहने वाले भगवान शिव की तरह हमें भी अपनी आवश्यकताओं को सीमित रख सदा लक्ष्य की ओर केंद्रित रहना चाहिए। पूजा अर्चना में मुख्य रूप से धर्मेंद्र पूनम आर्य, श्याम चांदनी भोजवानी, स्वीटी यादव, सुमन यादव, रोजी आहूजा, अतुल रिचा गुप्ता, आनंद अर्चना गुप्ता, छाया गुप्ता, सुशीला, शैली लोहिया, कुसुम गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, सोमवीर, लवांश, सुधा यादव, सचिन, रतन नंदी, अनु राहुल गुप्ता, कालीचरण दुबे, हेमा सारस्वत, समस्त पंचवटी परिवार मौजूद रहा।  समणदाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

वॉइस ऑफ़ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान मेंआयोजित साइंस फेस्टिवल सप्ताह 2025 के चौथे दिन विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता मैं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Image
आगरा। वॉइस ऑफ़ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान मेंआयोजित साइंस फेस्टिवल सप्ताह 2025 के चौथे दिन विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता मैं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 4000 बच्चों ने भाग लिया बच्चों द्वारा इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए इस प्रतियोगिता में स्कूल के आधार पर विजेता छात्रों को 28 फरवरी को मिल्टन पब्लिक स्कूल के जे जे सभागार में सम्मानित किया जाएगा आज के निबंध प्रतियोगिता अवसर पर मिल्टन पब्लिक स्कूल के एमडी डॉ राहुल राज, प्रधानाचार्य डॉक्टर प्राची सिंह नीलम शर्मा (बोसा प्रवक्ता) बृजेश कुमार सिंह (मीडिया प्रभारी ) उपस्थित रहे।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में बोसा कार्यालय कार्यालय राज रॉयल गार्डन सेक्टर 14 में एक मीटिंग आहूत की गई

Image
आगरा। वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में बोसा कार्यालय कार्यालय राज रॉयल गार्डन सेक्टर 14 में एक मीटिंग आहूत की गई जिसके अध्यक्षता बोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल राज ने की जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया इस बैठक में स्कूलों में अपार आईडी व आधार कार्ड करेक्शन को लेकर एवं जन्म प्रमाण पत्र को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं और शिक्षा विभाग स्कूलों पर दबाव डाल रहा है इस कारण बच्चों की स्कूली शिक्षा खतरे में आ गई है और अभिभावको आधार कार्ड नाम करेक्शन में बहुत परेशानियां हो रही है लंबी-लंबी लाइन लग रही हैं अभिभावक जाते हैं और लौट आते हैं आधार कार्ड में करेक्शन नहीं हो पता वही नगर निगम की त्रुटियों के कारण जब बच्चा पैदा होता है तो उसका कोई नाम निर्धारित नहीं होता मां के नाम के साथ लिखा होता है पर जब बच्चे स्कूल में दाखिला लेता है तो बच्चे का नाम अभिभावक लिखा जाते हैं डॉक्यूमेंट बनवाने नगर निगम जाते हैं तो नाम मिसमैच हो जाता है वही आधार कैंप वाले स्कूलों से बच्चों के सही नाम का प्रमाण पत्र मांग रहे हैं स्कूलों के सामने समस्या है की एडमिशन के समय अभिभावक जो बच्चे का ना...

छल कपट से परिपूर्ण मनोभूमि के चौसर युद्ध ने रचा महाभारत का विध्वंस इतिहास.. ताज महोत्सव के तहत संस्कार भारती के चितचोर फाउंडेशन द्वारा सूरसदन में आयोजित यदा यदा हि धर्मस्य...नृत्य नाटिका में चौसर के छल के साथ गीता का ज्ञान और श्रीहरि की भक्ति ने

Image
 आगरा। महाभारत युद्ध रणमूभि में खेलने से पहले मनोभूमि में चौसर के रूप में खेला गया। जहां शकुनि मामा के छल और कपट की गोटियों ने एक स्त्री के स्वाभिमान को तार-तार किया। कौरवों की राज्यसभा में अपमानित हुई एक स्त्री की गरिमा के भरी सभा में आहत होते ही काल चक्र का सबसे प्रचण्ड युद्ध महाभारत का शंखनाद हुआ। भरी सभा में कोई नहीं था जो द्रोपदी की रक्षा कर सके। श्रीहरि की भक्ति ने जब द्रोपदी का चीर बढ़ाया तो हरे कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा... भजन के साथ हर दर्शक भक्ति में श्रीकृष्ण की डूबा नजर आया। ताज महोत्सव के तहत संस्कार भारती के चितचोर फाउंडेशन द्वारा सूरसदन में यदा-यदा हि धर्मस्य... नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। शंखनाद के साथ श्रीगणेश और वेद व्यास का संवाद और फिर द्रौपदी के स्वयंवर से लेकर चौसर, गीता उपदेश और महाभारत युद्ध के मंचन ने दर्शकों की आंखों को कभी पानी से भर दिया तो तभी श्रीकृष्ण के जयकारे लगाने को मजबूर कर दिया। शब्द कम थे परन्तु कलाकारों के भाव हर संदेश दर्शकों तक पहुंचाने में सफल रहे। तेज चपल रोशनी की तरह, ज्ञान के उत्साह से भरी द्रोपदी, जिसकी भाग्य र...

वॉइस ऑफ़ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान मेंआयोजित साइंस फेस्टिवल सप्ताह मे द्वितीय एवं तृतीय दिन विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता मैं डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Image
आगरा। वॉइस ऑफ़ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान मेंआयोजित साइंस फेस्टिवल सप्ताह 2025 के द्वितीय एवं तृतीय दिन विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता मैं डिबेट प्रतियोगिताद्वितीय एवं तृतीय दिन विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता मैं डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 4000 बच्चों ने भाग लिया बच्चों द्वारा इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए इस प्रतियोगिता में स्कूल के आधार पर विजेता छात्रों को 28 फरवरी को मिल्टन पब्लिक स्कूल के जे जे सभागार में सम्मानित किया जाएगा। डिबेट प्रतियोगिता अवसर पर मिल्टन पब्लिक स्कूल के एमडी डॉ राहुल राज, नीलम शर्मा (बोसा प्रवक्ता) बृजेश कुमार सिंह (मीडिया प्रभारी ) उपस्थित रहे।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के चुनाव मे श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये

Image
आगरा। श्री कृष्ण गौशाला (पंजी) न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न। चुनाव श्री ज्ञानचंद मुलानी चुनाव अधिकारी जी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से संपन्न हुये। श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये साथ ही मनीष हरजानी उपाध्यक्ष, महेश मंघरानी सचिव, भगवानदास आवतानी कोषाध्यक्ष, नारायन दास लालवानी सह सचिव चुने गए। सभी ने ब्रह्म ज्ञानी स्वामी लीला शाह महाराज जी की कुटिया में नतमस्तक होकर सेवा भाव का संकल्प लिया। हर्ष व्यक्त किया डॉ. एस के वीरानी सुंदरलाल हरजानी, श्याम भोजवानी, अनिल शर्मा, डॉ. अक्षय गैलानी आदि मौजूद रहे।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

वॉइस ऑफ़ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित साइंस फेस्टिवल सप्ताह जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 4000 बच्चों ने भाग लिया

Image
आगरा। वॉइस ऑफ़ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित साइंस फेस्टिवल सप्ताह 2025 के प्रथम दिवस विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 4000 बच्चों ने भाग लिया बच्चों द्वारा निश्चित समय में 100 बहुविकल्पीय क्वेश्चनों को सॉल्व किया इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए इस प्रतियोगिता में स्कूल के आधार पर रैंकिंग निकली जाएगी और विजेता छात्रों को 28 फरवरी को मिल्टन पब्लिक स्कूल के जे जे सभागार में सम्मानित किया जाएगा आज के कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मिल्टन पब्लिक स्कूल में मिल्टन पब्लिक स्कूल के एमडी डॉ. राहुल राज के द्वारा किया गया। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा.....

एक सतत् सेवा प्रकल्प फीड आगरा संजय प्लेस के सफलतापूर्वक 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 फरवरी को फ्रेंड्स टावर, संजय प्लेस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Image
 आगरा। ओसवाल बुक्स के चेयरमैन श्री नरेश जैन एवं प्रसादम के संयुक्त सौजन्य से मानव सेवा के लिए प्रारंभ किए गए एक सतत् सेवा प्रकल्प फीड आगरा संजय प्लेस के सफलतापूर्वक 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 फरवरी को फ्रेंड्स टावर, संजय प्लेस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एयर ऑफिसर कमांडिंग- श्री सतीश कुमार गुप्ता (वायुसेना स्टेशन, आगरा) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता गुप्ता (योगा एवं मेडिटेशन कोच) उपस्थित रहे। सतीश कुमार जी ने इस प्रकार के सत्कर्मों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि खुद के लिए तो हर इंसान जीता है, परंतु जो लोग दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए ऐसे कार्य कर रहे हैं, उनसे ज्यादा पुण्यकर्म कोई नहीं कर सकता है। प्रसादम के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि यह पहल हमने एक वर्ष पहले शुरू की थी, जिसमें अभी तक 2 लाख थाली भोजन खिलाया जा चुका है और आगे भी यह संख्या बढ़ाई जा रही है। इस पहल में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक भोजन प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त शहर में अन्य दो स्थानों पर भी पिछले सात वर्षों से संस्था के द्वारा भोजन वितरित किया जाता है।...

डॉक्टर ऑन व्हील्स निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का हुआ उद्घाटन, एक पहल बीआर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी ने दयालबाग से की शुरुआत

Image
आगरा। दयालबाग स्थित एक पहल संस्था की ओर से डॉक्टर ऑन व्हील निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन हेमचंद्रन जे, सेंथिल नाथन एम और कार्तिकेयन एन. ने झंडी दिखा कर किया। अध्यक्ष डॉ. ईभा गर्ग ने बताया कि डॉक्टर ऑन व्हील्स एम्बुलेंस सेवा आगरा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के ग़रीब एवं निर्धन लोगों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगी। इसके द्वारा चिकित्सा परामर्श, जाँच व निःशुल्क दवाएँ वितरित की जायेगी। आज लालगढ़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय के करीब 50 बच्चों की नि:शुल्क जांच की गयी। जल्द ही पुरे आगरा में टोलफ्री नंबर के माध्यम से इमर्जेंसी सेवा देने की योजना है। एम्बुलेंस सरकारी अस्पतालों में भी निःशुल्क सुविधाएं प्रदान करेगी।  मुख्य अतिथि हेमचंद्रन जे.ने बताया कि डॉक्टर ऑन व्हील्स की टीम शिविर में चिकित्सीय परामर्श के दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल डेटा ट्रांसमिशन एम्बुलेंस से ईसीजी, हार्ट रेट और ऑक्सीजन सैचुरेशन जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य डेटा रियल टाइम में अस्पताल भेजे जा सकते हैं, जिससे मरीज के आने से पहले ही अस्पताल में इलाज के...

हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा शत-शत नमन

Image
 आगरा। शिवाजी मार्केट एसोसियन द्वारा हृदय सम्राट धर्म रक्षक पराक्रमी योद्धा मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा शिवाजी पार्क बिजली घर पर भव्य शिवाजी प्रतिमा पर अध्यक्ष पंकज सचदेवा संरक्षक श्याम भोजवानी के नेतृत्व में सभी व्यापारियों भाइयों मिलकर शिवाजी प्रतिमा पर पुष्प माला सतरंगी चुनरी पहनाकर कर याद किया सभी शिवाजी मार्केट व्यापारियों द्वारा छत्रपति शिवाजी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन कर उनकी वीरगाथा की याद ताजा भारत माता के जयघोष के साथ की मुख्य रूप से मौजूद अध्यक्ष पंकज सचदेवा संरक्षक, श्याम भोजवानी, प्रदीप लूथरा, अमित भाटिया, आजाद जैन, पंकज भाटिया, हेमंत गिदवानी, अशोक कुमार मल्होत्रा, गुरदीप लूथरा, लोकेश धीगरा, जोनी पेसवानी, विनोद पवन भाटिया, आशीष गुप्ता, जावेद मास्टर, राहुल चोपड़ा, शंकर लाल, अशोक कुमार कुकरेजा आदि मौजूद रहे।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

होम्योपैथी की बारीकी सीख रहे 10 देशों के चिकित्सक, बाग फरजाना स्थित डॉ पारीक होम्योपैथिक सेंटर में आयोजित कार्यशाला में डॉ. आदित्य पारीक

Image
 आगरा। बाग फरजाना स्थित डॉ. पारीक होम्योपैथिक सेंटर में सात दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई। इसमें 10 देशों के 45 चिकित्सक शामिल हुए हैं। यहां गंभीर रोगों में होम्योपैथी से इलाज की बारीकियां सीख रहे हैं। पद्मश्री डॉ आरएस पारीक ने बताया कि कैंसर, किडनी, हृदय रोग में भी होम्योपैथी से सफल इलाज हो रहा है। इसके चलते विदेशों में होम्योपैथी का तेजी से विस्तार हो रहा है। डॉ आलोक पारीक ने बताया कि कार्यशाला में जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली, रूस, कजाकिस्तान, आर्मेनिया समेत 10 देशों के 45 चिकित्सक शामिल हुए हैं। डॉ. आदित्य पारीक और डॉ. नितिका पारीक ने बताया कि सात दिन तक गंभीर रोगों में होम्योपैथी से इलाज के बारे में व्याख्यान होंगे। ठीक हो चुके मरीजों की केस स्टडी भी बताई जाएगी। कार्यशाला में डॉ प्रशांत पारीक, सुशील गुप्ता, नरेश जैन आदि मौजूद रहे।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा......

विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट व आकर्षक सलादों के द्वारा प्रिल्यूड के छात्रों ने बताया पोषक तत्वों का महत्व

Image
 आगरा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में निरंतर प्रयासरत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। इसी श्रृंखला में विद्यालय में 14 फरवरी, 2025 को 'डिश डिलाइट' अंतर्सदनीय सलाद सज्जा प्रतियोगिता* का आयोजन कक्षा तीन से कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने हेतु एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ बच्चों को फल एवं सब्जियों के पोषण तत्वों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यकम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव व निर्णायक मंडल की सदस्या - सुरभि अग्रवाल, पूनम गुसाईं व दिव्या गुप्ता के हार्दिक अभिनंदन व स्वागत के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों एंड्रोमेडा, पिगेसिस, फीनिक्स व ऑरायन के छात्रों ने बहुत ही खूबसूरती और कुशलता के साथ विभिन्न प्रकार के फल एवं सब्जियों के माध्यम से सलाद को सजाया व सभी को उनके पोषक तत्वों से भी अवगत करवाया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-कक्षा तीन से पाँच तक के वर्ग ...

जलवा साठ के ठाठ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन का धमाल, परियों ने प्रेम दिवस के रूप में मनाया वैलेंटाइन डे

Image
 आगरा। वैलेंटाइन डे पूर्व संध्या पर पंचवटी सखियों द्वारा दासा प्रकाश होटल ताजनगरी पर बिखेरा जलवा। 60 से ऊपर के ठाठ का इंजॉय पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताजनगरी सखीयों ने एक दूसरे रोमांस भरी अदाओं से प्यार का इजहार करते हुए गिफ्ट वैलेंटाइन डे को सखियों ने प्रेम दिवस के रूप में मनाया वैलेंटाइन की पूर्व संध्या पर तोहफा स्वरूप एक दूसरे को सखियों ने गिफ्ट में प्यार का संदेश कार्ड महकती खुशबू वाले फूलों प्यार भरी मिठास का सेलिब्रेशन चॉकलेट के साथ पार्टी कर झूमते नाचते अनेकों गेम खेल खेले साथ ही लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। वही सभी को संदेश दिया यह वैलेंटाइन डे प्रेम दिवस है इसे हर रूप में प्रेम से मना सकते हो। मुख्य रूप से पार्टी में मौजूद रही लता भक्तयानी, सुमन यादव, चांदनी भोजवानी, मंजू यादव, कुसुमलता बाखरु, कृष्णा गुप्ता, गीता आहूजा, राजकुमारी लोहिया अंबिका गुप्ता, मंजू अग्रवाल मौजूद रही।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

30 वीं वर्षगांठ पर दिया सरप्राइज तोहफा दामाद जी ने

Image
  आगरा। मुंबई महाराष्ट्र से आगरा दामाद अनमोल सिंह बिटिया सिमरन के साथ में महर्षि पुरम स्थित अपने मम्मी पापा सुखपाल सिंह बलजीत कौर की शादी की तीसवें वर्षगांठ पर पहुंचकर सरप्राइज तोहफ़ा दिया।  मां-बाप के चेहरे बच्चों को देखकर खिल उठे। दादी सरदार सुंदर सिंह ताया ताई श्याम चांदनी भोजवानी भाई प्रिंस के साथ मिलजुल कर अनमोल पलो को संजोया। गुरु महाराज जी के आशीर्वाद वरमाला पहनाकर केक सेरेमेनी कार्यक्रम पुष्प वर्षा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम उपरांत आशीर्वाद लेकर शताब्दी से रवानगी बॉम्बे की लिए वह हर बच्चों के लिए संदेश कहीं भी रहो अपने मम्मी पापा को ऐसे खुशी भरे तोहफे देने चाहिए।

चंद्र प्रकाश सोनी अध्यक्ष, हेमंत भोजवानी महामंत्री बने, सलाहकार श्याम भोजवानी बनाए गए।

Image
 चंद्र प्रकाश सोनी अध्यक्ष, हेमंत भोजवानी महामंत्री बने, सलाहकार श्याम भोजवानी बनाए गए। सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, दिखी बड़ी एकता और आस्था सभी कार्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के नेतृत्व में होंगे पीर शंकर नाथ योगी के सानिध्य में सभी पदाधिकारी की घोषणा हुई। आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। पीर शंकर नाथ योगी के सानिध्य में सभी पदाधिकारी की घोषणा हुई। सिंधु भवन कमला नगर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के बाद नए सदस्यों की घोषणा की गई। खास बात यह रही कि चुनाव न सिर्फ सर्वसम्मति से संपन्न हुए बल्कि अब तक वह लोग जो इस संगठन से दूरी बनाए हुए थे, वह भी इसमें शामिल हुए और सिंधी एकता की मिसाल कायम की। चुनाव अधिकारी जगदीश कुकरेजा और श्याम लाल रंगनानी बनाऐ गये अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम देवनानी के प्रयास रंग लाये। सभी लोग सिंधी सेंट्रल पंचायत के साथ एकाकार हुए। नई कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश सोनी अध्यक्ष पद पर बरकरार हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, परमानंद अतवानी और सूर्य प्रकाश मदनानी होंगे। श्याम लाल रंगनानी ...

आगरा मे समाजवादी पार्टी से श्रीमती ममता टपलू के नेतृत्व PDA चौपाल का आयोजन किया गया।

Image
  आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छावनी विधानसभा के देवरी रोड पर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी श्रीमती ममता टपलू जी के नेतृत्व PDA चौपाल का आयोजन किया गया। PDA चौपाल मे वर्तमान सरकार की नाकामियों के बारे मे लोगो को अवगत कराया गया। आयोजन की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष वेद प्रकाश चौधरी ने की संचालक महावीर सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उस्थित रहे, महानगर उपाध्यक्ष अमीर सिंह फौजदार, पूर्व महासचिव श्याम भोजवानी, राष्ट्रीय सचिव कुo बलीशेर, शिक्षक सभा की जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव, हाजी मुन्ना खान, ज्ञानेंद्र सिंह, बच्चू सिंह,सुनील सोलंकी, अनिल चौहान, सुभाष कुशवाह, राजू तिलक धारी, देवू जाट, रजा अहमद, सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उस्थित रहे।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट....

डेस्पेडीडा थीम पर आधारित, कक्षा बारहवीं साल 2024-25 के छात्रों के लिए, आशीर्वाद समारोह का आयोजन 1 फरवरी 2025 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया गया।

Image
आगरा। जीवन के कदम-कदम पर सफलता मिलती रहे, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ डेस्पेडीडा थीम पर आधारित, कक्षा बारहवीं साल 2024-25 के छात्रों के लिए,आशीर्वाद समारोह का आयोजन 1 फरवरी 2025 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कक्षा ग्यारह के छात्रगण- सृष्टि, गौरी, आराध्य, वरादा व श्रव्या ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि- तूलिका कपूर, निर्णायक मंडल की सदस्या- श्रीमती अंकिता माथुर, श्रीमती संगति बंसल, श्रीमती रिचा बंसल विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अतिथिगण* तथा कक्षा बारह के विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया। अतिथिगण के द्वारा प्रज्वलित दीप को छात्रों ने एक-दूसरे को सौंपते हुए ज्ञान पथ को आलोकित करते रहने का संकल्प लिया। छात्रों को स्मृति स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर कक्षा ग्यारह के छात्रों के द्वारा की गई नृत्य-गायन की प्रस्तुति ने समारोह को आनंदमय कर दिया। वरिष्ठ वर्ग की शैक्षणिक समन्वयिका श्रीमती शालिनी देव ने* छात्रों के साथ व्यतीत की गई रोचक स्मृतियों का वर्णन ...