Posts

Showing posts from May, 2025

शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जनदेव जी की लासानी शहादत को समर्पित तीन दिवसीय गुरमत समागम 30,31 मई व 1जून 2025 को

Image
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर धन धन गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में तीन दिवसीय समागम के पहले दिन सुबह 7,30 बजे से कीर्तन दरबार सजेगा कीर्तन कीर्तन की हाजिरी भाई जगतार सिंह देहरादून वालो द्वारा उपरांत हजारों राहगीरों के लिए सुबह से देर शाम तक ठंडी लस्सी (छबील) का प्याऊ सुबह 31 मई को सुबह 11 बजे से स्त्री सत्संग की बीवियों द्वारा शहीदी को समर्पित चालीस दिन तक गुरुद्वारा साहिब में हुवे सुखमनी साहिब जी चौपाई साहिब जी के पाठों की लड़ी की सम्पूर्णता अमृतमई गुरबाणी कीर्तन दरबार 1 जून 2025 दिन रविवार को शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे तक अमृतमई गुरबाणी कीर्तन की हाजिरी - भाई साहिब भाई रजिन्दरपाल सिंह (राजू वीर जी लुधियाना वाले) और साथी तीन दिवसीय समागम में गुरु का अटूट लंगर वरतेगा। गुरु रूप संगतों से बेनती परिवार सहित पहुंचकर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करो। बेनती करता प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा दशमेश दरबार व सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन.. संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

🏏 “ *जश्न-ए-क्रिकेट” का छठा दिन – Prabhat Master Blaster की दमदार जीत, Anuj रहे हीरो

Image
आगरा। श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता “जश्न-ए-क्रिकेट” के छठे दिन (27 मई 2025) खेल प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह मैच Prabhat Master Blaster और Agra Vanasthali Vidyalaya के बीच खेला गया, जिसमें Master Blaster की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए Agra Vanasthali Vidyalaya की पूरी टीम महज 50 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में Prabhat Master Blaster ने बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 51 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में Anuj ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और "मैन ऑफ द मैच" का खिताब अपने नाम किया। मैच में दर्शकों का उत्साह तब और बढ़ गया जब कई सम्माननीय अतिथि इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने पहुंचे। MIGFRE के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने खिलाड़ियों को प्रेरणा देते हुए कहा, “हर मैच खुद को साबित करने का मौका होता है — मैदान पर डटकर खेलो और खुद से बेहतर बनो।” वहीं MIGFRE के डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “...

प्लॉट धारकों का आठवें दिन भी धरना जारी, प्लाट धारक बुधवार से भूख हड़ताल करेंगे।

Image
आगरा। कीठम भाण्डई रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है क्षेत्र के गांव नानपुर स्थित वर्षा स्टेट कॉलोनी में रेलवे लाइन का कार्य चल रहा है लेकिन प्लॉट धारकों को अभी तक मुआवजे की कवायत नहीं की गई है जिससे परेशान होकर प्लॉट धारकों का नौवें दिन भी धरना जारी हे धरने का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आज से वो भूख हड़ताल पर बैठ रहे हे लगातार धरना चल रहा है लेकिन अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है प्लाट धारक बुधवार से भूख हड़ताल करेंगे। धरने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर रामवहोरी सिकरवार प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश सारस्वत जिला अध्यक्ष प्रिंस जैसवाल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दीक्षा शर्मा चंद्र मोहन जादौन नरेश तोमर बबलू रविंद्र सिंह मोती मुकेश विमला देवी ज्ञान देवी रीना देवी शांति देवी मौजूद रहे।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा.....

जश्न-ए-क्रिकेट” के पांचवें दिन The Royal Singh की रोमांचक जीत – प्रथम राघव बने हीरो

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित हो रही "जश्न-ए-क्रिकेट" प्रतियोगिता का पांचवां दिन शानदार खेल भावना और उत्साह से परिपूर्ण रहा। आज के मुकाबले में The Royal king और Black Panther के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। The Royal king ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 75 रन पर 2 विकेट गंवाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए Black Panther की टीम निर्धारित ओवरों में 72 रन पर 8 विकेट ही बना सकी और The Royal king ने यह मुकाबला 3 रन से जीत लिया। मैच के हीरो रहे प्रथम राघव, जिन्होंने 39 रन की उपयोगी पारी खेलने के साथ-साथ 2 विकेट भी लिए। उन्हें उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए "मैन ऑफ द मैच" घोषित किया गया। आज के मुख्य अतिथि रहे: श्री चंद्र प्रकाश सिंह राजपूत (सह मंत्री, क्रीड़ा भारती एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट), जिन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “क्रीड़ा अनुशासन, आत्मबल और नेतृत्व के गुण विकसित करने का माध्यम है।” डॉ दिनेश सिंह यादव (जिला मंत्री, क्रीड़ा भारती आगरा), जिन्होंने कहा,“आगरा जैसे शहर में इस स्तर की क्रीड़ा प्रतिय...

भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Image
आगरा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वधान में ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत, दुश्मन देश के छक्के छुड़ाने वाली भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करने हेतु, तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस से, सरदार वल्लभ भाई पटेल तिराहा (रावत पेट्रोल पंप) के सामने तक किया गया। तिरंगा यात्रा निकालने से पहले भारत के लोहा पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा में प्रमुखता से मौजूद रहे महानगर महामंत्री, हेमंत भोजवानी,महानगर अध्यक्ष, शिव कुमार माहौर, महामंत्री प्रमोद सिंह, महामंत्री राकेश, मंत्री श्याम राव, उपाध्यक्ष सतीश जाटव, उपाध्यक्ष ललितेश चौधरी, राजकुमार माहौर, रवि कुमार, महेश, अनिल सोनू, जान सिंह,आशाराम आदि मौजूद रहे।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा

प्राचीन कैलाश मन्दिर स्थित शनि मंदिर पर शनि जन्मोत्सव दो दिवसीय धूमधाम से मनाया गया।

Image
आगरा। 26 मई 2025 प्राचीन कैलाश मन्दिर स्थित शनि देव मन्दिर पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शनि जन्मोत्सव व भजन संध्या, संगीत का कार्यकम का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यकम प्रारम्भ हुआ मन्दिर महंत श्री रामू गिरि, महंत भीम गिरी ने बताया कि शनिदेव जन्मोत्सव हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 26 05.2025 को पूरा दिन भजन संध्या का कार्यकम रहा। कार्यक्रम संयोजक मुन्ना मिश्रा ने बताया कि दिनांक 27.05.2025 को शनि शांति हवन भव्य फूल बंगला,, 51 किलो के लड्डू का भोग एवं अनवरत निरंतर विशाल भण्डारा का आयोजन हुआ। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर अयोध्या राम जन्म भूमि शिला पूजन के मुख्य आचार्य एवं भारत के अंतराष्ट्रीय विद्वान श्री गंगाधर पाठक जी का आगमन सांय 5:00 बजे हुआ। वहीं आचार्य द्वारा शनि देव मन्दिर शनि देव के आगे दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। वहीं कार्यक्रम में आगरा के समस्त गनमान लोग उपस्थित रहे। कार्यकम में उपस्थित लोगों में सर्व श्री महज रामू गिरी गोस्वामी, दुर्गेश शर्मा, मुन्ना निश्रा, महंत भीम गिरी गोस्वामी, कपिल कक्कड, सोन कक्कड़, प्रेमपाल बघेल, बन्टी रावत, प्रीतम यादव, लोकेश शर्मा, सोनू यादव,...

जश्न-ए-क्रिकेट" के चौथे दिन Prabhat Master Blaster की धमाकेदार जीत, आयुष बने मैन ऑफ द मैच

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित "जश्न-ए-क्रिकेट" प्रतियोगिता के चौथे दिन का मुकाबला जबरदस्त जोश और रोमांच से भरपूर रहा। मैदान पर उतरी दो टीमों – Prabhat Master Blaster और DPIC Super King के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें Prabhat Master Blaster ने शानदार जीत दर्ज की। Prabhat Master Blaster ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 71 रन पर 7 विकेट गंवाए। जवाब में DPIC Super King की पूरी टीम मात्र 39 रन पर सिमट गई। इस प्रकार Prabhat Master Blaster ने 32 रन से यह मुकाबला जीत लिया। टीम के उभरते खिलाड़ी आयुष ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ही टीम की जीत के प्रमुख स्तंभ रहे। इस मैच में भी MIGFRE ग्रुप के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल और डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री वी.के. मित्तल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "जीवन में कड़ी मेहनत और टीम भावना का पाठ हमें खेलों से ही मिलता है।" श्री मनीष मित्तल ने कहा, "खेलेगा तो बढ़ेगा इंडिया...

जश्न-ए-क्रिकेट" के तीसरे दिन आगरा वानस्थली विद्यालय की शानदार जीत, जतिन बने हीरो

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता "जश्न-ए-क्रिकेट" के तीसरे दिन का मुकाबला जबरदस्त रोमांच से भरपूर रहा। आज के मैच में आगरा वनस्थली विद्यालय (AVV) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए St. Stephen को 33 रनों से पराजित किया। आगरा वनस्थली विद्यालय ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 92 रन बनाए। जवाब में St. Stephen की टीम 59 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के खिलाड़ी जतिन (AVV) ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए "मैन ऑफ द मैच" का खिताब प्राप्त किया। इस आयोजन में MIGFRE ग्रुप के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल और डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री वी.के. मित्तल ने कहा, "खेलों के माध्यम से युवा जीवन में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित होती है।" वहीं श्री मनीष मित्तल ने प्रेरणास्पद शब्दों में कहा, "खेलेगा तो बढ़ेगा इंडिया। हमारे देश को ऐसे ही जोश से भरे युवाओं की ज़रूरत है।" इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉलिज पब्लिक इंटर कॉलेज के श्री सौरभ सक्सेना सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में आ...

आईपीएल 2025 का रोमांच अब आगरा में 24 और 25 मई को जीआईसी ग्राउंड में होगा फैन पार्क का आयोजन।

Image
आगरा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए ख़ुशी की बात है कि इस बार टाटा आईपीएल 2025 अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल फैन पार्क का आयोजन इस बार पहले से कहीं ज्यादा भव्य, जोशीला और दिलचस्प होने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित यह अनूठा फैन पार्क देशभर के 50 शहरों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें से एक गर्व से आगरा भी है। आगरा के क्रिकेट प्रेमियों को यह सुनहरा अवसर मिलेगा कि वे 24 और 25 मई को जीआईसी ग्राउंड, आगरा में फैन पार्क का हिस्सा बनें और लाइव मैचों का आनंद जायंट स्क्रीन पर उठा सकें। फैन पार्क में न केवल रोमांचक क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा, बल्कि फेस पेंटिंग, सीटियाँ, चीयरिंग, मस्ती, पागलपंती और फैन्स के लिए ढेरों मजेदार स्टंट्स भी होंगे। एंट्री फ्री है, जिससे कोई भी फैन इस अनुभव से वंचित नहीं रहेगा। मौके पर म्यूज़िक, मर्चेंडाइज, फूड स्टॉल्स, और आधिकारिक आईपीएल स्पॉन्सर्स की खास एक्टिविटीज़ भी होंगी जो इस अनुभव को और भी खास बना देंगी। फैन पार्क का उद्देश्य है कि हर क्रिकेट प्रेमी को ऐसा महसूस हो जैसे वे स्...

जश्न-ए-क्रिकेट" के दूसरे दिन Black Panthers ने दिखाया दम, Prince बने हीरो

Image
  आगरा। वानस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित "जश्न-ए-क्रिकेट" प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच जबरदस्त उत्साह और उमंग के बीच सम्पन्न हुआ। आज का मुक़ाबला Black Panthers और Agra Super Giants के बीच क्रीड़ा मैदान पर खेला गया। Agra Super Giants ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया, लेकिन Black Panthers ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुक़ाबला जीत लिया। टीम के खिलाड़ी Prince ने शानदार हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार जीता। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अंशु कुमार यादव, प्राविधिक अधिकारी, UP FCI, उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, "युवाओं में अनुशासन और आत्मबल विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम खेल ही है।" कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए MIGFRE ग्रुप के चेयरमैन श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल और डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल भी मंच पर मौजूद रहे। चेयरमैन श्री वीरेन्द्र मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा, "हर खिलाड़ी में एक नेतृत्वकर्ता छिपा होता है। ऐसे आयोजनों से य...

मंडल रेल प्रबंधक ने सिग्नल एवं दूरसंचार नवनिर्मित डिपो भवन का उद्धघाटन किया।

Image
आगरा। दिनांक 17.05.2025 को मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा सिग्नल एवं दूरसंचार (टेलीकॉम) विभाग की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित बिल्डिंग का फीता काटकर उद्घाटन किया | नई बिल्डिंग में उन्नत संचार उपकरण, तकनीकी कक्ष, प्रशिक्षण सुविधा एवं कर्मचारियों के लिए उपयुक्त कार्यस्थल उपलब्ध कराया गया है। इस भवन का उद्देश्य सिग्नलिंग और दूरसंचार से संबंधित कार्यों में समन्वय, दक्षता एवं निगरानी को बेहतर बनाना है एवं इससे विभागीय कार्यों की दक्षता एवं गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कर्मचारियों को एक उत्कृष्ट कार्यस्थल मिलने से कर्मचारियों/यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। यह भवन आधुनिक रेलवे संचालन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा एवं समयबद्ध सेवा सुनिश्चित की जा सकेगी |  इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रनव कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर समन्वय श्री सुबोध राजपूत, वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हर्षिकेश मौर्य, वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सनत जैन , वरिष्ठ मंडल वि...

350 साला गुरु तेग बहादर साहिब जी के शहीदी को समर्पित (गुरमत कैंप)

Image
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर धन धन गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में विशाल गुरमत शिविर-2025 दिनांक 20 मई से 20 जून तक शाम 4,30 से 6,30 बजे तक गुरमत शिविर लगाया जा रहा है जिसमें बच्चियां बच्चे वह बड़े (किसी भी उम्र के) गुरमुखी (पंजाबी) पडना वह लिखना गुरबानी पडना दस्तार सजाना वह श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की जीवनी की जानकारी दी जाएगी  कैंप में आज्ञा सिंह,सरबजीत कौर,कुलबीर कौर भसीन,हरचरण सिंह गुरमत की शिक्षा देंगे  पढ़ाई लिखाई की सामग्री निशुल्क रहेगी  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संगतों से बेनती गुरमुख बनो गुरुघर से जुडो जी सेवा में प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा.. संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

आगरा मंडल में ऑपरेशन सिन्दूर में शामिल जवानों की बहादुरी और देशभक्ति को सम्मानित करने के लिए अद्भुत पहल

Image
आगरा। देश की सेवा में अपने अदम्य साहस और बलिदान का परिचय देने वाले हमारे बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के उद्देश्य से, एक विशेष पहल की गई है। आगरा मंडल के ईदगाह जंक्शन, आगरा फोर्ट और राजा की मंडी स्टेशन पर भारतीय रेलवे द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के सफल संचालन में योगदान देने वाले सैनिकों के सम्मान में स्टेशन के प्लेटफॉर्म बेंचों को भारतीय सेना के रंगों में सजाया गया है। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना और युवाओं में देशभक्ति की प्रेरणा जगाना है। यह देशभक्ति और एकता का प्रतीक है।सेना के जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए यह पहल की गई है |यह पहल न केवल यात्रियों को सौंदर्यात्मक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें यह भी याद दिलाएगी कि हम जिस शांति और स्वतंत्रता का आनंद लेते हैं, उसके पीछे हमारे सैनिकों का त्याग निहित है।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

एवीएमडी इंस्टीट्यूट, सवांईन भवाईन, एत्मादपुर में मातृ दिवस का भव्य आयोजन

Image
  आगरा। एवीएमडी संस्थान, सवांईन भवाईन, एत्मादपुर में मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की मंडल उपाध्यक्ष माया देवी रहीं एवं मंडल महामंत्री रागिनी सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन वी.के. मित्तल, डायरेक्टर मनीष मित्तल, को-चेयरमैन रीना जालान, को-डायरेक्टर स्वाति चंद्रा एवं प्रधानाचार्य निर्मल चौहान उपस्थित रहीं। चेयरमैन वी.के. मित्तल ने माताओं के योगदान को नमन करते हुए उन्हें समाज की असली निर्माता बताया। डायरेक्टर मनीष मित्तल ने माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के नैतिक विकास हेतु आवश्यक बताया। प्रधानाचार्य निर्मल चौहान ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में मां के त्याग, प्रेम और बलिदान को याद करते हुए सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कई ग्रामीण क्षेत्रों से आईं माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से आयोजित कैटवॉक प्रतियोगिता में सभी माताओं ने मंच पर अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। विजेता माताओं को ताज पहनाकर सम्मानित क...

आगरा वनस्थली विद्यालय का कमाल:बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यार्थियों ने पेश की मिसाल

Image
 आगरा। दिनांक: 13.05.2025 आगरा वनस्थली विद्यालय ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और समर्पण का एक और प्रमाण प्रस्तुत किया है। कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं दोनों में ही विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं के टॉपर्स: 1. आर्यन अग्रवाल – 96.6% 2. दिव्यांशी अग्रवाल – 94.4% 3. श्रेयनसी अग्रवाल – 92.2% 4. गौरव यादव – 91.4% 5. शिवम मित्तल – 91% 6. संजना जादौन – 90.6% 7. मुस्कान शर्मा – 90.2% 8. नितिन मित्तल – 90% 9. देशदीप सिंह – 89% 10. वंशिका अग्रवाल – 88.8% कक्षा 10वीं के टॉपर्स: 1. तुषार रंजन बेहरा – 93.4% 2. देव पराशर – 87.6% 3. सोफिया – 86.2% 4. शिव तिवारी – 84.6% 5. कनिष्का पराशर – 84.2% 6. वरुण भास्कर – 82.8% 7. फलक खान – 81.8% 8. अविका गुप्ता – 80.6% 9. अनिकेत राठौर – 80.4% 10. साक्षी सिकरवार – 80.2% इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के चेयरमैन श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे छात्रों की यह सफलता उनके परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। यह उपलब्धि हमारी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है ...

शिक्षा में उत्कृष्टता की मिसाल: ए.वी.एम.डी. इंस्टीट्यूट के छात्रों ने रचा इतिहास, कक्षा 12वीं व 10वीं के टॉपर्स को मिली बधाई

Image
 आगरा। सवाई, एत्मादपुर (आगरा),  दिनांक: 13.05.2025 A.V.M.D. Institute ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया है। CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं—दोनों में ही संस्थान के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।  कक्षा 12वीं के टॉपर्स: 1. तन्वी दुबे – 98.2% विशेष उपलब्धि: पेंटिंग और केमिस्ट्री में 100 में 100 अंक 2. विशेष सिंघल – 92.6% 3. आराध्य मित्तल – 91.2% 4. पवन भटनागर – 91% 5. प्राणुष अग्रवाल – 90.4% 6. शाश्वत मिश्रा – 89.4% 7. दीपांशु वर्मा – 89.2% विशेष उपलब्धि: पेंटिंग में 100 में 100 अंक 8. सोमिल अग्रवाल – 89% 9. हर्ष – 88.2% 10. सक्षम गर्ग – 88.2% विशेष उपलब्धि: पेंटिंग में 100 में 100 अंक कक्षा 10वीं के टॉपर्स: 1. रोनक गुप्ता – 93.4% 2. प्रकृति तिवारी – 92.6% 3. ऋषु यादव – 90.6% 4. आकांक्षा – 90.2% 5. अभिनव शर्मा – 89.8% 6. उत्कर्ष – 88.4% 7. विनय कुमार – 88.4% 8. अद्वित शर्मा – 88.2% 9. तनिष्क राठौर – 88% 10. मोहित कुमार निगम – 87.4% इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने कह...

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का जश्न मनाया गया

Image
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें माताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें श्री रुबीना जी (पूर्व आगरा वनस्थली विद्यालय विद्यार्थी एवं इंस्ट्रक्टर कोपा), वीरेंद्र कुमार मित्तल (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आरएसएस आगरा प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तर प्रदेश मिग्फ्रे अध्यक्ष), मनीष कुमार मित्तल (मिग्फ्रे निदेशक), श्रीमती रीना जालान (मिग्फ्रे सहाध्यक्ष), और डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे सह-निदेशक) शामिल थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं मिग्फ्रे संस्थापक के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया था, जिसमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में गेम्स, एक्टिविटीज और पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया था। कनक दुबे कक्षा यूकेजी की मां एकता दुबे ने डांस कॉर्डिनेशन में प्रथम पुरस्कार जीता था, जबकि नविका कक्षा एलकेजी की माँ दीपिका ने म्यूजिकल चेयर में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। रैंप वॉक में...

आगरा कॉलेज में कर्मचारियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, प्राचार्य का हुआ भव्य स्वागत

Image
आगरा। आगरा कॉलेज के बजट में शैक्षणिक कर्मचारियों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि के आदेश जारी होने के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण व्याप्त है। यह निर्णय लंबे समय से प्रतीक्षित था और इससे कर्मचारियों के मनोबल को अभूतपूर्व बल मिला है। ज्ञात हो कि कर्मचारी विगत वर्षों से ₹3000 के अल्प मानदेय पर सेवा प्रदान कर रहे थे, जो वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में अत्यंत असंतोषजनक था। अब वे एक सम्मानजनक वेतनमान पर कार्य कर सकेंगे, जिससे न केवल उनके जीवनयापन में सुधार होगा, बल्कि कार्य के प्रति समर्पण और उत्पादकता भी बढ़ेगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आज कर्मचारियों ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम का भव्य स्वागत किया। प्राचार्य कार्यालय में आयोजित एक सादे किन्तु गरिमामय समारोह में कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्राचार्य महोदय का आभार व्यक्त किया।कर्मचारियों ने इस निर्णय को एक "वरदान" बताते हुए कहा कि इससे वर्षों पुरानी पीड़ा का अंत हुआ है। उन्होंने प्राचार्य प्रो. गौतम के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें एक संवेदनशील एवं दूरदर्शी प्...

MIGFRE की सभी इकाइयों में श्रमिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया - चेयरमैन वीरेंद्र कुमार मित्तल एवं निदेशक मनीष कुमार मित्तल ने दी शुभकामनाएं।

Image
आगरा। 1 मई — MIGFRE समूह की सभी शिक्षण संस्थाओं में श्रमिक दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर Dolly's Public Inter College, Agra Vanasthali Vidyalaya, AVMD Institute, Kids Vanasthali Public School, Agra Vanasthali Primary Vidyalaya, एवं Agra Vanasthali Mahavidyalaya में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में छात्रों द्वारा श्रमिकों के योगदान पर भाषण, नाटक, कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उपहार भी भेंट किए। MIGFRE समूह के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा, "श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, उत्तरदायित्व भी है।"वहीं निदेशक श्री मनीष कुमार मित्तल ने कहा, "संस्थान का विकास तभी संभव है जब श्रमिकों का मान और सम्मान बना रहे। हमें उनके योगदान को सदैव सराहना चाहिए।"सभी संस्थाओं में श्रमिकों को सम्मानित किया गया और उनके लिए विशेष जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्थाओं के प्रधानाचार्यों ने सभी...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का सम्मान समारोह आयोजित

Image
 आगरा। 1 मई: श्रमिक दिवस के अवसर पर श्री सुरेंद्र नरूला जी के बालाजी फूड प्रोडक्ट, 63 ए, कृष्णा विहार, शाहदरा चुंगी पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भा.ज.पा. प्रणित), उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका को सम्मानित करना था। वीरेंद्र कुमार मित्तल ने सभी कर्मचारियों का फूल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि “श्रमिक किसी भी देश की रीढ़ होते हैं, उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। हमें उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव सजग रहना चाहिए।” समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और श्रमिकों के योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन अनुशासित और गरिमामय तरीके से हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने समय पर पहुंचकर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

आतंकी हमले में हुए हिंदू नरसंहार के विरोध में वीरेंद्र कुमार मित्तल द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा

Image
 आगरा। आगरा में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए हिंदू नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। यह सभा सनातन हिन्दू संगठन, जिला आगरा के तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसकी अगुवाई प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने की। सभा के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों, संगठन के कार्यकर्ताओं में जिला मंत्री सुरेंद्र नरूला, प्रमोद गोयल, मयंक खंडेलवाल, राहुल अग्रवाल, मनीष माहेश्वरी, अनूप अग्रवाल, धीरज शुक्ला, पिंटू पाठक, राजा भाई, राजेश मित्तल,आदि बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर शांति और एकता का संदेश दिया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने आतंकवाद की निंदा करते हुए सरकार से इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की माँग की। वीरेंद्र कुमार मित्तल ने अपने वक्तव्य में कहा, "यह केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि एक संकल्प है कि हम हिंदू समाज की सुरक्षा, सम्मान और एकता के लिए एकजुट रहेंगे। आतंकी ताकतों को यह संदेश स्पष्ट है कि सनातन संस्कृति को डराया या मिटाया नहीं जा सकता।" कार्यक्रम का समापन मौन श्रद्धांजलि और देशभक्ति...

सिख समाज, पंजाबी समाज व सिंधी समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर आतंकवादियों के लिए दिखाया आक्रोश

Image
आगरा। आतंकवादियों द्वारा निर्दोष व्यक्तियों के निर्मम हत्या पर सिख समाज की महिलाओं ने रोष प्रकट किया एक स्वर में सभी ने इस कृत्य की निंदा की हजारों की गिनती में मौजूद सिख समाज, पंजाबी समाज व सिंधी समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री से मांग की कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल आतंकवादियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए व इनकी पैरवी करने वाले पाकिस्तान पर भी सख्त कार्रवाई की जाए सभी ने एक स्वर मे कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के कुकृत्य की कोई जगह नहीं है। जयकारों की गूंज के बीच सभी ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास की के प्रभु पिता परमेश्वर बिछड़ी रूहो को अपने चरणों में निवास दें व उनके परिवारों को दुख सहने का बल दें सरकार से भी उन परिवारों की मदद करने की अपील की गई। इस रोष प्रदर्शन में रेनू आहूजा, शशि बेदी, हरलीन कौर, चांदनी भोजवानी, राजविंदर कौर, रेनू भाटिया, रश्मि मीरचंदानी, तनु धर्मानी, सिमरन कौर, हरप्रीत कौर, गुरनूर कौर, मंजू अरोड़ा, रिचा जटाना, बलजीत कौर, नीतू सेठ, बबीता अरोड़ा, सुरजीत लखानी,इंदु सलूजा आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा