Posts

Showing posts from March, 2025

आगरा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर 2025 का समापन

Image
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर 2025 का समापन समारोह आज महाविद्यालय में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम, मुख्य अतिथि डॉ. पूनम तिवारी (विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक), समस्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा नेगी, डॉ. बृजेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. चंद्रवीर सिंह, डॉ. संध्या मान, डॉ. श्याम गोविंद सिंह आदि की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्वयंसेवक (2021-22) श्री लक्ष्य की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। समारोह में स्वागत नृत्य एवं लक्ष्य गीत दल द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों का पारंपरिक रूप से पटका, माला, पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पूनम तिवारी ने एनएसएस को व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम बताते हुए स्वयंसेवकों को इस शिविर से प्राप्त अनुभवों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों म...

क्रीड़ा भारती ब्रजप्रांत जिला आगरा उत्तर प्रदेश की बैठक संपन्न

Image
आगरा। क्रीड़ा भारती ब्रजप्रांत (उत्तर प्रदेश-उत्तारखंड) के तत्त्वावधान में आगरा जिला की प्रथम बैठक दिनांक 31/03/2025 (सोमवार) को दुर्गा देवी मंदिर छावनी संघ कार्यालय नामनेर में आयोजित की गई। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में सभी ब्लॉक एवम् तहसीलों से आए हुए क्रीड़ा भारती पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता के साथ बैठक में क्रीड़ा भारती की खेल योजनाओं तथा अपने भारतीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सोशल मीडिया जैसी गतिविधियों से दूर रहकर भारतीय खेलों के लिए प्रेरित करने पर विचार किया गया। इसके साथ क्रीड़ा भारती के अंतर्गत आगे होने वाले खेल कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिसके लिए नए खिलाड़ी, खेल प्रेमियों और सदस्यों को जोड़ने के लिए योजना बनाई गई। इस दौरान प्रांत सहमंत्री मोहित वर्मा, आगरा जिला अध्यक्ष आगरा वनस्थली विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार मित्तल, महासचिव (मंत्री) शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिनेश सिंह यादव, सहमंत्री चंद्र प्रकाश सिंह राजपूत, आगरा विभाग संयोजक राजेश सिंह कुशवाह एवं कार्यालय प्रमुख लव तिवारी, अजय हिन्दुस...

श्री अखंड पाठ साहब के क्षेत्र भ्रमण में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा और पूजा- काला महल से शाम को निकलीं भव्य झाकियां, सैकड़ो लोगों ने चखा भंडारे का प्रसाद

Image
आगरा। हिंदू जल सेवा मंडली (काला महल) द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में सिंधी धर्मशाला में चल रहे चार दिवसीय कार्यक्रमों के अंतिम दिन रविवार को भक्ति भाव अपने चरम रूप में लोगों के दिलों में हिलोरे लेता रहा।  सुबह, भजन कीर्तन और सत्संग हुआ। इसके बाद श्री अखंड पाठ साहब का काला महल क्षेत्र में भ्रमण हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पूरी तरह भावविभोर होकर भजन कीर्तन और नृत्य करते चल रहे थे। भ्रमण के पश्चात श्री अखंड पाठ साहब को काला महल स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर में ले जाया गया, जहां उन्हें पूरे विधि विधान से स्थापित किया गया। मंदिर के महंत पंडित बंटी महाराज के निर्देशन में सारी प्रक्रिया संपन्न हुई।  दोपहर में हिंदू जल सेवा मंडली की तरफ से काला महल स्थित श्री सिंधी धर्मशाला पर विशेष भंडारा आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद चखा। भंडारे में पहुंचे लोगों ने भगवान झूलेलाल से प्रार्थना की कि उनके घर परिवार के भंडारे भी इसी तरह भरे रहें। समाज में कोई भी भूखा ना रहे और समाज और परिवार की एकता बनी रहे। श्री अखंड पाठ साहब के विराजमान होने से लेकर श्री भोग स...

सहकारिता कार्यशाला में शूटिंग के पदकधारकों को 11000 रुपये की धनराशि देकर किया गया सम्मानित

Image
आगरा। बलवन्त विद्यापीठ रूरल इन्स्टीट्यूट बिचपुरी, आगरा एवं नेशनल कॉपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया NCUI नई दिल्ली और सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सयुक्त तत्वाधान में राज्यस्तरीय सहकारिता ओलम्पियाड वर्कशॉप और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्कशॉप की अध्यक्षता युवराज अम्बरीशपाल सिंह, सचिव बलवन्त ऐजूकेशनल सोसाइटी आगरा द्वारा किया गया।उन्होंने संस्थान के प्राचार्य और सभी स्टेक हॉल्डर को कार्यशाला आयोजित करने की बधाई दी। इसके बाद एन०सी०सी० प्रभारी प्रो० सुनील बाबू चौधरी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय सूटिंग पदक धारक दो एन०सी०सी० छात्राओं कु० रजनी बघेल और कु० इफरा जमाल को बलवन्त एजूकेशनल सोसाइटी के माननीय सचिव युवराज अम्बरीशपाल सिंह जी द्वारा संस्थान के खेल विभाग की ओर से 11000 -11000 रूपये की धनराशि का चैक पुरुस्कार के रूप में प्रदान किया और भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दीं । इसके उपरांत प्राचार्य प्रोफेसर सीमा भदौरिया द्वारा विभिन्न खेलो के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किये । इस अवसर पर कार्यशाला आयोजक सचिव प्रो० पी०के० सिंह, प्रो० एन०के० सिंह०, प्रो० एस० बी० ...

आगरा मंडल के फतेहपुर सीकरी और किरावली स्टेशन पर पैनल इंटरलॉकिंग से इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग की कमीशनिंग का कार्य संपन्न हुआ

Image
आगरा। को मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल के फतेहपुर सीकरी और किरावली स्टेशन पर पैनल इंटरलॉकिंग से इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग की कमीशनिंग का कार्य एवम वीडियो डिस्प्ले यूनिट में इन बिल्ट ब्लॉक उपकरण का कार्य संपन्न हुआ है I आगरा मंडल ने उक्त कमीशनिंग का कार्य संपन्न कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।  यह उपलब्धि मंडल के ब्रांच लाइन की संचालन क्षमता, संरक्षा,सुरक्षा और उन्नत संचार प्रणाली को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ईदगाह- बयाना रेलखंड के उक्त दोनों स्टेशनों पर पैनल इंटरलॉकिंग से इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग का कार्य एवम् इन बिल्ट ब्लॉक उपकरण की कमीशनिंग रेलवे अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है I जिससे सिग्नल विफलता में कमी आएगी, गाड़ी संचालन में सहूलियत होगी।यह महत्वपूर्ण कार्य परिचालन एवं सिग्नल एवं टेलिकॉम व इंजीनियर विभाग ,गति शक्ति के अधिकारियों , कर्मचारियों व पर्यवेक्षकों के अहम् योगदान से संपन्न हुआ।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, कहा भाजपा के इशारे पर हुआ रामजीलाल सुमन के घर हमला, BJP कर रही तुष्टिकरण की राजनीति,सौहार्द और सद्भाव बिगड़ने की कोशिश

Image
आगरा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल यादव आज राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुँचे. उन्होंने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली और फिर पत्रकारों से रूबरू होते हुए सीधे भाजपा सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने आड़े हाथ लेते हुए स्थानीय प्रशासन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि के घर पर तोड़फोड़ और हमला होना स्थानीय पुलिस का फेलियर है इस तरह के प्रदर्शन की जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले से थी. करणी सेना के लोग यहां आए, तोड़फोड़ की और फिर हमला बोलना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं यहां पर आकर जाति सूचक शब्दों से हमला बोला. यह सबकुछ प्रशासन खड़ा देखता रहा जबकि लोग कई किलोमीटर से चलकर यहां आए हमला करने के बाद उनको गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन सब को छोड़ दिया गया। शिवपाल यादव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास तो किया नहीं, महंगाई पर कोई कंट्रोल नहीं, रोजगार दे नहीं पाई इसलिए भाजपा और उनके कार्यकर्ता देश का सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं. इसलिए ये प्रदर्शन हुआ है...

मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में दसवी मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की प्रथम बैठक संपन्न

Image
आगरा। आगरा मंडल की दसवी मंडल रेल उपभोगकर्ता एवं परामर्शदात्री समिति की प्रथम बैठक मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता मे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन सभागृह में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम समिति के सभी सदस्यों का स्वागत समिति के सचिव श्री अमित आनन्द वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा किया गया। सदस्यों से परिचय के उपरान्त समिति के अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी सदस्यों को आगरा मंडल की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी तथा आगरा मंडल के यात्री सुविधओं के लिए किए गये सभी कार्यो से सदस्यों को अवगत कराया और कहा कि आगरा मंडल निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रणी है । गतिशीलता हमारी पहचान है।  दसवी मंडल रेल उपभोगकर्ता एवं परामर्शदात्री समिति की प्रथम बैठक में 15 सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया जिसमें सदस्य श्री राधेश्याम गोयल ने सुझाव दिया की ईदगाह आगरा से चलकर बांदीकुई के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 64621/22 को यात्रियों की मांग को देखते हुए ट्रेन की रेक बढ़ाकर इसे बांदीकुई से आगे जयपुर तक चलाया जाना चाहिए, सदस्य श्री कृष्ण कुमार गोयल ने बताया कि ट्रेनों को आउटर एवं लूप लाइन प...

A.V.M.D. संस्थान में यू.के.जी. के नन्हे बच्चों की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन

Image
आगरा। A.V.M.D. संस्थान में यू.के.जी. कक्षा के बच्चों के लिए एक भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह में छोटे-छोटे बच्चे अपनी पहली शिक्षा यात्रा पूरी कर अब कक्षा 1 में प्रवेश कर गए। फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की भव्य शुरुआत  इस विशेष अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल, डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल एवं मुख्य अतिथि डॉ. किरण कश्यप ने फीता काटकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्थान के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल एवं डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल ने इस अवसर पर कहा—बचपन में मिलने वाली शिक्षा बच्चे की पूरी जिंदगी की नींव होती है। इस अवसर पर हम अपने नन्हे विद्यार्थियों को जीवन की नई यात्रा पर अग्रसर होते देखकर अत्यंत गर्व महसूस कर रहे हैं। यह क्षण न केवल उनके लिए, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी विशेष महत्व रखता है।" मुख्य अतिथि कार्यक्रम में डॉ. किरण कश्यप (नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट, पहली महिला अंतरराष्ट्रीय रेफरी - पेंचक सिलाट इंडिया) मुख्य अतिथि के रूप में उ...

माँ नरी सेमरी के छड़ी धारक भक्तों की बैठक हुई संपन्न, आगामी मेले की तैयारी पर हुई चर्चा

Image
आगरा। माँ नरी सेमरी के छड़ी धारक भक्तों की बैठक राम हनुमान मंदिर, आगरा किला के सामने संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से नरी सेमरी मेले की आरती से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में हवन पूजन, भंडारा, और अन्य धार्मिक आयोजनों के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया ताकि आगामी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके। बैठक में आयोजकों ने भक्तों से आगामी 31 मार्च 2025 को होने वाली द्वितीय और तृतीया की आरती में सांय 6 बजे तक मंदिर पहुंचने का आग्रह किया। विशेष रूप से यह अनुरोध किया गया कि सभी भक्त इस अवसर पर उपस्थित होकर सुख-समृद्धि की कामना के लिए आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। भक्त आश्रम आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव भी है, जिसमें सभी भक्तों को एकजुट होकर भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी भक्तों से अनुरोध किया कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। बैठक में प्रमुख रूप से छड़ी धारक पं. अनिरूद्ध शुक्ला, पं. सोमदयाल शर्मा, पं. विनोद शर्मा, पं. चंद्र नरायण शर्मा, पं. पंकज सारस्वत, पं. अखि...

सिंधु नगरी महाकुंभ महोत्सव का हुआ भूमि पूजन

Image
आगरा। बुधवार को राष्ट्र सिंधी महासंघ एवं सेंट्रल सिंधी पंचायत के तत्वाधान में 27 वें सिंधु नगरी महाकुंभ महोत्सव का भूमि पूजन पंडित गौरी शंकर महाराज द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया। अध्यक्ष एडवोकेट महेश सोनी ने बताया कि यह आयोजन पिछले 27 वर्ष से करते आ रहे हैं। आयोजन हर बार एक नए विषय के साथ किया जाता है। इस बार आयोजन को महाकुंभ एवं संत हिरदाराम साहब जी का दरबार सजवाएंगे। महासचिव मनोहर लाल हंस ने बताया कि इस बार विगत वर्षों की भाँति सिंधु रतन घनश्याम दास देवनानी को दिया जाएगा तथा साथ ही पांच सिंधु गौरव भी दिए जाएंगे। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि इस बार सिंधु नगरी का आयोजन बड़े ही धूमधाम से भव्य रूप में किया जाएगा। भूमि पूजन में प्रमुख रूप से श्याम भोजवानी, जितेंद्र तृलोकानी, परमानंद आतवानी, नंद लाल आयलानी, गिरधारी लाल करमचंदानी, मेघराज दियालानी, रामचंद्र हसानि, खेम चंद तेजवानी, राजू खेमानी, सुशील नोतनानी,रमेश कल्याणी, जतिन मंगलानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

आगरा की पहचान मुगलों से नहीं, ब्रज व वृंदावन और छत्रपति शिवाजी से है: योगी

Image
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के जीआईसी मैदान से बोले कि अब प्रदेश सरकार मथुरा की ओर बढ़ रही है। अयोध्या, काशी, विंध्यवासिनी के विकास के बाद अब बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण करेंगे। सीएम बोले कि आगरा की पहचान मुगलों से नहीं बल्कि ब्रज और वृंदावन से है। छत्रपति शिवाजी से है। आगरा में शिवाजी के नाम से स्मारक बनाने की योजना है। सीएम योगी जीआईसी मैदान पर आयोजित सुशासन मेले में कर रहे थे जनसभा को संबोधित  सीएम ने दी आगरा को 635 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौग़ात  सीएम योगी आज जीआईसी मैदान पर प्रदेश सरकार के आठ और केंद्र के दस वर्ष पूरे होने पर आयोजित सुशासन मेले के मंच से बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि जिनकी नकारात्मक सोच थी, वह न तो घर के रहे न घाट के। सपा और कांग्रेस ने वन डिस्ट्रिक- वन माफिया बनाया, जबकि हमने वन डिस्ट्रिक- वन अस्पताल बनाया।  सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले नौजवानों को प्रदेश में नौकरी नहीं मिलती थी। जो बाहर जाते थे, उन्हें पहचान का संकट होता था। उत्तर प्रदेश को लेकर पहले मान्यता थी कि जहां पर सड़कों में गड्ढे शुरू हो जाए... वहीं से उत्तर प्रदे...

भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में महाकाल की सजीव झांकी होगी मुख्य आकर्षण..... झूलेलाल सिंधी पंचायत समिति जयपुर हाउस द्वारा 30 मार्च को झूलेलाल जयन्ती अवसर पर देवलोक की तरह पुष्पों व आकर्षक झांकियों से सजाया जाएगा झूलेलाल भवन, दिनभर चलेगा भंडारा

Image
आगरा। महाकाल के साथ पंचभूतों की टोली अपनी मस्ती में मस्त नृत्य करते हुए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहेगी इस वर्ष की झूलेलाल जयन्ती में। फूलों की होली खेलते राधा-कृष्ण व बंजरंग बली की सजीव झांकी भी होगी। 30 मार्च को जय झूलेलाल सिंधी पंचायत समिति जयपुर हाउस द्वारा वरुणावतार भगवान झूलेलाल जयन्ती पर हर वर्ष से कुछ अलग सा ही नजारा होगा। यह जानकारी जयपुर हाउस स्थित झूलेलाल भवन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में आज समिति के संरक्षक शोभाराम पुरसनानी, रमेश बालानी, अध्यक्ष सुरेश सीतलानी, महामंत्री नरेन्द्र पुरसनानी ने दी। बताया सतरंगी फूलों व आकर्षक झांकियों से मंदिर को देवलोक की तरह सजाया जाएगा। मंदिर में मातारानी, शिव परिवार व भगवान झूलेलाल को छप्पन भोग लगाए जाएंगे। शोभायात्रा में झूमते गाते और आतिशबाजी करते हुए हजारों श्रद्धालु पूरे क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। घोड़े की अगुवाई में सर्वप्रथम विध्नविनाशक गणपति, मातारानी की झांकी के अलावा सजीव झांकियों में महाकाल, राधा-कृष्ण व बजरंग बली की झांकी होगी। मीडिया प्रभारी रवि गिदवानी ने बताया कि झूलेलाल भगवान के स्वरूप की झांकी बैंडबाजों संग बग्ग...

श्री माथुर चतुर्वेदी समाज आगरा का होली मिलन समारोह युवा चतुर्वेदी मंच द्वारा विजय नगर कॉलोनी स्थित विजय क्लब में किया गया।

Image
आगरा। श्री माथुर चतुर्वेदी समाज आगरा का होली मिलन समारोह युवा चतुर्वेदी मंच द्वारा विजय नगर कॉलोनी स्थित विजय क्लब में किया गया। सर्वप्रथम समाज के बुजुर्गों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रवज्जल करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद बच्चों के द्वारा बाल होली गायन का कार्यक्रम किया गया, तत्पश्चात समाज की महिलाओं द्वारा होली गायन प्रस्तुत किया गया एवं बाद में चतुर्वेदी समाज का परम्परागत होली गायन पुरुषों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत समाज के सभी लोगों ने एक साथ प्रीतिभोज किया और आख़िरी में लक्की ड्रा एवं होली गायन वाले बच्चों पुरस्कृत किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा चतुर्वेदी मंच के अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी, महामंत्री अक्षय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष सुमित चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, शुभम चतुर्वेदी,गौरांग चतुर्वेदी,पार्थ चतुर्वेदी, अंकुर चतुर्वेदी ,प्रखर चतुर्वेदी,सूर्यांश चतुर्वेदी आदि के साथ साथ समाज के तमाम मुख्य लोग उपस्थित रहे।

एफएएफएम ने किया चैम्बर के नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय गोयल का सम्मान

Image
आगरा। फ्रेटर्निटी ऑफ आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर्स (एफएएफएम) ने शनिवार को नेशनल चेंबर और कॉमर्स इंडस्ट्री उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित अध्यक्ष, संजय गोयल का सम्मान किया। इस अवसर पर श्री गोयल ने उद्योग उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। एफएएफएम के पदाधिकारियों ने उन्हें बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। एफएएफएम अध्यक्ष कुलदीप कोहली ने कहा, “श्री संजय गोयल का नेशनल चैम्बर और कॉमर्स इंडस्ट्री उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। हम विश्वास करते हैं कि वह आगरा के व्यापारियों की आवाज बनकर उद्योग के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।” इस मौके पर एफएएफएम के अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष मनीष लूथरा, सचिव संचित मुंजाल, संयुक्त सचिव नकुल मनचंदा, कोषाध्यक्ष रोमी मगन और अन्य सदस्य शामिल थे। एफएएफएम ने इस आयोजन के माध्यम से आगरा में व्यापारिक समुदाय के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता और उसकी दिशा पर जोर दिया।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

झूलेलाल जयंती से पूर्व शहर वासियों को दिया वाहन रैली से आमंत्रण -शहर के कई क्षेत्रों में वाहन रैली में शामिल स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया, जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई

Image
आगरा। झूलेलाल जयंती शोभायात्रा 28 मार्च को धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए आज रविवार को वाहन आमंत्रण रैली (दो पहिया वाहन रैली )निकालकर शहर की जनता को आमंत्रित किया गया। रैली में न सिर्फ सिंधी समाज की एकता दिखाई दी बल्कि झूलेलाल जयंती कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। वाहन रैली में युवाओं के साथ महिलाओं ने भी भागीदारी की। हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। आयो लाल झूलेलाल के जयकारों से रैली का संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। रैली में महिला और युवतियों की भागीदारी भी कमाल की रही। सर पर टोपी लगाए और गले में झूलेलाल का दुपट्टा डाले महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर रैली में शामिल हुईं। मातृशक्ति ने सभी में उत्साह का संचार किया।  इससे पूर्व  समाज के लोग बड़ी संख्या में सुबह आठ बजे से बजे से सिंधू भवन, कमला नगर पर एकत्रित हुए, यहां से वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने नारियल फोड़कर  किया।  शहर के कई क्षेत्रों में वाहन रैली में शामिल स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और पदाधिकारियों को...

मेरे सर पर बाबा रख दो अपने दोनों हाथ देना है तो दीजिए जनम-जनम का साथ

Image
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताज नगरी फेस दो महिला मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन श्रद्धा भाव के साथ किया। भव्य सजा बाबा का दरबार किया भक्ति में सराबोर बाबा की सुंदर-सुंदर भेटों पर झूमकर अपनी उपस्थिति दी बाबा की भक्तनियों ने वीर बजरंगी की उस्तद सुंदर सुंदर भजन से की वीर बजरंगी का गुणगान किया। 1, मेरे सर पर बाबा रख दो अपने दोनों हाथ देना है तो दीजिए जनम-जनम का साथ,,,,,,, दुनिया चले ना श्रीराम के बिना राम जी चले ना हनुमान के बिना,,,, है दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार पवनसुत विनती बारंबार,,,, आज शनिवार है बाबा जी का वार है जो भी सच्चे मन से गाए उसका बेड़ा पार है,,,,  भजन गाकर बाबा को मनाया बाबा की भव्य आरती के पश्चात सभी में प्रसाद वितरण किया।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा.....

माधुर्य' सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा होली मिलन समारोह तपन ग्रुप फार्म, अमर विहार पुलिस चौकी दयालबाग में किया गया।

Image
आगरा। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच 'माधुर्य' उदीयमान लेखकों, कवियों और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष पर्यंत कार्यक्रम करता रहता है। इसी क्रम में आज माधुर्य संस्था द्वारा होली पर रंगारंग ब्रज संस्कृति से ओतप्रोत गीत संगीत के इंद्रधनुषी कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। "ब्रिज बिहारी बिरजू ने सुनाया होली खेले तो आय जाइयो "खयाल गायकी से विष्णु सक्सेना ने समा बांधा। बाल स्वरों में तोष और देव्यांश ने मधुर स्वरों में होली सुनाई। संस्था की अध्यक्ष आगरा की स्वर कोकिला निशिराज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर होते रहने चाहिए, युवा कलाकार जिनको मंच नहीं मिलता है, हमारी संस्था माधुर्य सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्था इस तरह की निरंतर प्रयास कर रही है कि युवा कलाकारों को मंच प्रदान हो और उनकी कला यहां पर आकर एक नया आयाम बनाएं।अगुंतकों का राजकुमार जैन ने चन्दन से टीका लगाते हुए श्रीराम नाम का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन सुराना, वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त, कवि रा...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में मनाया गया रंगारंग दीक्षांत समारोह-आशाएँ सुनहरे कल की

Image
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन (बाल बिहार) के औपचारिक शिक्षा में प्रवेश की बेला को स्मरणीय बनाने के लिए दीक्षांत समारोह (आशाएँ सुनहरे कल की) का आयोजन शनिवार, 22 मार्च, 2025 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए कक्षा-एक और दो के छात्र रितिक सिंह, काव्या पाल, जयान मंसूरी, अथर्व तिवारी, अभिवीर सिंह, वेदिका गुप्ता व युग सिन्हा ने मुख्य अतिथि योग व ध्यान प्रशिक्षक श्वेता गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सत्र 2025-26 में सबसे पहले एडमिशन लेने वाली छात्रा- ऐशानी यशी द्विवेदी-(कक्षा नर्सरी) के नाना-नानी श्री आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव व श्रीमती संतोष श्रीवास्तव, विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, विद्यालय के प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव का हार्दिक अभिनंदन किया। विद्यालय की परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्य अतिथि को नवांकुर भेंटकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ हुआ। प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने छात्रों को पूर्व-प्राथमिक स्तर से प्राथमिक स्तर की औपचारिक शिक्षा में प्रवेश पर हार...

श्री ब्रज के राजा दाऊजी महाराज जी नगर भ्रमण शोभायात्रा में दिखा आस्था का सैलाब

Image
आगरा। प्राचीन श्री दाऊजी मंदिर बेलनगंज चौराहा से पूर्वजों द्वारा प्राचीन परंपरा कायम भक्तों ने बड़े हर्षौल्लास के साथ मंदिर परिसर से आरती कर श्री कृष्ण बलदाऊ जी का भव्य फूल डोला शोभा यात्रा प्रारंभ हुई भक्तों को दर्शन देने भव्य सजे घोड़ों के रथ पर सवार ब्रज के राजा श्री कृष्ण बलदाऊ जी महाराज श्री गणेश राम दरबार शिव पार्वती भगवानो की झांकियां के साथ भ्रमण पर निकले श्रद्धा सत्कार के साथ श्रद्धालुओं ने ब्रज के राजा की जगह जगह आरती कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आलौकिक दृश्य जगमग रोशनी मोहन बैंड के कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की मधुर धुन के साथ झूमते नाचते भक्त शोभा यात्रा बेलनगंज कचहरी घाट,छत्ता बाजार दरेसी बाजार रावत पाड़ा पीपल मंडी कालामहल गुदड़ी धूलियागंज पहुंची जय जयकार के जय घोष के साथ श्रद्धालुओं में उत्साह मंदिर पहुंचते ही विशाल आरती के साथ सभी नगर वासियों ने भोग प्रसादी प्रसाद का आनंद लिया   मुख्य रूप से बंशी पंडित जी चौ अखिल यादव, समाज सेवी श्याम भोजवानी,दीपक खरे,दीपक ढल,संदीप तिवारी, कश्यप मिश्रा ,राजेश शर्मा,हरीश चंद शर्मा,सौरभ शर्मा,यतेंद्र जीतू,बिपुल तिवारी,शिवम यदुवंशी...

23 को विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु नितिन विजय “एनवी सर” आगरा के बच्चों को देंगे करियर गाइडेंस के टिप्स, होगा शिक्षकों का सम्मान भी − मोशन (कोटा) आगरा 23 मार्च को आयोजित कर रहा है सूरसदन में करियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार − गुरु बिन ज्ञान अधूरा, शिक्षक बिन सपने अधूरे की ध्येय के साथ मोशन (कोटा) आगरा गुरुओं को करेगा सम्मानित − एनवी सर के जीवन से प्रेरित है वेबसीरीज कोटा फैक्ट्री के जीतू भइया का किरदार, जीवन की सीख के साथ बताएंगे फिजिक्स की बारिकियां भी

Image
आगरा। जीवन में सफल वही हो पाता है जब उसे सही गुरु मिले और गुरु के सही दिशा निर्देश में वो आगे बढ़े। 10 वीं और 12 वीं के बाद करियर को लेकर चिंतित बच्चों को सही दिशा प्रदान करने के लिए 23 मार्च को आगरा में सेमिनार लेने आ रहे हैं विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु नितिन विजय “एनवी सर”।  आयोजन को लेकर यह जानकारी दी मोशन (कोटा) आगरा के डायरेक्टर अंकुर काबरा और जय काबरा ने। शुक्रवार को देव नगर स्थित मोशन (कोटा) आगरा के सेंटर पर आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। मोशन (कोटा) आगरा के डायरेक्टर डॉ अंकुर काबरा ने बताया कि 23 मार्च, दिन रविवार काे सूरसदन प्रेक्षागृह में करियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। सेमिनार में विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु एवं मोशन कोटा के संस्थापक एवं सीइओ नितिन विजय “एनवी सर” करियर गाइडेंस के सत्र को संबोधित करेंगे। इस सत्र में वे बच्चों को उनकी प्रतिभा और रुझान के अनुसार करियर चुनने के टिप्स देंगे। साथ ही हर बच्चे का आइक्यू लेवल अगल होता है, इसलिए उन्हें शिक्षा भी उसी के अनुसार दी जाएगी, इसका ज्ञान वे शिक्षकों को प्रदा...

प्रसव में अधिक रक्तस्त्राव में अब नहीं निकालना होगा गर्भाशय, एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग व एओजीएस द्वारा आयोजित 36वां यूपीकॉन 2025 में आज वर्कशॉप के दौरान विशेषज्ञों ने प्रजनन, बांझपन, कॉस्मेटिक एंड स्थेटिक गाइनी, अट्रासाउंड, पीपीएच, क्रिटिकल केयर का दिया गया प्रशिक्षण, कार्यशाला में गर्भधारण से लेकर प्रसव तक की समस्याओं व इलाज पर होगा मंथन, 280 शोधपत्र किए जाएंगे प्रस्तुत

Image
आगरा। प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्त्राव (पीपीएच) होने से एक लाख में 90 महिलाओं का मौत हो जाती है। अक्सर ऐसे मामलों में प्रसूता की जान बचाने के लिए गर्भाशय निकालना पड़ता है। लेकिन अब ऐसी कई नई तकनीकें (बच्चेदानी में टांके लगाना, बैलून) मौजूद हैं, जिससे गर्भाशय को बचाया जा सकता है। अहमदाबाद के डॉ. महेश गुप्ता ने भारत सरकार में पैटेंट अपनी (comoc-mg) तकनीक पर व्याख्यान के दौरान बताया कि (comoc-mg) तकनीक से गर्भाशय निकाले बिना शत प्रतिशत महिला की जान को बचाया जा सकता है। इसके लिए डॉ. महेश देश विदेश में डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने का काम भी कर रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग व एओजीएस द्वारा होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में आयोजित 36वां यूपीकॉन 2025 कार्यशाला में आज वर्कशॉप के उद्घाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की अधयक्ष डॉ. सरोज सिंह व सचिव डॉ. रिचा सिंह ने दुपट्टा पहनाकर किया। पद्मश्री डॉ. उषा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर वर्कशॉप का शुभारम्भ किया। मंच पर डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. शीला माना, डॉ. शशिलता काबरा, डॉ. सोमिया मलिक, डॉ. स्मिता म...

एन सी आर एम यू आगरा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह मनाया

Image
आगरा। एन सी आर एम यू आगरा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह 19 मार्च रंग पंचमी को दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किया गया। होली के पावन त्योहार पर रेल कर्मचारी अपनी ड्यूटी में व्यस्त होने के चलते सम्मानित यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में व्यस्त थे जिसके चलते ऑन ड्यूटी रेल स्टाफ ने होली मिलन समारोह एन सी आर एम यू आगरा मंडल के आव्हान पर त्योहार के बाद रंग पंचमी के दिन मनाने का फैसला लिया। उसी के चलते आज एन सी आर एम यू आगरा मंडल की टीम के साथ सैकड़ों कर्मचारियों ने होली मिलन समारोह आयोजित कर त्योहार का पूरा आनंद लिया। समारोह में गुजिया, पकौड़े व ठंडाई का भरपूर उपयोग करते हुए खूब रंग गुलाल उड़ाया। आयोजन में जोनल कार्यकारी अध्यक्ष राकेश पाठक, मंडल मंत्री सुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष वी एस मीना, संयुक्त मंडल मंत्री नीरज परिहार, सहायक मंडल मंत्री हरिओम भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष विजय वीर सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष पी चंद्रा, लाइन शाखा सचिव अभिमन्यु वर्मा, मुख्य शाखा सचिव बृजपाल सिंह, ईदगाह शाखा सचिव रविन्द्र सिंह, आगरा फोर्ट शाखा सचिव मुकेश राय, बाद शाखा सचिव रमेश बघेल, मथुरा शाखा सचिव दीपक उपाध्याय के साथ शाखा...

ब्रह्मनिष्ठ संत शिरोमणि योगीराज साँई लीलाशाह जी महाराज का जन्मोत्सव पर्व श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज के प्रांगण में मनाया जाएगा।

Image
आगरा। श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी द्वारा बताया गया सभी शहर वासियों को बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मनिष्ठ संत शिरोमणि योगीराज साँई लीलाशाह जी महाराज का जन्मोत्सव पर्व बड़े ही हर्षौल्लास वह श्रद्धापूर्वक श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज के प्रांगण में मनाया जाएगा। दिनांक 24 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो जाएंगे जिसमें हवन यज्ञ दुग्धाभिषेक सत्संग कीर्तन व प्रवचन आम भंडारा प्रसादी इत्यादि 24 मार्च शाम को श्री कृष्ण वाटिका से साईं लीलाशाह जी की रथयात्रा आरंभ होगी। जिसमें फूलों से सजे हुए रथ पर साँई विराजमान होंगे। वहीं क्षेत्र भ्रमण में साईं की अनुयाई परिवार सहित शामिल होकर साईं के रथ को सीच अपना जीवन सफल करते है। बैंड बाजों की भक्ति गीतों की मधुर धुन में क्षेत्र का भ्रमण सभी श्रद्धालु अपना अपना अमूल्य समय निकालकर इस भव्य आयोजन में शामिल होकर अपना जीवन सफल करते। जन्मोत्सव की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं तैयारियों में लगे सहयोगियों में, पूरन चंद्र, जे के मदनानी, मनीष हरजानी,आशु मूलचन्दानी, श्याम भोजव...

प्रदेश मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती आर एस एस, आगरा एवं प्रदेश मंत्री, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भाजपा प्रणित, उत्तर प्रदेश) द्वारा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक प्रणाम फाउंडेशन के अन्तर्गत रामलाल वृद्ध आश्रम और गौशाला के नवीनीकरण का उद्घाटन

Image
 आगरा। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक प्रणाम फाउंडेशन के अंतर्गत रामलाल वृद्ध आश्रम और गौशाला के नवीनीकरण का अत्यंत सौहार्दपूर्ण कार्य किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत वृद्धजनों के लिए 48 नए कमरे बनाए गए, वहीं गौशाला के नवीनीकरण और विकास कर उसे सुव्यवस्थित और रहने योग्य बनाया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती आर एस एस, आगरा एवं प्रदेश मंत्री, भाजपा प्रणित , उत्तर प्रदेश), श्री राकेश गिरि जी (विधायक, भाजपा, टीकमगढ़, म.प्र.), गेस्ट ऑफ ऑनर श्री नरेश शर्मा (BM, कॉर्पोरेट बैंक), क्लस्टर हेड विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी और विधायक श्री राकेश गिरि जी द्वारा दीप प्रज्वलन और रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को माला, पट्टिका एवं गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने वृद्ध आश्रम और गौशाला के नवीनीकरण के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अपने माता-पिता और सभी बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। यदि हम अपने माता-पिता ...

महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला दिवस समारोह रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया

Image
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा के महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला दिवस समारोह रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया। जिसमे रेलवे के विभिन्न विभागों से नामित महिला कर्मचारियों के साथ-साथ सांस्कृतिक समिति की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रितु अग्रवाल के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनने तथा अधिक कौशल विकास करने पर जोर दिया तथा समाज में महिलाओं को अधिक योगदान देने पर बल दिया । कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति सांस्कृतिक समिति द्वारा प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में महिला संगठन की अध्यक्षा के साथ-साथ सचिव श्रीमती अदिति मित्तल, कोषाध्यक्ष शालिनी वर्मा तथा संगठन की अन्य सदस्याओ ने भाग लिया और महिलाओं को महिला दिवस पर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला दिवस के इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने भरपूर जोश तथा हर्षोल्लास से भाग लिया। I इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री राजेश कुमार क.हि नि. तथा श्री मुकेश कुमार मु.क.हि.नि. ने अपना योगदान दिया।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आग...

सुहिणा रस्ता पिया सजन मुंहीजो ठरे पयो मन परम् पूज्य साईं मनीष लाल साहब जी (भरुच गुजरात) के

Image
आगरा। आगरा आगमन पर सिंधी समाज में खुशी की लहर आज हमारे आगरा शहर में श्री वरुण देव झूलेलाल मंदिर भरूच गुजरात के वर्तमान गादीश्वार ,परम पूज्य साईं आसन लाल साहिब जी के पौत्र और परम पूज्य साईं ओमलाल साहिब जी के पुत्र परम पूज्य साईं मनीष लाल साहिब जी का आगरा आगमन पर सिंधी समाज द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया जिसमें आगरा सिंधी सेंट्रल पंचायत के साथ साथ सिंधी समाज के लोग परिवार सहित शामिल थे साईं जी के आगमन पर अंसल कोटयार्ड शास्त्री पुरम पूज्य बहिराणा साहिब पूजन का विशाल आयोजन किया गया साईं जी द्वारा पावन ज्योति प्रज्वलित की गई संगतों ने सांई जी के मुखारबिंद से आशीष वचन सुन अपना जीवन निहाल किया सभी सिंधी भजनों पर बहराणा साहिब झूलेलाल साई के दरबार में झूमते अपनी उपस्थित दी पल्लव की अरदास आरती अपरांत भव्य भंडारे का प्रसाद सभी ने पाकर झूलेलाल साई का शुकराना किया इस स्वागत प्रोग्राम ओर पूजन आयोजन में चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी, हेमंत भोजवानीकृतिका चावलानी, जनक ,ऊषा तीर्थदास वरलानी, श्याम चांदनी भोजवानी, जयप्रकाश वर्षा धर्मानी,राम भगत,लालचंद ,जगदीश , भगवंती, देवी,नितिन,विनीता आद...

बिहार राज्य की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी हो ...... जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल

Image
बांदा। जेडीयू अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में भुवनेश्वर तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष महुवा के साथ पीड़ितों के एक दल ने जिलाधिकारी बांदा जे. रिभा को प्राथना पत्र सौंप कर बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत दिखितवारा के कुम्हारनपुरवा में अराजक तत्वों द्वारा शराब के नशे में महिलाओं के सामने अश्लील, अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार करने की घटनाओं पर जनता दल यूनाइटेड कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है। पार्टी ने जिला अधिकारी बांदा, जे. रीभा से आवश्यक कार्रवाई कर इस हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है। जेडीयू के प्रतिनिधियों ने जिला अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि समाज की मर्यादा और शांति के लिए भी हानिकारक हैं। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पार्टी ने यह भी मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जेडीयू ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशास...

झूलेलाल जयंती की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू, दी गई अहम जिम्मेदारियां- सभी मोहल्ला पंचायतों के सहयोग से सिंधी सेंट्रल पंचायत करेगा भव्य आयोजन

Image
आगरा। झूलेलाल जयंती शोभायात्रा और मेले की की तैयारियां अब युद्धस्तर पर करने के लिए सिंधी सेंट्रल पंचायत और उसकी सहयोगी संस्थाओं ने अपनी कमर कस ली है। इस संबंध में जयपुर हाउस स्थित श्री झूलेलाल भवन में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी क्षेत्रीय पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आयोजनों को भव्य रूप प्रदान करने के लिये विभिन्न लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई।  चंद्रप्रकाश सोनी ने बताया कि मेले से पूर्व शहर भर में दो पहिया वाहन आमंत्रण यात्रा 23 मार्च रविवार को निकाली जाएगी। इस आमंत्रण वाहन रैली के जरिए 28 मार्च को निकालने वाली झूलेलाल जयंती शोभायात्रा तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए नगर वासियों को आमंत्रित किया जाएगा। रैली 23 मार्च सुबह नौ बजे से 42 सिंधु भवन कमला नगर से आमंत्रण यात्रा शुरू होकर शहर भर का भ्रमण करेगी।  मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि वाहन रैली बल्केश्वर, कृष्णा कॉलोनी,बेलनगंज, दरेसी न 2 कालामहल, छिल्ली ईंट घटिया, कैलाशपुरी,आवास विकास, बोदला मारुति स्टे...

देवा पाहन तारीअले,राम कहत जन कस ना तरे"* (निर्भय नगर में कीर्तन की अमृत फुहार में संगत हुई सरोबार)

Image
आगरा। भोर का अमृत समय, भीनी भीनी प्रकृति की महक, संगत की श्रद्धा व प्यार के बीच गूंजती अमृतमई कीर्तन की पवित्र स्वर लहरियां जिससे मानो सारा माहौल अमृतमय बन गया हो। यह नजारा था "सुखमनी सेवा सभा" द्वारा हर सप्ताह होने वाले अमृतमई कीर्तन समागम की लड़ी में स्थानीय निर्भय नगर पार्क में आयोजित अमृतमई कीर्तन दरबार का। पावन गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में अपार जन समूह के बीच सर्वप्रथम सुखमनी साहिब का पाठ समूह सभा के प्यारे वीरों बीवियों द्वारा किया गया। उपरांत भाई हरजिंदर सिंह ने मधुर रसना द्वारा सिमरन किया तत्पश्चात प्यारी बच्ची हरलीन आहूजा ने मधुर वाणी द्वारा शब्द का गायन किया व साथ ही रीवा निवासी गुरप्रीत कौर जी ने अमृतमई वाणी का उच्चारण किया उसके बाद सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह द्वारा अपनी मधुर वाणी द्वारा अमृतवाणी की वर्षा की गई उन्होंने धर्म को परिभाषित करते हुए दो बाणी की पंक्तियों का उल्लेख किया कि सच्चा धर्म और सच्चा धर्म को मानने वाला कौन है। "सरब धरम मह श्रेष्ठ धरम, हर को नाम जप निरमल करम"अर्थात मानुख देही में रहते हुए उस निरंकार से अपने आप को जोड़कर र...

मात्र पेड़ काटने से रोकना पर्यावरण का हल नहीं हो सकता -पूरन डावर, चिंतक एवं विश्लेषक

Image
  आगरा। विषय गंभीर है अगली 25 को सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई है। हमें पर्यावरण को समझना होगा और उसका हल क्या है, यह विचार करना होगा। मात्र पेड़ काटने से रोकना पर्यावरण का हल नहीं हो सकता। एग्रो फॉरेस्ट्री को खेती या फोकस इंडस्ट्री की श्रेणी में लाया जाना चाहिए। एग्रो फॉरेस्टर्स पर अनुदान भी होना चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, पेड़ों की खेती करें। एक पेड़ को पेड़ बनने में कम से कम 10 वर्ष लगते हैं, और यही ग्रीनरी का आधार होता था। जब से टीटीजी एरिया में पेड़ काटने पर रोक लगाई गई है, टीटीजेड में ग्रीन कवर निरंतर कम हो रहा है। नेशनल एवरेज 6% से ऊपर है, जबकि टीटीजेड में मात्र 3.5% रह गया है। जब पेड़ काटे नहीं जा सकते, तो पेड़ लगाना बंद हो गया है। उद्यमी या रियल स्टेट प्लेयर्स लैंड बैंक लंबी अवधि के लिए तैयार करते हैं। जब तक उद्योग नहीं लगता और प्रोजेक्ट नहीं आता, तब तक पेड़ों की खेती की जाती थी और ग्रीनरी बनी रहती थी। आज स्थिति यह है कि प्राइवेट लैंड पर पेड़ नहीं लगते। प्रोजेक्ट बनने पर बाउंड्री के किनारे गिनती के पेड़ लगाए जाते हैं। कोर्ट के आर्ग्यूमेंट्स सुनकर कई बार बड़ा दुख होता ह...

लाल रंग तिस को लगा जिसके वडभागा ।। (प्रभु नाम के रंग में ओतप्रोत हुई संगत)

Image
आगरा। होली के पावन पर्व पर हर साल होने वाले अमृतमई कीर्तन दरबार की श्रृंखला में इस साल भी ऐतिहासिक गुरुद्वारा हाथी घाट पर अमृतमई कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान में आयोजित किए गए इस कीर्तन दरबार में संगतों ने नाम रस का अमृत पिया व भक्ति रस में ओतप्रोत होकर अपने स्वास गुरु को अर्पण किये। पावन वाणी रहरास के पाठ के बाद सुखमनी सेवा सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह जी ने अपनी मधुर रसना द्वारा अमृतमई कीर्तन की शुरुआत पावन शब्द "होली कीनी संत सेव" से की। उसके बाद उन्होंने दूसरा शब्द "राम रंग कदे उतर न जाए" का गायन करके की और बताया कि संसार का रंग तो पल में चढ़ता है पल में उतर जाता है लेकिन निरंकार का रंग एक बार चढ़ जाए वह जन्मो जन्मो तक नहीं उतरता बाहर का रंग तन खराब करता है और नाम का रंग तन मन को शुद्ध कर देता है। उसके बाद उन्होंने "काम क्रोध लोभ झूठ निंदा इन ते आप छडावो" शब्द का गायन किया और कहा की पांच विकारों का त्याग करना है और पांच गुणो को धारण करना है जिससे यह जीवन का मार्ग सफल और सच्चा बन जाता है जयकारों की गूंज के ब...