Posts

Showing posts from May, 2026

हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा राजपुर, भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

Image
आगरा। श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, बैंक कॉलोनी (राजपुर) में गुरुवार से श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के बीच शिव महापुराण एवं ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा व्यास पंडित संतोष शास्त्री जी के मुखारविंद से बहने वाली इस ज्ञान गंगा का पुण्य लाभ लेने के लिए पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। ​ॐ भव्य मंगल कलश यात्रा से शिवमय हुआ वातावरण ​कथा प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत एक अत्यंत भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। ​मातृशक्ति का उत्साह: यात्रा में पीत वस्त्र धारण किए मातृशक्ति सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती नजर आई। ​भक्ति की बयार: बैंड-बाजों की मधुर धुनों और “हर-हर महादेव” व “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति के गीतों पर नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। ​स्वर्ग सा नजारा: मंगल कलश यात्रा का क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और उत्साह को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं देवगण स्वर्ग...

आगरा वनस्थली विद्यालय में “जश्न-ए-क्रिकेट” प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में SBG Convent School विजयी

Image
  आगरा। आगरा वनस्थली विद्यालय (Agra Vanasthali Vidyalaya) में आज “जश्न-ए-क्रिकेट” प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। क्रीड़ा भारती (Krida Bharati) के विशेष सौजन्य से आयोजित की जा रही इस खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि गजेंद्र वर्मा (Gajendra Verma) द्वारा पारंपरिक रूप से खेल मशाल प्रज्वलित कर किया गया। ​इस गरिमामयी अवसर पर क्रीड़ा भारती आगरा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (Virendra Kumar Mittal), MIGFRE के डायरेक्टर मनीष मित्तल (Manish Mittal), एकेडमिक डायरेक्टर नूपुर सिंघल (Nupur Singhal), ए.वी.एम.डी. की प्रधानाचार्या निर्मल चौहान (Nirmal Chauhan), उप-प्रधानाचार्य यतेंद्र सारस्वत (Yatendra Saraswat), ए.वी.वी. के कोऑर्डिनेटर कपिश सर (Kapish Sir) एवं दिनेश सर (Dinesh Sir) विशेष रूप से मंच पर आसीन रहे। ​मुख्य अतिथि गजेंद्र वर्मा ने मैदान पर मौजूद युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सबसे सशक्...

अधिक मास व गंगा दशहरा के पावन अवसर पर व्यापारियों द्वारा राहगीरों को शीतल व ठंडा शरबत वितरित, हजारों ने बुझाई प्यास

Image
आगरा। अधिक मास एवं पावन गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर शमशाबाद रोड स्थित गुजरात साड़ी परिसर में स्थानीय व्यापारियों द्वारा श्रद्धा, सेवा और मानवता का एक बेहद सुंदर व अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। भीषण गर्मी और तपती धूप को देखते हुए व्यापारियों ने एकजुट होकर राहगीरों, श्रद्धालुओं और अथक परिश्रम करने वाले श्रमिकों के लिए ठंडे व मीठे शीतल शरबत के वितरण का वृहद कार्यक्रम आयोजित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ​कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों ने सर्वशक्तिमान भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज सेवा को ही संसार का सबसे बड़ा धर्म बताया। शरबत ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष के साथ इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जा से सराबोर बना रहा। मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों ने इस भीषण गर्मी में शीतल शरबत ग्रहण कर अपनी प्यास बुझाई और व्यापारियों की इस निस्वार्थ सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना की। ​इस विशेष अवसर पर सभी व्यापारी भाइयों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजि...

गुरुद्वारा दशमेश दरबार में श्रद्धा व सेवा का अनूठा संगम:

Image
 गंगा दशहरा पर हजारों राहगीरों के लिए शुरू हुई निरंतर शीतल जल सेवा आगरा। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शहीद नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार में श्रद्धा, सेवा और उच्च मानवीय मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला। सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के सार्वभौमिक संदेश “किरत करो, वंड छको और नाम जपो” (ईमानदारी की कमाई करें, बांटकर छकें और प्रभु का नाम जपें) को आत्मसात करते हुए गुरुद्वारा दशमेश दरबार प्रबंधक कमेटी द्वारा इस भीषण गर्मी और तपती धूप में हजारों राहगीरों के लिए 'आर.ओ. मिनरल' ठंडे एवं शीतल जल की विशेष सेवा समर्पित की गई। कमेटी द्वारा यह पुण्यमयी शीतल जल सेवा आगे भी नियमित रूप से निरंतर जारी रखी जाएगी। ​इस सेवा संकल्प के शुभारंभ के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरपाल सिंह जी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि निष्काम मानव सेवा ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है। गुरुघर सदैव समाजहित, आपसी भाईचारे और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और भविष्य में भी निभाता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि गंगा दशहरा जैसे पवित्र पर्व पर प्यासे लोगों के लिए शीतल जल की छ...

जैन साध्वियों की मौत पर फूटा आक्रोश, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन, संत सुरक्षित नहीं तो समाज कैसे सुरक्षित? जैन समाज ने उठाई राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति की मांग

Image
आगरा। मध्य प्रदेश के रीवा में विहाररत जैन साध्वियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर सोमवार को आगरा में जैन समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। आगरा दिगम्बर जैन परिषद के नेतृत्व में सोमवार को सकल जैन समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। समाज ने घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा और राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग उठाई। जैन साध्वियों की मौत पर फूटा आक्रोश, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन, संत सुरक्षित नहीं तो समाज कैसे सुरक्षित? जैन समाज ने उठाई राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति की मांग आगरा कलक्ट्रेट पहुंचकर सोमवार को ज्ञापन सौंपते जैन समाज के लोग। ज्ञापन में कहा गया कि रीवा में पूज्य आर्थिका माताजी के साथ हुई घटना सामान्य सड़क हादसा नहीं लगती, बल्कि उपलब्ध वीडियो फुटेज, परिस्थितियों और तथ्यों को देखते हुए समाज में गहरी आशंका और चिंता का माहौल है। जैन समाज ने पूरे मामले की एसआईटी ...

भक्ति रंग में रंगा मंगलम एस्टेट, महिलाओं ने सिर पर सजाए मंगल कलश

Image
आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर दयालबाग स्थित मंगलम एस्टेट कॉलोनी में आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास ममता किशोरी ने विधिवत कलश पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर कथा व्यास ममता किशोरी ने कलश यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलश भारतीय संस्कृति में मंगल, पवित्रता और दिव्यता का प्रतीक है। कलश यात्रा के माध्यम से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है तथा भक्तों के मन में भक्ति और श्रद्धा का भाव जागृत होता है। बैंड-बाजों और भक्ति गीतों के बीच पीत वस्त्र धारण किए महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा मंगलम एस्टेट से प्रारंभ होकर कल्याणी हाइट्स, बांके बिहारी धाम, अपर्णा रेवेन्यू और पुष्पांजलि हाइट्स होते हुए पुनः कथा स्थल मंगलम एस्टेट कॉलोनी पार्क पहुंची। कलश यात्रा में कंचन ढींगरा, सीमा, रीना, शिखा, पूजा, आरती छाबड़ा, संगीता गोयल, रेनू अग्रवाल, प्रिया, वंदना, कनिका, प्रीति तलवार, उषा, आकांक्षा, नीरू, नेहा, इंदु, अमरजीत आदि ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। ...

पालने में बिराजी ब्रज की महारानी राधारानी, पंचामृत से हुए अभिषेक

Image
प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान आज हुआ राधाष्टमी का भव्य आयोजन, राधारानी के प्रिय अरबी के व्यंजनों से लगा भोग आगरा। ब्रज की महारानी राधारानी आज विशेष श्रंगारित होकर पालने में बिराजी। इससे पूर्व प्रातः पंचामृत से विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रादारानी का अभिषेक किया गया। इसके परान्त विशेष श्रंगार कर उन्हें पालने में बैठाया गया, जहां हर भक्त उनकी क झलक पाने और उन्हें झोंटा देने के लिए ललायित था। कुछ ऐसा ही मनोहारी दृष्य आज प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में नजर आया, जहां पुरुषोत्तम मास के तहत राधाष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। जहां हर तरफ राधेरानी के जयकारे गंजायमान थे।  यमुना भक्त बृज खंडेलवाल व मंदिरके महन्त नन्दन श्रोत्रिय ने बताया कि आज विशेष रूप से रादारानी के प्रिय अरबी के व्यंजनों से मंदिर में प्रसाद लगाया गया। मंदिर को आज विशेष पीताम्बरी छटा से मोगरे व बेले के पुष्पों से सजाया गया। बताया कि राधारानी श्री कृष्ण की अर्धांगिनी और पुष्टिमार्ग में विशेष रूप से पूजनीय हैं। पुष्टिमार्ग में म...

“उग्रं वीरं महाविष्णुं” मंत्रोच्चार के साथ हुआ दिव्य नृसिंह हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे संग श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव सम्पन्न

Image
सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर में राधा सखी ग्रुप एवं इस्कॉन आगरा द्वारा आयोजित श्री मद्भागवत कथा महोत्सव के विश्राम पर नृसिंह हवन में आहुति अर्पित करते श्रद्धालु। आगरा। इस्कॉन आगरा एवं राधा सखी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में समाधि पार्क, सूर्य नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन भगवान नृसिंहदेव के दिव्य हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। “उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युर्मृत्युं नमाम्यहम्॥” मंत्र के गूंजते स्वर के बीच श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर भगवान नृसिंहदेव से सुख, शांति और धर्म रक्षा की प्रार्थना की। अरविंद स्वरूप प्रभु के सानिध्य में सम्पन्न हुए नृसिंह हवन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। हवन के दौरान पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से ओतप्रोत हो उठा। श्रद्धालु हरे कृष्ण महामंत्र एवं नृसिंहदेव के जयकारों के साथ भक्ति में लीन दिखाई दिए। कथा व्यास सार्वभौम प्रभु ने कथा विश्राम अवसर पर कहा कि भगवान नृसिंहदेव भक्तों की रक्षा और अधर्म के विनाश के प्रतीक हैं...

श्री प्रेमनिधि मंदिर में अधिकमास के सातवें दिन धूमधाम से मना नंदोत्सव

Image
“नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोषों से गूंज उठा मंदिर परिसर आगरा। नाई की मंडी, कटरा हाथी शाह स्थित प्राचीन श्री प्रेमनिधि मंदिर में चल रहे श्री पुरुषोत्तम (अधिक मास) मनोरथ महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविन्द) जी महाराज का ‘नंदोत्सव’ अत्यंत उल्लास, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर दिनभर बधाई कीर्तनों, जयघोषों और भक्तों की उमंग से जीवंत बना रहा। पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार जन्मोत्सव के अगले दिन नंदभवन में मनाए गए आनंदोत्सव की स्मृति में ‘नंदोत्सव’ आयोजित किया जाता है। अधिकमास के सातवें दिन आयोजित इस विशेष मनोरथ में भक्तों ने स्वयं को ब्रजवासी भाव में अनुभव करते हुए ठाकुर जी के साथ नंदोत्सव की लीलाओं का रसास्वादन किया। मंदिर परिसर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मुख्य सेवाधारी हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्ग में नंदोत्सव वात्सल्य और आनंद का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि आज मंदिर में वही उल्लास दिखाई दिया जैसा द्वापर युग में नंद बाबा के आंगन में बालकृष्ण के प्राकट्य...

श्रीकृष्ण लीला और नवयोगेन्द्र संवाद से गूंजा भक्ति का संदेश, हरिनाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

Image
सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर में राधा सखी ग्रुप एवं इस्कॉन आगरा द्वारा आयोजित श्री मद्भागवत कथा महोत्सव में कथा व्यास सार्वभौम प्रभु श्रीमद्भागवत कथा का अमृतमय प्रवचन करते हुए। आगरा। इस्कॉन आगरा एवं राधा सखी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में समाधि पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण लीला, यादव वंश संहार एवं नवयोगेन्द्र संवाद प्रसंग का श्रवण कर भक्ति रस का अनुभव किया। कथा का शुभारंभ हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन से हुआ तथा समापन भी हरिनाम संकीर्तन के साथ हुआ। कथा स्थल पर श्रद्धालु भक्ति भाव से संकीर्तन करते हुए श्रीकृष्ण नाम में लीन दिखाई दिए। कथा व्यास सार्वभौम प्रभु ने श्रीकृष्ण लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की प्रत्येक लीला जीव को धर्म, प्रेम और वैराग्य का संदेश देती है। श्रीकृष्ण का जीवन केवल चमत्कारों की कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को ईश्वर की ओर ले जाने वाला दिव्य मार्ग है। उन्होंने कहा कि भगवान का स्मरण और नाम-जप ही कलियुग में आत्मकल्याण का सबसे सरल साधन है। यादव वंश संहार प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि संसार में वैभव, शक्ति और...

ब्रज की रज में समाया श्रीनाथजी का स्वरूप, गोपी गीत सुन भावविभोर हुआ कथा मंडपम_

Image
यमुना तट पर महारास प्रसंग में उमड़ी भक्ति, देर शाम तक गूंजती रही ‘जय जय श्री राधे’ की गूंज  आगरा। ब्रज के आदि वन अग्रवन और यमुना नदी तट पर आयोजित श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के छठवें दिवस कथा मंडपम भक्ति, भाव और महारास की दिव्यता से सराबोर हो उठा। विशाल मंडपम में विराजित 24 फुट ऊंचे श्रीनाथजी, द्वादश ज्योतिर्लिंग और दीपों की आभा के मध्य जब गोपी गीत के स्वर गूंजे तो श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं और पूरा वातावरण “राधे-राधे” के जयघोष से गुंजायमान हो गया। कथा व्यास महंत योगेश पुरी ने कथा का शुभारंभ श्रीनाथजी और गोवर्धन पर्वत महाराज के महत्व से करते हुए कहा कि श्रीनाथजी बाबा भगवान का निर्गुण-निराकार स्वरूप हैं, जबकि गिरिराज जी उनका सगुण-साकार स्वरूप हैं। भगवान श्रीकृष्ण के हृदय से ही गिरिराज जी की उत्पत्ति हुई है। उन्होंने कहा कि ब्रज की रज हजारों वर्षों पूर्व जैसी पवित्र थी, आज भी वैसी ही है। जिस भूमि पर स्वयं ठाकुरजी नंगे पांव विचरण करते रहे, वहां भक्तों को भी श्रद्धा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। ब्रज के कण-कण में बसते हैं ठाकुरजी महंत योगेश पुरी ने श्रीन...

यादों के झरोखे से: ताज प्रेस क्लब” स्मारिका का लोकार्पण, पत्रकारिता के संघर्ष और गौरवशाली सफर को किया गया याद

Image
ताज प्रेस क्लब, आगरा का 36वाँ स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न आगरा। ताज प्रेस क्लब का 36वाँ स्थापना दिवस समारोह शनिवार को संस्कृति भवन, ललित कला संस्थान में अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख सचिव अमल कुमार वर्मा, जिलाधिकारी मनीष बंसल, पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल, पूर्व मंत्री सीपी राय, संस्थापक अध्यक्ष राजीव सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। इसके उपरांत संगीत कला केंद्र के छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह में ताज प्रेस क्लब की विशेष स्मारिका “यादों के झरोखे से: ताज प्रेस क्लब” का लोकार्पण किया गया। पत्रिका के प्रधान संपादक गजेंद्र यादव, सह संपादक आदर्श नंदन गुप्त एवं डॉ महेश धाकड़ हैं। कार्यक्रम के दौरान शॉर्ट फिल्म के माध्यम से ताज प्रेस क्लब के 36 वर्षों के संघर्ष, उपलब्धियों एवं विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने भावुकता और गौरव के साथ...

भक्ति, शक्ति और समर्पण के संदेश के साथ शिव महापुराण कथा महोत्सव संपन्न

Image
महाराजा अग्रसेन भवन, लोहा मंडी में शिव परिवार द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव में श्री देवी चरित्र कहते कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री। पूर्णाहुति, हवन और भंडारे में उमड़ी श्रद्धा, शिवभक्ति में सराबोर रहे श्रद्धालु आगरा। महाराजा अग्रसेन भवन, लोहा मंडी में शिव परिवार संस्था द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक अनुष्ठानों के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिवस देवी चरित्र एवं हनुमान चरित्र प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा विश्राम उपरांत पूर्णाहुति, हवन, ब्रह्मभोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया। मुख्य यजमान छोटेलाल बंसल एवं कांता बंसल ने विधिवत व्यास पूजन कर कथा व्यास एवं आचार्यों का आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच हवन में पूर्णाहुति दी गई। कथा स्थल पर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री ने देवी चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि आदिशक्ति जगत की आधारशक्ति हैं। माता का स्वरूप करुणा,...

बीडी जैन कॉलेज में 20 दिवसीय राज्य ललित कला अकादमी की ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का भव्य समापन

Image
 ​मुख्य अतिथि पूरन डाबर ने 'संघर्ष से सफलता' का दिया मंत्र, छात्राओं की पेंटिंग्स भी खरीदीं ​प्रदेश के हर जिले में एक साथ 75 कार्यशालाएं आयोजित कर रही है अकादमी: डॉ. आभा आगरा। श्रीमती बी. डी. जैन कन्या महाविद्यालय में संस्कृति विभाग के अंतर्गत राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का समापन समारोह अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के डेवलपमेंट कौंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री पूरन डाबर रहे। विशिष्ट अतिथियों में राज्य ललित कला अकादमी की कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आभा, संस्कार भारती के महामंत्री श्री नंद नंदन गर्ग, समाजसेवी व एबीवीपी के पूर्व सदस्य शिवम कश्यप और एबीवीपी के महामंत्री शिवांग खंडेलवाल उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम की संयोजिका एवं चित्रकला विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलम कान्त ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना अग्रवाल ने मुख्य अतिथि श्री पूरन डाबर जी को पटका, प...

ब्रज का प्रथम वन अग्रवन, जहां महादेव ने किए थे बाल कृष्ण के प्रथम दर्शन: महंत योगेश पुरी- छप्पन भोग, गोवर्धन लीला और बाल लीलाओं से भक्तिरस में डूबा यमुना तट का कथा मंडपम

Image
  आगरा। यमुना नदी तट पर आयोजित श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिवस भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन लीला और छप्पन भोग प्रसंग सुन श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए। कथा मंडपम में “नंद बाबा के घर परमानंद भयो” और “गोवर्धनधारी गिरधारी लाल की जय” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास श्री महंत योगेश पुरी ने छप्पन भोग का महत्व बताते हुए कहा कि यह केवल भोग नहीं, बल्कि ब्रज संस्कृति का मंगलाचरण और उत्सव है। भगवान कहते हैं— “जो मेरा जिस प्रकार से भजन करता है, मैं भी उसका उसी प्रकार से भजन करता हूं।” उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नंद बाबा और मां यशोदा के घर परमानंद हुआ, उसी प्रकार प्रत्येक भक्त के घर भी ईश्वर का आनंद अवतरित हो सकता है। भगवान श्रीकृष्ण का अंश हर घर में जन्म ले सकता है, किंतु उसके लिए भाव मां यशोदा जैसा निर्मल और नंद बाबा जैसा पावन होना चाहिए। आगरा ही है वह भूमि जहां महादेव ने किए बाल कृष्ण के प्रथम दर्शन श्री महंत योगेश पुरी ने कथा में एक विशेष आध्यात्मिक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, तब स्वयं भगवान शिव उन...

शिवपुराण कथा में गूंजी ज्योतिर्लिंगों की महिमा, भक्तों ने किया शिव स्मरण- नंदीश्वर चरित्र और द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा से शिवमय हुआ वातावरण

Image
महाराजा अग्रसेन भवन, लोहा मंडी में शिव परिवार द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में प्रसंग वर्णन करते कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री। आगरा। महाराजा अग्रसेन भवन, लोहा मंडी में शिव परिवार संस्था द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री ने नंदीश्वर चरित्र एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को शिवभक्ति, सेवा और समर्पण का दिव्य संदेश दिया। कथा स्थल पर हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। मुख्य यजमान छोटेलाल बंसल एवं कांता बंसल ने कथा आरंभ से पूर्व व्यास पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व विधायक महेश गोयल एवं महंत गोपी गुरु ने व्यास पीठ की आरती उतारी। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करते रहे। कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री ने नंदीश्वर चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि नंदी केवल भगवान शिव के वाहन नहीं, बल्कि अटूट भक्ति, सेवा और पूर्ण समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि...

श्री प्रेमनिधि मंदिर में अधिकमास के छठे दिन धूमधाम से मना ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी का जन्मोत्सव- पंचामृत अभिषेक, बधाई कीर्तन और नंदोत्सव की उमंग में झूमे श्रद्धालु

Image
अधिकमास महोत्सव के छठवें दिन श्री प्रेमनिधि मंदिर में जन्मोत्सव उत्सव मनोरथ में विराजमान ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी महाराज के दर्शन करते श्रद्धालु। आगरा। नाई की मंडी, कटरा हाथी शाह स्थित प्राचीन श्री प्रेमनिधि मंदिर में चल रहे श्री पुरुषोत्तम (अधिक मास) मनोरथ महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविन्द) जी महाराज का ‘जन्मोत्सव’ (जन्माष्टमी मनोरथ) अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर दिनभर बधाइयों, संकीर्तन, शंखनाद और जयकारों से गुंजायमान रहा। अधिकमास के छठे दिन आयोजित इस विशेष मनोरथ में प्रभु का अलौकिक बाल स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना। पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार ठाकुर जी को विशेष नूतन वागा, स्वर्ण-रजत आभूषण एवं मनोहारी श्रृंगार धारण कराया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में नंदोत्सव जैसा उल्लास दिखाई दिया और भक्तों ने “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोषों के साथ प्रभु की बधाइयां गाईं। पुष्टिमार्गीय परंपरा में जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण का स्मरण नहीं, बल्कि भक्त के हृदय में प्रभु के नित्य...

रास लीला आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक: सार्व भौम प्रभु _ श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और रास पंचाध्यायी से भक्तिमय हुआ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव

Image
सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर में राधा सखी ग्रुप एवं इस्कॉन आगरा द्वारा आयोजित श्री मद्भागवत कथा महोत्सव में कथा व्यास सार्वभौम प्रभु श्रीमद्भागवत कथा का अमृतमय प्रवचन करते हुए। आगरा। इस्कॉन आगरा एवं राधा सखी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में समाधि पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के छठवें दिवस श्रद्धालु श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण कर भक्ति रस में सराबोर हो उठे। कथा का शुभारंभ हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन से हुआ तथा समापन भी हरिनाम संकीर्तन के साथ सम्पन्न हुआ। संकीर्तन की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और पूरा वातावरण वृंदावनमय हो गया। कथा व्यास सार्वभौम प्रभु ने श्रीकृष्ण बाल लीलाएं, गोवर्धन लीला, रास पंचाध्यायी एवं रुक्मिणी विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की प्रत्येक लीला जीव को भगवान के प्रेम और शरणागति का मार्ग सिखाती है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि निष्कपट प्रेम, वात्सल्य और दिव्य आनंद का संदेश देती हैं। माखन चोरी एवं ग्वाल बालों के साथ की गई लीलाओं का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि भगव...

यमुना मैय्या का दुग्धाभिषेक कर किया पूजन, भक्तिभाव से मनाया छठ उत्सव

Image
प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान यमुना मैय्या के छठ उत्सव का हुआ भव्य आयोजन आगरा। यमुना आरती स्थल पर ठाकुर मथुराधीश जी महाराज के गूंजते जयकारे और मंदिर में यमुना मैय्या के जयकारों का उद्घोष। पुरुषोत्तम मास के छठ उत्सव को भक्तों ने श्रीहरि की प्रिय सखी यमुना मैय्या के उत्सव के रूप में भक्ति भाव के साथ मनाया। दुग्धाभिषेक कर विधि विधान से यमुना मैय्या का पूजन व आरती की। इससे पूर्व यमुना किनारा स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में में कीर्तन का आयोजन किया गया। यमुना मैय्या व राधा-कृष्ण के भजनों ने भक्ति के ऐसे राग छेड़े कि मानों हर ओर बृज का आनन्द बरस रहा हो।   यमुना मैय्या भक्त बृज खंडेलवाल ने बताया कि वैष्णव परंपरा में श्री यमुना जी (कलिंदी) को भगवान श्री कृष्ण की प्रिय सखी, प्रेम की प्रतीक और पुष्टिमार्ग में विशेष रूप से महारानी या ईष्ट देवी माना जाता है। पुष्टिमार्ग (वल्लभ संप्रदाय) में श्रीठाकुरजी (कृष्ण) की सेवा शुरू होने से पहले यमुनाजी की कृपा अनिवार्य मानी जाती है। यमुनाजी को कृष्ण की ...

बैंगलोर में यूपी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति ने जीता सभी का हृदय

Image
  आगरा। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, आध्यात्मिक परंपराओं व हस्तशिल्प को समर्पित चार दिवसीय (21 से 24 मई) भव्य यूपी महोत्सव का अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव में देश-विदेश से जुड़े आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के 10 हज़ार से अधिक अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 180 देशों में किया गया, जिसे दर्शकों द्वारा अत्यधिक सराहा गया। इस विशेष अवसर पर गुरुदेव का जन्मोत्सव भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आगरा के प्रतिष्ठित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति* आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जब गुरुदेव पधारे, तब उन्हें छात्राओं की इस अद्भुत प्रस्तुति के विषय में बताया गया। गुरुदेव ने विशेष रूप से बच्चों को पुनः वही प्रस्तुति प्रस्तुत करने के लिए कहा। छात्राओं ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं भावपूर्ण अभिव्यक्त...

भिक्षावृत्ति मुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत वृंदावन में हुआ भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम, वीरेंद्र कुमार मित्तल ने समाज को किया जागरूक

Image
मुख्य अतिथि मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन को बताया समाजहित में महत्वपूर्ण पहल। उम्मीद संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा। सक्षम लोग आगे आकर जरूरतमंदों को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ें: वीरेंद्र कुमार मित्तल। मथुरा ​वृंदावन। भिक्षावृत्ति मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत बुधवार को वृंदावन स्थित होटल रॉयल भारती, रुक्मणी विहार में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को भिक्षावृत्ति उन्मूलन के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। उम्मीद संस्था द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करें: सांसद हेमा मालिनी ​कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मथुरा सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती हेमा माल...

कर्म ही पूजा है, पुरुषार्थ से मिलती है भगवत प्राप्ति

Image
 हरि नाम संकीर्तन से गूंज उठा जयपुर हाउस आगरा। श्री बुर्जीवाला मंदिर संचालन समिति की ओर से जयपुर हाउस प्रताप नगर स्थित श्री बुर्जीवाला मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा की शुरुआत भजन गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, राधा रमण हरि गोविंद बोलो से हुई, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। दूसरे दिन की कथा का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। दूसरे दिन कथा में मंगलाचरण, कुन्ती व भीष्म स्तुति का प्रसंग सुनाया गया। व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक आचार्य राजेश शास्त्री महाराज ने कहा कि किसी के प्रति सम्मान मनुष्य के नेत्रों में होना चाहिए। बुद्धिमान व्यक्ति परिश्रम करने वाले से व्यक्ति से ज़्यादा मेहनताना प्राप्त करते है। हमेशा पुरुषार्थ करते रहना चाहिए। कर्म के द्वारा की भगवत प्राप्ति की जा सकती है। किसी को सुख देने के लिए किया गया कर्म पूजा बन जाता है। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित एक दिन वन में शिकार के दौरान प्यास से व्याकुल होकर ऋषि शमीक के आश्रम पहुंचे। तपस्या में लीन ऋषि से उत्तर न मिलन...

एआई अपनाने वाले सीए ही होंगे भविष्य के सफल प्रोफेशनल -एआई से ऑडिट और अकाउंटिंग होगी अधिक पारदर्शी व प्रभावी

Image
 सिकासा की दो दिवसीय कार्यशाला का सीए भवन पर हुआ समापन आगरा। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा की छात्र इकाई सिकासा की ओर से दो दिवसीय औरा एआई कार्यशाला का सोमवार को संजय प्लेस स्थित सीए भवन पर समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सिकासा अध्यक्ष व आगरा शाखा के कोषाध्यक्ष सीए अंकित मित्तल, उपाध्यक्ष सीए आयुष गोयल, सीए अभिलाष अग्रवाल और सीए रूपल गर्ग ने दीप प्रज्वलन कर किया गया।  वक्ता सीए रूपल गर्ग ने बताया कि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की सहायता से अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, डेटा एनालिसिस एवं प्रोफेशनल कार्यों को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों को तकनीकी परिवर्तनों के साथ स्वयं को अपडेट रखने जरुरत है। अब चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल हिसाब-किताब तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि वह बिजनेस स्ट्रेटेजी, फाइनेंशियल प्लानिंग और रिस्क मैनेजमेंट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वक्ता सीए अभिलाष अग्रवाल ने बताया कि आने वाले समय में तकनीक और मानवीय विशेषज्ञता का संतुलन ही सफल सीए की पहचान होगा। जो प्रोफेशनल समय रहते एआई को अपनाएंगे, वही भविष्य में...

दांपत्य जीवन में सम्मान ही सबसे बड़ा धर्म है: मृदुल कांत शास्त्री- शिवपुराण कथा में गूंजा सती चरित्र और पार्वती जन्म प्रसंग, शिव-पार्वती जीवन से ग्रहस्थ धर्म की सीख

Image
महाराजा अग्रसेन भवन, लोहा मंडी में शिव परिवार द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में सती चरित्र का वर्णन करते कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री। मुख्य यजमान छोटेलाल बंसल और कांता बंसल ने किया व्यास पूजन, बुधवार को चतुर्थ दिवस पर शिव-पार्वती विवाह महोत्सव आगरा। श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। सती चरित्र और माता पार्वती जन्म प्रसंग के भावपूर्ण वर्णन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री ने शिव-पार्वती के दिव्य जीवन को गृहस्थ धर्म का आदर्श बताते हुए कहा कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और समर्पण ही परिवार को सुखी और मजबूत बनाते हैं। कथा स्थल पर भक्ति रस के बीच श्रद्धालु शिव नाम में लीन रहे।  महाराजा अग्रसेन भवन, लोहा मंडी में शिव परिवार संस्था द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस मंगलवार को कथा स्थल शिवभक्ति और आध्यात्मिक भावों से सराबोर रहा। कथा आरंभ होने से पूर्व मुख्य यजमान छोटेलाल बंसल एवं कांता बंसल ने विधिवत व्यास पूजन कर कथा व्यास का आशीर्वाद प्राप्त किया। केंद्र राज्य मंत्री प्रो एस पी...

भाव ही सार, जो भाव से भजे उसका हो जाए भव से बेड़ा पार: योगेश पुरी

Image
श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में भक्ति और अध्यात्म का संगम, द्वितीय दिवस कुंती स्तुति और भीष्म भक्ति प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु  आगरा। यमुना नदी तट पर ब्रज की प्राचीन पहचान अग्रवन इन दिनों भक्ति के दिव्य रंग में रंगा हुआ है। ताज व्यू गार्डन फेस 1 पार्किंग एरिया, यमुना किनारा रोड पर श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में कथा मंडपम की अलौकिक सज्जा, द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, विशाल कमल पर विराजित श्रीनाथजी का स्वरूप और संध्या बेला में यमुना आरती श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक आनंद दे रही है। द्वितीय दिवस कथा में कुंती स्तुति, भीष्म भक्ति और शुकदेव प्राकट्य प्रसंग ने श्रोताओं को भक्ति और ज्ञान के रस में डुबो दिया।  कथा व्यास श्री महंत योगेश पुरी ने कहा कि भक्ति का आधार ज्ञान नहीं, भाव है। भक्त को सबसे अधिक आवश्यकता निष्कपट भाव की होती है। सनातन धर्म में भगवान बाहरी वैभव नहीं, मन की सच्ची श्रद्धा देखते हैं। उन्होंने कहा कि भाव ही वह सेतु है जिससे भक्त का बेड़ा पार होता है। उन्होंने कहा कि आज घर-घर में लड्डू गोपाल विराजमान हैं, ...

पुरुषोत्तम मास में अक्षय तृतीया मनोरथ: श्री श्याम बिहारी जी पर चंदन सेवा, शीतल भोग से रिझे ठाकुरजी- पुरुषोत्तम मास में 15 जून तक प्रतिदिन होंगे विविध मनोरथ उत्सव

Image
अधिकमास महोत्सव के दूसरे दिन श्री प्रेमनिधि मंदिर में अक्षय तृतीया मनोरथ में विराजमान ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी महाराज के दर्शन करते श्रद्धालु। आगरा। श्री प्रेमनिधि मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत चल रहे विशेष मनोरथ उत्सवों की श्रृंखला में मंगलवार को अक्षय तृतीया (आखा तीज) का उत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और पुष्टिभाव के साथ संपन्न हुआ। सेवित ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी को ग्रीष्म सेवा के अनुरूप मलयज चंदन धराकर, शीतल भोग समर्पित कर वैष्णवों ने दर्शन किए। पुरुषोत्तम मास की मंगल बेला में मंदिर परिसर भक्ति-संवेदना से सराबोर रहा। ठाकुरजी के श्रीमुख पर मनोहर मुस्कान, श्रीअंग पर चंदन की सुगंध और ग्रीष्म सेवा के अनुरूप सजे स्वरूप ने वैष्णवों को भावविभोर कर दिया। मंगला से लेकर संध्या तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की निरंतर भीड़ उमड़ी और “श्रीकृष्ण शरणं मम” के कीर्तन से वातावरण गुंजायमान रहा। मंदिर के मुख्य सेवाधिकारी हरि मोहन गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्ग में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इसी दिवस से ठाकुरजी की ग्रीष्मकालीन सेवा आरंभ होती है, जिसमें प्रभु को केवल शीतलता, सुख और विश्राम प...

श्रीमथुराधीश जी महाराज मंदिर में आज मनाया अक्षय तीज उत्सव

Image
प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान अक्षय तृतीया का हुआ भव्य उत्सव आगरा। यमुना किनारा स्थित श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में आज अक्षय तृतिया का उत्सव भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। ठाकुर जी का चंदन मिश्रित श्रंगार व हल्के सूती परिधान धारण कराए गए। मंदिर में कथा के माध्यम से भक्तों को बताया कि पुष्टिमार्गीय परंपरा में पुरुषोत्तम मास के दौरान आने वाली अक्षय तृतीया का महत्व अत्यंत विशेष माना गया है। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रभु-सेवा, भक्ति, शीतलता और अक्षय कृपा का दिव्य अवसर है। वैशाख शुक्ल तृतीया, जिसे आखा तीज भी कहा जाता है, पुष्टिमार्ग में चंदन यात्रा के शुभारंभ का दिन माना जाता है। इसी दिन से ठाकुरजी की ग्रीष्मकालीन सेवा आरंभ होती है। गर्मी के मौसम में प्रभु को शीतलता प्रदान करने हेतु श्री मथुराधीश महाराज या बालकृष्ण स्वरूप को चंदन, केसर, कस्तूरी, कपूर और सुगंधित द्रव्यों का लेप अर्पित किया जाता है। सफेद अथवा हल्के रंगों के वस्त्र, मोती-माणिक्य के कोमल आभूषण और सुगंधित वातावरण के माध्यम से ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार...

​श्री राम सेवा समिति द्वारा वीरेंद्र कुमार मित्तल का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित

Image
प्रदेश महामंत्री (भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भाजपा प्रणित) बनने पर समाज के गणमान्य लोगों ने किया जोरदार स्वागत अतिथिवन, वाटरवर्क्स में उमड़ा सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक हस्तियों का सैलाब ​आगरा। श्री राम सेवा समिति द्वारा वाटरवर्क्स स्थित 'अतिथिवन' में एक भव्य “स्वागत एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। यह समारोह वीरेंद्र कुमार मित्तल को भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) में प्रदेश महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े तमाम गणमान्य लोग और समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ​समारोह के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल को फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि श्री मित्तल सदैव समाज सेवा, संगठन हित और जनकल्याण के कार्यों में अग्रसर रहे हैं। उनकी कर्मठता, कुशल नेतृत्व क्षमता और सरल स्वभाव के कारण ही उन्हें यह बड़ी ...