Posts

Showing posts from April, 2025

छोटा बच्चा जान के हमको ना समझाना रे - 3 मई को होगा वी.जी क्राफ्ट रॉयल में मुक़ाबला

Image
आगरा। आरोहो इवेंट्स व यति एक्सपोज़र के बैनर तले आयोजित होने जा रहे किड्स फैशन शो का आज अशोक कोस्मोस मॉल के किड्स जोन टॉपसी टूरवी में सेमीफइनल संपन्न हुआ! सेमीफइनल के जजमेंट में विशाल व उषा जी रहे! आज के सेमीफइनल में लगभग 150 से 200 बच्चों ने भाग लिया! आरोही इवेंट्स के निर्देशक अमित तिवारी ने बताया की आज के सेमीफइनल में चुने गए प्रतिभागियों को 5 दिन की निशुल्क ग्रूमिंग दी जाएंगी! ग्रूमिंग देने आ रही मुंबई से मोनिका यादव! सेलिब्रिटी परफॉर्मर ऋषिका सिंह की अद्धभुत प्रस्तुतियाँ होंगी! शो स्टॉपर मानसवीं रघुवंशी होंगी! यति एक्सपोज़र के अभिनव राघव ने कार्यक्रम में उपस्थित ज़िग्ग कंपनी के रवि बांगड़ का स्वागत किया व प्रदीप वर्मा ने टॉपसी टूरवी गेम जोन की प्रियंका जी का सम्मान किया।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

आगरा मंडल ने 98.82% समयपालनता का बनाया नया रिकॉर्ड - समयपालनता की बढ़ती दर में तकनीक के उच्चीकरण भी मददगार रहा

Image
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्ग दर्शन में आगरा रेल मंडल यात्री सुविधा और सुरक्षा के साथ ही समयपालनता के लिए भी प्रतिबद्ध है। दिनांक 27.04.2025 को समय पालन का प्रदर्शन 98.82% रहा, जो दिनांक 19.04.2025 को दर्ज किए गए 97.78% समय पालन प्रदर्शन से अधिक है। यह समय पालन प्रदर्शन का उच्चतम स्तर है। यह रिकॉर्ड कड़ी मेहनत और सभी के समन्वय से हासिल किया है। रेलगाड़ी का संचालन समयानुसार करने के लिए मंडल के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा निरंतर श्रम किया जा रहा है। समयपालनता की बढ़ती दर में तकनीक के उच्चीकरण भी मददगार रहा है। अधिकतर स्थानों पर ऑटोमैटिक ब्लाक सिग्नलिंग से समयपालनता में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही ट्रैक मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन से भी समयपालनता पर अनुकूल प्रभाव पड़ा है। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा की रेल के संचालन के लिए समयपालनता अति आवश्यक है। रेल अगर समय से चलेगी तो यात्रियों की सुविधा के साथ ही कर्मचारियों के लिए भी कार्य आसान होगा। रेल के समय से चलने के कारण अतिरिक्त खर्च में भी कमी आती है । मंडल के कर्मचारियों द्वारा अथक प्रयास करके समयपालनता के नए कीर्तिम...

आगरा वनस्थली विद्यालय, आगरा में मनाया गया पृथ्वी दिवस – मॉडल और नाटक के माध्यम से बच्चों ने दिया संदेश

Image
आगरा। आगरा के प्रतिष्ठित आगरा वनस्थली विद्यालय में पृथ्वी दिवस (Earth Day) बड़े उत्साह और पर्यावरणीय जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ, मॉडल और नाटक के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में कक्षा 10 के छात्रों द्वारा बनाए गए प्रमुख रचनात्मक मॉडल इस प्रकार रहे: कंचन – फोटोसिंथेसिस मॉडल, जिसमें पौधों की प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया और पर्यावरण में उनके योगदान को दर्शाया गया। रागेश – फोटो फ्रेम मॉडल, जिसमें पृथ्वी और जीवन की सुंदरता को सहेजने का संदेश दिया गया। रिमझिम – ग्लोब मॉडल, जो पृथ्वी की संरचना और उसके संरक्षण की आवश्यकता को उजागर करता है। निकेता – वाटर साइकिल मॉडल, जिसमें जल चक्र की प्रक्रिया और जल संरक्षण का महत्व दर्शाया गया। हुसैन – मून मॉडल, जिसमें चंद्रमा की सतह और उससे जुड़ी जानकारी को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। कक्षा 5 के छात्रों ने भी ‘जल संरक्षण’, ‘वृक्षारोपण’ और ‘पृथ्वी बचाओ’ जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने "Save Earth, Save Life" का नारा देते हुए पर्यावरण की रक्षा के लि...

अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर बढ़ा विवाद, अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, FIR की मांग

Image
आगरा। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक बयान “ब्राह्मण पर में मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?” सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर देशभर में विरोध के स्वर तेज़ होते जा रहे हैं। इस बयान को ब्राह्मण समाज की भावना को आहत करने वाला और सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला बताया जा रहा है। इसी को लेकर आज शहर के कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार को एक औपचारिक शिकायत पत्र (तहरीर) सौंपा और अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। तहरीर में कहा गया है कि इस प्रकार का बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह समाज में जातीय विद्वेष और अशांति फैलाने की मंशा से दिया गया प्रतीत होता है। एडवोकेट सुशील कटारा द्वारा दर्ज की गई शिकायत में मांग की गई है कि संबंधित धाराओं के तहत अनुराग कश्यप के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को इस तरह के असंवेदनशील और अपमानजनक बयान देने की हिम्मत न हो। इस दौरान अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर से मिला, जिसमें एडवोकेट रितेश त्याग...

पृथ्वी दिवस पर परिचर्चा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Image
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संवर्द्धन एवं संरक्षण समिति के तत्वावधान में "पृथ्वी के समसामयिक मुद्दों" पर एक सारगर्भित परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फुपुक्टा के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी. के. गौतम ने पृथ्वी पर वृक्षों की लगातार होती कमी और उसके कारण उत्पन्न हो रहे पर्यावरणीय संकटों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. चौहान ने कहा कि बढ़ती गर्मी और बदलती जलवायु परिस्थितियों का समाधान हम कृत्रिम तरीकों से खोजने का प्रयास कर रहे हैं, जो स्वयं समस्या को और अधिक गहरा कर रहे हैं। जबकि धरती पर रहने वाले अन्य जीव-जंतुओं के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं है। उनके लिए एकमात्र समाधान है कि मानव अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनके लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराए। परिचर्चा में यह मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया कि कॉलेज परिसर में गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने के कारण वृक्षों का संरक्षण कठिन हो रहा है। इस पर प्राचार्य डॉ. गौतम ने आश्वस्त किया कि नगर निगम तथा जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही गंगाजल की निर्बाध आपूर्ति सुनि...

चित्रकला विभाग में एक दिवसीय सेमिनार एवं तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम का भव्य स्वागत

Image
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के चित्रकला विभाग में एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सुनीता यादव द्वारा प्राचार्य जी का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों द्वारा कॉलेज के समस्त अतिथियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। प्राचार्य प्रो. गौतम ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में चित्रकला के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विभाग को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उप प्राचार्य प्रो. पूनम चांद ने भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु छात्रों को जागरूक किया। सेमिनार में विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दी गईं: कोमल (एम.ए.): अवनींद्रनाथ टैगोर का बंगाल स्कूल में योगदान तमन्ना कुरैशी: रवींद्रनाथ टैगोर का कला जीवन भावना: बादामी गुफाओं के चित्रों का विश्लेषण...

हमारा संविधान हमारा अभिमान' शीर्षक के अंतर्गत आगरा कॉलेज के विधि संकाय द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन - भारत में समता एवं सामाजिक न्याय की प्राप्ति में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका

Image
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में 'हमारा संविधान हमारा अभिमान' शीर्षक के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 19 अप्रैल 2025 को विधि संकाय द्वारा 'भारत में समता एवं सामाजिक न्याय की प्राप्ति में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका' विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात् भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। सेमिनार में विधि विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता की। कुल 35 छात्र-छात्राओं ने डॉ. आंबेडकर द्वारा समता एवं सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु किए गए प्रयासों तथा उनके विधिक पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने संविधान में निहित समानता के अधिकार, आरक्षण नीति, सामाजिक न्याय संबंधी विधिक प्रावधानों तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इनकी प्रासंगिकता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने समता एव...

स्वागत एवं अभिनंदन समारोह – मनोविज्ञान विभाग, आगरा कॉलेज, आगरा

Image
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के मनोविज्ञान विभाग द्वारा नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह सादर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम द्वारा दीप प्रज्वलन एवं संबोधन से हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि मनोविज्ञान विभाग, आगरा कॉलेज का एक ऐतिहासिक एवं विशिष्ट विभाग रहा है। विशेष रूप से कोरोना जैसी आपदा के दौरान विभाग द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में जो अनुकरणीय कार्य किया गया, वह अत्यंत सराहनीय है। प्राचार्य जी ने वर्तमान भौतिकवादी युग की जटिलताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मानसिक विकृतियाँ दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं और ऐसे में मनोविज्ञान विभाग इन समस्याओं के समाधान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और मानवीय जीवन में मनोविज्ञान विषय की उपयोगिता एवं प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रचना सिंह, प्रो. पूनम चांद, प्रो. अंशु चौहान, डॉ. दीपाली सिंह सहित विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. जय प्रकाश, एवं विभागीय कर्मच...

सेमिनार शीर्षक: "डॉ. आम्बेडकर के राजनीतिक विचार एवं आधुनिक भारत की संकल्पना"

Image
आगरा। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती समारोह के अंतर्गत आगरा कॉलेज, आगरा में "हमारा संविधान, हमारा सम्मान" विषयक कार्यक्रम के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा "डॉ. आम्बेडकर के राजनीतिक विचार एवं आधुनिक भारत की संकल्पना" विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन दिनांक 19/04/2025 को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने की तथा सेमिनार की संयोजक विभागाध्यक्ष प्रो. मृणाल शर्मा रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सरिता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दिग्विजय नाथ राय द्वारा किया गया। सेमिनार में डॉ. आम्बेडकर के विचारों के विविध पक्षों पर चर्चा करते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया गया। विशेष रूप से इस बात पर प्रकाश डाला गया कि किस प्रकार डॉ. आम्बेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, विद्वता एवं दूरदृष्टि के बल पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित की और भारतीय संविधान के न...

आगरा कॉलेज में 'डॉ. बी. आर. आंबेडकर और सामाजिक न्याय की अवधारणा' विषय पर एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

Image
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के अंग्रेजी विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल, 2025 को “डॉ. बी. आर. आंबेडकर एंड द आइडिया ऑफ सोशल जस्टिस” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. अरुणोदय वाजपेयी ने डॉ. आंबेडकर के सामाजिक न्याय से संबंधित विचारों पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। उन्होंने Educate, Agitate, and Organize सिद्धांत की महत्ता पर बल देते हुए युवाओं को सामाजिक चेतना से युक्त बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. चित्र कुमार गौतम ने की तथा संचालन प्रो. धनंजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। विषय प्रवर्तन प्रो. दीपक उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आभा शर्मा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. शादां जाफरी, प्रो. विवेक भटनागर, डॉ. निखिलेश, डॉ. अमरेश बाबू यादव, डॉ. बीरी सिंह जुरैल, डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. प्रभात कुमार यादव व राम प्रकाश पाल सहित अनेक विद्वानों एवं शोधार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकु...

पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी ‘संघर्ष...सफलता से समर्पण तक’ का दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ लोकार्पण

Image
 आगरा। एशियावन द्वारा एशियाई बिज़नेस एंड सोशल फोरम (ABSF) के 25वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर डावर ग्रुप के चेयरमैन एवं एफमेक (AFMEC) अध्यक्ष पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी "संघर्ष ...सफलता से समर्पण तक " का लोकार्पण किया गया। पुस्तक का लोकार्पण तंज़ानिया उच्चायुक्त ए. ई. अनीसा के. मबेगा, भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, लेदर सेक्टर स्किल काउंसिल के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार, जूता निर्यातक कुलदीप सिंह गुजराल, आकाश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जेसी चौधरी, एशियावन ग्रुप के चेयरमैन रजत राज शुक्ल, अभिषेक मेहरोत्रा और सौरभ मनचंदा ने संयुक्त रूप से किया। वायोग्राफी पुस्तक का विमोचन करने के बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भारत सरकार के राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल एवं विशिष्ट अतिथि तंज़ानिया की उच्चायुक्त ए. ई. अनीसा के. मबेगा ने अपने संबोधन कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में देश के उद्यमियों की भूमिका को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। आज आवश्यकता है कि देश के इन नायकों...

हिंदी विभाग द्वारा "हमारा संविधान, हमारा अभिमान" पखवाड़े के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर व्याख्यान का आयोजन

Image
 आगरा। आगरा कॉलेज आगरा द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2025 को शासन द्वारा निर्देशित "हमारा संविधान, हमारा अभिमान" पखवाड़े के अंतर्गत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के उपलक्ष्य में एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रो. रामवीर सिंह (पूर्व निदेशक, केंद्रीय हिंदी संस्थान) थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन एवं कृतित्व का भावपूर्ण स्मरण किया गया। प्रो. उमाकांत चौबे द्वारा विषय प्रवर्तन किया गया। प्रो. रामवीर सिंह ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में डॉ. आंबेडकर के विचारों, उनके संविधान-निर्माण में योगदान तथा सामाजिक न्याय की अवधारणा पर प्रकाश डाला। उनकी संवाद शैली ने विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना जाग्रत की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शेफाली चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रभारी प्रो. सुनीता रानी, प्रो. ममता स...

अंतर्राष्ट्रीय भगवान झूलेलाल सांस्कृतिक मेले का भूमि पूजन विधि विधान से संपन्न - 20-21 अप्रैल को लगेगा मेला, जाने-माने रॉकस्टार देंगे अपनी प्रस्तुतियां

Image
आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत के तत्वावधान में जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति के द्वारा आगामी 20 और 21 अप्रैल को आयोजित होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय झूलेलाल सांस्कृतिक मेले के लिए कोठी मीना बाजार (सीता धाम) में विधिवत भूमि पूजन किया गया। पूरी मांगलिक प्रक्रिया पंडित भूपेंद्र शर्मा निर्देशन में संपन्न हुई। इस दो दिवसीय भव्य मेले में न सिर्फ परंपरागत धूम धड़ाका होगा बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक भी दिखेगी। गीत संगीत से रात झिलमिलाएगी। मेले को भव्य रूप देने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक किए हैं। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि 20 अप्रैल को दिल्ली से रॉक स्टार ईना लखमानी, सिंगर संजय बत्रा और संत कंवर राम के स्वरूप का किरदार निभाने वाले किशोर कुमार अपनी कला से सबको मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं 21 अप्रैल को रॉक स्टार नील अपनी आवाज़ और अंदाज़ से युवाओं में जोश डालेंगे। मैदान में संत दरबार, भगवान झूलेलाल की विशेष मनमोहक झांकी, महाकाल का दरबार, अन्य कई मनमोहक झांकियां, झूले, खानपान की स्टाल, ऊंट की सवारी आदि मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र बिंदु होगी। भूमि पूजन के ...

डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रृंखला में विशेष आयोजन

Image
आगरा। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 15/04/2025 को आगरा कॉलेज, आगरा में एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों तथा रोवर्स-रेंजर्स द्वारा गंगाधर शास्त्री सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने कहा कि एन.सी.सी., एन.एस.एस. और रोवर्स-रेंजर्स के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के विशिष्ट विद्यार्थी हैं, जो समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण जैसे उद्देश्यों के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करके युवा समाज को नई दिशा दे सकते हैं। कैप्टन अमित अग्रवाल एवं कैप्टन रीता निगम ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव और उत्तरदायित्व को सदैव निभाने की प्रेरणा दी। रोवर्स-रेंजर्स की संयोजिका डॉ. कल्पना चतुर्वेदी ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के उपरांत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जो महाविद्यालय परिसर...

व्यापारियों ने धूमधाम से मनाई 134 वीं अंबेडकर जयंती

Image
अगरा। शिवाजी मार्केट व्यापारियो भीमेश्वर जगतारा समिति द्वारा खुशी का इजहार करते हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संविधान रचियता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वी जयंती बड़े उत्साह के साथ जय भीम के उद्घोष के साथ मनाई गई।इस अवसर पर भव्य तरीके से सजाई गई अम्बेडकर वाटिका पर भीमेश्वर जगतारा समिति शिवाजी मार्केट के व्यापारियों ने सर्वप्रथम बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाई।इसके बाद विशाल केक काट कर बाबा साहब को याद किया। जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा। बाबा साहब अमर रहे। अमर रहे के जयघोष अतिथियो का पटका पहनाकर जयंती महोत्सव समिति द्वारा सम्मान किया। केक वितरन के साथ व्यापारियों ने हजारो प्रेमियो के लिए मीठे शर्बत का प्याऊ लगा वितरित किया।इस मौके पर राजेश पिपल, समाज सेवी श्याम भोजवानी, नेमीचंद निगम,रमेश खोरेजा राहुल पिपल अनवर खान सुखपाल सिंह हर्षल भोजवानी अनिल मोहन सिंह ,गौरव मोहित लक्ष्मी देवी पिंकी देवी कंचन कुमारी भारती सुनील अंकित अरुण आदि उपस्थित थे।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

हमारा संविधान हमारा अभिमान" मिशन के अंतर्गत आगरा कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर वाद-विवाद एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Image
 आगरा। 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आगरा कॉलेज में "हमारा संविधान हमारा अभिमान" मिशन के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्राचार्य प्रो. चित्र कुमार गौतम द्वारा की गई। *वाद-विवाद प्रतियोगिता* प्रतियोगिता दो विचारोत्तेजक विषयों पर केंद्रित रही: 1. क्या भारतीय संविधान आज भी मूल भावना के अनुसार लागू हो रहा है? 2. क्या आज का युवा वर्ग डॉ. अंबेडकर के विचारों को केवल औपचारिकता तक सीमित कर रहा है? इस प्रतियोगिता में बीए एलएलबी की छात्रा परी पचौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमए (राजनीति विज्ञान) की छात्रा खुशी चौधरी को द्वितीय तथा एलएलबी की छात्रा अदिति शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इला शर्मा, फरहीन एवं ऋतिक सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. भूपाल सिंह एवं प्रो. शशिकांत पांडेय द्वारा किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमए के छात्र विक्रम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त ...

भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ मां चामुण्डा देवी का वार्षिक मेला, 10 हजार से अधिक भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

Image
आगरा। प्रातः मां चामुण्डा का पूजन और उसके उपरान्त कन्याओं का पूजन व भोज कराने के साथ भण्डारे का शुभारम्भ हुआ। राजामण्डी स्टेशन स्थित मां चामुण्डा देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेला आज भक्ति भाव से आयोजित भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ। दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ होकर देर रात चले भण्डारे में लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालों ने प्रसाद ग्रहण किया।  प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी प्रबंध एवं सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मां चामुण्डा को भोग लगाने का बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। उसके उपरान्त संतों को भोजन कराया गया। दोपहर 12 बजे से ही मां चामुण्डा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों भीड़ जुटने लगी। सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने मां चामुम्डा के दर्शन किए, फिर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन माता का मंदिर जयकारों के उद्घोष से गूंजता रहा। प्रबंध वं सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी दरब सिंह सचिव विपिन चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय दत्त शर्मा ने कमेटी पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सिर्फ आरोप लगाने के बाजय, उसे तत्यों के साथ साबित करें। कमेटी 1998 से पूरी पारदर्शिता, निष्ठा व भक्ति...

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ आगरा के सदस्यों ने मनाई अंबेडकर जयंती

Image
आगरा। आगरा कैंट स्थित उत्तर मध्य रेलवे संस्थान में सोमवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी संगठन आगरा द्वारा संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती बेबी रानी मौर्या कैबिनेट मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल , बौद्ध भिक्षु भंतेश ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने बाबा साहब के अनमोल विचारों पर प्रकाश डाला और उनकी नीतियों पर चलने का संकल्प दोहराया। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों रेलकर्मियों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को याद किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ l कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों और जनहित में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा......

डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन

Image
आगरा। डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में मिग्फ्रे परिवार के संस्थापक श्री नेमीचंद मित्तल और श्रीमती मीरा मित्तल जी के मार्गदर्शन के अनुरूप आज हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा प्ले ग्रुप से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हनुमान जयंती मनाई और सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर सुंदरकांड का पाठ किया। विद्यालय अध्यक्ष श्री वी के मित्तल जी ने हनुमान जन्मोत्सव के बारे में बच्चों को अवगत कराया और प्रसाद वितरित किया। डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल जी ने बच्चों को बाल हनुमान की मूवी दिखाकर यह दिन बच्चों के लिए रोमांचित कर दिया। उनका मानना है कि बच्चे प्रैक्टिकल दुनिया को ज्यादा समझते हैं। स्मार्ट क्लासेस में बच्चों को हनुमान जयंती की जानकारी मूवी के द्वारा दिखाई गई। कक्षा प्ले ग्रुप से यूकेजी के बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण आदि का रूप लेकर पूरे वातावरण को रोमांचित कर दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य नूपुर सिंघल जी ने बच्चों को रैंप वॉक कराकर कक्षा एक से कक्षा 12 तक के बच्चों को उन प्रारूपों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में पूनम, राजीव, पलक, रजनीश, चंद्रजीत...

आगरा कॉलेज में नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

Image
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के जन्तु विज्ञान विभाग में नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष एवं विभाग के समस्त शिक्षकों द्वारा पारंपरिक साफा और चांदी का मुकुट पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा स्वागत भाषणों के माध्यम से प्राचार्य का हार्दिक स्वागत किया गया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने जन्तु विज्ञान विभाग की गौरवशाली परंपरा और इसकी शैक्षिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे आगरा कॉलेज के प्राचीनतम एवं प्रमुख विभागों में से एक बताया। उन्होंने विभागीय संग्रहालय को विश्वस्तरीय बताते हुए प्रत्येक प्राध्यापक की भूमिका को रेखांकित किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार तथा अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। इस अवसर पर डॉ. पी.बी. झा, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. शशिकांत पांडेय, डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. भूपाल सिंह, प्रो. अमिता सरकार, प्रो. विश्वकांत गुप्ता, प्रो. गीता माहेश्वरी, प्रो. सुमन कपूर, प्रो. डी.पी. सिंह, डॉ. जिनेश कुमार, डॉ. केशव सिंह, डॉ. आनंद प्रताप सिंह...

आगरा कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम का स्वागत एवं अभिनंदन

Image
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के हिंदी विभाग में नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं स्वागत शब्दों के माध्यम से प्राचार्य का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. सुनीता रानी घोष, ममता सिंह, शेफाली चतुर्वेदी, वंदना जी, प्रो. संध्या यादव, प्रो. सुनीता द्विवेदी, प्रो. चंद्रशेखर शर्मा, मुख्य प्रानुशासक प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. उमाकांत चौबे, प्रो. भूपाल सिंह, राम प्रकाश पाल, सीताराम एवं अनेक शोध छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी विभाग को यह गौरव प्राप्त है कि यह आगरा कॉलेज का सबसे पुराना विभाग है। उन्होंने विभाग की समृद्धि हेतु पुस्तकों की संख्या में वृद्धि, विभागीय पुस्तकालय की स्थापना और शोध कार्यों की गुणवत्ता में सुधार का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को अधिकतम समय देकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रत्येक प्राध्यापक का दायित्व है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियो...

सत्संग ज्ञान वर्षा सद्गुरु देव भगवान जी के श्रीमुख से

Image
 आगरा। सतगुरु स्वामी टेऊंराम आश्रम केदार नगर पर तीन दिवसीय 31 वे वार्षिकोत्सव में महामंडलेश्वर अमरापुर दरबार जयपुर सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के आगमन पर सिंधी समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम हवन प्रेमप्रकाशी ध्वजा वंदन उपरांत स्वामी भगत प्रेम प्रकाश जी महाराज के सानिध्य में 31 वा वार्षिकोत्सव बड़े श्रद्धा भाव के साथ दिव्य भक्तिमय ज्ञान सत्संग की गंगा की अमृत वरखा प्रेम प्रकाश मंडली द्वारा जिसमें हजारों सद्गुरु स्वामी टेऊंराम महाराज जी के सिंधी समाज अनुयायियों ने भाग लेकर सतगुरु द्वारा सत्संग की ज्ञान रुपी गंगा में डुबकी लगा कर अपना जीवन सफल किया। साईं जी द्वारा प्रवचन, दीपक को घी तब चाहिए जब वो जल रहा हो बुझने के बाद घी डालना व्यर्थ है उसी प्रकार इंसान की कद्र समय रहते कर लीजिए वक्त जाने पर अफसोस करना व्यर्थ है। सतनाम साक्षी सतनाम साक्षी मूलमंत्र पवित्र रसना के साथ मुख्य सेविका दीदी भगवती साजनानी द्वारा कीर्तन सत्संग की हाजिरी भरी, संत करे कुल का कल्यान राम नाम का छीटा लगाकर, 5 अप्रैल सुबह 5:30 बजे विशाल प्रभातफेरी पोशाक पहरान 10:30 सामुहिक जनेऊ संस्कार अखंड...

अमेरिका के टैरिफ़ निर्णय और भारत के लिए संभावनाएँ - पूरन डावर, चिंतक एवं विश्लेषक

Image
आगरा। अमेरिका की ट्रंप सरकार ने अपने टैरिफ्स की घोषणा कर दी है। 5 अप्रैल से अमेरिका में हर निर्यात पर 10% अतिरिक्त टैरिफ और 10 अप्रैल से घोषित टैरिफ लागू होंगे। यह टैरिफ उस देश के साथ व्यापार घाटे के आधार पर तय किए गए हैं और यह अब तक जिस देश के साथ जो टैरिफ था, उस पर अतिरिक्त टैरिफ लगेगा। सभी देश सकते में हैं, उससे भी अधिक अमेरिका के इम्पोर्टर सकते में हैं, क्योंकि यह भार उन पर पड़ने वाला है, न कि निर्यातकों पर। अमेरिका में अभी तक कंज्यूमर प्रोडक्ट्स काफ़ी सस्ते थे और पूरे विश्व के पर्यटकों के लिए एक बड़ा शॉपिंग सेंटर थे, लेकिन अब इस पर बड़ा झटका लग सकता है और अमेरिका का एक और ट्रेड घाटा कम होगा, दूसरी ओर अमेरिका के उपभोक्ताओं पर सीधे मार पड़ेगी और अर्थव्यवस्था में भी मंदी आ सकती है और ट्रंप को बड़ा विरोध झेलना पड़ सकता है। हालांकि, कुछ समय लगेगा एचएसएन कोड के अनुसार किस वस्तु पर कितना टैरिफ है। जहाँ तक जूते का सवाल है, भारत इस मामले में सर्वाधिक बेहतर स्थिति में है और निश्चय ही भारत का निर्यात अमेरिका में बढ़ेगा। भारत से अमेरिका को निर्यात पर अभी तक 8.5% ड्यूटी थी, जो बढ़कर 35.5% हो स...

मंडल रेल प्रबंधक आगरा ने मथुरा-गोविंदगढ़ रेल खंड का निरीक्षण किया

Image
आगरा। आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा मथुरा-गोविंदगढ़ रेल खंड का निरीक्षण किया गया | मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अपने निरीक्षण की शुरुवात आगरा कैंट से विंडो ट्रेलिंग माध्यम से की गयी, इस दौरान उन्होंने मार्ग में आने वाले रेल पथ एवं उसके पास के सभी इंस्टा्लेशनो जैसे सिगनल, ओएचई, प्लेटफॉर्म पर सफाई इत्यादि का चलती हुई परख निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया । उन्होंने अन्य संरक्षा सम्बंधित कार्यों के साथ-साथ, राइडिंग गुणवत्ता विशेष तौर से प्वॉइंट एवं क्रॉसिंग पर ट्रैकज्योमेट्री इंडेक्स मे सुधार, ओएमएस (औसिलेशन मोनिटरिंग सिस्टम) विवरण, ओएचई की स्थि‍ति, मार्ग के लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिती, पटरी के आस पास स्क्रैप की स्थिति, साफ़-सफाई, वायरिंग या लूज़ इंस्टालेशन, मार्ग में आने वाले माइनर व मेजर ब्रिज के साथ-साथ उक्त खंड में चल रहे कार्यों का पिछली खिड़की से जायजा लिया अमृत भारत स्टेशन में चयनित गोविंदगढ़, डीग एवं गोवर्धन रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाऐ,सर्कुलेटिंग एरिया,स्टेशन रिकॉर्ड का बारीकी से निरीक्षण किया एवं स्टेशन पर चल रहे नवनि...

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित - आगरा मंडल को प्रदान की गयी ब्रिज शील्ड,रनिंग रूम शील्ड, बेस्ट कोचिंग रैक कप शील्ड, सुरक्षा दक्षता शील्ड, सिग्नल दक्षता शील्ड व खेलकूद शील्ड 81 रेल कर्मी हुए पुरस्कृत - महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित न्यूजलेटर 'प्रत्यूष' के 100वें अंक का किया विमोचन

Image
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2024 उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री उपेन्द्र चन्द्र जोशी की अध्यक्षता एवं अध्यक्षा उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन श्रीमती चेतना जोशी, अपर महाप्रबंधक, समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल से पधारे मंडल रेल प्रबंधकगणों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने उत्तर मध्य रेलवे के कुल 81 रेल कर्मी पुरस्कृत हुए । जिसमें से आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री कुलदीप मीना व 13 रेल कर्मचारी पुरस्कृत हुए हैl  इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित किया जाने वाल न्यूजलेटर 'प्रत्यूष' के 100वें अंक के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेषांक का विमोचन भी महाप्रबंधक द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि प्रत्यूष अपनी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार करते हुए 100वें अंक तक पहुँच गया है। इसकी शुरुआत सितंबर 2008 में उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियों के बीच संवाद और सूचना के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुई थी। यह विशेषांक 'प्रत्यूष' क...

फुटवियर बाजार में भारत वर्ल्ड लीडर बनने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है : (पूरन डावर)

Image
आगरा। फुटवियर बाजार में भारत वर्ल्ड लीडर बनने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है और इस मार्ग में फुटवियर कंपोनेंट सेक्टर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बात सीएलई के रीजनल चेयरमैन और एफमेक अध्यक्ष, पूरन डावर ने बुधवार को आगरा के होटल मधु रिसोर्ट्स में आयोजित ‘शू टेक आगरा’ के 58वें संस्करण के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में कही उन्होंने कहा कि भारतीय फुटवियर उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए, हमें न केवल उत्पाद की गुणवत्ता बल्कि तकनीकी नवाचार और डिजाइन के क्षेत्र में भी लगातार सुधार की आवश्यकता है। पूरन डावर ने यह भी कहा कि हमें अपनी बास्केट को बढ़ाने की जरूरत है, ताकि हम विभिन्न प्रकार के फुटवियर और फुटवियर कंपोनेंट्स की आपूर्ति कर सकें, जिससे हमारी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और अधिक मजबूती आए। उन्होंने भारतीय फुटवियर उद्योग के निर्यात को बढ़ाने पर भी जोर दिया और यह भी बताया कि इस सेक्टर की वृद्धि में योगदान देने वाले कंपोनेंट्स का महत्व और बढ़ रहा है। भारतीय उद्योग को विदेशी बाजारों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए, हमें नए उत्पादो...

फुटवियर कंपोनेंट की राष्ट्रीय प्रदर्शनी आज से, जुटेंगे देश भर के जूता कारोबारी - इफ्कोमा की दो दिवसीय एग्जीबिशन का 58वां संस्करण है 'शू टेक आगरा' - 60 से अधिक स्टॉल्स पर होगा 32 से अधिक कंपोनेंट्स का प्रदर्शन

Image
आगरा। देश के फुटवियर कंपोनेंट उद्योग को गति देने के लिए पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से सक्रिय इंडियन फुटवियर कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इफ्कोमा) द्वारा नेशनल फुटवियर कंपोनेंट एग्जीबिशन 'शू टेक' के 58वें और आगरा के 9वें संस्करण का दो दिवसीय भव्य आयोजन 2 और 3 अप्रैल को आगरा के होटल मधु रिसॉर्ट्स में किया जा रहा है। मंगलवार को होटल होलीडे-इन में आयोजित प्रेस वार्ता में इफ्कोमा के पदाधिकारियों ने आयोजन के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। जूता उत्पादन की मुख्य कड़ी हैं कंपोनेंट आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) के अध्यक्ष पूरन डावर ने कंपोनेंट फुटवियर एग्जीबिशन के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि कंपोनेंट जूता उत्पादन की मुख्य कड़ी हैं, ऐसे में इफ्कोमा की यह एग्जीबिशन जूता कारोबारियों के लिए वरदान है। 'शू टेक आगरा' के 9वें संस्करण में हर साल की तरह जूता उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले सभी कंपोनेंट्स एक छत के नीचे प्रदर्शित होंगे। खास बात यह है कि यह आयोजन बायर-सेलर को सीधे एक-दूसरे से जुड़ने का मौका देता है, जिससे दोनों के पारस्परिक संवाद स...

सिंधी समाज का इक्कीसवां सामूहिक जनेऊ संस्कार एवं इकतीसवां वार्षिकोत्सव

Image
 आगरा। सतगुरु स्वामी टेऊंराम आश्रम केदार नगर शाहगंज पर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज जी के तीन दिवसीय आगरा आगमन पर कार्यक्रम सतगुरु जी की अध्यक्षता में होगे। सतगुरु स्वामी टेऊँराम आश्रम की मुख्य सेविका भगवंती साजनानी ने बताया दिनांक 3 अप्रैल 2025 को प्राप्त 5:00 बजे गुरु महाराज जी का शुभ आगमन एवं 7:00 बजे अखंडपाठ रखा जायेगा। तत्पश्चात 8:00 बजे स्वामी जी काला महल प्रस्थान करेंगे दिनांक 4,अप्रैल 2025 प्रात 8 बजे हवन व ध्वजारोहण शाम 4 बजे से दिव्य भक्तिमय ज्ञान सत्संग गंगा 5 अप्रैल शनिवार प्रात 5,30 विशाल प्रभात फेरी 7,30 पोशाक पहरान 10 बजे सामूहिक जनेऊ संस्कार अखण्ड पाठ का भोग शाम 4 बजे से दिव्य भक्तिमय ज्ञान सत्संग गंगा 4 वह 5 अप्रैल कार्यक्रम (सतगुरु स्वामी टेऊँराम आश्रम केदार नगर पर होगे। विशेष: गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने जानकारी दी प्रेम प्रकाश आश्रम कालामहल पर 3अप्रैल गुरुवार प्रात स्वामी जी का शुभागमन हवन झंडा सत्संग भंडारा एवंम दिनांक 5 अप्रैल शनिवार प्रात 9 बजे सत्संग भंडारा नामनेर सिंधीधर्मशाला पर संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर आगरा...