आगरा में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन वीरेंद्र कुमार मित्तल जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती द्वारा गोवर्धन पूजन का भव्य आयोजन
आगरा। बल्केश्वर स्थित गोविंदपुरी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा वाचक पंडित राम मूर्ति दीक्षित महाराज ने भगवान की लीलाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि कैसे भगवान ने पूतना का उद्धार किया और कालिया नाग का मान मर्दन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुमार मित्तल, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती और प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित, चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप जी एवं मनीष कुमार मित्तल मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर जी ने भगवान गोवर्धन का पूजन किया और श्रीमद् भागवत जी की आरती की। इस दौरान भक्तों ने भगवान के भजनों पर जमकर नृत्य किया, जिसमें टी-सीरीज कलाकार संजय काला के भजनों पर सभी भक्त झूमते हुए नजर आए।
कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें प्रसादी वितरण सभी के समेत भोलानाथ अग्रवाल जी की रहा। मीडिया प्रभारी जीतू दीक्षित ने पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने से जीवन में सुख शांति समृद्धि प्राप्त होती है, अतः हमें अपने जीवन में ईश्वर के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए और भक्ति के मार्ग में अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।
मनीष कुमार मित्तल ने बताया कि भागवत कथा सुनने का महत्व यह है कि इससे आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है, मन शुद्ध होता है, जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है, और जीवन में शांति, समृद्धि व आनंद आता है। यह भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की लीलाओं का वर्णन करती है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे और भगवान की भक्ति में लीन हुए। कार्यक्रम का आयोजन गोविंदपुरी मंदिर द्वारा किया गया था और इसका संचालन कथा व्यास पंडित राम मूर्ति दीक्षित महाराज द्वारा किया गया।



Comments
Post a Comment