श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएँ, गिरिराज पूजन एवं दिव्य छप्पन भोग का भावपूर्ण आयोजन


 

आगरा। प्राचीन अखलेश्वर हनुमान मंदिर, ख्वाजा सराय, खेरिया रोड पर आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के पंचम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं, गिरिराज पूजन एवं दिव्य छप्पन भोग के पावन प्रसंग का भव्य आयोजन हुआ, कथा स्थल भक्ति, श्रद्धा और आनंद के भावों से सराबोर हो उठा।

कथा व्यास पं. कपिलदेव शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, सेवा, करुणा और भक्ति का संदेश देती है। माखन चोरी, यशोदा मैया के वात्सल्य भाव एवं ब्रजवासियों पर कृपा के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

इसके पश्चात गिरिराज पूजन के महत्व का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि अहंकार का त्याग कर प्रकृति एवं धर्म की रक्षा करना ही सच्ची भक्ति है, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अभिमान को चूर कर गिरिराज पर्वत की पूजा कराने के प्रसंग पर पूरा पंडाल “जय गिरिराज महाराज” के जयघोषों से गूंज उठा।

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से दिव्य छप्पन भोग अर्पित किए गए। भोग दर्शन के समय पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य माना।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण पूर्णतः कृष्णमय हो गया तथा भक्तों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया,

इस अवसर पर प्राचीन अखलेश्वर महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारीप्राचीन अखिलेश्वर महादेव मंदिर समिति 

 श्याम भोजवानी,मनोज नौतनानी 

 पप्पू बघेल, केशव बघेल ,रवि प्रसाद बघेल,

 उत्तम सिंह बघेल पुनीत चंदानी

 अनिल बघेल अंकित बघेल  

प्रवेश बघेल राहुल बघेल राहुल गुप्ता,महिला मंडल से राजबाला बघेल,सर्वेश बघेल

 सूरज बघेल योगेश कुशवाहा सेवादारगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश