भीषण गर्मी में मानव सेवा का संकल्प — भारत विकास परिषद नवज्योति ने शुरू की जल सेवा, पक्षियों के लिए बांटी कुंडली

विकल चौक, सुल्तान गंज की पुलिया पर शीतल जल सेवा का शुभारंभ करते भारत विकास परिषद नवज्योति के अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल, नितिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मनीष गुप्ता आदि।

आगरा। भारत विकास परिषद की नवज्योति शाखा द्वारा सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को विकल चौक (सुल्तानगंज की पुलिया) तथा सी ब्लॉक ट्रांस यमुना क्षेत्र में राहगीरों के लिए शीतल पेयजल सेवा (मिनरल वॉटर) एवं पक्षियों के संरक्षण हेतु कुंडली वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

नवज्योति शाखा के स्थायी सेवा प्रकल्प के अंतर्गत स्थापित जल टंकियों के माध्यम से भीषण गर्मी में राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को शीतल मिनरल वाटर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं पक्षियों के लिए जल संरक्षण के उद्देश्य से कुंडली वितरित कर लोगों को घरों और सार्वजनिक स्थलों पर पानी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्यों द्वारा राहगीरों को जल वितरित कर किया गया। अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने कहा कि बढ़ती गर्मी में प्यासे लोगों और बेजुबान पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करना संवेदनशील समाज का दायित्व है। सेवा का यह कार्य मानवता के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। जल्द ही शहर में एक और स्थान पर शीतल जल सेवा आरंभ की जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक शेखर शिल्पी अग्रवाल, शुभम तान्या गोयल तथा सुशील विनीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से सेवा प्रकल्प का संचालन किया। उन्होंने बताया कि नवज्योति शाखा समाजहित के कार्यों में लगातार सक्रिय है और आगे भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

शाखा सचिव नितिन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कहा कि जल सेवा जीवन रक्षा का सबसे सरल माध्यम है। महिला सहभागिता प्रमुख मंजू रजनीश ने कहा कि परिषद का उद्देश्य सेवा के संस्कार को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। इस अवसर पर संस्थापक संजीव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मनीष गुप्ता, संजय वर्मा, दीपक भार्गव, भावना भार्गव, पंकज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अमित गोयल, अंकुश मित्तल, अशोक लालवानी, अमित गर्ग, हिमांशु गर्ग, आकाश जैन, अनुपम, मनीष गोयल, सुभाष अग्रवाल, कपिल गर्ग आदि उपस्थित रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश