मन की उड़ान फाउंडेशन ने मातृ दिवस पर पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल
आगरा। मातृ दिवस के पावन अवसर पर मन की उड़ान फाउंडेशन द्वारा “मातृ दिवस विशेष सेवा अभियान” का आयोजन कर बेसहारा एवं जरूरतमंद माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का सराहनीय प्रयास किया गया। संस्था द्वारा आयोजित इस सेवा अभियान में माताओं के सम्मान, स्नेह और सहयोग की अनूठी भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान माताओं को स्नैक्स, फल, राशन सामग्री एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। संस्था के सदस्यों ने माताओं के साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास कराया। कार्यक्रम का वातावरण भावुक और आत्मीयता से भरपूर रहा।
संस्था की अध्यक्ष चंचल गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि
“मां का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। सेवा ही मानवता का सबसे सुंदर स्वरूप है।”
इस अवसर पर संस्था की सचिव कविता राजवानी, कोषाध्यक्ष नीरा थापर, अंकिता जैन, पवन सिसोदिया, अभिषेक गर्ग एवं ऋतिक वार्ष्णेय ने सक्रिय सहभागिता निभाई और सेवा कार्य को सफल बनाया।
यह सेवा अभियान अपना घर, Near Vaishno Bakery, मड़िया कटरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Comments
Post a Comment