डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन
आगरा। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से गौरवान्वित दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपहार एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कक्षा दसवीं के मेधावी विद्यार्थियों में मेधांश गुप्ता, अभिनव यादव, अथर्व जैन, काव्यांशु सिंह, अर्श सक्सेना, कुश त्यागी, दर्शिका अग्रवाल, यशवर्धन गोस्वामी, दीपांशु, अमन गोस्वामी, हेमन्तांशु सिंह, सिदकप्रीत सिंह, कृतिका सेंगर एवं वैष्णवी सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा बारहवीं की छात्रा तनीषा इसरानी, मैथिली पचौरी, नव्या मंगल, शिवांशी सोलंकी, स्तुति सिंह, ओजस्वी सिंह, शुभ अग्रवाल, राहुल, रिद्धिमा शिरोमणि, कृष्ण गुप्ता, अंशिका गुप्ता एवं धार्विक विजय चौधरी को भी सम्मान प्रदान किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि आज का युग तेजी से बदलती तकनीक और नवाचार का युग है। शिक्षा अब केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल क्लासरूम, एआई आधारित शिक्षण, कम्युनिकेशन स्टूडियो एवं आधुनिक लैब्स के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान की जा रही है। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल ने भी समय के साथ कदम मिलाते हुए विद्यालय में आधुनिक तकनीकों को अपनाया है, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाला समय उन्हीं विद्यार्थियों का होगा जो ज्ञान के साथ तकनीक का सही उपयोग करना सीखेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने कौशल, रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करें, जिससे वे देश एवं समाज के लिए प्रेरणा बन सकें।
विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी जैन ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति एवं आधुनिक तकनीकों ने शिक्षा के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। स्मार्ट बोर्ड, इंटरैक्टिव क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग, ऑनलाइन असेसमेंट एवं एआई आधारित शिक्षण पद्धतियाँ विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल सदैव इस बात के लिए प्रतिबद्ध रहा है कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा का सर्वोत्तम समन्वय मिले। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों एवं भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाता है। आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास से यह सिद्ध किया है कि निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीक को केवल मनोरंजन का माध्यम न बनाकर सीखने एवं नवाचार का साधन बनाना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के डीन एडमिनिस्ट्रेशन चंद्रशेखर डैंग सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....


Comments
Post a Comment