खंडेलवाल क्लब के अध्यक्ष बने महेन्द्र खंडेलवाल, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने दिलाई शपथ
आगरा। अध्यक्ष पद के साथ संगठन ने जो विश्वास किया वह हमेशा कायम रहेगा। हमारी प्राथमिकता खंडेलवाल क्लब से खंडेलवाल समाज को जोड़ने की व समाज के उत्थान के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। यह वक्तव्य खंडेलवाल क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र खंडेलवाल ने नव कार्यकारिणी गठन समारोह में बोलते हुए समाज को एक नई दिशा देने का संकल्प के साथ कही।
खंडेलवाल भवन, शाहगंज स्थित खंडेलवाल क्लब में सत्र 2026-28 की नवीन कार्यकारिणी कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद सर्राफ ने की। चुनाव प्रभारी घनश्याम गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल रहे। उन्होंने महेन्द्र खण्डेलवाल को अध्यक्ष, धीरज खण्डेलवाल को सचिव, राजीव खण्डेलवाल को कोषाध्यक्ष तथा गोपीचन्द खण्डेलवाल को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। सचिव धीरज खण्डेलवाल और कोषाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल पहले से ही क्लब को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र खण्डेलवाल पिछले 32 वर्षों से राजनीतिक सामाजिक और व्यापारिक संगठनों में निरंतर जुड़कर अपनी सक्रियता निभाई है और एक मुकाम हासिल किया है। आज भी कई प्रतिष्ठित संगठनों से जुड़कर सेवा कार्य कर रहे हैं। अध्यक्ष महेन्द्र खण्डेलवाल ने कहा, "क्लब के सभी सदस्यों ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूँ। विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए क्लब को समाज सेवा में अग्रणी बताया। संचालन श्रीमती सोमा जसोरिया ने किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश चंद सर्राफ ने मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। गोपीचंद खंडेलवाल, कालूराम खंडेलवाल, अनुज खंडेलवाल, कृष्ण कुमार भगत, नीरज, प्रदीप भगत, राकेश, श्याम मोहन गुप्ता, रमेश चंद खंडेलवाल, राजकुमार भगत, प्यारेलाल खंडेलवाल, राज किशोर खंडेलवाल विनोद खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल ,केके खंडेलवाल ,विनोद खंडेलवाल जीटी, राकेश खंडेलवाल, गोपाल प्रसाद, चंद्रमोहन खंडेलवाल, रमन बिहारी, ललित खंडेलवाल संजीव खंडेलवाल, राजकुमार, ललित गुप्ता,राकेश खंडेलवाल,मुकेश खंडेलवाल रामबाबू खंडेलवाल, मुकेश, रामेश्वर खंडेलवाल, आलोक खंडेलवाल मदन गुप्ता, सौरभ गुप्ता सहित समस्त पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment