मातृशक्ति सम्मान समारोह में गूंजा माँ के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव


आगरा। मानव सेवा समर्पित सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में मदर्स डे के अवसर पर “मदर्स डे सम्मान समारोह” का आयोजन कर्मयोगी गऊशाला, कमला नगर में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने माँ को प्रेम, त्याग, संस्कार और समर्पण की जीवंत प्रतिमा बताते हुए उनके सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान मातृशक्ति का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रेखा बंदिल, लीना बंदिल, साधना अग्रवाल, रजनी दुबे एवं रचना गोयल का सम्मान किया गया। समारोह में सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में कन्हैया अग्रवाल, नीरज बंदिल, प्रिंस बंसल, विनय सिंगल, संतोष गोयल, तरुण अग्रवाल, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश