पुरुषोत्तम मास में श्री श्याम बिहारी जी के दरबार में सजेगा वर्षभर के उत्सवों का अनुपम संगम-

नाई की मंडी स्थित श्री प्रेम निधि मंदिर में अधिक मास मनोरथ उत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी, सुनीत गोस्वामी, अमित शर्मा, साहिल, दीपक भाटी, अजय कुमार गोयल आदि।

श्री प्रेम निधि मंदिर में 17 मई से 15 जून तक प्रतिदिन होंगे विविध मनोरथ, फूल बंगला और विशेष श्रृंगार दर्शन

आगरा। श्री प्रेम निधि जी मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी के श्रीचरणों में आयोजित होने जा रहे भव्य मनोरथ उत्सवों के आमंत्रण पत्र का शुक्रवार को मंदिर परिसर में विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर मंदिर सेवायतों और श्रद्धालुओं ने पुरुषोत्तम मास के विशेष आयोजन को भक्तिभाव, सेवा और उत्सव की अद्भुत परंपरा का प्रतीक बताया।

मुख्य सेवायक हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में 17 मई से 15 जून तक प्रतिदिन वर्षभर के प्रमुख धार्मिक उत्सवों का आयोजन मनोरथ स्वरूप किया जाएगा। यह परंपरा भक्तों को एक ही मास में विभिन्न पर्वों और उत्सवों के दर्शन कराने का दुर्लभ अवसर प्रदान करती है। ठाकुर जी के समक्ष प्रतिदिन अलग-अलग उत्सवों की झांकी सजाई जाएगी, जिससे मंदिर परिसर पूरे माह आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहेगा। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास वैष्णव परंपरा में अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। इस मास में ठाकुर जी के समक्ष वर्षभर के उत्सवों का आयोजन भक्तों को आध्यात्मिक आनंद, सेवा का अवसर और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का विशेष अनुभव कराता है। 

सेवायत पंडित सुनीत गोस्वामी ने बताया कि सभी उत्सव प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संपन्न होंगे। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे आरती होगी। श्रद्धालु प्रतिदिन विशेष फूल बंगला, अलौकिक श्रृंगार एवं उत्सव सेवा के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर परिसर को भी पारंपरिक पुष्प सज्जा एवं प्रकाश व्यवस्था से सजाया जाएगा।

मंदिर प्रबंधक दिनेश पचौरी ने बताया कि प्रतिपदा 17 मई को अन्नकूट महोत्सव के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात हिंदी पंचांग के अनुसार क्रमशः रथ यात्रा, अक्षय तृतीया, दान उत्सव, सखी वेश दर्शन, जन्मोत्सव, नंदोत्सव, हरियाली तीज, पाटोत्सव, राम नवमी, तुलसी विवाह, व्यंजन द्वादशी, नरसी जयंती, बसंत उत्सव, शरद पूर्णिमा, गंगा दशहरा, विट्ठलनाथ जयंती, रक्षाबंधन, गोपाष्टमी, होली, राधाष्टमी, स्नान यात्रा, दशहरा, पवित्रा एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती, खिचड़ी उत्सव, शिव चौदस आदि उत्सव आयोजित होंगे। समापन दीपावली उत्सव के साथ किया जाएगा।

मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन मंदिर पहुंचकर दर्शन और उत्सव सेवा का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

इस अवसर पर साहिल, दीपक भाटी, अजय कुमार गोयल, मोहित अग्रवाल, राजेश धाकड़, रानू पचौरी, सचिंद्र शर्मा, मनोज गुप्ता, अमित शर्मा, सोनू अग्रवाल, सागर शिवहरे आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा.... 

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश