Posts

350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित अमृतवेला कीर्तन दीवान — नौ दिवसीय समागम का आज श्रद्धाभाव से सम्पन्न समापन..

Image
 आगरा। गुरुद्वारा श्री गुरु दशम पातशाह शाहगंज, आगरा में 350वीं शहीदी शताब्दी के पावन उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय अमृतवेला कीर्तन दीवान का आज अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और गुरु-चरणों में पूर्ण समर्पण के साथ पावन समापन हुआ। प्रातः 4:00 बजे से आरंभ हुए इस दिव्य अमृतवेला समागम में आज कीर्तनकार भाई साहिब भाई अजीत सिंह जी (देहरादून) ने अपनी अमृतमयी, मधुर और रसपूर्ण गुरबाणी द्वारा संगत को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया, उनकी सेवा ने संगत के मन-चित्त को गुरबाणी की ज्योत में जोड़ते हुए वातावरण को दिव्यता, शांति और आनंद से भर दिया। गत नौ दिनों से प्रतिदिन अमृतवेला में संगतें गुरमत विचार, सिमरन, शब्द-कीर्तन और पाठ की कृपा का अमृत रस लेते हुए आध्यात्मिकता में डूबी रहीं। समापन दिवस पर संगत ने विशेष रूप से सलोक महला 9 सहज पाठ साहिब के भोग उपरांत जागती ज्योत धन धन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के समक्ष अरदास की—कि गुरु साहिब जी हर इंसान को सत्य, साहस, सेवा और त्याग के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें। संगत ने इस पूरे समागम को अपने जीवन का अमूल्य आध्यात्मिक अवसर बताते हुए कहा—गुरुओं द्वारा बख्शी गई अमृतवे...

तिरंगा चौक पर 2853वें दिन का ध्वजारोहण—देशभक्ति की अनूठी मिसाल - MIGFRE संस्था के चेयरमैन व डायरेक्टर बने कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

Image
आगरा। आगरा के अजीत नगर स्थित तिरंगा चौक (सेल्फी प्वाइंट) पर प्रतिदिन होने वाले ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के ऐतिहासिक अभियान ने आज 2853वां निरंतर दिन पूरा करते हुए अभूतपूर्व देशभक्ति का संदेश दिया। यह अनवरत चल रहा आयोजन न सिर्फ शहर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए राष्ट्रप्रेम की मिसाल बन चुका है। कार्यक्रम में MIGFRE संस्था के चेयरमैन वी. के. मित्तल एवं निदेशक मनीष मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों गणमान्य अतिथियों ने इस समर्पित देशभक्ति अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि—“यह आयोजन मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अनुशासन, समर्पण और सम्मान का प्रेरक संदेश है, जिसे पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए।” इस विशेष अवसर पर एवीएमडी इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान ने भी अपनी सम्माननीय उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने छात्रों को ऐसे आयोजनों में भाग लेकर देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने राष्ट्रगान, समूहगान तथा देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को देशभक्ति के रंगों से भर दिया। इस अवसर पर एवीएमडी इंस्टीट्...

दरेसी में सिंधी सेंट्रल पंचायत की बैठक सम्पन्न, नव-नियुक्त मंत्रियों की हुई घोषणा

Image
आगरा। दरेसी स्थित होटल लांस इन में सिंधी सेंट्रल पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे विश्वविख्यात सिंधी संत चाँडूराम जी तथा दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए मासूमों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके पश्चात सिंधी सेंट्रल पंचायत के नव-नियुक्त मंत्री व 1 कानूनी सालाहकर व 1 सलाहकार के दायित्व का विस्तार किया गया तथा औपचारिक घोषणा की गई। बैठक में आगामी चुनावों से संबंधित एस.आई.आर. विषय पर विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमानंद अतवाणी, कोषाध्यक्ष जयरामदास होटचंदानी, नंदलाल आयलानी, श्याम भोजवानी, उपाध्यक्ष जगदीश डोडानी, नरेन्द्र पुरसनानी, भोजराज लालवानी, दौलत खूबनानी, मेघराज दयालानी, महेश सोनी, अशोक परवानी, जयप्रकाश धर्मानी, कमल जुम्मानी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। घोषित 18 मंत्रियों में नानक राम मंगवानी, हरीश टहल्याणी, दर्शन थावानी, लक्समन रामत्री, प्रीतमदास रामचंदानी, भीष्म लालवानी, मुकेश साहनी, भगवान दास सोनी, सुन्दर चेतवाणी...

350वीं शहीदी शताब्दी पर अमृतवेले दिव्य कीर्तन दीवानों की पावन शुरुआत - गुरुद्वारा श्री गुरु दशम पातशाह शाहगंज, आगरा

Image
आगरा। धन-धन गुरु श्री तेग बहादुर साहिब महाराज जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के अपूर्व और पवित्र अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु दशम पातशाह शाहगंज, आगरा में अमृतवेले विशेष कीर्तन दीवानों की अविरल श्रृंखला अत्यंत शर्दा, भक्ति और नतमस्तक भाव से प्रारंभ हुई। 17 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 4:15 बजे से 6:30 बजे तक अमृतवेले के मधुर वातावरण में दिव्य दीवान सजेंगे, जहां संगत गुरु महाराज के चरणों में माथा टेककर नाम-कीर्तन, सिमरन और अमृतवेले दी बख्शिश का लाभ प्राप्त करेगी। गुरुद्वारा प्रमुख  बॉबी आनंद ने भावुक शब्दों में कहा “गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी हमारे जीवन में दोबारा नहीं आएगी, यह समय गुरु महाराज का वरदान है, परिवार सहित गुरुघर आएं, इस पावन अमृतवेले में हाजिरी भरें और गुरु की अनंत खुशियाँ अपनी झोली में भरें। गुरुद्वारा कमेटी एवं अमृतवेला परिवार ने बताया कि यह पावन आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वह दिव्य बेला है जो हर इंसान को अपने जीवन को गुरबाणी दी रौशनी से संवारने का अवसर देती है। संगत से हाथ जोड़ विनम्र बेनती की गई है कि वे अपना अनमोल समय निकालकर इस आध्यात...

बाल दिवस के अवसर पर डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज में मनाया गया उत्सव

Image
आगरा। डॉली"ज पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा ट्वेल्थ तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन मिस्टर वीके मित्तल सर और डायरेक्टर मिस्टर मनीष मित्तल सर के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स जैसे फूड स्टॉल्स, गेम स्टॉल्स, कार्टून करैक्टर, जंगल सफारी, देश की महान विभूतियां, हैलोवेन थीम आदि में भाग लिया। बच्चों ने अपने टीचर्स की सहायता से अलग-अलग क्लास में अलग-अलग थीम के अनुरूप खुद को ड्रेसअप किया व रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर, चेयरमैन सर और डायरेक्टर सर ने बच्चों की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें स्वल्पहार प्रदान किया। कक्षा अध्यापकों ने अपने कक्षा के सभी बच्चों के लिए सरप्राइज़ गिफ्ट्स अरेंज किए। इस अवसर पर, टीचर्स ने विभिन्न प्रकार के करैक्टर का रूप लेकर जैसे बार्बी डॉल,मोटू पतलू,चिंग चैन, डोरेमॉन, परी बनकर बच्चों के सामने आए, जिससे सभी बच्चे बहुत ही सरप्राइजड औ...

बाबीहा अमृत वेले बोलिआ तां दरि सुणी पुकार, मेघे नो फुरमानु होआ—वरसहु किरपा धारि।” सुबह भगवान से मिलने का समय है अमृत-वेला।

Image
आगरा। पावन अमृत रस में डूबी संगत ने आज गुरुद्वारा शाहगंज एवं अमृतवेला परिवार द्वारा आयोजित गुरु नानक देव जी के प्रकाश पुरब को समर्पित दो दिवसीय नाम सिमरन समागम के समापन पर राधा कृष्ण मंदिर पार्क पांडव नगर  दूसरे दिन दिव्य अनुभूति प्राप्त की। प्रातः 3:30 बजे से 6:00 बजे तक गुरु श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की पवित्र हजूरी में समूची संगत नाम सिमरन में लीन होकर आत्मिक शांति एवं आनंद से झूम उठी। गुरु के दरबार में गूँज रहे "वाहिगुरु" के स्वर वातावरण को पवित्रता से भरते रहे। समागम का शुभारंभ भाई साहिब भाई गुरशरण सिंह जी (लुधियाना) की अमृतमयी सिमरन साधना से हुआ। उनकी वाणी ने संगत को नाम से जोड़ा और अमृत-वेला संभालने का गुरमत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अमृत-वेला वह अनमोल घड़ी है, जब प्रभु अपनी कृपा-दृष्टि सर्वाधिक बरसाते हैं। आयोजक गुरुद्वारा शाहगंज अमृतवेला परिवार की ओर से सभी गुरु नानक नाम-लेवा संगत का हार्दिक धन्यवाद किया गया, जिन्होंने पूरे प्रेम, श्रद्धा और उत्साह के साथ समागम को सफल बनाया। सेवा में बहनें: अमरजीत कौर, रोशनी कुकरेजा, भूमि गनवानी, चांदनी भोजवानी, जानवी त्रिलोकानी, व...

सेंट जॉर्जेस कॉलेज के स्थापना के 150 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। संघर्षों और सफलताओं के सफर को जीवंत किया

Image
आगरा।  सेन्ट जॉर्जेस कॉलेज ने अपनी स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय स्मरणीय और भव्य उत्सव आयोजित किया। शनिवार को सम्पन्न हुए सेस्क्विसेंटेनियल समारोह ने सिर्फ एक संस्था की उम्र का जश्न नहीं मनाया, बल्कि पीढ़ियों के सपनों, संघर्षों और सफलताओं के सफर को जीवंत कर दिया। बालूगंज स्थित कॉलेज परिसर में समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि बी. के. नायक (बिशप, आगरा डायसिस), प्रबंधक अश्विन ए. प्लूमर, डायसिस सचिव डॉ. अविनाश चंद, पूर्व प्रधानाचार्य जे.एस. जरमाया, के.ई. जरमाया, द रेवरेंड हेरल्ड अविताभ, स्टीफन डिकोस्टा और रिचर्ड एलिस ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं ने नाटकीय प्रस्तुति और गीतों के माध्यम से कॉलेज के 150 वर्षों के इतिहास को जीवंत किया। बाइबिल गीत 'बाय द रिवर्स ऑफ बेबीलोन', हिंदी नाटक 'फॉल ऑफ प्राउड' और 'यादों का सफर' ने दर्शकों का मन मोह लिया और कॉलेज की सांस्कृतिक विरासत को सामने लाया। उत्सव का सबसे भावपूर्णक्षण था 'जॉर्जियन' परिवार का पुनर्मिलन। 1963 से 2025 तक के पूर्व छात्र, जिनमें ब्रिगेडियर विजय मेहता, डॉ. श...