युवा परिजनों ने गायत्री तपोभूमि मथुरा पहुंचकर लिया मार्गदर्शन,
251 कुण्डीय महायज्ञ की सफलता के लिए मिला आशीर्वाद मथुरा/आगरा। आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की पावन जन्मस्थली आगरा के सेक्टर 11 (अंतेला ग्राउंड के सामने) में आयोजित होने जा रहे '251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ' की भव्य सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, महायज्ञ को दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से युवा परिजन कोर कमेटी के सभी सदस्य और सहयोगी साथी गायत्री तपोभूमि, मथुरा पहुंचे। वहां पहुंचने पर गायत्री तपोभूमि के व्यवस्थापक श्री मृत्युंजय शर्मा जी एवं श्री ईश्वर शरण पांडेय जी ने युवा टोली का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने आगामी महायज्ञ के सफल संचालन, व्यवस्थाओं और वैचारिक क्रांति से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं को आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया। युवाओं के इस उत्साह और समर्पण को देखकर व्यवस्थापक द्वय ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी युवा परिजनों को उज्ज्वल भविष्य और यज्ञ की निर्विघ्न सफलता के लिए भरपूर आशीर्वाद दिया तथा महायज्ञ की सफलता की मंगल कामना की। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्यों...