Posts

Showing posts from June, 2026

प्रकाश पर्व पर अमृतवेले सजा विशेष गुरबाणी कीर्तन दीवान, गुरु महिमा से भाव-विभोर हुई संगत

Image
आगरा। छठे पातशाह धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शाहगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु दशम पातशाह में आध्यात्मिक उल्लास का माहौल रहा। इस पावन अवसर को समर्पित प्रात: अमृतवेले एक विशेष गुरबाणी कीर्तन दीवान पूरी श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ सजाया गया। ​विशेष दीवान में लुधियाना से पधारीं बीबा जसप्रीत कौर जी के जत्थे ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में अत्यंत मधुर एवं रूहानी गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। अमृतमयी शब्द कीर्तन के माध्यम से जत्थे ने छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज जी के महान जीवन, उनके अद्वितीय त्याग, वीरता और आध्यात्मिक उपदेशों का भावपूर्ण गुणगान किया। दिव्य कीर्तन श्रवण कर उपस्थित संगत गुरु रस में सराबोर हो गई और सभी ने गुरु घर की अपार खुशियों व आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया। ​विश्व कल्याण की अरदास और अटूट लंगर ​कीर्तन दीवान की समाप्ति पर ज्ञानी अजीत सिंह जी ने गुरु महाराज के चरणों में समस्त मानवता के कल्याण, आपसी भाईचारे, सुख-शांति एवं 'चढ़दी कला' की सामूहिक अरदास की। इसके उपरांत उपस्थित संगत ने पूरी श्र...

भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ के समर कार्निवाल में पारिवारिक मिलन का उल्लास

Image
वाम्बो वाटर पार्क में आयोजित भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ के समर कार्निवाल में विषय सहयोग के लिए सदस्य मनीष अग्रवाल को सम्मानित करते मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता। साथ हैं अध्यक्ष सीए दीपिका अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल आदि। आगरा। भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ द्वारा एत्मादपुर स्थित वाम्बो वाटर पार्क में पारिवारिक मिलन कार्यक्रम ‘समर कार्निवाल’ का आयोजन उत्साह, उल्लास और आत्मीयता के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में परिषद् सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान परिषद् परिवार की ओर से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। आयोजन का उद्देश्य परिषद् के मूल मंत्र ‘सम्पर्क, सहयोग, संस्कार एवं सेवा’ को सशक्त बनाते हुए सदस्यों के बीच पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ के आदर्श को आत्मसात करते हुए परिषद् ने सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता तथा संस्थापक एवं संरक्षक मंडल के प्रदीप अग्रवाल,...

गुरुद्वारा गुरमत प्रकाश में प्रकाश पुरब

Image
आगरा: बल्लकेश्वर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा गुरमत प्रकाश में छठवें पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। • अखंड पाठ साहिब का भोग: श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत सजे दीवान में बड़ी संख्या में संगत ने श्रद्धापूर्वक हाजिरी लगाई और गुरु चरणों का आशीर्वाद प्राप्त किया। • दिव्य कीर्तन दरबार: हजूरी रागी भाई विकास सिंह एवं भाई जोगिंदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन की अमृतमयी रसधार प्रवाहित कर संगत को गुरु नाम से जोड़ा। • महान जीवन पर प्रकाश: पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में बाबा बुड्ढा जी के महान जीवन, उनकी गुरु भक्ति, सेवा, समर्पण और त्याग का प्रेरणादायी वर्णन किया गया। • अरदास एवं लंगर: गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई तीर्थ सिंह ने विश्व कल्याण, मानवता की खुशहाली तथा सरबत के भले की अरदास की। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। सेवा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: प्रधान गुरमीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, नरेंद्र सिंह बिंद्रा, मुरलीधर भोजवानी, कुलदीप सिंह, भारती काका, मनीष खोरेजा, ईशान हिंगोरानी, सतेंद्र सिंह, कुलविं...

तीर्थ स्थलों के पवित्र जल से अभिषेक के उपरान्त श्रीजगन्नाथ जी ने गजानन स्वरूप में दिए दर्शन

Image
महाअभिषेक महोत्सव (देव स्नान पूर्णिमा) के रूप में मनाया श्री जगन्नाथ जी का प्राकट्योत्सव, विभिन्न तीर्थ स्थलों के जल, फलों के रस व दुग्ध के 251 कलशों से हुआ अभिषेक मृदंग व मंजीरों पर श्रीहरि के कीर्तन पर भक्ति में खूब झूमे भक्त, भगवान जगन्नाथ की कथा सुन भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु आगरा। चंद्रमा स्वरूप धवल पोशाक धारण कर गजानन स्वरूप में श्रीजगन्नाथ जी के दर्शन कर हर भक्त आनन्दित था। भक्ति और श्रद्धा का ऐसा संगम जहां भक्त परमानन्द में गोते लगा रहे थे। मृदंग और मंजीरों पर हरिनाम संकीर्तन पर झूमते भक्तजन और सामने गजानन वेश में बिराजे त्रिलोकी संग बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र। गजानन स्वरूप में श्रंगारित भगवान जगन्नाथ के पट खुलते ही जय जगन्नाथ और हरे कृष्णा हरे राम, राम राम हरे हरे... के भक्तिमय कीर्तन से परिसर गुंजायमान हो गया। शंखनाद की तरंगों संग गजानन के अलौकिक स्वरूप में बहन सुभ्रद्रा व भाई बलराम संग सिंहासन पर विराजे श्रीजगन्नाथ भगवान के दर्शन कर हर भक्त आनन्दित था। वर्ष में एक बार श्रीजगन्नाथ प्राकट्योत्सव के अवसर पर श्रीजगन्नाथ जी के गजानन स्वरूप में दर्शन पाकर हर भक्त धन्य था। कहीं ...

लायंस क्लब आगरा प्रयास ने समाज सेवा को समर्पित की एंबुलेंस, समाजसेवियों का किया सम्मान

Image
सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता को लायंस क्लब प्रयास की ओर से एंबुलेंस की चाबी भेंट करते पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान। साथ में संजीव मित्तल, अशु मित्तल, विनीत खेरा, रितेश मांगलिक, सुरभि पाटनी, पंकज गर्ग आदि। दो छात्राओं की वार्षिक फीस भी कराई जमा, सेवा कार्यों के लिए पदाधिकारियों को किया सम्मानित आगरा। लायंस क्लब आगरा प्रयास ने अपने सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को दीनदयाल धाम, मथुरा स्थित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति को एक एंबुलेंस भेंट की। सेवा कार्यक्रम का आयोजन सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर में किया गया। मुख्य अतिथि लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता को एंबुलेंस की चाबी सौंपते हुए कहा कि गौसेवा और मानव सेवा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। क्लब अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने बताया कि वर्ष 2025-26 के कार्यकाल में क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब एवं जरूरतमंदों...

आगरा व्यापार मंडल के चतुर्थ रक्तदान शिविर की तैयारियां तेज, पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

Image
आगमी 16 अगस्त को श्री राम स्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगेगा विशाल रक्तदान शिविर  आगरा। आगरा व्यापार मंडल द्वारा आगामी 16 अगस्त को श्री राम स्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित किए जाने वाले चतुर्थ रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक माधव भवन, हींग की मंडी स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष टीएन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने सभी संयोजकों, सह संयोजकों एवं पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का मेहनत, लगन और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से चतुर्थ रक्तदान शिविर सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध होगा। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों ने शिविर के संयोजक राजीव कुमार गुप्ता, राजेश सिंघल, राजेश अग्रवाल तथा सह संयोजक नितिन अग्रवाल एवं मनोज भाटिया से अब तक की तैयारियों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संयोजक राजीव कुमार गुप्ता ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेंद्र गुप्ता (ब्रज रसायनाम),...

श्री प्रेमनिधि मंदिर में ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी का दिव्य ज्येष्ठाभिषेक, सुगंधित यमुना जल से हुआ महास्नान

Image
नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमनिधि मंदिर में ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव के दौरान सुगंधित यमुना जल से ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविंद) जी महाराज को महास्नान कराते सेवायत सुनीत गोस्वामी। साकार हुआ यमुना जल घट भर चली चंद्रावल नार... पद का भाव  आगरा। नाई की मंडी स्थित ऐतिहासिक श्री प्रेमनिधि मंदिर में भक्त प्रेमनिधि जी के सेवित ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविंद) जी महाराज का दिव्य ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ। इस अलौकिक अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से गुंजायमान हो उठा। महोत्सव की तैयारियां शनिवार रात्रि से ही प्रारंभ कर दी गई थीं। ठाकुर जी के शयन के पश्चात साक्षात् श्री यमुना जी के स्वरूप-जल को कोरे मटकों में भरकर विभिन्न दिव्य सुगंधित द्रव्यों से अधिवासित किया गया। रविवार प्रातः वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी महाराज का भव्य ज्येष्ठाभिषेक आरंभ हुआ। सुगंधित एवं शीतल यमुना जल से महास्नान के दौरान ठाकुर जी ने भक्तों को मनोहारी व्रजराज स्वरूप में दर्शन दिए। केसरय...

गुरुद्वारा सदर में भव्यता पूर्ण सजा कीर्तन दरबार

Image
आगरा। नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्था सुखमनी सेवा सभा द्वारा साप्ताहिक कीर्तन दरबार के अंतर्गत अमृतमयी भव्य कीर्तन दरबार गुरुद्वारा श्री कलघीधर सदर में आयोजित किया गया, यह कार्यक्रम सिख धर्म के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित रहा सर्वप्रथम सभा के युवाओं द्वारा सुखमनी साहिब के पाठ समूह संगत के साथ मिलकर किए गए उपरांत पावन स्थान गुरुद्वारा बडू साहिब हिमाचल प्रदेश से आए प्यारे बच्चों ने अपनी रसमई शैली में कीर्तन का गायन  किया उसके बाद सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपनी मधुर वाणी से सभी को भाव विभोर कर दिया उन्होंने कहा कि सिख धर्म के छठे गुरु हरगोबिंद साहिब जहां संत थे वहां सिपाही भी थे इसलिए उन्होंने दो किरपान  धारण की एक मीरी की एक पीरी की, गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने  ग्वालियर में कैद 52 राजाओं को मुक्त कराया था इसीलिए ग्वालियर किले पर स्थित गुरुद्वारा साहिब को गुरुद्वारा बंदी छोड़ नाम दिया गया, वीर जी ने कहा जैसे अन्न ना खाएं शरीर मर जाता है, ऐसे ही नाम ना जपें तो जमीर मर जाता है, जिसकी जमीर मर जाती है उसकी तकदीर मर जाती हैं इसलिए ना...

आचार्य श्री निर्भयसागर जी महाराज ससंघ का जयपुर हाउस में हुआ भव्य मंगल प्रवेश,नेमि गिरनार धर्मयात्रा 2026 का हुआ भव्य स्वागत

Image
आगरा। जैन समाज के लिए रविवार का दिन आध्यात्मिक उल्लास और ऐतिहासिक महत्व का रहा। वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भयसागर जी ससंघ का जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।प्रात: सेक्टर-7 स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से गाजे- बाजे भक्ति गीतों और जयघोष के बीच शोभायात्रा यात्रा एवं मंगल विहार प्रारंभ हुआ। मार्ग में श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भव्य स्वागत किया। टीचर्स कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री का अभिनंदन किया। इसी अवसर पर विश्व जैन संगठन के संयोजन में दिल्ली से चलकर नेमि गिरनार धर्मयात्रा रथ जयपुर हाउस जैन मंदिर में पहुंची। जहां पर जयपुर हाउस मन्दिर कमेटी द्वारा धर्म यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। धर्मयात्रा रथ पर विराजित काले पाषाण से निर्मित लगभग सवा दो फुट ऊँची भगवान नेमिनाथ की मनोहारी प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने जिन अभिषेक एवं पूजन किया।इसके बाद आचार्यश्री निर्भयसागर  जी महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि 20 जुलाई को देशभर के जैन समाज से अधिकाधिक बसों, रेल यात्राओं एवं अन्य...

नाजिया इलाही खान के आगरा आगमन पर रोक लगाने की मांग

Image
शसक्त पीली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु आगरा डीसीपी सिटी को सौंपा ज्ञापन... आगरा। शसक्त पीली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल के नेतृत्व में आज संगठन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त (सिटी), आगरा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ता नाजिया इलाही खान के प्रस्तावित आगरा आगमन और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उनकी भागीदारी को लेकर एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके आगमन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। ​पुलिस उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन की ओर से प्रमुखता से उल्लेख किया गया है कि नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया एवं विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर दिए गए कुछ कथित बयानों से समाज के अनेक वर्गों की धार्मिक भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुई हैं। इन विवादित बयानों के कारण पूर्व में भी विभिन्न स्थानों पर भारी जन-आक्रोश एवं विवाद उत्पन्न हुए हैं। ऐसी संवेदनशील स्थिति में, उनके आगरा आगमन से शहर की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने तथा सांप्रदायिक सौहार्द एवं जनश...

भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम, श्याम अरदास संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

Image
आगरा। जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर रविवार को श्याम नाम के जयघोष और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा। आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य श्याम अरदास संकीर्तन में देश के विभिन्न स्थानों से आए भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक प्रथम शर्मा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था अध्यक्ष अमन गर्ग ने बाबा श्याम की मंगल आरती कर संकीर्तन का शुभारंभ कराया तथा सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की। संकीर्तन में भजन गायिका आरोही दीक्षित ने "हमारी दौलत है लवली किशोरी" एवं "थक सा गया हूं मैं बाबा..." जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दीपक ठाकुर ने "हम हैं श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे..." भजन प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को श्याममय बना दिया। इसके बाद अकुश शर्मा ने "जब भी श्याम दीवानों के सर पर संकट मंडरा...

आगरा के नामनेर क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

Image
आगरा। नामनेर क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, वरुण अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल (काना) की विशेष सहभागिता रही। सभी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर वार्ष्णेय महिला मंडल ने निभाई सेवा की परंपरा

Image
आगरा। श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा के अंतर्गत संचालित श्री वार्ष्णेय महिला मंडल द्वारा गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पश्चिमपुरी स्थित श्री अक्रूर चौक पर श्रद्धालुओं के लिए शर्बत एवं फल-प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल शर्बत व फल वितरित कर सेवा और धर्म का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीना गुप्ता ने श्री अक्रूर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उपस्थित महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण कर जनसेवा का कार्य किया। महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय (पूर्व पार्षद), मंत्री रीनू गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सरिता वार्ष्णेय, मेघा गुप्ता, मोहिनी वार्ष्णेय, सुनीता अत्री, अंजना वार्ष्णेय, नीतू गुप्ता, अनीता गुप्ता, संध्या गुप्ता, कविता अत्री, सोनिया गुप्ता, नूतन वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

निर्जला एकादशी पर शरबत सेवा कर दिया मानवता का संदेश

Image
​आगरा जागरण कलाकार समिति ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत भीषण गर्मी में हजारों लोगों ने ली राहत, समिति के सेवा भाव की सराहना ​ आगरा, [आज की तिथि]। पावन निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आगरा जागरण कलाकार समिति द्वारा मानवता और सेवा भाव का एक सुंदर उदाहरण पेश किया गया। समिति की ओर से शाहगंज बोदला रोड स्थित मारुति स्टेट चौराहे पर एक विशाल शीतल शरबत प्याऊ का आयोजन किया गया, जहाँ चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच हजारों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। ​इस सेवा कार्य के दौरान मारुति स्टेट चौराहे पर सुबह से ही सेवादारों का उत्साह देखते ही बनता था। आने-जाने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोक-रोकर आदरपूर्वक शीतल पेय पिलाया गया। ​इस अवसर पर जागरण समिति के पदाधिकारियों ने संदेश देते हुए कहा कि, "निर्जला एकादशी का पर्व हमें सेवा, संयम और परोपकार की सीख देता है। इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी या शीतल पेय पिलाना सबसे बड़ा पुण्य और सच्ची मानव सेवा है।" ​धार्मिक और सेवा भावना से ओतप्रोत इस सराहनीय कार्य की प्रमुख समाजसेव...

गंगा दशहरा पर सेवा और पुण्य का संगम, राहगीरों को वितरित किया शीतल शरबत

Image
आगरा। पावन गंगा दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेरिया मोड़ चौराहे पर शीतल मीठे मिल्क रोज शरबत की प्याऊ लगाकर सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का अनुपम संदेश दिया गया, भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने शीतल शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाबा हरिदास महाराज एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्याम भोजवानी द्वारा एक कन्या को शरबत पिलाकर किया गया, इस अवसर पर वातावरण धार्मिक भावनाओं और सेवा भावना से ओत प्रोत दिखाई दिया,  समाजसेवी मनोज नोतनानी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा दान माना गया है और गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार की सेवा का विशेष महत्व है, ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से गर्मी के मौसम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शीतल जल एवं शरबत की प्याऊ लगाकर जनसेवा का कार्य कर रही है, वहीं ट्रस्ट के संरक्षक महेंद्र कुमार जैन ने कहा कि विमल महेश फाउंडेशन जनहित के कार्यों के साथ साथ विभिन्न...

स्नान पूर्णिमा 29 को, गजानन स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे श्रीजगन्नाथ जी

Image
 श्रीजगन्नाथ मंदिर द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में 29 जून को आयोजित किया जाएगा श्रीजगन्नाथ महाभिषेक (स्नान यात्रा) महोत्सव, पंच नदियों के जल व पंचगव्य से होगा अभिषेक बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग गजानन स्वरूप में दर्शन देंगे भगवान जगन्नाथ, इसके उपरान्त 15 दिन तक रहेंगे मंदिर के पट बंद आगरा। 29 जून को स्नान यात्रा (जगन्नाथ जी के प्राक्ट्योत्सव) में पंच नदियों के जल व पंचगव्य से विधि विधान के साथ भगवान जगन्नाथ का अभिषेक के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण भी गूंजेंगे। इस मौके पर भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग गजानन स्वरूप में दर्शन देंगे। 29 जून को श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) द्वारा श्रीजगन्नाथ महाभिषेक स्नान यात्रा महोत्सव (स्नान पूर्णिमा) का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में किया जाएगा। यह जानकारी इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने मंदिर परिसर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी और शहरवासियों को स्नान पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।  बताया कि सनातन वैष्णव परंपरा के अनुसार स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और ...

अष्टम बड़वा मंगल पर संकट मोचन दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Image
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा ठाकुर और 'कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप' ने बांधा समां ​बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ माल रोड, देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे श्रद्धालु आगरा। माल रोड स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में अष्टम एवं अंतिम बड़वा मंगल का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बाबा संकट मोचन के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और सामूहिक सुंदरकांड पाठ में सहभागिता कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। ​आकर्षक सजावट और मनोहारी झांकियां बड़वा मंगल के उपलक्ष्य में संपूर्ण मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। हनुमान जी के दिव्य व भव्य श्रृंगार की अद्भुत छटा ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। इस दौरान वीर बजरंगबली एवं राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन कर भक्तों को प्रभु मिलन की अलौकिक अनुभूति हुई। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं ...

“कफन” फिल्म ने दिया मानवता एकता और सामाजिक समरसता के संदेश

Image
सेल्फी रेस्टरां में कफन फिल्म के प्रीमियर शो का मेयर हेमलता दिवाकर व फुटवेयर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डाबर ने किया शुभारम्भ आगरा। सिनेमा जब केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज को आईना दिखाने का माध्यम बन जाए, तो वह एक विचार बन जाता है। इसी विचार को साकार करती आरए मूवीज की शॉर्ट फिल्म “कफन” का भव्य प्रीमियर शो आज सेल्फी रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। यह आयोजन केवल फिल्म प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला एक प्रेरणादायक सांस्कृतिक मंच बन गया। महज 15 मिनिट की फिल्म ने लोगों को माला में मोतियों की तरह बांधे रखा।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने भारत माता व स्व. राजकुमार सामा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में फुटवेयर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डाबर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ यह आयोजन भावनाओं, विचारों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी एक यादगार शाम में बदल गया। मुख्य अतिथि हेमलता दिवाकर ने फिल्म की सराहना करते ह...

पत्रकार सम्मान समारोह में राष्ट्रहित एवं सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर बल

Image
 आगरा। 21 जून विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका तथा सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय पत्रकारिता और विदेशी पत्रकारिता में मूलभूत अंतर है। भारतीय पत्रकारिता सदैव सत्य, राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय पत्रकारिता ने राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समाज को जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पदम सिंह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सौ वर्षों की अपनी यात्रा धैर्य, समर्पण और समाज सेवा की भावना के साथ पूर्ण की है। यह यात्रा संगठन की दृढ़ निष्ठा और राष्ट्र के प्रति उसके समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ...

योग को दिनचर्या बनाएं, तभी मिलेगा निरोग जीवन का वरदान

Image
 भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लगाया विशाल योग शिविर आगरा। भारत विकास परिषद् "नवज्योति" शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कृष्णा पार्क, कमला नगर में विशाल योग शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया। योगाचार्य अजय अंजना शिवहरे, अमित जैन एवं परमजीत शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। योगाचार्यों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक शारीरिक एवं मानसिक रोगों से बचाव संभव है। शाखा के संस्थापक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि योग केवल एक दिन मनाने का विषय नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को तनावमुक्त रखते हुए स्वस्थ और सक...

एन०सी०सी० आगरा में हुआ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य व सफल आयोजन।

Image
आगरा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 1 यूपी एयर स्क्वाड्रेन एनसीसी, आगरा में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के निर्देशन में योग के प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर एस०पी० यादव, युद्ध सेवा मेडल, कमान अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, एनसीसी ए०एन०ओ० / सी०टी०ओ०, जी०सी०आई०, पी०आई० स्टाफ तथा 6500 एनसीसी कैडैटस ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रिगेडियर एस०पी० यादव युद्ध सेवा मेडल द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारियों तथा कैडेटस के द्वारा योगा प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस सामूहिक योग सत्र में स्वाथ्स्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन शैली का संदेश दिया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के सभी अधिकारियो तथा कैडेटस ने एक सप्ताह पहले HABUILD पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर योग अभ्यास किया। इस अवसर पर ग्रुप कमाण्डर महोदय ने बताया कि योग भारत की प्राचीन सांस्...

पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन

Image
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा और यूपी लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राकेश गर्ग के पिता सहित आठ विभूतियों को मिला सम्मान विधायक स्वर्गीय जगन प्रसाद गर्ग, स्वर्गीय अशोक अग्रवाल एवं स्वर्गीय अर्जुन देव अरोड़ा को मरणोपरांत सम्मान से नवाजा गया आगरा। वर्ल्ड फादर्स डे के अवसर पर सामाजिक संस्था 'एक पहल' एवं 'अफलातून आगरा फाउंडेशन' द्वारा आयोजित बेस्ट फादर अवार्ड-2026 (सीजन-5) समारोह में उन पिताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने त्याग, संस्कार, मार्गदर्शन और संघर्ष से अपने बच्चों को जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। होटल लेमन ट्री में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में समाज, खेल, प्रशासन, शिक्षा और व्यापार जगत से जुड़े प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन किया गया।  मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह ने पिताओं को सम्मानित किए जाने के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक पिता अपने बच्चों को जीवन में सफल और ऊंचाइयों पर स्थापित देखना चाहता है। बच्चों का भी दायित्व है कि वे अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करें और उनक...

खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान

Image
 100 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकों और रक्तदाताओं का हुआ सम्मान आगरा। खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी द्वारा जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 62 यूनिट रक्तदान किया, वहीं 100 से अधिक लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सीय जांचों का लाभ उठाया। समिति के अध्यक्ष रजत सिंघल ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित यह पहला सेवा शिविर था। समिति के सभी सदस्य युवा हैं और समाज सेवा के कार्यों के माध्यम से जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। सचिव उमंग अग्रवाल एवं यश सिंघल ने बताया कि शिविर में बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, दंत रोग, फिजिशियन, नेत्र रोग, नाक-कान-गला, फिजियोथैरेपी तथा सर्जरी सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. विकास मित्तल एवं डॉ. रचना अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का ...

विश्व योग दिवस* पर *रोटरी क्लब आगरा ग्रेस* द्वारा विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन

Image
आगरा। विश्व योग दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस द्वारा प्रातःकाल " *योग ऑफ सिंथेसिस" एवं ध्यान (मेडिटेशन)* का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने *अरहाटिक योग* के बारे में जानकारी प्राप्त की, जो विभिन्न योग पद्धतियों का समन्वित स्वरूप है। सत्र के दौरान हठ योग, प्राणायाम तथा भक्ति योग (ट्विन हार्ट्स मेडिटेशन के माध्यम से) का अभ्यास कराया गया। यह कार्यक्रम दीपाली खेतरपाल द्वारा संचालित सोल सेरेनिटी (प्राणिक हीलिंग सेंटर) में ग्रीन्स एंड बीन्स कैफे, सूर्य नगर, आगरा के सहयोग से आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष *डॉ. पर्णिता बंसल* ने बताया कि यह सत्र अत्यंत ऊर्जावान, पुनरोद्धारकारी एवं आत्मा को समृद्ध करने वाला अनुभव रहा। क्लब की *चार्टर सचिव आशु मित्तल* ने इस प्रकार के योग की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत आरामदायक, तनावमुक्त करने वाला तथा मानसिक शांति प्रदान करने वाला है। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में मंजूषा चंद्रा, अनुराधा मित्तल, मिशिका, रुचि अग्रवाल एवं डॉ. नेहारिका मल्होत्रा शामिल रहीं।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..

​आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वाधान में छठवें दिन गणधर वलय विधान संपन्न

Image
​माताजी के प्रवचन: जहाँ प्रेम होता है, वहाँ सफलता और धन अपने आप पीछे-पीछे चले आते हैं। चिड़िया के दृष्टांत से दिया सीख: इतिहास में नाम आग बुझाने वालों में होना चाहिए, तमाशा देखने वालों में नहीं। ​आगरा। आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वाधान में एम.डी. जैन इंटर कॉलेज फील्ड के हॉल (हरीपर्वत, आगरा) में आयोजित धार्मिक महोत्सव के छठवें दिन आज भक्ति भाव के साथ गणधर वलय विधान संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन आचार्य 108 श्री इन्द्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं 57 वर्षीय संयम साधना से साधित, प.पू. सिद्धांत रत्न, भारत गौरव, गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी और विज्ञमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगीतकार ऋषि एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों की मधुर धुन पर भक्तगण भावविभोर होकर झूम उठे। ​धार्मिक अनुष्ठान और प्रमुख पात्र ​बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया जी के कुशल निर्देशन में भगवान की शांतिधारा और अभिषेक के साथ विधान प्रारंभ हुआ। इंद्र-इंद्राणी सहित विधान के प्रमुख पात्रों ने संगीतमय स्वरलहरियों के बीच पूजा-अर्चना कर अर्घ्य समर्पित किए। मुख्य पात्रों में शामिल रहे: ​...

पदमावती पंचायत महासभा द्वारा 20 जून को आयोजित हुआ भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन

Image
आगरा। आधुनिक और व्यस्त जीवन शैली के बीच समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उचित जीवनसाथी की तलाश को सुगम बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पद्मवती पुरवाल पंचायत महासभा (पंजीकृत) द्वारा एक भव्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन शनिवार, दिनांक 20 जून 2026 को आगरा के वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन के भूतल परिसर में सम्पन्न हुआ। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन (फिरोजाबाद) और राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार जैन (आगरा) ने संयुक्त से बताया कि संयुक्त परिवारों के विघटन, सामाजिक दूरी और सीमित सम्पकों के कारण वर्तमान में विवाह सम्बन्ध स्थापित करना एक बड़ी चुनौती बन गया है, ऐसे समय में यह परिचय सम्मेलन समाज के लिए एक अत्यन्त उपयोगी और आवश्यक मंच साबित होगा, जहाँ परिवारों को सुरक्षा, विश्वास और विश्वसनीयता का वातावरण प्राप्त होगा। इस भव्य कार्यक्रम को निमित्तज्ञानी आचार्य श्री 108 विमलसागर जी महाराज का पावन आशीर्वाद से यह कार्यक्रम सकुशल टीम भावना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में मुख्य कोल्ड व्यवसायी श्री बलवीर जैन और श्री राजीव जैन (आगरा) रहें...

शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर आज आगरा के विभिन्न गुरुद्वारों में होंगे भव्य कीर्तन समागम

Image
 पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे संगत को गुरबाणी कीर्तन से करेंगे निहाल। गुरुद्वारों में सजेगा विशेष दीवान, गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। आगरा। सिख धर्म के पंचम गुरु एवं शहीदों के सरताज धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन शहीदी दिवस को समर्पित आज रविवार को शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन समागम, कथा और गुरबाणी पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इन समागमों में पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे अपनी हाजिरी भरकर संगत को गुरबाणी रस से निहाल करेंगे। ​शहर के मुख्य गुरुद्वारों में होने वाले कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है: ​1. गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब, छिपीटोला ​समय: सुबह 11:00 बजे से ​विशेष: इस समागम में पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनीय वीर महेंद्र पाल सिंह (सुखमनी सभा) द्वारा विशेष कीर्तन कर संगत को निहाल किया जाएगा। ​2. गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर (विभव नगर) ​समय: शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ​विशेष: यहाँ विशेष स्त्री सत्संग बीवियों द्वारा चार वाणियों के पाठ की हाजिरी भरी जाएगी। इसके साथ ही भव्य कीर्तन दीवान सजेगा, जिसमें हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह जी द्वारा कीर्तन किया जाएगा। ​3. गुरुद्वा...

डॉ. एमपीएस ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने कॉसमॉस मॉल में 'फ्लैश मॉब 2.0' से बिखेरा जलवा, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Image
आगरा। आगरा शहर के संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल में आज शनिवार को एक बेहद अनूठा और रोमांचक नज़ारा देखने को मिला। डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सायं 6 बजे एक 'यूनिक फ्लैश मॉब 2.0' डांस का आयोजन किया, जिसने मॉल में मौजूद हर शख्स को ठहरने पर मजबूर कर दिया। ​सायरन बजते ही थमे दर्शकों के कदम यह आयोजन अपने आप में बेहद अलग था। संस्थान के छात्र-छात्राऐं आम जनता की तरह कॉसमॉस मॉल परिसर के आस-पास चुनिंदा स्थानों पर सामान्य रूप से बैठे हुए थे। तभी अचानक एक सायरन बजा और सायरन की आवाज सुनते ही सभी छात्र-छात्राएं अलग-अलग जगहों से दौड़कर मॉल परिसर के बीचो-बीच इकट्ठा हो गए। इसके बाद शुरू हुआ शानदार गानों पर थिरकने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सिलसिला। छात्र-छात्राओं के इस अचानक और बेहतरीन तालमेल (कोऑर्डिनेशन) वाले डांस प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद भारी भीड़ और दर्शक पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए। इस खास कार्यक्रम को आगरा व शहर के बाहर से आए अनेकों नामचीन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी कवर किया। ​ संस्थान हमेशा बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को निखारता है: चेयर...

​आधुनिक दौर में जीवनसाथी की तलाश को सुगम बनाएगा पदमावती पंचायत महासभा का 'भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन' ​20 जून 2026 को आगरा के अग्रवन (वाटर वर्क्स चौराहा) में जुटेगा देश भर का जैन समाज ​निमित्तज्ञानी आचार्य श्री 108 विमलसागर जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

Image
आगरा। आधुनिक और व्यस्त जीवन शैली के बीच समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उचित जीवनसाथी की तलाश को सुगम बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पद्मवती पुरवाल पंचायत महासभा (पंजीकृत) द्वारा एक भव्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शनिवार, दिनांक 20 जून 2026 को आगरा के वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन के भूतल परिसर में सम्पन्न होगा। इस भव्य कार्यक्रम को निमित्तज्ञानी आचार्य श्री 108 विमलसागर जी महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त है। ​মहासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन (फिरोजाबाद) और राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार जैन (आगरा) ने संयुक्त रूप से बताया कि संयुक्त परिवारों के विघटन, सामाजिक दूरी और सीमित सम्पर्कों के कारण वर्तमान में विवाह सम्बन्ध स्थापित करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे समय में यह परिचय सम्मेलन समाज के लिए एक अत्यन्त उपयोगी और आवश्यक मंच साबित होगा, जहाँ परिवारों को सुरक्षा, विश्वास और विश्वसनीयता का वातावरण प्राप्त होगा। ​महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व आयोजन समिति के सदस्यों—श्री बसन्त कुमार जैन साहू, श्री विजय कुमार जैन विजजी, राजीव ज...

आगरा के इतिहास में 'गणधर वलय विधान' का भव्य शुभारंभ: भव्य घटयात्रा के साथ गूंजे भगवान महावीर के जयकारे

Image
आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वाधान में आज एम.डी. जैन इंटर कॉलेज फील्ड के 'आचार्य श्री शांति सभागार' (हरीपर्वत, आगरा) में एक ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव का आगाज़ हुआ। आचार्य 108 श्री इंद्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं 57 वर्षीय संयम साधना से साधित गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी व आर्यिका विज्ञमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार 'गणधर वलय विधान' का भव्य शुभारंभ किया गया। ​200 कलशों के साथ निकली भव्य घटयात्रा ​विधान के पहले दिन श्री पल्लीवाल दिगंबर जैन मंदिर, धूलियागंज से भगवान महावीर के गगनभेदी जयकारों के साथ एक विशाल घटयात्रा शुरू हुई। ​मुख्य आकर्षण: घटयात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर 200 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थीं। ​बग्घियों पर सवार इंद्र-इंद्राणी: सौधर्म इंद्र यतेंद्र कुमार-अभिलाषा जैन, कुबेर राजेंद्र कुमार जैन-नीलम जैन लुहाड़िया, यज्ञनायक इंद्र सुरेश कुमार-माया जैन सहित अन्य सभी मुख्य पात्र (ईशान इंद्र, चक्रवर्ती इंद्र आदि) भव्य बग्घियों पर सवार होकर चल रहे थे। ​भजनों की स्वर लहरियां: किशोर बैंड की मधुर ध्वनियों और ...