Posts

Showing posts from July, 2026

330 नौनिहालों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान: संवेदना एक प्रयास संस्था ने वितरित की स्कूल यूनिफॉर्म, जूते और स्टेशनरी

Image
इस्कॉन मंदिर के सहयोग से मिड-डे मील योजना का शुभारंभ, अगले सत्र से कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई भी होगी शुरू आगरा। समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संवेदना एक प्रयास संस्था ने शुक्रवार को पालिका नगर, नुनिहाई स्थित अपने निशुल्क शिक्षा केंद्र अंबे लक्ष्मी बाल विद्यालय में अध्ययनरत 330 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, टाई, स्टेशनरी एवं फूड पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर के सहयोग से विद्यालय में मिड-डे मील योजना का भी शुभारंभ किया गया, जिससे अब विद्यार्थियों को प्रतिदिन पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। संस्था के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ संस्था ...

जनकपुरी महोत्सव को लेकर आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त से की भेंट

Image
तीन दिवसीय आयोजन के लिए सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा, महाआरती में शामिल होने का दिया आमंत्रण आगरा। उत्तर भारत के सबसे ऐतिहासिक एवं भव्य जनकपुरी महोत्सव-2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को भावना एस्टेट रोड पर आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिष्टाचार भेंट कर आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू' यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को बताया कि जनकपुरी महोत्सव में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु एवं दर्शक सम्मिलित होते हैं। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। राजीव कुमार 'राजू' यादव ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान माता सीता की डोला यात्रा, राजा जनक की शोभायात्रा एवं श्री राम सहित चारों भाइयों के स्वरूपों का नगर भ्रमण प्रमुख आकर्षण होते हैं। इन आयोजनों में बड़ी स...

श्रीमती बी डी जैन कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई मुंशी प्रेमचंद जयंती

Image
​साहित्यिक गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रेमचंद के उपन्यासों और कहानियों के सामाजिक सरोकारों पर की चर्चा आगरा। श्रीमती बी डी जैन कन्या महाविद्यालय, आगरा के हिंदी विभाग द्वारा आज महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के सुअवसर पर एक विशेष साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा प्रेमचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्या एवं संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मीरा अग्रवाल ने की, जबकि गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. किरण सिंह की भी गरिमामय उपस्थिति रही। ​गोष्ठी की औपचारिक शुरुआत करते हुए डॉ. नेहा विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शिखा श्रीधर ने प्रेमचंद के साहित्य के संवेदनात्मक पक्षों पर विस्तार से बातचीत करते हुए छात्राओं को उनके साहित्य में अभिव्यक्त विविध आयामों से परिचित कराया। ​कार्यक्रम के दौरान छात्राओं रेशमा, काजल, खुशी और सुरभि ने प्रेमचंद की कहानियों एवं उपन्यासों के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. अर्चना सिंह ने प्रसिद्ध कहानी 'बूढ़ी काकी' के माध्...

डॉ. एमपीएस ग्रुप और क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, आगरा के बीच 10 वर्षों के लिए हुआ ऐतिहासिक MoU

Image
  ​युवाओं के करियर निर्माण और रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में बड़ी पहल आगरा। डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और उत्तर प्रदेश सरकार के क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, आगरा के बीच युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए 10 वर्षों का एक दीर्घकालिक समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित हुआ है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ​अगले 10 वर्षों तक दोनों संस्थान संयुक्त रूप से करियर काउंसलिंग, कैंपस प्लेसमेंट और विशाल रोजगार मेलों (Job Fairs) का आयोजन करेंगे। इस महत्वपूर्ण पहल से न केवल छात्रों का करियर सुरक्षित होगा, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। ​संस्थान के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने इस साझेदारी को छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है और सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। ​अकादमिक निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री ने क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक श्री चंद्रचूड़ दुबे के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्पित प्रयासों से ही यह ...

स्वामीबाग मुद्दे पर प्रेस वार्ता: पशु क्रूरता, अवैध कटान और भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग

Image
 आगरा। 31 जुलाई 2026। कमला नगर स्थित होटल टैम्पटेशन में पशु एवं पर्यावरण प्रेमियों द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में स्वामीबाग एवं नगर पंचायत स्वामीबाग से जुड़े कथित भ्रष्टाचार, पशु क्रूरता, अवैध पेड़ कटान और कूड़ा निस्तारण में अनियमितताओं के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। वक्ताओं ने इन मामलों में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। प्रेस वार्ता में डॉ. अँगशूला सरकार (सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार, डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी), विशाल सैनी (आरटीआई एक्टिविस्ट), विनीता अरोड़ा (मेंबर एसपीसीए एवं पशु प्रेमी) और किरन सेठिया (पशु प्रेमी) ने अपनी-अपनी बात रखी। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि समय रहते इन मुद्दों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह पर्यावरण, पशु संरक्षण और जनहित के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पशु क्रूरता का मामला बना केंद्र बिंदु प्रेस वार्ता के दौरान हजूरी बाग क्षेत्र में पशु क्रूरता के मामले को विस्तार से उठाया गया। वक्ताओं ने बताया कि इस संबंध में गीता भाटिया, पशु अधिकार संगठन PETA और अन्य पशु प्रेमियों द्वारा पिछले...

गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी करेगा 'गुरु शिल्पी सम्मान'

Image
कर कुंज रोड, आवास आवास विकास स्थित भगत हलवाई रेस्टोरेंट में आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी द्वारा आयोजित 'गुरु शिल्पी सम्मान समारोह' की घोषणा एवं आमंत्रण पत्र का विमोचन महासचिव कमलप्रीत सिंह 'शैंकी', उपाध्यक्ष मंजरी शुक्ला आदि। 4 अगस्त को शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं कला जगत की विभूतियों का होगा सम्मान, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन आगरा। भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। गुरु ही अपने ज्ञान, साधना और संस्कारों से शिष्य के व्यक्तित्व को निखारकर उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। इसी गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मानित करने के उद्देश्य से आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी द्वारा आगामी 4 अगस्त को 'गुरु शिल्पी सम्मान समारोह' का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह की औपचारिक घोषणा एवं आमंत्रण पत्र का विमोचन शुक्रवार को करकुंज रोड, आवास विकास स्थित भगत हलवाई रेस्टोरेंट में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। संस्था के महासचिव कमलप्रीत सिंह 'शैंकी' ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। जीवन में ज्ञान, शिक्षा, कला, संस्कार और व्यक्त...

जनकपुरी महोत्सव 2026 में दिखेगी अयोध्या धाम की दिव्यता, मुख्य मार्ग पर बनेंगे भव्य गलियारे

Image
16 हजार वर्गमीटर में बनेगा विशाल जनक महल, आयोजन स्थल के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय कार्यालय पर नित्य महाआरती जारी आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक, भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए आयोजन समिति ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बार महोत्सव में श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जैसी आध्यात्मिक अनुभूति कराने की दिशा में विशेष योजना पर कार्य किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू' यादव ने बताया कि कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट के निकट लगभग 16000 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाले भव्य जनक महल के मुख्य मंच तक जाने वाले मार्ग को अयोध्या धाम के वर्तमान स्वरूप की तर्ज पर विकसित करने पर गंभीर मंथन चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना के अनुसार मुख्य मार्ग पर दोनों ओर आकर्षक गलियारे विकसित किए जाएंगे तथा अयोध्या की तरह मूर्तिकला एवं धार्मिक शिल्पकला स्थापित करने का भी विचार है, ताकि जनकपुरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव की दिव्य अनुभूति हो और आयोजन की भव्यता नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। इसी...

गुरुद्वारा दशमेश दरबार में हुई बैठक: 6 अगस्त को मनाया जाएगा श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव

Image
आगरा: शहीद नगर-विभव नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार के परिसर में प्रबंधन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 6 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे से सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश उत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और इसकी जानकारी दी गई। ​विशेष गुरमत समागम और अटूट लंगर का आयोजन ​कमेटी ने जानकारी दी कि प्रकाश उत्सव के इस पावन अवसर पर विशेष गुरमत समागम एवं कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। इस दौरान हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह और गुरशरण सिंह (बब्बू वीर) अपने मधुर गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। प्रबंधन कमेटी ने समस्त साध-संगत से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में आयोजित कीर्तन दरबार का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के पश्चात गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। ​ बैठक में उपस्थित सदस्य: इस अवसर पर प्रधान हरपाल सिंह, मलकीत सिंह, श्याम भोजवानी, गुरिंदर सिंह ओबरोय, इंद्रजीत सिंह वाधवा, सुरेंद्र सिंह लवली, देवेंद्र सिंह जुल्का, मनदीप सिंह, ज्ञानी मनसा सिंह, कृपाल सिंह, सनी सिंह और परमजीत सिंह सहित अन्य प...

लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल में सेवा कार्य कर बच्चों को बांटी मुस्कान, कक्षा को फर्नीचर, स्टेशनरी व फूड पैकेट किए भेंट

Image
लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर द्वारा मुफीद-ए-आम मोंटेसरी स्कूल में आयोजित सेवा प्रकल्प में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र चौहान, क्लब अध्यक्ष उषा अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी। लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल में सेवा कार्य कर बच्चों को बांटी मुस्कान, कक्षा को फर्नीचर, स्टेशनरी व फूड पैकेट किए भेंट  आगरा। लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर की ओर से मासिक सेवा कार्य के अंतर्गत मोतीलाल नेहरू रोड स्थित मुफीद-ए-आम मोंटेसरी स्कूल में सामाजिक सरोकारों से जुड़ा प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एक कक्षा कक्ष के लिए आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री एवं फूड पैकेट वितरित किए गए। क्लब के इस सेवा प्रकल्प से बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर विश्व में एकमात्र क्लब है जिसकी प्रत्येक महिला सदस्य को मेल्विन जोन्स फेलोशिप (एम...

गुरु पूर्णिमा पर चेतना स्तंभ में सजा भव्य कीर्तन दरबार, 650 दीपों से जगमगाया परिसर

Image
  आगरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर फिरोजाबाद रोड स्थित छलेसर चेतना स्तंभ में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कुटिया पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर गुरु महिमा के प्रतीक स्वरूप 650 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिनकी दिव्य आभा से पूरा परिसर आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित हो उठा। पावन तीर्थ श्री सचखंड हेमकुंड साहिब के हजूरी रागी वीर हरप्रीत सिंह जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन एवं कथा का रसपूर्ण गायन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु गुरु महिमा का गुणगान सुन भक्ति रस में सराबोर हो गए और पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण छा गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में अरदास कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा गुरु का अटूट लंगर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में पधारे सभी अतिथियों का रविकांत मुल्लाजी ने पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, समाजसेवी श्याम भोजवानी, रोहित कत्याल, राम...

​श्री निर्मल सेवा सदन में भव्य वर्षायोग कलश स्थापना का शुभारंभ,

Image
  मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज के सानिध्य में गूंजे जयकारे आगरा। आगरा के छीपीटोला स्थित श्री निर्मल सेवा सदन में बुधवार को वर्षायोग कलश स्थापना का भव्य और मांगलिक शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह पावन आयोजन संत चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य भगवान 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक सुयोग्य शिष्यों—जगत विख्यात गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर जी महाराज और श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज के दिव्य सानिध्य में संपन्न हुआ। ​सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजनों से सजी सभा, श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया कलश स्थापना का सौभाग्य ​कार्यक्रम की शुरुआत एक छोटी बच्ची द्वारा मंगलाचरण के साथ हुई। इसके पश्चात श्रमण सांस्कृतिक महिला मंडल के बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और कुमारी दीक्षा जैन ने अपनी मधुर वाणी से भजनों की ऐसी गंगा बहाई कि पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। मंच के आगे और पीछे सजाई गई सुंदर कलाकृतियां व खिले हुए कमल के फूल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। त्रिमुनिराजों के मंच पर आगमन के साथ ही पूरा पंडाल जयकारों से...

रिश्ता कोई हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं- प्रेम वश पारथ रथ हाक्यो, भूल गए ठकुराई, सबसे ऊंची प्रेम सगाई....

Image
 श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पूज्यश्री जया किशोरी ने जरासंध वध, परिक्षित मोक्ष की कथा का किया वर्णन  कथा विश्राम के दिन हजारों की संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सैकड़ों लोगों ने खड़े होकर किया कथा श्रवण, पूज्यश्रीजया किशोरी के जाने पर नम हुई श्रद्धालुओं की आंखे आगरा। रिश्ता कोई भी हो, यदि उसमें स्वार्थ है तो सब बेकार है। किसी भी रिश्ते में प्रेम में स्वार्थ नहीं होना चाहिए। निस्वार्थ प्रेम वो है जिसमें विश्व को चलाने वाले भी गोपियों के इशारों पर नाचते हैं। अपनी ठकुराई भूल कर पार्थ (अर्जुन) का रथ हांका। प्रेम वश ही श्रीकृष्ण ने दुर्योधन के मेवा त्याग कर विदुर के यहां साग से भोजन किया। सबसे ऊंची प्रेम सगाई, दुर्योधन की मेवा त्यागे, साग विदुर घर खाई... भजन के माध्यम से आज पूज्यश्री जया किशोरी ने निस्वार्थ प्रेम को सबसे ऊपर बताया।  श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज विश्राम दिवस पर पूज्यश्री जया किशोरी ने जरासंध वध, श्रीकृष्ण की 16 हजार 108 ...

जनकपुरी महोत्सव महिला समिति का हुआ विस्तार, आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज

Image
महिला शक्ति निभाएगी अहम भूमिका, मां जानकी विवाह प्रसंग से जुड़ी गतिविधियां जल्द होंगी प्रारंभ आगरा। भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को जनकपुरी महिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला समिति के विस्तार के साथ आगामी जनकपुरी महोत्सव 2026 को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय महिलाओं में जनकपुरी महोत्सव को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। समिति इस ऐतिहासिक आयोजन को और अधिक स्मरणीय, आकर्षक एवं सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही माता जानकी के विवाह प्रसंग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी साझा की जाएगी, साथ ही अन्य तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा भी सार्वजनिक की जाएगी। जनक मंच संचालन एवं मंच व्यवस्था प्रमुख डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और नारी शक्ति के समर्पण का अद्भुत संगम ह...

यमुना तट पर बसे श्री महाकालेश्वर धाम में सावन महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन, गूंजे वैदिक मंत्र

Image
बूढ़ी का नगला, दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले श्री महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन करते यज्ञाचार्य पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ, रामचरण शर्मा, सरिता तिवारी एवं अन्य श्रद्धालु। उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर यमुना तट स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बहेगी श्रीराम कथा की पावन रसधार, 2 से 10 अगस्त तक होंगे श्री महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं आध्यात्मिक आयोजन आगरा। यमुना तट पर स्थित प्राचीन एवं दिव्य श्री महाकालेश्वर मंदिर, बूढ़ी का नगला, दयालबाग में आयोजित होने जा रहे भव्य सावन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बुधवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भूमि पूजन एवं मंगलाचरण संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं भगवान शिव के जयघोष के बीच आयोजन स्थल को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिषिक्त किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिस प्रकार उज्जैन में पावन शिप्रा नदी के तट पर भगवान महाकालेश्वर विराजमान हैं, उसी प्रकार आगरा की पावन यमुना के तट पर स्थित श्री महाकालेश्वर मंद...

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचकुंडीय महायज्ञ में गूंजी वैदिक ऋचाएं- दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अखंड गायत्री मंत्र जाप, दीक्षा, संस्कार और महाप्रसादी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

Image
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ, बालाजी नगर में आयोजित पंचकुंडीय महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित करते श्रद्धालु। आगरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बालाजी नगर, कमला नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, अखंड गायत्री मंत्र जाप, विभिन्न संस्कारों, दीक्षा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरु तत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। मंगलवार प्रातः से आरंभ हुए दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव के पहले दिन अखंड गायत्री मंत्र जाप का आयोजन किया गया। पूरे दिन सैकड़ों श्रद्धालु बारी-बारी से शक्तिपीठ पहुंचकर गायत्री मंत्र का जाप करते रहे। मंत्रोच्चारण से संपूर्ण परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। बुधवार को आयोजित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में एक पारी में 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां अर्पित कीं। यज्ञ के दौरान समस्त दीक्षा एवं...

आगरा में भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास मंगल कलश स्थापना एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Image
महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी (जयपुर हाउस) में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ एवं स्थविर संत श्री सुरत्न सागराचार्य जी महाराज का मिला पावन सानिध्य आगरा। मरसलगंज गौरव आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ एवं स्थविर संत श्री सुरत्न सागराचार्य जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में बुधवार को महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी (जयपुर हाउस) में चातुर्मास मंगल कलश स्थापना एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में आगरा सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम वातावरण बना रहा। ​विशाल शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, टीचर्स कॉलोनी से निकाली गई एक विशाल शोभायात्रा के साथ हुआ। भक्तों द्वारा आचार्यश्री ससंघ के सानिध्य में निकाली गई यह शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी पहुँची, जहाँ इसका भव्य स्वागत किया गया। भवन में पहुँचकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ...

गुरु पूर्णिमा पर गुरुद्वारा दशम पिता साहिब में सजा विशेष कीर्तन दीवान

Image
गुरबाणी कीर्तन, अरदास और अटूट लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा आगरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुद्वारा दशम पिता साहिब, शाहगंज में विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर भाई गुरप्रीत सिंह जी (रिंकू वीर जी) ने मधुर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को गुरु की महिमा से भावविभोर कर दिया। दीवान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में माथा टेककर पुष्प वर्षा की और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। हजूरी रागी भाई अजीत सिंह जी ने भी गुरु महिमा का गुणगान करते हुए संगत को गुरबाणी के उपदेशों पर चलने का संदेश दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सेवा में प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहनलाल गननवानी, लव पोपली, अजय अरोड़ा, संजय सेठ, मनोज गिदवानी, जगदीश करमचंदानी, भारत संगतानी, लखन, पवन, वर्षा करमचंदानी, दीपा लालवान...

एमईएस बिल्डर्स का देशव्यापी बिगुल, नियमों में बदलाव और समस्याओं के समाधान को लेकर शुरू हुआ चरणबद्ध आंदोलन

Image
देशभर की 80 से अधिक शाखाओं के 8 हजार सदस्य मैदान में, आगरा के सदर स्थित सीडब्ल्यूई कार्यालय पर कर्नल अनुष कोशी को सौंपा ज्ञापन आगरा। वर्षों से लंबित नीतिगत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बुधवार से देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का शुभारंभ कर दिया। देशभर की 80 से अधिक शाखाओं के लगभग 8,000 सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के एमईएस कार्यालयों में ज्ञापन देकर सरकार और रक्षा मंत्रालय का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित कर रहे हैं। आगरा में आंदोलन की शुरुआत सदर स्थित सीडब्ल्यूई आगरा एवं सीडब्ल्यूई खेरिया आगरा कार्यालय से हुई, जहां एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कर्नल अनुष कोशी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि एमईएस निर्माण कार्यों से जुड़े कई नियम दशकों पुराने हैं, जिन्हें वर्तमान तकनीकी आवश्यकताओं और परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित नहीं किया गया है। इसके कारण ठेकेदारों और बिल्डर्स को निर्माण कार्यों के दौरान अनेक व्यावहारिक एवं प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शीर्ष अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखने और लगातार पत्राचार ...

स्वागत-सम्मान समारोह में जनकपुरी महोत्सव 2026 की कोर कमेटी का विस्तार, हितेश लवानियां और मनोज जादौन बने महामंत्री

Image
अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू यादव' बोले— जनसहभागिता, सेवा और समर्पण से 149वें जनकपुरी महोत्सव को बनाएंगे ऐतिहासिक, भव्य और अविस्मरणीय आगरा। भावना एस्टेट रोड में सजने जा रही जनकपुरी महोत्सव 2026 के जनजागरण अभियान के अंतर्गत राम रघु आनंदा फेज-2 में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं स्वागत-सम्मान समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय रामभक्तों एवं क्षेत्रवासियों ने जनकपुरी महोत्सव 2026 आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू यादव' का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इसी अवसर पर आयोजन समिति ने जनकपुरी महोत्सव 2026 की कोर कमेटी का विस्तार करते हुए दो युवा एवं ऊर्जावान उद्यमियों को महामंत्री पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने की घोषणा की। समिति ने युवा उद्यमी एवं रामभक्त हितेश लवानियां तथा प्रतिष्ठित युवा उद्यमी मनोज जादौन को कोर कमेटी में महामंत्री नियुक्त किया। समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार राजू यादव ने बताया कि दोनों युवा लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता,...

​डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित नाटक ने जीता दिल

Image
​'देशभक्ति केवल शब्द नहीं, जीवन का संकल्प है': कारगिल विजय दिवस पर बोले पूर्व वायु सेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह कारगिल के वीर नायकों को डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की भावांजलि, विद्यार्थियों ने नाटकों व देशभक्ति प्रस्तुतियों से जगाया राष्ट्रगौरव ​ आगरा। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के अतुल्य भारत सांस्कृतिक सभागार में कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रप्रेम, शहीदों के प्रति अटूट श्रद्धा, भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान तथा भारत माता की सेवा के लिए समर्पण की भावना जाग्रत करना था। ​कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एवं भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह और विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ​इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय वायु सेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित एक अत्यंत प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति मंचित की गई। वि...

भगवान की लीलाओं को सांसारिक नहीं भगवत दृष्टि से देखिए

Image
 श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पूज्यश्री जया किशोरी ने कंस वध, गोपी उद्धव प्रसंग और सादानी चरित्र का किया वर्णन  आगरा। संसार की दृष्टि बहुत मैली है। इसलिए इस दृष्टि से भगवान को नहीं देखा जा सकता। भगवान की लीलाओं को सांसारिक नहीं भगवत दृष्टि से देखिए। व्यासपीठ पर बैठी कथावाचक पूज्यश्री जया किशोरी ने महाराज का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य इतना गिर गया है कि दुख में जिस ईश्वर के सामने प्रार्थना करता है, जब सब ठीक होता है तो मजाक के नाम पर भगवान की छज्जियां उड़ाता है। मजाक के लिए प्रसंग कम पड़ गए कि अब भगवान को भी इसमें खींचा जा रहा है।  अप्रत्यक्ष रूप से वर्तमान परिस्थिति का समाधान बताते हुए कहा कई बदलाव बिना हिंसा के ही आ जाते हैं। जब तक आप अपने भगवान को सम्मान नहीं देंगे तो कोई और भी नहीं करेगा। मजाक भले ही दूसरा बनाएं मगर हंसते तो हम ही हैं। हंसना बंद कर दीजिए, मजाक बनने बंद हो जाएंगे। ऐसी सभाओं का हिस्सा बनना बंद कर दें, उसी दिन बदलाव आ जाएगा। लेकिन हम इतना भी नहीं करते। ये जिम्मेदारी हमारी है कि भगवान के ब...

मेधा का सम्मान, शिक्षा का अभिमान: 11 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि व सम्मान पत्र से किया सम्मानित

Image
न्यू आगरा कॉलोनी स्थित चंद्रावती गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित श्री नारायण बाला शिक्षा सहायता समिति के आठवें मेधावी छात्रा सम्मान समारोह में छात्राओं को सम्मानित करते अध्यक्ष विजय अग्रवाल, उज्जवल अग्रवाल, दिलीप कुमार। साथ हैं स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ रचना शर्मा। श्री नारायण बाला शिक्षा सहायता समिति का आठवां सम्मान समारोह चंद्रावती गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प आगरा। प्रतिभा जब सम्मान पाती है तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाती है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए श्री नारायण बाला शिक्षा सहायता समिति द्वारा आठवां मेधावी छात्रा सम्मान समारोह न्यू आगरा कॉलोनी स्थित चंद्रावती गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 11 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, सम्मान पत्र एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना की मनोहारी प्रस्तुति देकर समारोह को भक्तिमय एवं सां...

प्रथम करी हरि माखन चोरी, ग्वालिन मन इच्छा करि पूरन, आपु भजे खोरी...

Image
राधिका गोरी से बिरज की छोरी से, मैया करादे मेरो ब्याह... फतेहाबाद रोड, राजदेवम में श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पूज्यश्री जया किशोरी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन पूजा का किया भक्तिमय वर्णन आगरा। कभी मैया यशोदा से चांद को खिलौना समझ उसे मांगने की जिद तो कभी राधा से ब्याह कराने की हठ। माखन चोरी, ओखल लीला, गोवर्धन पूजा जैसी लीलाओं ने जहां भक्तों को भाव विभोर कर दिया वहीं बालक कृष्ण के पूतना वध व अन्य राक्षसों का वध करने पर कथा स्थल राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजायमान उठा। श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंचे शिवजी के प्रसंग का वर्णन हुआ भक्तों का मन भी भक्ति में झूमने नाचने लगा। श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम आयोजित में श्रीमद्भावत कथा के पांचवे दिन व्यास पीठ से बैठकर कथा वाचक पूज्यश्री जया किशोरी ने गोवर्धन पूजा व श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भक्तिमय वर्णन किया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे कन्हैया और राधा के रूप में सज संवरकर पहुंचे।  कहा कि भगवान ने जो भी लीलाएं की वह जग कल्याण के लिए कीं। अभिभावकों से कहा कि जिस तरह म...

निस्वार्थ भक्ति से ही मोक्ष संभव, स्थानक में दिगंबर मुनियों का भव्य स्वागत

Image
आगरा। श्वेतांबर और दिगंबर जैन समाज में दिखा प्रेम और सद्भाव एकता के जले दीप और जगमगाये समरसता के मोती। पहली बार दिगंबर जैन स्थविर संत श्री सूरत्नसागराचार्य जी महाराज ससंघ का महावीर भवन स्थानक में पधारे। जैन संत श्री शांति नाथ दिगम्बर जैन मंदिर टीचर्स कॉलोनी से विहार कर सोमवार को अपने साधु मंडल के साथ महावीर भवन न्यू राजा की मंडी कॉलोनी पहुंचे। जहां प्रवचन प्रभाकर अनुपम मुनि जी महाराज ने ससंघ उनकी भाव भरी अगवानी की। दोनों संतों के मंगलाचरण से सभा का शुभारंभ हुआ।स्थविर संत श्री सूरत्नसागराचार्य जी महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में सभी रोगों की दवा जिनेंद्र भक्ति है मनुष्य की भक्ति में आनंद की शक्ति छुपी हुई है मात्र उसे देखने और सोचने की आवश्यकता होती है। वह सोमवार को श्री सकल जैन समाज के तत्वावधान में महावीर भवन में आयोजित प्रवचन सभा में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भक्ति ही मानव के दुखों का निवारण कर सकती है हमें छल कपट मायाचारी से दूर रहकर भक्ति करनी चाहिए भगवान की भक्ति गुणगान और पूजन से ही मोक्ष संभव है। उन्होंने एस एस जैन...

गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास जी की कुटिया में 29 जुलाई को सजेगा भव्य 'अलौकिक कीर्तन दरबार'

Image
 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रज्वलित होंगे 650 दीप; संत-महात्माओं के सान्निध्य में गूंजेगी गुरु महिमा आगरा। गुरु पूर्णिमा के पावन एवं पवित्र अवसर पर दिनांक 29 जुलाई 2026 को सायंकाल 5:00 बजे से छलेसर रोड स्थित चेतना स्तम्भ पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कुटिया में श्रद्धा, भक्ति एवं अभूतपूर्व उत्साह के साथ भव्य 'अलौकिक कीर्तन दरबार' का आयोजन किया जाएगा। ​650 दीपों से जगमगाएगा परिसर: समारोह में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष रूप से 650 दीप प्रज्वलित कर गुरु महिमा का भावपूर्ण गुणगान किया जाएगा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहेगा। ​कार्यक्रम में पूज्य संत-महात्माओं के पावन सान्निध्य में भव्य कीर्तन, भजन, गुरु वंदना एवं सत्संग का आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालु गुरु चरणों में नतमस्तक होकर सुख, शांति एवं आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति करेंगे। ​सपरिवार उपस्थिति की अपील: आयोजक रवि कांत मुल्ला जी एवं समाजसेवी श्याम भोजवानी ने समस्त गुरु प्रेमी संगत से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु घर की खुशियां एवं आशीर्वाद प्राप्त करने ...

सात समंदर पार गईं लेकर अपने दिन और रातें संग थी हिंदी की खुशबू, और हिंदुस्तान की सौगातें"

Image
 विदेश में सम्मानित होने के उपरांत माधुर्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न आगरा। माधुर्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी साहित्य, संस्कृति एवं सृजन का अनुपम उत्सव बनकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में नगर के प्रख्यात साहित्यकारों, कवियों, कवयित्रियों, साहित्यप्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष श्रीमती निशी राज जैन द्वारा प्रस्तुत मधुर एवं भावपूर्ण माँ सरस्वती वंदना से हुआ। उनकी सुमधुर प्रस्तुति ने समूचे वातावरण को भक्तिमय एवं साहित्यमय बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाशवाणी के कार्यकारी निदेशक श्री अनेंद्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि "साहित्य समाज की आत्मा है। ऐसे साहित्यिक आयोजन भाषा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को जीवंत बनाए रखते हैं। माधुर्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था जिस समर्पण के साथ वरिष्ठ और नवोदित रचनाकारों को एक मंच पर ला रही है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।" कार्यक्रम अध्यक्ष आदरणीय जय सिंह नीरद जी ने अपनी बुआ का संस्मरण सुनाया और कहा ...

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के बीच मिथिला नगरी में होगा श्रीराम बारात का भव्य स्वागत- इतिहास रचेगा इस बार का जनक महल

Image
चार विशाल प्रवेश द्वार और रामायणकालीन झांकियों से सजेगी जनकपुरी महोत्सव 2026-पहली बार भावना एस्टेट रोड पर सजेगी जनकपुरी,  16 हजार वर्ग मीटर में बनेगा भव्य जनक महल एकरूप थीम पर सजेंगे पूरे जनकपुरी क्षेत्र के स्टॉल, वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं, गोल्फ कार्ट से होगा आवागमन का प्रयास श्रृंगी ऋषि और भगवान श्रीराम की बहन शांता की भव्य झांकी भी बनेगी विशेष आकर्षण दिव्यता, भव्यता और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ जनकपुरी महोत्सव 2026 रचेगा नया इतिहास आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति 2026 इस वर्ष जनकपुरी महोत्सव को भव्यता, दिव्यता और नवीनता के ऐसे स्वरूप में आयोजित करने जा रही है, जो न केवल उत्तर भारत बल्कि विश्व पटल पर पहचान स्थापित करेगा। पहली बार भावना एस्टेट रोड पर साकार होने जा रही मिथिला नगरी में जनक महल से लेकर प्रवेश द्वारों, झांकियों, विद्युत सज्जा और व्यवस्थाओं तक प्रत्येक पहलू को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जा रहा है। सबसे विशेष आकर्षण भगवान श्रीराम की राम बारात के मिथिला नगरी में प्रवेश के समय प्रशासन की अनुमति मिलने पर हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम के स्वर...