Posts

Showing posts from October, 2026

श्री रामलीला महोत्सव 2026: बजरंगबली के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा रामलीला मैदान

Image
अशोक वाटिका में माता जानकी के दर्शन और लंका दहन के भव्य दृश्य ने मोहा मन, सामाजिक संगठनों की भी बढ़ रही सहभागिता आगराः “प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कोसलपुर राजा॥” सुंदरकांड की यह चौपाई गुरुवार को श्रीरामलीला मैदान में हनुमान जी के अद्भुत पराक्रम और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति का सजीव चित्रण करती नजर आई। बजरंगबली ने लंका पहुंचकर माता सीता का पता लगाया, अशोक वाटिका उजाड़ी और रावण की स्वर्णनगरी को अग्नि के हवाले कर उसके अहंकार को चुनौती दी। तीन मंजिला ऊंची सोने की लंका धू-धू कर जली तो पूरा मैदान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। उत्तर भारत की प्रमुख श्रीरामलीला में इस बार लंका दहन की लीला को भव्य स्वरूप दिया गया। रामलीला मैदान में बनाई गई तीन मंजिला स्वर्ण लंका दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। लंका के द्वार पर बनाए गए दो विशाल द्वारपालों के पुतलों ने भी इसकी भव्यता बढ़ाई। मैदान में पहुंचते ही दर्शक लंका को नजदीक से देखने के लिए उत्सुक नजर आए। वहीं, अशोक वाटिका में विराजमान माता जानकी के स्वरूप ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। रामलीला के भव्य आयोजन में साम...

गरबा के रंग, डांडिया की खनक और अपनों का संग, नवज्योति की शाम खुशियों के नाम

Image
मां भगवती की आराधना के साथ गरबा-डांडिया की मस्ती में झूमे सदस्य, उत्सव और उमंग से सराबोर हुई शाम आगरा। नवरात्रि का उल्लास, मां भगवती की भक्ति, गरबा की थिरकन और डांडिया की खनक... जब संगीत की मधुर धुनों के साथ अपनों का साथ मिला तो हर पल खुशियों से भर उठा। भारत विकास परिषद नवज्योति की ओर से विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्स बज में 'एक शाम अपनों के नाम, खुशियों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे सदस्यों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पूरा आयोजन नवरात्रि के पारंपरिक रंगों और आपसी स्नेह की खुशबू से महक उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज प्रांत से बसंत गुप्ता और प्रमोद सिंघल, अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल, सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और महिला सहभागिता मंजू गुप्ता ने मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मां भगवती को समर्पित गरबा और डांडिया की संगीतमय संध्या का आगाज हुआ। भक्तिमय वातावरण में जैसे ही संगीत की धुनें गूंजीं, गरबा के पारंपरिक कदमों और डांडिया की ताल पर सभी उत्साह से झूम उठे...

श्री मनः कामेश्वर रामलीला: श्री राम वरयात्रा के स्वागत में दुल्हन बनी शमशाबाद की धरती, आठ किलोमीटर के मार्ग पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Image
 50 से अधिक झांकियों के साथ निकली श्री राम वरयात्रा शमशाबाद बना जनकपुर; पुष्पवर्षा, आरती और भव्य स्वागत से राममय हुआ ग्रामीण अंचल पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर और स्वरूपों की आरती उतारकर किया शुभारंभ, ऋषि वशिष्ठ स्वरूप श्री महंत योगेश पुरी ने मेवा-मिष्ठान खिलाकर दी विदाई शुक्रवार सुबह 11 बजे शिव वाटिका के जनक महल में होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह आगरा। रामहि केवल प्रेमु पिआरा। जानि लेउ जो जाननिहारा॥ प्रेम, श्रद्धा और समर्पण की इसी सनातन भावना को साकार करते हुए श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव 2026 की दिव्य श्री राम वरयात्रा गुरुवार को भव्यता के साथ निकाली गई। पहली बार लगभग आठ किलोमीटर की यात्रा कर शमशाबाद पहुंचे प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों के स्वागत में पूरा ग्रामीण अंचल जनकपुर बन गया। घर-घर सजी रंगोलियां, दरवाजों पर बंधे बंदनवार, बिजली की रंग-बिरंगी झालरें, मार्गों पर पुष्पवर्षा और सैकड़ों स्थानों पर हुई आरती ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। 50 से अधिक सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक झांकियों से सुसज्जित श्री राम वरयात्रा जहां से गुजरी, वहां श...

पारस पर्ल्स एक्सटेंशन में उत्साह से मनाया गया गरबा-डांडिया उत्सव

Image
आगरा। नवरात्रि के पावन अवसर पर पारस पर्ल्स एक्सटेंशन में गरबा एवं डांडिया उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और आपसी सद्भाव के साथ किया गया। सोसाइटी के परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर उत्सव को यादगार बनाया। आयोजन में बिना किसी औपचारिक पदाधिकारी व्यवस्था के सभी परिवारों ने सामूहिक सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री बीना लवानिया रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा एवं डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संगीत की मधुर धुनों पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर उत्सव में रंग भर दिया। सोसाइटी के गायक संदीप जैन ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा, जबकि जयपुर हाउस की कवयित्री पूजा जैन ने अपनी काव्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सारिका जैन, पूजा जैन, एकता जैन, बृजवाला जैन, नेहा जैन, शिल्पी गुप्ता, रानी जैन, रीता जैन, शिल्पी जैन, वर्षा जैन, कनिका वर्मा, आदिती खंडेलवाल, डॉ. अशोक गर्ग, नीरज जैन, प्रेम जैन, दीपक ठाकुर, संदीप जैन, सोना जैन, नितिन खंडेलवाल, राहुल गुप्ता, आशीष जैन, आशुतोष गोयल, विपुल वर्मा, शिव कुमार गुप्ता...

श्री जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान पर भव्य घटयात्रा का शुभारम्भ

Image
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, ओल्ड ईदगाह आगरा में संतचर्या शिरोमणी पट्टाचार्य आचार्य भगवन "श्री 108 विशुद्ध सागर जी" महा मुनिराज जी के तीन अनमोल रत्न परम् प्रभावक सुयोग्य शिष्य जगत् विख्यात "*गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज जी"*श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर महाराज जी"* श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज जी"* के सानिध्य में *जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान* के पहले दिन घटयात्रा का शुभारम्भ नारियल फोड़कर किया गया जो श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ओल्ड ईदगाह से पर सत्संग भवन, ओल्ड ईदगाह कॉलोनी, आगरा समाप्त हुई सबसे पहले ढोल - नगाडा महिलायें 108 कलश लेकर चल रही थी और सभी इन्द्र - इंद्राणी के साथ बग्गियों पर सवार होकर सौधर्म इन्द्र शुभम जैन-शिव्या जैन,कुबेर इन्द्र नमित जैन-प्रगति जैन, महायज्ञनायक शैकी जैन-महिमा जैन, यज्ञनायक इन्द्र अतुल जैन-रेनू जैन, ईशान इन्द्र कमल जैन-रिंकी जैन, महेंद्र इन्द्र कपिल जैन-माया जैन, सनत इन्द्र आशीष जैन-राखी जैन, ब्रह्म इन्द्र तुषार जैन-सीखी जैन, दव्य परिवार अनूप जैन-संगीता जैन आदि थे। इसके बाद 1 ब...

पंचवटी कॉलोनी में भजन-कीर्तन व संगीतमय महाआरती से गूंजा मां भगवती का दरबार

Image
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी स्थित मां भगवती मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन एवं संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया। मधुर भजनों, जयकारों और आरती से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। महिला मंडल की सदस्यों ने श्रद्धाभाव से मां भगवती की आराधना करते हुए ‘चलो बुलावा आया है’, ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’ एवं ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद आयोजित संगीतमय महाआरती में श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वकल्याण की कामना की। आयोजन में मातृशक्ति की सामूहिक सहभागिता ने धार्मिक आस्था, आपसी सद्भाव एवं पंचवटी परिवार की एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सुमन चाहर, कंचन चौधरी, चांदनी भोजवानी, सुमन यादव, गीता आहूजा, शीलू व्यास, सुमन शर्मा, उषा सिंह, ममता सिंह, अर्चना गुप्ता, उर्मिला शर्मा, सुलेखा गुप्ता, सुनीला जैन, सरिता सिंघवी, लक्ष्मी पैंगोरिया, आशा सक्सेना, बीना गुप्ता, राजकुमारी लोहिया सहित समस्त महिला मंडल की सदस्य मौजूद रहीं।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

डी.पी.एस. आगरा में तीन दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Image
आगरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा (दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी, ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली) के शास्त्रीपुरम परिसर में विद्यालय की रजत जयंती के उपलक्ष्य में 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय डी.पी.एस. बास्केटबॉल टूर्नामेंट (बालक वर्ग-ओपन) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के विभिन्न दिल्ली पब्लिक स्कूलों की कुल 19 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 15 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात डी.पी.एस. आगरा के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी एवं बी.सी.सी.आई. कोच श्री के.के. शर्मा ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. पाण्डेय ने अतिथियों, प्रतिभागी टीमों एवं आगंतुकों का स्वागत किया। प्रतिभागी टीमों ने मार्च-पास्ट कर खेल भावना एवं समर्पण की शपथ ली। डी.पी.एस. आगरा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य ‘नवरस’ एवं योग प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद विभिन्न टीमों ने अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगित...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा अनावरण को लेकर भाजपा नेता शीटू चौहान का संकल्प, अष्टमी को रखेंगे उपवास

Image
पीले चावल बांटकर गांव-गांव और घर-घर लोगों को करेंगे जागरूक एत्मादपुर। भाजपा नेता शीटू चौहान (सीटू चौहान) ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुढ़ी चौराहे पर भव्य महाराज पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के अनावरण के ऐतिहासिक फैसले को लेकर बुलाई गई थी। इस अनावरण से उत्साहित होकर भाजपा नेता ने क्षेत्र की जनता से एक विशेष अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शीटू चौहान ने कहा कि महाराज पृथ्वीराज चौहान हमारे गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। अष्टमी को रखेंगे उपवास, पीले चावल बांटकर करेंगे जागरूक क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने और इस ऐतिहासिक पल से जोड़ने के लिए शीटू चौहान ने एक बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वह अष्टमी के दिन उपवास (व्रत) रखेंगे। इसके साथ ही, वह अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के गांवों और घर-घर जाकर लोगों के बीच पीले चावल (निमंत्रण के रूप में) बांटेंगे। शीटू चौहान ने ...

साझी विरासत, साझा संस्कृति: भारत-श्रीलंका के रिश्तों पर कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय मंथन

Image
भारत और श्रीलंका के सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित बौद्ध दर्शन, नारी जीवन, संगीत परंपराओं और पर्यटन के माध्यम से दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत पर हुआ विचार-विमर्श कोलंबो, श्रीलंका। स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय दूतावास, श्रीलंका; डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा तथा श्रीलंका हिंदी मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारत एवं श्रीलंका : सामाजिक तथा सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, कोलंबो में किया गया। संगोष्ठी में भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक, धार्मिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने, बौद्ध दर्शन की प्रासंगिकता तथा दोनों देशों की साझा विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुरूप अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर भारतीय दूतावास, कोलंबो के प्रथम सचिव (ईएंडसी) सौरभ सभलोक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी विशिष्ट अतिथि रहीं...

श्री रामलीला महोत्सव 2026: प्रभु श्रीराम और सुग्रीव का मिलन बना भक्ति, विश्वास और मित्रता का अद्भुत प्रसंग

Image
हनुमानजी की भक्ति, सुग्रीव की पीड़ा और बाली वध की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर आगरा। उत्तर भारत की प्रमुख श्रीरामलीला में शुक्रवार को सुग्रीव मिलन, बाली वध और वर्षा ऋतु वर्णन की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम और सुग्रीव की पहली भेंट, हनुमानजी का अपने आराध्य को पहचानकर भावविभोर हो उठना और अन्याय से पीड़ित सुग्रीव को न्याय का भरोसा मिलना, इन प्रसंगों ने रामलीला मैदान में उपस्थित श्रद्धालुओं को भावनाओं से भर दिया। लीला ने संदेश दिया कि सच्ची मित्रता विश्वास पर टिकी होती है और धर्म के मार्ग पर चलने वाले को अंततः न्याय का साथ मिलता है। रामलीला मैदान में बुधवार को दर्शकों की भारी भीड़ रही। आधुनिक संसाधनों, प्रभावशाली प्रकाश व्यवस्था और ध्वनि संयोजन के बीच मंचित लीलाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। हनुमानजी को मिला अपने आराध्य का सान्निध्य लीला का आरंभ उस भावुक प्रसंग से हुआ, जब माता सीता की खोज में वन-वन भटकते प्रभु श्रीराम और अनुज लक्ष्मण ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे। उधर, अपने भाई बाली के भय से पर्वत पर शरण लिए बैठे सुग्रीव ने दो तेजस्वी राजकुमारों क...

मां शारदा के नवरात्रि पर्व पर भक्ति एवं डांडिया उत्सव आयोजित

Image
महिला मंडली ने भजनों से बांधा समां, डांडिया उत्सव में उत्साहपूर्वक लिया भाग आगरा। शाहगंज स्थित सात मोहल्ला, सोरों कटरा के पास साध रतूराम साहिब दरबार में मां शारदा के नवरात्रि पर्व के अवसर पर भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडली ने मां शारदा की भेंटों एवं भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात आयोजित डांडिया उत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मां की आराधना की। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां शारदा से अपने परिवारों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर शांति गंगवानी, चांदनी भोजवानी, मीना कल्यानी, सुनीता, पुष्पा, दुर्गा, मुस्कान, मानवी, भानु, हेमा, रेखा, भारती, चाहत, विद्या, रितु, लक्ष्मी, जिया, हिमांशी सहित महिला मंडली की सदस्य उपस्थित रहीं।

24 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगे चश्मे, सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Image
कंपोजिट स्कूल, मालवीय कुंज, तोता का तालाब में लायंस क्लब प्रयास द्वारा लगाए गए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में बच्चों का नेत्र परीक्षण करते डॉक्टर्स। पुष्पांजलि हॉस्पिटल के सहयोग से मालवीय कुंज के कंपोजिट स्कूल में हुई बच्चों की आंखों की जांच आगरा। सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास की ओर से पुष्पांजलि हॉस्पिटल के सहयोग से कंपोजिट स्कूल, मालवीय कुंज, तोता का तालाब में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का पता लगाने और जरूरतमंद बच्चों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई। क्लब की ओर से 24 जरूरतमंद विद्यार्थियों के चश्मे बनवाए जाएंगे, ताकि आंखों की कमजोरी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। समय पर दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान और चश्मे उपलब्ध होने से बच्चों को पढ़ने-लिखने में सुविधा मिलेगी तथा वे अपनी शिक्षा पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। क्लब सदस्यों ने इस सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए ...

भारत-श्रीलंका की साझा विरासत दोनों देशों की आत्मीयता का सेतु: प्रो. आशु रानी

Image
बुद्धिस्ट एवं पाली विश्वविद्यालय, कोलंबो में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ केएमआई, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के दल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों पर हुआ मंथन कोलंबो, श्रीलंका। भारत और श्रीलंका के संबंध केवल भौगोलिक निकटता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा इतिहास, धर्म, दर्शन, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं की ऐसी विरासत हैं, जो सदियों से दोनों देशों को एक-दूसरे से जोड़ती आई है। इस विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना और शैक्षणिक-सांस्कृतिक संवाद को विस्तार देना समय की आवश्यकता है। यह विचार डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी ने बुद्धिस्ट एवं पाली विश्वविद्यालय, कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इंडिया एंड श्रीलंका–2026’ में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई), डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के लिए यह गौरवपूर्ण अवसर रहा, जब कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में केएमआई के...

कुत्तों को खाना खिलाने पर कैफे संचालक पर जानलेवा हमला- सिकन्दरा थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर न करने पर कैस्पर्स होंम, पीएफए व एसपीसीए के सदस्यों ने डीसीपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Image
 आगरा। बेजुबानों का पेट भरने के लिए उन्हें खाना देना भी अब अपराध बन गया है। सिकन्दरा भावना एस्टेट स्थित कैफे संचालक रवि चतुर्वेदी के साथ मारपीट कर उनका सिर इसलिए फोड़ दिया गया कि वह अपनी दुकान के सामने कुत्तों को खाना डालते थे। उन्होंने कुछ लोगों पर जान से मारने, मारपीट करने, गाली-गलौज करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। सिकन्दरा थाना पहुंचने पर एफआईआर इस शर्त पर लिखने को कहा गया कि जानलेवा हमले की बात न लिखी जाए।इस पर आज कैस्पर्स होम, पीएफए और एसपीसीए के सदस्यों संग पीड़ित ने डीसीपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जहां एफआईआर करने का आश्वासन दिया गया।  प्रार्थना पत्र के अनुसार, रवि चतुर्वेदी पुत्र स्वर्गीय सतीश चंद्र चतुर्वेदी, निवासी ए-314, राम रघु आनंदा फेज-2, आगरा ने बताया कि उनकी सोसायटी के सामने टी-पॉइंट पर उनका कैफे संचालित है। आरोप है कि कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनके साथ बर्बरता की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पीड़ित ने अपने कैफे को हुए नुकसान का अनुमान एक लाख रुपये से अधिक बताया है। उन्होंने ...

ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में मुनि श्री समत्वसागर जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश-

Image
गुरुदेव के जयकारों से गूंजा जैन मंदिर परिसर, 15 अक्टूबर से होगा श्री जिन सहस्रनाम महामंडल विधान का आयोजन आगरा। ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 14 अक्टूबर को परम पूज्य मुनि श्री 108 समत्वसागर जी महाराज, मुनि श्री शीलसागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुप्रभातसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। राहुल विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैंड-बाजों और श्रद्धालुओं के भक्तिभाव के बीच मंगल विहार प्रारंभ हुआ। मुनि संघ के मंदिर पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने भावपूर्ण स्वागत एवं अगवानी कर गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर गुरुदेव के जयकारों से गूंज उठा और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। मंगल प्रवेश के दौरान मुनि श्री ने मंदिर में विराजमान अतिशयकारी भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को मंगल प्रवचन देते हुए धर्म, शांति, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने धर्म के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाने और आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। गुरुदेव के दर्शन एवं मंगल आशीर्वा...

नवीन जैन के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

Image
  आगरा। राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन के 14 अक्टूबर को होने वाले जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर छीपीटोला बाजार कमेटी द्वारा जैन भवन, छीपीटोला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं स्थानीय व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम में छावनी विधायक डॉ. जी. एस. धर्मेश एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री नवीन जैन का साफा पहनाकर, माल्यार्पण एवं भाजपा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण जैन, मुरारीलाल जैन, भाजपा मंडल महामंत्री आयुष जैन, दीपक जैन, अमित जैन तन्नू, सात्विक गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

श्री मनःकामेश्वर रामलीला: “देखि रूप लोचन ललचाने, हरषे जनु निज निधि पहिचाने”

Image
पुष्प वाटिका में श्रीराम-सिया के प्रथम मिलन का मनोहारी मंचन, धनुष की टंकार से पहले नयनों ने रचा प्रेम का संवाद विश्वामित्र संग वन गमन, ताड़का वध और यज्ञ रक्षा के प्रसंगों ने भी बांधा समां, गुरुवार को होगा धनुष यज्ञ लीला का मंचन आगरा। देखि रूप लोचन ललचाने। हरषे जनु निज निधि पहिचाने॥ श्रीरामचरितमानस की इन चौपाइयों के भावों के अनुरूप पुष्प वाटिका में प्रभु श्रीराम और जनकनंदिनी सीता के प्रथम दर्शन का अनुपम प्रसंग श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव 2026 में श्रद्धा और सौंदर्य के साथ मंचित किया गया। श्री मनःकामेश्वर ग्रामीण संस्थान, गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड पर आयोजित रामलीला में पुष्प वाटिका का दृश्य प्रेम, लज्जा, मर्यादा और भक्ति के अनूठे संगम के रूप में उभरा। एक ओर गिरिजा पूजन के लिए पुष्प चुनने पहुंचीं माता सीता अपनी सखियों के साथ वाटिका में आईं, तो दूसरी ओर गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से पुष्प लेने पहुंचे प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की दृष्टि जनकनंदिनी पर पड़ी। दोनों के प्रथम दर्शन का प्रसंग दर्शकों को भावविभोर कर गया। पुष्प वाटिका की मनोहारी सज्जा, सखियों के संवाद और श्रीराम-सिया के सह...

अग्रवाल महासभा के चुनाव से संबंधित सभी आपत्तियां निरस्त

Image
वर्तमान प्रबंध समिति ही सम्भालेगी कार्यभार, रजिस्ट्रार ने निर्वाचन को माना सम्वैधानिक आगरा। अग्रवाल महासभा का कार्यभार वर्तमान प्रबंध समिति ही अध्यक्ष नितेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यभार सम्भालेगी। फर्म सोसायटी एवं चिट्स में 17 जून 2026 को 43 लोगों के संयुक्त हस्ताक्षर कर अवैध तरीके से किए गए निर्वाचन की शिकायत की गई थी। मांग की गई थी कि निर्वाचन को रद्द करते हुए संस्था की प्रबंध समिति को कालातीत घोषित किया जाए। जांच के बाद रजिस्ट्रार सोसायटी ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया है। यह जानकारी अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने देते हुए बताया कि कोई समानान्तर दावा पत्रावली में उपलब्ध न होने के कारण प्रबंध समिति को कालातीत घोषित किए जाने से इन्कार करते हुए वर्तमान प्रबंध समिति को ही कार्यभार संभालने का आदेश दिया है।  अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने अग्रवाल महासभा को सुचारू रूप से चलाने का संकल्प लेते हुए कहा कि पूर्व में भी संस्था को कालातीत घोषित किया गया था। कुछ लोग संस्था और समाज विरोधी मानसिकता रखते हैं, अपने निजी स्वार्थों के कारण हर निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उ...

सईद नगर में सीवर और सफाई व्यवस्था बदहाल, ममता टपलू ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की

Image
आगरा। छावनी विधानसभा क्षेत्र के ताजमहल के समीप ताजगंज स्थित सईद नगर, कोल्हाई की मलिन बस्ती में सीवर व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति बदहाल बनी हुई है। सीवर लाइनें चौक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर और टूटे खरंजों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता टपलू ने जल संस्थान एवं नगर निगम के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और उनका शीघ्र समाधान कराने की मांग की। ममता टपलू ने कहा कि सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बहने से क्षेत्र में संक्रमण एवं महामारी का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के समीप स्थित मलिन बस्तियों में लोग नारकीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सीवर, सफाई और क्षतिग्रस्त रास्तों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो स्थानीय जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।...

पंचवटी कॉलोनी में मां भगवती के दरबार में गूंजे भजन-कीर्तन और जयकारे

Image
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती के दरबार में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। नवरात्र के तीसरे दिन महिला मंडल की ओर से पंचवटी परिवार के साथ मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन के दौरान ढोलक की थाप और मधुर भजनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। महिला मंडल की सदस्यों ने मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बीच-बीच में गूंजते ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित मां भगवती का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भजन-कीर्तन के उपरांत आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वकल्याण की कामना की। महिला मंडल की प्रमुख सुमन चाहर ने बताया कि यह आयोजन पंचवटी परिवार की सामूहिक आस्था, मातृशक्ति की धार्मिक सक्रियता तथा आपसी प्रेम एवं सद्भाव का सुंदर उदाहरण बना। आयोजन में सुमन चाहर, कंचन चौधरी, चांदनी...

हरीपर्वत जैन मंदिर में सानंद संपन्न हुआ वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव-स्वर्ण कलशों से भगवान शांतिनाथ का सामूहिक अभिषेक, भजनों की सुमधुर प्रस्तुति ने बांधा समां

Image
आगरा।हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक उल्लास के साथ सानंद संपन्न हुआ|आध्या त्मिक भावनाओं से ओतप्रोत इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा| महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 3 बजे पंचकल्याणक पूजन के साथ हुआ।इसके उपरांत पंडित जिनेंद्र जैन शास्त्री के निर्देशन में स्वर्ण कलशों द्वारा भगवान शीतलनाथ का सामूहिक कलशाभिषेक किया गया।श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार एवं भगवान के जयकारों के बीच अभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया।इस दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के चरणों में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख- समृद्धि और विश्व शांति की मंगल कामना की।इस अवसर पर संगीत शशि एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया और आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।इस अवसर पर मनोज जैन बाकलीवाल,प्रदीप ज...

डांडिया की धूम और विभिन्न प्रतियोगिताओं संग मनाई महाराजा अग्रसेन जयन्ती

Image
महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर सरकार से एक दिन सार्वजनिक अवकास की करी मांग आगरा। डांडिया की मस्ती और विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं संग बच्चों संग मम्मियों ने भी महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। श्रीअग्रवंश सेवा समिति द्वारा शास्त्रीपुरम स्थित ग्रीन वैली में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे हवन के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की।  सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, चित्रकला, मेहंदी, शिल्पकला और बिना आग के खाना पकाने की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संध्या काल में डांडिया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक महेश गोयल, नितेश अग्रवाल (अध्यक्ष अग्रवाल महासभा आगरा), वीरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र व समाजसेवी विनय अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की आरती कर किया। समिति के सदस्यों ने पारंपरिक संगीत की धुनों पर डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। अध्यक्ष बृजेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी...