Posts

Showing posts from September, 2026

ताजमहल पहुंचे मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ स्थापत्य कला का किया अवलोकन

Image
  आगरा। चार्य शिरोमणि आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य गूगल बाबा के नाम से प्रसिद्ध मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ बुधवार को ताजमहल पहुंचे। प्रातः 6:30 बजे मुनिसंघ ने आगरा की ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने ताजमहल की स्थापत्य कला, वास्तुशिल्प एवं ऐतिहासिक विशेषताओं को करीब से जाना।मुनिश्री के ताजमहल पहुंचने पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।ताजमहल परिसर में मुनिश्री ने इसकी भव्य संरचना एवं कलात्मक नक्काशी का अवलोकन किया तथा इसके निर्माण एवं ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ने कहा कि भारत की ऐतिहासिक धरोहरें देश की समृद्ध कला, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की परिचायक हैं। ऐसी धरोहरों का संरक्षण एवं उनके प्रति जागरूकता समाज की जिम्मेदारी है।इस मौके पर मुनिश्री के ताजमहल अवलोकन के दौरान छीपीटोला एवं ताजगंज जैन समाज से संजय जैन संजय बाबू जैन,लाखन सिंह,दीपक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित नमोऽस्तु श...

आगरा में ‘सीता रसोई’ का भव्य शुभारंभ: रावली मंदिर चौराहे पर मात्र ₹1 में मिलेगा भरपेट भोजन

Image
हेल्प इंडिया फाउंडेशन की मानवीय पहल, सपा नेता विनय अग्रवाल और नीलम ग्रुप के चेयरमैन पी.के. उप्पल ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन। सपा नेता विनय अग्रवाल ने वीआईपी संस्कृति छोड़, गरीबों के साथ जमीन पर बैठकर ग्रहण किया भोजन। आर्थिक तंगी से कोई भूखा न रहे—यही हमारा एकमात्र संकल्प: हेल्प इंडिया फाउंडेशन। आगरा। आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को सम्मान के साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ हेल्प इंडिया फाउंडेशन, आगरा द्वारा एक ऐतिहासिक और अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। संस्था ने शहर के रावली मंदिर के सामने, एसबीआई (SBI) बैंक वाले चौराहे पर ‘सीता रसोई’ का भव्य शुभारंभ किया है। इस रसोई के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति, असहायों और राहगीरों को महज ₹1 में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस मानवीय सेवा कार्य का विधिवत उद्घाटन और निरीक्षण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आगरा दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व समाजवादी पार्टी के नेता विनय अग्रवाल एवं नीलम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल (नीलम इंजीनियरिंग कॉलेज) के चेयरमैन पी.के. उप्पल ने संयुक्त ...

मुनि संघ के मंगल प्रवेश से भक्तिमय हुआ ताजगंज जैन मंदिर परिसर

Image
  आगरा। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, ताजगंज में संत चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य भगवन श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर महाराज एवं श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ के आगमन से मंदिर परिसर भक्तिभाव से सराबोर हो उठा। धर्मसभा का शुभारंभ पदाधिकारियों द्वारा आचार्य विराग सागर जी महाराज के चित्र के अनावरण एवं ताजगंज जैन समाज द्वारा मुनिश्री का पाद प्रक्षालन कर किया गया। इसके पश्चात मुनिश्री ने श्रद्धालुओं को धर्म एवं आत्मचिंतन का संदेश दिया। मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज ने कहा कि अनादि काल से संसार की व्यवस्था जैसी चली आ रही है, वह मूल रूप से आज भी वैसी ही है। परिवर्तन बाहरी परिस्थितियों में नहीं, बल्कि जीव के भावों में देखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीव में आहार, भय, मैथुन और परिग्रह जैसी चार संज्ञाएं अनादि काल से विद्यमान हैं। जिसने संसार की इस व्यवस्था को समझ लिया, वही उससे ऊपर उठकर अपने शुद्ध स्वभाव की ओर अग्रसर हो सका है। उन्हों...

शास्त्रीपुरम में कूड़ा वाहनों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

Image
चार दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी  आगरा। कोर्ट के आदेश के बाद ककरैठा से हटाई गई नगर निगम की सैकड़ों कूड़ा गाड़ियां शास्त्रीपुरम के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने से स्थानीय निवासियों में चिंता है। क्षेत्र की स्वच्छता, पर्यावरण और हरियाली प्रभावित होने की आशंका को लेकर बुधवार को विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थानीय निवासियों की बैठक हुई। बैठक में नागरिकों ने निर्णय लिया कि यदि चार दिनों के भीतर क्षेत्र से कूड़ा वाहनों और कर्मचारियों की झोपड़ियों को नहीं हटाया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगरायुक्त से भी मिला था और समस्या से अवगत कराया था। नगरायुक्त ने चार दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। निवासियों ने कहा कि बड़ी संख्या में कूड़ा वाहनों के आवागमन से क्षेत्र की स्वच्छता एवं पर्यावरण प्रभावित होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से निर्धारित समय में समस्या का समाधान कराने की मांग की। बैठक में अनिल दीक्षित, जितेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, ओमप्रकाश शर...

श्री रामलीला महोत्सव 2026: माया बस भए नारद मुनि, हरि ने हर लिया अभिमान...

Image
 रामलीला मैदान में गूंजा हरि नाम, मोहिनी के रूप में उलझे नारद और रावण के अत्याचारों से व्याकुल हुई धरती गुरुवार को अयोध्या में गूंजेगा राम नाम, जन्म लेंगे रघुकुल के चारों राजकुमार आगरा। “श्री रामचंद्र कृपालु भजु मन, हरण भव भय दारुणम्...” के भक्तिमय स्वर, शंखनाद और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव में बुधवार को मंचीय लीला का शुभारंभ हुआ। अयोध्या नगरी में सजे रामलीला मैदान में जैसे ही प्रभु की लीला आगे बढ़ी, वातावरण में भक्ति की ऐसी सरिता बही कि श्रद्धालु स्वयं को त्रेतायुग की अयोध्या में उपस्थित महसूस करने लगे। मंचीय लीला में सर्वप्रथम देवर्षि नारद के मोह का सुंदर और भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान की भक्ति में लीन रहने वाले नारद जी को कामदेव पर विजय प्राप्त करने का अभिमान हो जाता है। उनके हृदय में उत्पन्न इस सूक्ष्म अहंकार को दूर करने के लिए स्वयं भगवान विष्णु लीला रचते हैं। भगवान विष्णु अपनी माया से ऐसा अनुपम नगर रचते हैं, जिसकी सुंदरता देखकर नारद जी भी आश्चर्यचकित रह जाते हैं। नगर में मोहिनी नामक अत्यंत रूपवती कन्या का प्राकट्य होता है। मोहिनी...

जनकपुर में बजेगी शहनाई, शमशाबाद पहुंचेगी श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव की रामबारात

Image
शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार, आठ किलोमीटर आगे बढ़ेगी रामबारात; 16 अक्टूबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह आगरा। श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव इस वर्ष रामलीला की परंपरा को नए विस्तार के साथ शमशाबाद तक ले जाने जा रहा है। पहली बार श्री मनःकामेश्वर रामलीला की रामबारात करीब आठ किलोमीटर आगे बढ़कर शमशाबाद पहुंचेगी। यहां शिव वाटिका में भव्य जनकपुर और जनक महल सजाया जाएगा। जनकपुर में राम-जानकी विवाह की परंपराओं, मिथिला की संस्कृति और विवाह वाले घर के उल्लास की झलक देखने को मिलेगी। श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव के उद्घोषणा समारोह का आयोजन वानप्रस्थ वृद्ध आश्रम, दिगनेर, गढ़ी ईश्वरा, शमशाबाद रोड स्थित परिसर में किया गया। समारोह में रामलीला महोत्सव की तैयारियों और इस वर्ष होने वाले विशेष आयोजनों की जानकारी दी गई। श्री मनःकामेश्वर मठ-मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि रामलीला महोत्सव 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। 15 अक्टूबर को रामलीला महोत्सव के अंतर्गत राम बारात निकल जाएगी जिसमें 50 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार मठ-मंदिर प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया ...

संत शिरोमणि गुरु रविदास 650वीं जयंती: समरसता महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन

Image
बीएसएनएल ग्राउंड, तार घर चौराहा पर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा आयोजित होने जा रहे समरसता महोत्सव से पूर्व भूमि पूजन में उपस्थित मेयर हेमलता दिवाकर और प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी। साथ हैं अध्यक्ष रमेश कर्दम, सचिव अभिनव मौर्य, नितेश अग्रवाल, मनोज राजौरा, विजय सामा, प्रमोद महाजन, डॉ. निष्ठा शर्मा, अंजली। बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर चौराहा पर 2 से 4 अक्टूबर तक होगा तीन दिवसीय आयोजन, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र रहे मुख्य अतिथि आगरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महासभा द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय समरसता महोत्सव की तैयारियों ने बुधवार को विधिवत गति पकड़ ली। बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर चौराहा स्थित आयोजन स्थल पर बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह एवं प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र की उपस्थिति में भूमि पूजन संपन्न हुआ। महासभा के अध्यक्ष रमेश करदम एवं सचिव अभिनव मौर्य ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 2, 3 और 4 अ...

मेधा योग स्तर-2 से विद्यार्थियों में विकसित हो रही शारीरिक-मानसिक सजगता

Image
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आगरा। विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सजगता, भावनात्मक संतुलन एवं एकाग्रता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से तीन दिवसीय ‘मेधा योग स्तर-2’ कार्यक्रम का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जा रहा है। कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छात्रों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस विद्यार्थियों को ध्यान, सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम एवं मुद्रा अभ्यास कराया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक शांति, एकाग्रता तथा शरीर और मन के बेहतर समन्वय का अनुभव कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को 108 बार सूर्य नमस्कार के महत्व एवं उससे जुड़े शारीरिक और मानसिक लाभों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम को सहभागितापूर्ण एवं रुचिकर बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों की एकाग्रता, सजगता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आत्म-जागरूकता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्या...

संगीतमय सुंदरकांड में गूंजा जय श्रीराम, भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु

Image
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर जंगल वाले बाबा पर हुआ भव्य आयोजन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ आगरा। माल रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर जंगल वाले बाबा पर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर में बाबा के भव्य एवं दिव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर जय श्रीराम और वीर बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर भजन गायक बृज किशोर वशिष्ठ ‘भैया जी’ के सुमधुर स्वर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड की चौपाइयों और भक्तिमय भजनों से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ में सहभागिता कर भक्ति रस का आनंद लिया और हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। आयोजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पितृपक्ष के अवसर पर महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज जी ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, सेवा, सद्भाव ...

श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन

Image
जगमगाते हाइड्रोलिक रथ पर दिखी लंकापति की भव्यता, कुंभकरण की विशालता और मेघनाद के पराक्रम ने मोहा मन रावण की हंसी, कुंभकरण की विशालता और मेघनाद का पराक्रम देख अपलक रहे बच्चे 149वें रामलीला महोत्सव में गूंजा लंकापति का अट्टहास, रामबरात मार्ग पर देर तक छाई रही रावण की धूम आगरा। मंगलवार की शाम ऐतिहासिक आगरा की गलियां उस समय लंका के वैभव और रौद्रता से जीवंत हो उठीं, जब श्री रामलीला कमेटी के 149वें रामलीला महोत्सव के अंतर्गत लंकापति महाराज रावण की भव्य शोभायात्रा निकली। हाइड्रोलिक जगमगाते अश्व रथ पर सवार दशानन ने तलवार लहराकर अपने सम्राट होने की दुहाई दी तो रावण की सेना, ताड़का, साधुओं की कैद, कुंभकरण की विशालता और मेघनाद के पराक्रम की झांकियों ने लोगों का ध्यान खींच लिया। रावतपाड़ा से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों तक रावण की शाही सवारी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे लंका की सेना और दशानन के विभिन्न रूपों को अपलक निहारते रहे। दशानन की शोभायात्रा का शुभारंभ श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने किया।  श्री रामलीला कमेटी अध्यक्...

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विद्यार्थियों ने जाने सफलता के मंत्र

Image
  आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से मंगलवार को विद्यार्थियों को आईएएस, पीसीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो आशु रानी जी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं क्राइस्टु जयन्ती विश्वविद्यालय, बेंगलुरु में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस पवन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, अध्ययन-पद्धति, परीक्षा की प्रकृति, समय-प्रबंधन तथा करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित एवं योजनाबद्ध अध्ययन करने तथा समसामयिक घटनाक्रमों पर निरंतर दृष्टि बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में पवन कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए केवल अधिक अध्ययन करना पर्याप्त नहीं है। सही दिशा, प्रभावी रणनीति, निरंतर ...

महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ

Image
एक मुट्ठी चावल के साथ अग्रवंशी परिवारों को घर-घर जाकर दिया जाएगा आत्मीय निमंत्रण विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के साथ बल्केश्वर क्षेत्र के 1100 अग्रवंशी परिवारों को एक सूत्र में जोड़ने की अनूठी पहल आगरा। अग्रकुल प्रवर्तक एवं समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अग्रवंश एकता समिति के तत्वावधान में बल्केश्वर क्षेत्र के समाजसेवी अग्रवाल पार्षदों एवं सेवाभावी अग्रवंशियों द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर विशाल एकता महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को अतिथिवन स्थित वाटरवर्क्स में आयोजित कार्यक्रम में आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। मुख्य संयोजक समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे बल्केश्वर आईटीआई के सामने स्थित अग्रसेन वाटिका में विशाल एकता महायज्ञ आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल 'तोती भाई' ने बताया कि अग्रवंशी परिवारों को एक मुट्ठी चावल के साथ घर-घर ज...

मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ का ताजगंज जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश

Image
  आगरा। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला से श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, ताजगंज में संत शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य भगवन श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर जी महाराज एवं श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित धर्मसभा का शुभारंभ आचार्य विराग सागर जी महाराज के चित्र के अनावरण के साथ हुआ। इस अवसर पर ताजगंज जैन समाज की ओर से मुनिश्री का पाद प्रक्षालन कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। मंदिर आगमन के पश्चात मुनिश्री के मुखारविंद से शांतिधारा संपन्न हुई। इसके बाद धर्मसभा में प्रवचन एवं आहार चर्या का आयोजन हुआ। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जीवन में किसी न किसी लक्ष्य को निर्धारित करता है, लेकिन लक्ष्य को साध्य के रूप में स्थापित करना आवश्यक है। केवल लक्ष्य बना लेना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसके स्वरूप और उसे प्राप्त करने के सही मार्ग का ज्ञान होना भी जरूरी है। मुनिश्री ने कहा कि ...

मिथिला मगन भई, आज सिया का जनम भयो...

Image
जनकपुरी महोत्सव महिला समिति जुटी तैयारियों में, मां जानकी के जन्म पर होगा भावपूर्ण नृत्य आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां अब धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक रंग भी लेने लगी हैं। भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी कार्यालय पर इन दिनों महिला समिति की सदस्याएं प्रतिदिन अभ्यास में जुटी हैं। श्री रामलीला महोत्सव में मां जानकी के जन्म प्रसंग को विशेष बनाने के लिए महिलाएं “मिथिला मगन भई, आज सिया का जनम भयो” और “सिया का जनम भयो” जैसे बधाई गीतों पर भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति तैयार कर रही हैं। जनकपुरी महोत्सव महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने बताया कि 2 अक्टूबर को श्री रामलीला महोत्सव में मां जानकी जी के जन्म का प्रसंग मंचित किया जाएगा। इस अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए महिला समिति की ओर से विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी कार्यालय पर महिलाएं गीत, नृत्य और प्रस्तुति की बारीकियों का अभ्यास कर रही हैं। महिला समिति की सदस्याएं मिथिला की पारंपरिक खुशी और उल्लास को नृत्य के माध्यम से जीवंत करने की तैयारी कर रही हैं। अभ्यास के दौरान बधाई ग...

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में वार्षिक क्षमावाणी समारोह आयोजित

Image
आगरा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, राजा मंडी स्थित नित्य अभिषेक एवं पूजन समिति के तत्वावधान में वार्षिक क्षमावाणी समारोह श्रद्धा, उल्लास एवं धार्मिक भावनाओं के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्यागी-व्रती सम्मान तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर समिति के अध्यक्ष राज कुमार जैन द्वारा झंडारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राहुल जैन (उपमंत्री) एवं दिलीप जैन बड़जात्या (कार्यकारिणी सदस्य) द्वारा श्रीजी के चित्र का अनावरण किया गया। सुभाष चंद जैन एवं ललित मोहन द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, जिसमें संजय जैन (कार्यकारिणी सदस्य) ने भी सहभागिता की। मंगला चरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। लावण्या जैन एवं सौम्य जैन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर भगवान के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इसके साथ ही बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। समारोह के दौरान तंबोला, म्यूजिक चेयर सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का...

पितरों को समर्पित सुंदरकांड पाठ में बही भक्ति की गंगा

Image
श्राद्ध पक्ष में भारत विकास परिषद अमृतम ने श्रद्धा से किया तर्पण-अर्पण, भजनों से राममय हुआ रामलीला मैदान आगरा। श्राद्ध पक्ष की पावन बेला में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा की ओर से पितरों को समर्पित करते हुए श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों से ओतप्रोत सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री राम हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान में किया गया। पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रेरणादाई भाव से तर्पण-अर्पण किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रीराम और हनुमानजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने संगीतमय शैली में सुंदरकांड का पाठ एवं भजनों का गायन किया। उनकी मधुर प्रस्तुति में सुंदरकांड की चौपाइयां और भजनों की स्वर लहरियां ऐसी गूंजीं कि उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कार्यक्रम में “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दी”, “राम नाम के हीरे-मोती मैं बिखराऊं गली-गली”, “देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ” और “एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सुंदरकांड की प्रत्येक चौपाई के साथ श्रद्धालुओं के हृदय में भक...

संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से

Image
संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा आयोजित होने जा रहे समरसता महोत्सव के आमंत्रण पत्र एवं कैलेंडर का विमोचन करते अध्यक्ष रमेश कर्दम, सचिव अभिनव मौर्य, नितेश अग्रवाल, मनोज राजौरा, विजय सामा, प्रमोद महाजन, डॉ. निष्ठा शर्मा, अंजली। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन, बीएसएनएल ग्राउंड में जुटेंगे पांच हजार से अधिक लोग, जीवन-दर्शन पर प्रदर्शनी, सत्संग, कवि सम्मेलन और कथा का होगा आयोजन आगरा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा तीन दिवसीय समरसता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन 2, 3 और 4 अक्टूबर को बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर चौराहा पर होगा। इसमें आगरा के साथ आसपास के विभिन्न जिलों से पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव के दौरान संत रविदास जी के जीवन, व्यक्तित्व और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महोत्सव के आमंत्रण पत्र एवं कैलें...

प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

Image
श्री रामलीला महोत्सव: विघ्नहर्ता के जयघोष से गूंजा शहर, श्री गणेश जी ने किया नगर-परिभ्रमण रावतपाड़ा से निकली गणेश जी की सवारी, 15 से अधिक प्रमुख बाजारों से होकर गुजरा कारवां मंगलवार को रावण की दुहाई की सवारी, शाम छह बजे से शुरू होगा रामलीला महोत्सव का अगला पड़ाव आगरा। वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभकार्येषु सर्वदा...श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को विघ्नहर्ता, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की भव्य सवारी नगर-परिभ्रमण के लिए निकाली गई। गणेश जी महाराज के पूजन एवं आह्वान के साथ शुरू हुई सवारी में श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा कर प्रथम पूज्य का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और गणपति के जयघोष से पूरा बाजार भक्तिमय हो उठा। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व तथा महामंत्री राजीव अग्रवाल के संयोजन में आयोजित इस नगर-परिभ्रमण ने रामलीला महोत्सव की धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने प्रथम पूज्य गणेश जी की आरती उतारकर शुभारंभ किया। अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि श्री ...

लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में 8 वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान

Image
 40-50 वर्षों से लुहार गली की पहचान संवार रहे 8 वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित नई पीढ़ी को वरिष्ठ व्यापारियों के अनुभवों से प्रेरणा लेने का संदेश आगरा। लुहार गली व्यापार समिति का वार्षिकोत्सव सोमवार को विजय नगर स्थित विजय क्लब में आयोजित किया गया। समारोह में लुहार गली के उन आठ वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया, जो पिछले 40 से 50 वर्षों से बाजार के व्यापारिक विकास और उसकी पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। लुहार गली का बाजार आगरा ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, होजरी, कपड़े, आकर्षक ज्वेलरी, गिलट तथा चांदी की पायलों सहित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी का यह प्रमुख केंद्र है। समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं महामंत्री संजीव अग्रवाल ने बताया कि समिति ने पिछले कुछ वर्षों से वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की है। इसका उद्देश्य व्यापार जगत में उनके योगदान को सम्मान देना और नई पीढ़ी को उनके अनुभव, संघर्ष एवं कार्यशैली से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करन...

कविता बनी संवेदना की सशक्त आवाज, 39 विद्यालयों के बाल कवियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Image
आगरा। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें अभिव्यक्ति-कौशल, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना विकसित करने के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में 28 सितंबर 2026 को वार्षिक अंतर्विद्यालयी बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। आगरा के विभिन्न बोर्डों के 39 विद्यालयों से आए बाल कवियों ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से देशप्रेम, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाएं, नारी सम्मान, बाल अधिकार, प्रकृति, परिवार और जीवन-मूल्यों जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बाल कवियों की मौलिक रचनाओं एवं मंचीय प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं शासकीय कार्यक्रमों के राज्य निदेशक प्रदीप कुमार पाठक रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उचित अवसर, प्रोत्साहन और मंच मिलने पर बाल प्रतिभाएं भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ने, सीखने और सृजन करने के लिए प्र...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध आगरा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान के नेतृत्व में काले कपड़ों में हुआ विरोध

Image
  आगरा। 28 सितंबर: जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष पार्क से जिला मुख्यालय तक एक व्यापक और उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना और लोकतंत्र की रक्षा की मांग करना था। प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान काले कपड़े पहनकर शामिल हुईं, जिनके कपड़ों पर 'वोट चोर गद्दी छोड़' का नारा लिखा हुआ था। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए नम्रता दान ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयुक्त पर लगाए गए गंभीर आरोपों का उत्तर देने के लिए बार-बार सामने क्यों आ रही है? क्या बीजेपी अब चुनाव आयोग की आधिकारिक प्रवक्ता बन चुकी है?" उन्होंने हुंकार भरते हुए यह भी ऐलान किया कि वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'चुनाव आयुक्त शर्म करो', 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो...

श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट

Image
श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव की बैठक में बनी रूपरेखा, मुख्य मार्गों पर बनाए जाएंगे स्वागत द्वार 16 अक्टूबर को शिवा रिसोर्ट में होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह, राजा जनक बने ऋषि वर्मा  शमशाबाद। श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव के अंतर्गत 15 और 16 अक्टूबर को निकलने वाली रामबारात एवं जनकपुर महोत्सव को लेकर शमशाबाद स्थित आर्य पोली हाउस में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुंजबिहारी अग्रवाल ने की। इसमें रामबारात के आयोजन, स्वागत, सजावट और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि रामबारात के स्वागत के लिए नगर को चारों दिशाओं से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। वहीं गांधी चौराहे को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा, जिससे रामबारात के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण दिखाई दे। श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर के प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि रामबारात के स्वागत के लिए श्रीनाथजी सेवा संस्थान की ओर से पेट्रोल पंप पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही पथवारी मंदिर कमेटी द्वारा सरकारी अस्पताल पर रामबारात का स्वागत कि...

8 से 10 अक्टूबर तक होगा ‘पितृ पक्ष महोत्सव 2026’, श्रद्धा, सेवा और संस्कार का बनेगा संगम

Image
श्री महालक्ष्मी मंदिर, यमुना तट बल्केश्वर में तीन दिवसीय आयोजन; पितृ तर्पण, श्राद्ध-पिंडदान, नारायण बलि, पितृ शांति अनुष्ठान एवं भागवत कथा सहित होंगे धार्मिक कार्यक्रम आगरा। पितरों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से ‘दिव्य मंथन’ द्वारा तीन दिवसीय ‘पितृ पक्ष महोत्सव 2026’ का आयोजन 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक श्री महालक्ष्मी मंदिर, यमुना तट, बल्केश्वर, आगरा में किया जाएगा। महोत्सव में धर्म, अध्यात्म, संस्कार और सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के दौरान पितृ तर्पण, श्राद्ध एवं पिंडदान, नारायण बलि, पितृ शांति अनुष्ठान, हवन-पूजन एवं भागवत मूल पाठ कथा सहित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। आयोजन का उद्देश्य पितृ पक्ष की परंपराओं एवं उनके धार्मिक महत्व के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और नई पीढ़ी को सनातन संस्कारों से जोड़ना है। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में पं. प्रिया किशोरी जी (भागवताचार्य) का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वहीं मोनिका कौशल जी (वास्तु कंसल्टेंट) द्वारा वास्तु एवं जीवन से जुड़े विषयों पर विशेष मार्गदर...

सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

Image
आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी, आगरा मे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ0 डी0वी0 शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 कुसुम चतुर्वेदी ने की।  कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  सरस्वती वंदना डॉ0 कुसुम चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की।  भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 मधु भारद्वाज, मुख्य अतिथि डॉ0 डी0वी0 शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ0 कुसुम चतुर्वेदी, डॉ0 चंद्रशेखर शर्मा, पं0 अनिकेत शर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा की गई।       इसके पश्चात भगवान परशुराम की सामूहिक आरती की गई। अतिथियों का स्वागत ममता पचौरी एवं आरती शर्मा द्वारा किया गया।  डॉ0 मधु भारद्वाज ने कहा कि हमारे देश में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस मनाया जाता है, इसलिए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा सितम...

गायत्री शक्तिपीठ में पावन शक्ति कलश का भव्य स्वागत, सामूहिक दीपयज्ञ आयोजित

Image
  आगरा। 27 सितंबर 2026। कमला नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ, बालाजी नगर में शांतिकुंज हरिद्वार से आए पावन शक्ति कलश का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यह शक्ति कलश आगामी 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की श्रृंखला के तहत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रहा है। रविवार को शक्ति कलश प्रज्ञा पीठ, सेक्टर-5, आवास विकास कॉलोनी से प्रस्थान कर गायत्री शक्तिपीठ, कमला नगर पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शंखध्वनि और पुष्पवर्षा के साथ कलश का स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शक्ति कलश को विधिवत स्थापित किया गया। इस अवसर पर करीब 60 से 70 श्रद्धालुओं की सहभागिता से सामूहिक दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर राष्ट्र की सुख-समृद्धि और शौर्य की कामना की। वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा ने महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शक्ति कलश को विभिन्न क्षेत्रों और कॉलोनियों में ले जाकर गायत्री माता एवं शांतिकुंज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक कैलाश चंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम ...

जनकपुरी महोत्सव के इतिहास में पहली बार रक्तदान शिविर, 44 यूनिट रक्तदान

Image
भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी कार्यालय पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा लगाए गए विशाल रक्तदान शिविर में उपस्थित मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह। साथ हैं अध्यक्ष राजू यादव, मनोज जादौन, धर्मेश जैन, आकाश गोयल ग्वाला, राणा सुशील सिंह आदि। भवना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा इस बार धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता दी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भवना एस्टेट स्थित समिति के कार्यालय पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जनकपुरी महोत्सव आयोजन के इतिहास में यह पहली बार है, जब महोत्सव समिति की ओर से मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में दिया गया रक्त अमूल्य योगदान होता है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ समाजसेवा को जोड़ना सामाजि...

75 हजार बच्चों की राष्ट्रीय दौड़ में आगरा के नन्हे सितारों का जलवा

Image
आरबीएस ऑडिटोरियम में ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन के पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत प्रतिभागियों के साथ उपस्थित कविता अग्रवाल, चयनिका अग्रवाल, आकांक्षा गुप्ता, मीनू कोहली आदि। ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी, राष्ट्रीय रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान आगरा। देशभर के 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतिभा की राष्ट्रीय परीक्षा में आगरा के नन्हे मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन के पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खंदारी स्थित आरबीएस ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पुरस्कार और प्रमाणपत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। समारोह में पूरन डावर, डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. रंजना बंसल, तथा मनोज बल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सिटी कोऑर्डिनेटर कविता अग्रवाल ने बताया कि ब्रेनओब्रेन की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्र...