क्षमावाणी के बाद बुजुर्गो और मेधावियों का किया सम्मान सम्मान-अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा क्षमावाणी पर्व व सम्मान समारोह का आयोजन
आगरा। अखिल भारतीय पालीवाल जैन महासभा ने बोदला सौ फूटा स्थित प्रेम वाटिका में क्षमावाणी पर्व के साथ वृद्धजन, त्यागी वृत्ति और प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के सानिध्य में शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जैन ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सबसे क्षमा याचना करते हुए कहा कि सामाजिक एकता एवं प्रतिभा के प्रोत्साहन के लिए इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता है। सही मायने में वही समाज उन्नति कर सकता है जिसके युवा समाज सेवा के साथ स्वयं को देश सेवा के लिए समर्पित करें। संयोजक मुकेश चन्द जैन ने बताया कि समाज को दिशा देने वाले युवाओ के साथ बुजुर्गो, मेधावी छात्र-छात्राओं, खेलकूद प्रतियोगिताओ के विजेताओं का सम्मानित किया। महिला शाखा मंत्री एकता जैन ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चो ने एक से बढ़कर एक बहतरीन प्रस्तुति दी। लोगो ने एक दूसरे से माफ़ी मांग कर क्षमावाणी पर्व मनाया। ध्वजारोहण मोहनलाल व अनिल कुमार जैन, खेलकूद उद्घाटन रूपकिशोर जैन, मेला उद्घाटन अनिल कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, मंत्री विवेक जैन, मोहिताश जैन, रविंद्र जैन, पारस चंद्र जैन, कैलाश चंद्र भगत, जितेंद्र कुमार जैन, नीरज जैन, सरिता जैन, महेश चंद्र जैन, पारस चंद्र जैन, शिखर चंद जैन, निर्मल कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, सुशील जैन, हार्दिक जैन, निधि, अंजलि, साधना, बुलबुल, करिश्मा आदि मौजूद रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

Comments
Post a Comment