आगरा मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न




आगरा।आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, प्रगति एवं भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 अधिकारी जिसमें श्री रुपेश बघेला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य, डॉ. मनीष मदान वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव मंडल परिचालन प्रबंधक सह जन संपर्क अधिकारी एवं श्री संजीव कुमार जाटव सहायक वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट व 05 कर्मचारी जिसमें श्री ललित वर्मा, श्री विक्रम यादव, श्री कृष्ण कुमार सक्सेना, श्री राजेश कुमार सिंह, श्री सोनू को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कर्मचारियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।बैठक का संचालन मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी आगरा श्री बी एस चौहान ने किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रनव कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय