र्क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, 6 सितंबर को होगी राष्ट्रव्यापी परीक्षा
क्रीड़ा भारती ने किया 'क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा' के पोस्टर का विमोचन, युवाओं में खेल, संस्कार और राष्ट्रभावना बढ़ाने पर जोर
आगरा। क्रीड़ा भारती द्वारा 'क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026' के सफल आयोजन और उसकी तैयारियों को लेकर कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस राष्ट्रव्यापी परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन में खेलों के प्रति ज्ञान, जागरूकता और रुचि को बढ़ाना है।
बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्णय:
* परीक्षा की तिथि: देशभर में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन रविवार, 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
* पोस्टर विमोचन: क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक आदरणीय राजेश कुलश्रेष्ठ जी द्वारा परीक्षा के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।
* प्रचार-प्रसार: परीक्षा में अधिक से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
* आयोजन का उद्देश्य: क्रीड़ा भारती इस परीक्षा के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली, उच्च संस्कार और राष्ट्रभावना का विकास करना चाहती है।
उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:
बैठक में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल, जिला मंत्री चंद्रप्रकाश राजपूत, जिला दिव्यांग प्रमुख प्रताप सिंह बघेल, महानगर मंत्री अरुण सविता, महानगर मीडिया प्रभारी रुपेश अग्रवाल, सह मंत्री शरद कुमार, क्रीड़ा केंद्र प्रमुख रामप्रवेश दुबे और आगरा विभाग संयोजक राजेश सिंह कुशवाहा व मनीष नेमीरा मित्तल सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments
Post a Comment