27 पदक जीतकर किड्स वनस्थली के खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
विजेता बच्चों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
आगरा। कालिंदी विहार स्थित सीबीएसई से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में आगरा ताज ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों का हर्षोल्लास के साथ सम्मान किया गया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा के 12 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों एवं 8 ताइक्वांडो अकादमियों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष, बीजेपी प्रणित उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं मिग्फ्रे ग्रुप के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल तथा विशिष्ट अतिथि मिग्फ्रे ग्रुप के निदेशक मनीष कुमार मित्तल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक जीते, जिनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 15 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक विजेताओं में अयांश वर्मा, पृथ्वी, अनंत तोमर, त्रिशा, अव्यांश वैष्णव एवं नावेद शामिल रहे।
मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि ताइक्वांडो बच्चों में आत्मरक्षा, आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का विकास करता है। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ खेलों को समान महत्व देने की सराहना की। विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार मित्तल ने चैंपियनशिप के सफल आयोजन को आगरा के लिए गर्व का विषय बताया।
आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा अध्यापक विशाल वर्मा एवं शिक्षिका नेहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय की सह-प्रधानाचार्या उमा अली, सुपरवाइजर ममता बघेल, समन्वयक कीर्ति उपाध्याय सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...
Comments
Post a Comment