44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्रोत मंदिर विधान के द्वितीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 

आगरा।श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज, मारुति स्टेट, शाहगंज में वात्सल्य सेवा समिति, कलाकुंज-अवधपुरी के तत्वावधान में चल रहे 44 दिवसीय श्री पार्श्वनाथ कल्याण स्रोत मंदिर विधान के द्वितीय दिवस रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। गणधराचार्यश्री कुंथुसागर जी महाराज एवं क्षुल्लिका श्री सुमैत्री माताजी की विशेष अनुकंपा एवं मंगल आशीर्वाद से आयोजित विधान में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भगवान पार्श्वनाथ की आराधना, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया। सौभाग्यशाली परिवारों ने विधान की मांगलिक क्रियाएं विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न कराईं। पंडित सुमेर जैन शास्त्री के निर्देशन में धार्मिक विधान कराया गया।इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और मंदिर परिसर भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

द्वितीय दिवस के विधान के पुण्यार्जक परिवार में योगेश जैन, मीना जैन,सौरभ जैन,दीप्ति जैन, सुरभि जैन,अरहम एवं स्वस्ति जैन कलाकुंज शामिल रहे।विधान में वात्सल्य सेवा समिति के सदस्यों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। समिति अध्यक्ष रश्मि जैन ने बताया कि 44 दिवसीय विधान के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं मांगलिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय