प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय 'अभिक्षेत्र- चैप्टर 5' का समापन, सेंट एंड्र्यूज ने जीती ओवरऑल रोलिंग ट्रॉफी
स्वर्गीय श्री अभिषेक मिश्रा जी की स्मृति में 'स्वरांजलि' व 'नाद' का सफल आयोजन, युवा संगीत प्रतिभाओं ने बिखेरा जादू
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक शिक्षकों में से एक स्वर्गीय श्री अभिषेक मिश्रा जी के संगीत के प्रति समर्पण को श्रद्धांजलि स्वरूप दो दिवसीय अंतर्विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता 'अभिक्षेत्र- चैप्टर 5' का आयोजन दिनांक 22 एवं 23 अगस्त को किया गया। इसमें आगरा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन 'स्वरांजलि' एवं 'नाद' दो श्रेणियों में किया गया। पहले दिन स्वरांजलि में 17 में से 9 और नाद में 13 में से 7 विद्यालयों का चयन हुआ, जिन्होंने फाइनल राउंड में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल:
संगीत जगत की प्रतिष्ठित विभूतियों ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया:
* डॉ. शोभी माथुर (स्वर कोकिला, प्रख्यात शास्त्रीय व सुगम संगीत साधिका, आकाशवाणी की हाई ग्रेड आर्टिस्ट)
* श्री क्रिस्टी लाल (प्रख्यात संगीतज्ञ व संगीतकार)
* डॉ. मंजरी शुक्ला (प्रभाकर उपाधि प्राप्त प्रख्यात संगीत साधिका व शिक्षाविद्)
श्री भीमसेन शिरोमणि (प्रख्यात संगीत साधक व ड्रमर)
प्रतियोगिता के परिणाम:
नाद श्रेणी (एकल ड्रम वादन):
* प्रथम: अनमोल शर्मा (सेंट सी.एफ. एंड्र्यूज)
* द्वितीय: अक्ष यादव (सेंट एंड्र्यूज पब्लिक स्कूल)
* तृतीय: मयंक सिंह (गायत्री पब्लिक स्कूल, यूनिट-1)
स्वरांजलि श्रेणी (समूह गायन):
* प्रथम: गुणिका गुप्ता, काव्या गोलानी, प्रखर चौधरी एवं श्री अमन शर्मा (सेंट एंड्र्यूज पब्लिक स्कूल)
* द्वितीय: निपुर्धा सिंह, कनक मुखरिया, वैष्णवी दुबे एवं श्री संतोष कपूर (ऑल सेंट्स स्कूल)
* तृतीय: रिद्धिमा सिंह, अभिषेक शर्मा, रियांश राठौर एवं श्री प्रिंस सोलंकी (गायत्री पब्लिक स्कूल, यूनिट-1)
विशेष पुरस्कार एवं मुख्य आकर्षण:
* ओवरऑल विजेता: दोनों प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सेंट एंड्र्यूज पब्लिक स्कूल को ‘रोलिंग ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया।
* विशेष पुरस्कार: नाद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अक्ष यादव को स्व. श्री अभिषेक मिश्रा जी की धर्मपत्नी श्रीमती कंवलजीत कौर की ओर से विशेष पुरस्कार दिया गया।
* विशेष प्रस्तुति: निर्णायक श्री भीमसेन शिरोमणि ने ऊर्जावान ड्रम प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 'अभिक्षेत्र' स्वर्गीय श्री अभिषेक मिश्रा जी की संगीत साधना को श्रद्धांजलि देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने सभी निर्णायकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन आरोही, गौरी, अंशराज एवं अनन्या ने किया। इस दौरान सुनीता गुप्ता, शुभांजलि पालीवाल, कंवलप्रीत कौर, गीता बैजल और सीमा सहजपाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...


Comments
Post a Comment