जीतो यूथ आगरा की बॉलिंग बैटल में दिखा युवाओं का जोश, खेल के साथ मजबूत हुए सामाजिक रिश्ते


आगरा-जीतो यूथ आगरा द्वारा पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड के सहयोग से फतेहाबाद रोड स्थित जे.पी.पैलेस में जीतो यूथ बॉलिंग बैटल का शानदार आयोजन रविवार को किया गया।आयोजन में शहरभर से जैन समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया|युवाओं ने खेल के साथ आपसी मेलजोल, नेटवर्किंग और भाईचारे का आनंद लिया।बॉलिंग बैटल के दौरान युवाओं में जबर दस्त उत्साह देखने को मिला| प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी तथा खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, नए संबंध बनाने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर मिला।जीतो यूथ आगरा का यह आयोजन युवाओं को खेल एवं सामाजिक गति विधियों के माध्यम से एकजुट करने और समाज के प्रति उनकी सहभागिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम के संयोजक चेतन जैन रहे।जीतो जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन जैन समाज के उत्थान एवं विकास के लिए युवा सहभागिता,बिजनेस नेटवर्किंग, शिक्षा और सामाजिक कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।जीतो आगरा मेन विंग का नेतृत्व अध्यक्ष योगेश जैन पीएनसी एवं मुख्य सचिव नितिन जैन कर रहे हैं।वहीं, जीतो यूथ आगरा विंग का नेतृत्व अध्यक्ष अनुराग जैन,मयंक जैन एवं विभोर जैन,अक्षत जैन, सिद्धांत बैनाड़ा तथा संयुक्त सचिव सुश्री प्रियांशी जैन कर रहे हैं| कार्यक्रम का समापन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ। युवाओं ने जीतो यूथ आगरा की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे मनोरंजक,खेल एवं सामाजिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की उम्मीद जताई।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय