श्री भावनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में मासपरायण श्रीरामचरितमानस का सप्तम सोपान संपन्न

प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन


 आगरा। भावना एस्टेट आवासीय परिसर स्थित श्री भावनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित मासपरायण श्रीरामचरितमानस के सप्तम सोपान का सोमवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शुभ समापन हुआ। इस अवसर पर रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में प्रवेश करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामचंद्र जी के राज्याभिषेक का मनोरम प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर भव्य महाआरती की गई।

संपूर्ण आयोजन में भावना एस्टेट आवासीय परिसर में रहने वाले महिला मंडल की विशेष सहभागिता रही। आयोजन की संयोजक एकता बंसल रहीं। महिलाओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं में योगदान दिया। मंदिर के पुरोहित मुकेश शास्त्री का भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रभु श्रीराम और भगवान शिव की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। छप्पन भोग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रामभक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय