रिमझिम फुहारों के बीच सीनियर सिटीजन समिति ने मनाया मौसम का जश्न
गीत-संगीत, अंताक्षरी और दाल-बाटी के साथ वरिष्ठजनों ने बिताए यादगार पल
आगरा। रिमझिम फुहारों और सुहाने मौसम के बीच निखिल गार्डन ग्रीन पार्क फेस-2, ताजनगरी में सीनियर सिटीजन समिति की ओर से मौसम का जश्न उत्साहपूर्वक मनाया गया। एक ही छतरी के नीचे साथ-साथ बैठे वरिष्ठजनों ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए गीत-संगीत, अंताक्षरी और हंसी-खुशी के पलों का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में सदस्यों ने “रिमझिम गिरे सावन, सुलग-सुलग जाए मन...” जैसे पुराने और मधुर गीतों की धुनें छेड़कर माहौल को संगीतमय बना दिया। इसके बाद सभी ने दाल-बाटी सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर अरुण यादव, सुरेंद्र सिंह लाडी, श्याम भोजवानी, जे.पी. पचौरी, जगदीश सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह लवली, दीपक जैन, प्रदीप बंसल, राजकुमार जैन, संजय सिंह, स्वर्णकौर, हरजिंदर कौर, चांदनी भोजवानी सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment