डीपीएस आगरा में विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट्स

पी.बी.एल. गतिविधि से बच्चों में विकसित हुई रचनात्मकता और समस्या-समाधान की क्षमता









आगरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पी.बी.एल.) के अंतर्गत कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बच्चों के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया।

पी.बी.एल. गतिविधि के तहत विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित कर पाठ्यक्रम से जुड़े और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान व सामाजिक उपयोगिता पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रत्येक कक्षा से श्रेष्ठ प्रोजेक्ट्स के चयन के बाद 22 अगस्त 2026 को चयनित प्रोजेक्ट्स का अंतिम चरण आयोजित हुआ।

प्रदर्शनी में विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण और दैनिक जीवन से जुड़े अनेक मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को आत्मविश्वास के साथ समझाया। अभिभावकों ने बच्चों की मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार की सराहना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक चिंतन, टीमवर्क, शोध और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करती हैं तथा किताबी ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोड़कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय