पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 निर्वाण लाड़ू अर्पित कर श्रद्धालुओं ने की भगवान पार्श्वनाथ की आराधना


आगरा। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, छीपीटोला से भगवान पार्श्वनाथ की पालकी धूमधाम से निकाली गई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पालकी की आरती उतारकर भगवान का स्वागत किया।

संत चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य भगवान श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर महाराज एवं श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। इसके पश्चात पुजारियों, महिला मंडल, युवा मंच तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना कर निर्वाण लाड़ू अर्पित किए।

महोत्सव में दीप प्रज्ज्वलन, मुनिश्री का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण कल्याणक पर 2803 निर्वाण लाड़ू, कुल 23 किलो भक्ति भाव से समर्पित किए गए।

निर्वाण लाड़ुओं की बोली में प्रथम निर्वाण लाड़ू का सौभाग्य कैलाश चंद जैन जयपुर परिवार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। द्वितीय लाड़ू नमोस्तु शासन संघ, तृतीय श्री पारस जैन परिवार तथा चतुर्थ निर्वाण लाड़ू का सौभाग्य दिनेश चंद गौरव जैन, राजीव कुमार नमन जैन, वीरेंद्र शास्त्री एवं गौरव जैन ने प्राप्त किया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज ने कहा कि भगवान पार्श्वनाथ को मानना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भगवान पार्श्वनाथ ने बैर और वैरभाव त्यागने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन करते हुए अपने जीवन में भगवान के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। उन्होंने श्री सम्मेद शिखर की वंदना और सभी तीर्थंकरों के प्रति समान श्रद्धा रखने का संदेश दिया।

मंच संचालन सतेंद्र जैन साहुला एवं पंडित विजय शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के मनोज जैन, रमेश जैन, प्रवीन जैन (पद्मावती), आनंद जैन, शैलेश जैन (लाला जी), मुकेश जैन, आशीष जैन, विवेक जैन, चक्रेश जैन, सतेंद्र जैन (साहुल), आशीष जैन (बाबा), सचिन जैन (तार), आशु (वी.के.), रोहित जैन, नितिन, सनी, अनिकेत, दीपक जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित समस्त मंडल एवं सकल जैन समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय