जैन समाज की बेटियों के लिए निःशुल्क स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप आयोजित
मुनि श्री समत्व सागर महाराज ने बालिकाओं को आत्मचिंतन और गलतियों से सीखने का दिया संदेश
आगरा। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में भारतीय जैन संघटना (BJS) द्वारा श्रुत मंथन वर्षायोग समिति, छीपीटोला के सहयोग से जैन समाज की बेटियों के लिए निःशुल्क स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संत चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य भगवन श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के सुयोग्य शिष्यों, जगत विख्यात ‘गूगल बाबा’ श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर महाराज एवं श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विराग सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं मुनि श्री के पाद प्रक्षालन के साथ किया गया।
मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए जीवन में आत्मचिंतन, अपने कार्यों के कारणों को समझने और गलतियों से सीखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अपनी कमियों को पहचानना और सही दिशा में निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। व्यक्ति यदि अपनी पुरानी गलतियों से सीख ले, तो वह जीवन में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकता है।
दिल्ली से आई विशेष प्रशिक्षक श्रीमती प्रिया जैन एवं प्रशिक्षक अंजना जैन ने वर्कशॉप के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज बेटियों को केवल ऊंची उड़ान भरने के लिए पंखों की ही नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े रहने के लिए मजबूती और सही संस्कारों की भी आवश्यकता है। यह कार्यक्रम बेटियों को जीवन में सफल, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनने के लिए तैयार करता है।
कार्यक्रम में भारतीय जैन संघटना उत्तर प्रदेश के राज्य महामंत्री सुरेंद्र कुमार जैन, राज्य चेयरमैन एवं कार्यक्रम संयोजक अंकेश जैन, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, ऑफिस कोऑर्डिनेटर कुमार मंगलम, राजीव जैन, दीपक जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के मनोज जैन, रमेश जैन, प्रवीन जैन (पद्मावती), आनंद जैन, शैलेश जैन (लाला जी), मुकेश जैन, आशीष जैन, विवेक जैन, चक्रेश जैन, सतेंद्र जैन (साहुल), राजीव जैन, सचिन जैन (तार), आशु (वी.के.), रोहित जैन, नितिन, सनी, अनिकेत, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित समिति के सदस्य एवं सकल जैन समाज उपस्थित रहा।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...


Comments
Post a Comment