साईं पुरनाराम साहिब की भक्ति में झूमे श्रद्धालु -सावन भजन संध्या में गूंजे भक्ति गीत, सेवा-सिमरन और मानवता का दिया संदेश

 



आगरा। शाहगंज स्थित साध मोहल्ला, सोरों कटरा के साध रतूराम साहिब दरबार में सिंधी महिला मंडली, शाहगंज के संयोजन में सावन माह की भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने साईं पुरनाराम साहिब की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और पूरा दरबार परिसर जयकारों से गूंज उठा।

सिंधी समाज के शीतला सप्तमी (थदड़ी/बासौड़ा) पर्व की धार्मिक परंपरा के बीच आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। महिलाओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं ने साईं दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की कामना की।

सावन की पावन बेला में सेवा, सिमरन और सत्संग का संदेश दिया गया। भजन संध्या के समापन पर श्रद्धालुओं ने आरती कर विश्व कल्याण, समाज की सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की प्रार्थना की।

साध तुलसीदास जी ने समस्त संगत का स्वागत करते हुए साईं परिवार एवं साध संगत को बधाई दी और सभी से सेवा, सिमरन, प्रेम एवं मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि संत-महापुरुषों के दरबार समाज को प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानवता की प्रेरणा देते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने सिंधी महिला मंडली को आयोजन के लिए बधाई देते हुए समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर साध तुलसीदास, श्याम भोजवानी, नरेश लखवानी, योगेश जारानी, लक्ष्मण कल्यानी, चांदनी भोजवानी, शांति गंगवानी, गोपी हरपालानी, हेमलता, रितु वासवानी, कविता पारवानी, कोमल, विद्या लखवानी, कैला देवी, कमला देवी, जमुना देवी, रेखा देवी, किशनी, हिमांशी, ईशा, प्रकाश, कैलाश, राकेश, नारु भगत, जीवतराम, धर्मदास, श्याम सुंदर, सुंदरलाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिला मंडली की सदस्याएं मौजूद रहीं।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा 

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय