भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ के समर कार्निवाल में पारिवारिक मिलन का उल्लास
वाम्बो वाटर पार्क में आयोजित भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ के समर कार्निवाल में विषय सहयोग के लिए सदस्य मनीष अग्रवाल को सम्मानित करते मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता। साथ हैं अध्यक्ष सीए दीपिका अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल आदि। आगरा। भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ द्वारा एत्मादपुर स्थित वाम्बो वाटर पार्क में पारिवारिक मिलन कार्यक्रम ‘समर कार्निवाल’ का आयोजन उत्साह, उल्लास और आत्मीयता के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में परिषद् सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान परिषद् परिवार की ओर से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। आयोजन का उद्देश्य परिषद् के मूल मंत्र ‘सम्पर्क, सहयोग, संस्कार एवं सेवा’ को सशक्त बनाते हुए सदस्यों के बीच पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ के आदर्श को आत्मसात करते हुए परिषद् ने सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता तथा संस्थापक एवं संरक्षक मंडल के प्रदीप अग्रवाल,...