Posts

भारत विकास परिषद “युगल संस्कार” शाखा का अधिष्ठापन, रोमा बंसल बनीं अध्यक्ष- भारत विकास परिषद की “युगल संस्कार” शाखा के नवीन सत्र 2026–27 का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

Image
फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिशन में आयोजित भारत विकास परिषद “युगल संस्कार” शाखा के अधिष्ठापन समारोह में उपस्थित नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य। आगरा। समाज सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद की “युगल संस्कार” शाखा के नवीन सत्र 2026–27 का अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी ने सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का संकल्प लेते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिशन में अधिष्ठापना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. तरुण शर्मा, केशव दत्त गुप्ता, प्रमोद सिंघल, सीए प्रवीन गर्ग, गुंजन अग्रवाल, शाखा के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, महासचिव सीए विवेक अग्रवाल, वित्तीय सचिव अमित गुप्ता तथा संयोजक अनुराग बंसल ने उपस्थित होकर नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं। समारोह में नवीन कार्यकारिणी का विधिवत अधिष्ठापन किया गया। इसमें रोमा बंसल ने अध्यक्ष, दिशा अग्रवाल ने सचिव तथा सांची गोयल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। साथ ही ...

भारत विकास परिषद “युगल संस्कार” शाखा का अधिष्ठापन, रोमा बंसल बनीं अध्यक्ष

Image
फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिशन में आयोजित भारत विकास परिषद “युगल संस्कार” शाखा के अधिष्ठापन समारोह में उपस्थित नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य। भारत विकास परिषद की “युगल संस्कार” शाखा के नवीन सत्र 2026–27 का अधिष्ठापन समारोह संपन्न.. आगरा। समाज सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद की “युगल संस्कार” शाखा के नवीन सत्र 2026–27 का अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी ने सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का संकल्प लेते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिशन में अधिष्ठापना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. तरुण शर्मा, केशव दत्त गुप्ता, प्रमोद सिंघल, सीए प्रवीन गर्ग, गुंजन अग्रवाल, शाखा के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, महासचिव सीए विवेक अग्रवाल, वित्तीय सचिव अमित गुप्ता तथा संयोजक अनुराग बंसल ने उपस्थित होकर नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं। समारोह में नवीन कार्यकारिणी का विधिवत अधिष्ठापन किया गया। इसमें रोमा बंसल...

बगीचा स्वरूप में हुए ठाकुर जी के दर्शन, मंदिर में छायी हर तरफ हरियाली

Image
आगरा। पुरुषोत्तम मास उत्सव श्रृंखला के तहत यमुना किनारा स्थित श्री मथुराधीश मंदिर में ठाकुर श्री मथुराधीशजी महाराज भक्तों को मनोहारी बगीचा स्वरूप में दर्शन दिए। मंदिर परिसर को फूलों, हरियाली, वृक्षों और प्राकृतिक सजावट से भव्य बगीचे का रूप दिया गया। भक्तों ने ठाकुर जी के दर्शन किए और श्रीहरि के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो उठा। यमुना सेवक बृज खंडेलवाल जी व मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय ने बताया कि पुष्टिमार्ग में “बगीचा उत्सव” अत्यंत मधुर, भावपूर्ण और प्रकृति-रस क साथ उत्सव मनाया गया। यह उत्सव ठाकुरजी की बाल-लीलाओं, निकुंज-विहार और ब्रज की प्राकृतिक छटा का प्रतीक है। वल्लभ सम्प्रदाय की सेवा-परंपरा में ठाकुरजी को बालक मानकर उनकी रुचि और आनंद के अनुरूप सेवा-सज्जा की जाती है। इसी भाव से उन्हें बगीचे की हरियाली, पुष्पों और वन-विहार के वातावरण में विराजित किया। उत्सव में मोर का विशेष महत्व होता है। ठाकुरजी को मोर-मुकुट, मोर-पंखों से सुसज्जित आभूषण और प्रकृति-प्रधान शृंगार धारण कराया गया। यह उत्सव ब्रजभूमि के वन, कुंज, यमुना तट और श्रीकृष्ण की मधुर लीलाओं की स्मृति को जीवंत कर देता है। बग...

गुरुद्वारा दशमेश दरबार में विशाल गुरमत कैंप 2026 का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ

Image
पावन अरदास के साथ शुरू हुए कैंप के पहले दिन 40 से अधिक बच्चों व श्रद्धालुओं ने लिया भाग नई पीढ़ी को गुरबाणी, कीर्तन, सिख इतिहास और दस्तार बंदी का दिया जा रहा प्रशिक्षण आगरा। 18 मई 2026: गुरुद्वारा दशमेश दरबार में सोमवार से 'विशाल गुरमत कैंप 2026' का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ किया गया। कैंप की शुरुआत धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में अरदास के साथ हुई। कैंप के पहले ही दिन बच्चों, युवाओं और बड़ों में भारी उत्साह देखने को मिला। लगभग 40 बच्चों और श्रद्धालुओं ने कैंप में भाग लेकर गुरमत शिक्षा प्राप्त करने का संकल्प लिया। ​इस कैंप का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। कैंप में किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं और आने वाले दिनों में और अधिक संगत के जुड़ने की उम्मीद जताई गई है। ​कैंप की मुख्य गतिविधियाँ और प्रशिक्षण: ​धार्मिक शिक्षा: कैंप के दौरान बच्चों और श्रद्धालुओं को गुरबाणी पाठ, शब्द कीर्तन, सिख इतिहास और सिख रहित मर्यादा की जानकारी दी जा रही है। ​भाषा और कौशल: प्रतिभागियों को गुरमुखी पढ़ना-लिखना सिखाने के साथ-साथ दस्तार...

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 का रंगारंग शुभारंभ

Image
कार्टून पात्रों की धमाकेदार एंट्री और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ समर कैंप. ​बच्चों को मिलेगा वाटर पार्क की निःशुल्क सैर का मौका आगरा। 18 मई 2026: बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को सीख, रचनात्मकता और आनंद से भरने के उद्देश्य से स्थानीय किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में सोमवार को 'ग्रीष्मकालीन शिविर 2026' का भव्य और रंगारंग शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर कार्टून पात्रों, आकर्षक सजावट और बच्चों की किलकारियों से जीवंत हो उठा। ​शिविर का मुख्य आकर्षण बच्चों के पसंदीदा कार्टून पात्रों मिकी माउस और डोरेमॉन की धमाकेदार एंट्री रही, जिन्हें देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे और नाचते-गाते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। ​इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश महामंत्री, बीजेपी प्रणीत जी), विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर वेद मित्तल और विद्यालय अभिभावक श्रीमती शिवानी गर्ग ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उपहार व टॉफियाँ वितरित कीं। मुख्य अतिथि ने अपने संब...

हरे कृष्ण महामंत्र की धुन पर झूमे श्रद्धालु, श्रीमद्भागवत कथा में बताया भक्ति का महत्व

Image
आगरा। इस्कॉन आगरा एवं राधा सखी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में समाधि पार्क में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के प्रथम दिवस श्रद्धा, भक्ति और हरिनाम संकीर्तन का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा प्रारंभ से पूर्व हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन पर श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे और पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। राधा सखी ग्रुप की संस्थापक अशु मित्तल ने बताया कि कथा महोत्सव का शुभारंभ प्रातः प्रभात फेरी के माध्यम से हुआ। प्रभात फेरी में स्थानीय श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया। हरिनाम संकीर्तन करते हुए भक्तों ने नगर भ्रमण किया और वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। कथा व्यास सार्वभौम प्रभु ने प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य, भक्त और भगवान के संबंध पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भगवान का साक्षात स्वरूप है। इसका श्रवण स्वयं में पुण्य है और यह मनुष्य के अंतर्मन में जमी अहंकार की गांठ को छिन्न-भिन्न कर देता है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य अहंकार, मोह और सांसारिक बंधनों से मुक्त होता है, तभी...

अधिकमास के प्रथम दिन श्री प्रेमनिधि मंदिर में भव्य अन्नकूट मनोरथ, श्री पुरुषोत्तम मास महोत्सव का शुभारंभ

Image
  आगरा। नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमनिधि मंदिर में रविवार को श्री पुरुषोत्तम (अधिक मास) के पावन अवसर पर ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविंद) जी महाराज के मनोरथ उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। 17 मई से 15 जून तक चलने वाले इस माहव्यापी उत्सव के प्रथम दिवस पर ‘अन्नकूट’ मनोरथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पुष्टिमार्गीय परंपरा में अन्नकूट का विशेष महत्व माना जाता है। यह उत्सव भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा करने की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर ठाकुर जी को 56 भोग सहित विविध व्यंजन अर्पित किए जाते हैं। अधिकमास के प्रथम दिन इस मनोरथ के आयोजन से इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया। मुख्य सेवाधारी हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान श्रीहरि का प्रिय मास है और पुष्टिमार्गीय परंपरा में इस पूरे मास में वर्षभर के प्रमुख उत्सव मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज अन्नकूट के साथ इस विशेष आयोजन का मंगलारंभ हुआ है। सेवा अधिकारी सुनीत गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर जी को विविध प्रकार के मिष्ठान, नमकीन और पकवानों का विशेष भोग अर्पित किया गया। भक्त...