सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह का पोस्टर विमोचन हुआ


आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रेस से रूबरू होकर जानकारी देते हुए बताया। 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सुबह 8 से 10 रात्रि 7 से 9:00 बजे तक सरवंश दानी दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार द्वारा देश कोम की खातिर दी गई। शहादत को नमन करते हुए सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह पर गुरुओं को समर्पित गुरबाणी का ओट आसरा साध संगत धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र गोद में बैठकर पंथ के महान कथा विचारक भाई साहब भाई कुलदीप सिंह श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों द्वारा गुरुओं की शहादत ए सफर छह पोह से चौदह पोह तक जुल्म के खिलाफ शहादत की जानकारी कथा द्वारा सुबह शाम के दीवान में सुबह कीर्तन की हाजिरी भाई हरपाल सिंह मेहर वह शाम के दीवान में कीर्तन की हाजिरी वीर गुरशरन सिंह द्वारा विशेष तौर पर 28,12.2024 शहीदी सप्ताह के समापन पर गुरुद्वारा श्री पोंटा साहिब से कीर्तन की हाजिरी भाई साहब भाई अमनप्रीत सिंह द्वारा दी जाएगी। गुरु घर के मुख्य सेवादार हरपाल सिंह द्वारा गुरु रूप साथ संगत से दोनो हाथ जोड़ विनती शहीदी सप्ताह में सुबह-शाम गुरु की पवित्र गोद में बैठकर गुरुओं की शहीदी को कथा कीर्तन से जुड नमन करें। मुख्य रूप से प्रधान हरपाल सिंह, सेक्रेटरी मलकीत सिंह, उप प्रधान गुरु सेवक श्याम भोजवानी, संरक्षक इंद्रजीत सिंह वाधवा, हरजीत सिंह भसीन, ज्ञानी मंशा सिंह,कृपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई