Posts

नव वर्ष 2025 के शुभ आगमन पर आलौकिक कीर्तन दरबार

Image
आगरा। हर साल की तरह इस बार भी विशेष कीर्तन दरबार का उपरला गुरु महाराज जी की अपार कृपा का सदका सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मधु नगर के सहयोग से दिनांक 31/12/2024 रात्रि 8:00 बजे से 12:30 बजे तक गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर आगरा पर कीर्तन दरबार में हाजिरी भरेंगे। उच्च कोटि के रागीजन भाई साहब भाई जोरा सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर भाई साहब भाई जगदीप सिंह अमृतसर हजूरी रागी भाई मेजर सिंह दीवान की आरंभता संत बाबा प्रीतम सिंह जी मौजूद मुखी गुरुद्वारा गुरु का ताल द्वारा की जाएगी गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। गुरु रूप साध संगत दोय हथ जोड़ विनती कीर्तन दरबार में परिवार सहित पहुंचकर गुरु वाले बनो गुरु घर की खुशियां प्राप्त करो विनती करता नरेंद्र सिंह लालिया, परमजीत सिंह मक्कर, अरजिंदरपाल सिंह, बंटी चावला, श्याम भोजवानी, अमरजीत सिंह वाधवा, तरनप्रीत पुरी, मलकीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जयमल सिंह, तेजपाल सिंह, सतनाम लालिया आदि।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

श्री पूरनचंद मित्तल मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालया में श्री पूरनचंद मित्तल मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान (फूटा अध्यक्ष, पूर्व सपा प्रत्याशी) और श्री ऋषभ गुप्ता (पार्षद, विजय नगर) द्वारा फीता काटकर और मशाल प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में MIGFRE के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा, और एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल ने अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा,"खेल हमारे जीवन को ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। यह छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।"श्री ऋषभ गुप्ता ने कहा, "छात्रों के लिए इस प्रकार के आयोजन उनकी क्षमताओं को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं।" श्री वीरेंद्र मित्तल ने कहा, "खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अनिवार्य हैं। यह अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं।" श्री मनीष मित्तल ने कहा, "स्पोर्ट्स मीट का उद्देश्य छात...

गुजरात से साईं भक्तों का एक जत्था श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज आगरा आया यहां साँई की पावन कुटिया के दर्शन कर गौमाताओ को हराचारा खिलाया गौमाता का पूजन किया गया

Image
  आगरा। साँई लीलाशाह भगवान् के निर्वाण स्थल पालनपुर (गुजरात) से साईं भक्तों का एक जत्था श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज आगरा आया यहां साँई की पावन कुटिया के दर्शन कर गौमाताओ को हराचारा खिलाया गौमाता का पूजन किया गया श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी जी ने सभी को गौशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी व साँई के दृष्टांत बताते हुए साँई चरणों में दो भजन पेश किये, गौशाला कमेटी की ओर से गिरधारी लाल भगत्यानी, समाजसेवी श्याम भोजवानी,मनीष हरजानी ,भगवान अवतानी,जय प्रकाश धर्माणी,लाल मोटवानी,दीदी रश्मि,भोजराज लालवानी, तुलजाराम पुरसानी गोवर्धन सोनेजा ,जितेंद्र भावनानी,जे के मदनानी,पीलू भाई,महेंद्र देवानी,योगेश लालवानी द्वारा सभी श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। पालनपुर से आए हुए ट्रस्टी आत्माराम चंदानी जी के साथ गोपाल चंदानी, देवराज खूबचंदानी चन्द्र डोलनी महेश मेघराजआनी, गोरधन चंदानी, प्रदीप , प्राग, आदित्य, बंटी, जैनिल, कशिश, किरन,जानवी, जस्सी, झील, दुर्गा,उषा, महक, खुशी, सिमरन, आरका सभी ने गौसेवा की  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट.....

हठीली तैनें का ठानी मन में, रामसिया भेज दए वन में...

Image
आगरा। मंगलमय परिवार द्वारा सीता धाम (कोठी मीना बाजार) में आयोजित श्रीराम कथा में आज संत श्री विजय कौशल महाराज ने श्रीराम के वन गमन, राजा हरिशचंद्र व भारत में धर्म की रक्षा के लिए त्याग और बलिदान करने वाले महापुरुषों की कथा का वर्णन किया। हठीली तैनें का ठानी मन में, रामसिया भेज दए वन में...सीताधाम (कोठी मीना बाजार मैदान) पर श्रीराम कथा में संत विजय कौशल महाराज और श्रद्धालुजन।    -मंगलमय परिवार की श्रीराम कथा में संत विजय कौशल महाराज ने किया राम वनगमन की कथा का वर्णन संतश्री ने कहा कि धर्म की परीक्षा बहुत कठोर और क्रूर होती है। जिसके लिए राजा दशरथ को प्राण त्यागने पड़े और श्रीराम को 14 वर्ष में गुजारने पड़े। धर्म की रक्षा के लिए हमारे पुरखों में बलिदानियों की लम्बी श्रंखला है, जिसमें शिवि, दधीचि, राजा हरिशचंद्र, गुरु गोविन्द सिंह गुरु तेगबहादुर जैसे महापुरुषों का जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान जुड़ा रहा है। श्रीराम के वनवास की कथा का वर्णन करते हुए कहा संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि कैकेयी को समस्त अयोध्यावासी उलाहना देने लगे। हठीली तेनें का ठानी मन में..., कीर्तन के माध्यम स...

परशुराम जी का हुआ जनकपुरी में आगमन, सियाराम के विवाह का संतश्री विजय कौशल महाराज ने किया वर्णन

Image
 आगरा। आयोध्या से गाजे बाजे के साथ मिथिला आयी बारात में सजे धजे बाराती। भक्ति के उत्सव की ऐसी उमंग जिसे कोई उपमा देना असम्भव था। दूल्हा रूप में ब्रह्म स्वरूप श्रीराम और भक्ति स्वरूपा दुल्हन रूप में श्रंगारित सिया। आसन पर विराजमान गुरुजन, शरीरधारी बा्रह्मण रूप में उपस्थित चारों वेद। गुरु गांठ और वेद मंत्रों के पाठ के साथ हवन कुण्ड में अग्नि स्वतः प्रकट हो उठी। मिथिला के घर-घर में मंगल गीत गूंज रहे थे। ब्रह्म स्वरूप दूल्हा-दुल्हन को नजर न लगे इसके लिए राई और नमक उसारा जा रहा था। सिया रघुवर जी के संग पड़न लाहि भावरिया…जैसे गीतों पर हर भक्ति और प्रेम के रंग बिखरे थे। मंगलमय परिवार द्वारा सीता धाम (कोठी मीना बाजार) में श्रीराम कथा में आज संत श्री विजय कौशल जी ने सियाराम के विवाह का वर्णन किया तो हर तरफ भक्ति का प्रेम बिखर गया। माण्डवी का भरत, उर्मिला का लक्ष्मण और श्रुतिकीर्ति का शत्रुघ्न के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। वहीं सीता जी की विदाई के समय हर श्रद्धालु की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। मानों अपनी बेटी की विदाई की कथा सुन रहे हों। जानकी जी की विदाई पर समस्त मिथिला के साथ पशु पक्षी, पेड़ प...

मुख्यमंत्री के स्मार्ट सिटी आगरा के गड्ढा मुक्त सड़कों का नजारा दुर्घटना के शिकार हो रहे आम नागरिक

Image
  आगरा। मधु नगर चौराहा आगरा ग्वालियर हाईवे पर आए दिन जाम का जाम लगा रहता है जिसकी मुख्य वजह मुख्य चौराहे पर ही एक-एक फुट के गद्दे पानी से भरे हुए रहते है इसके ऊपर ट्रैफिक निकलता है। आम नागरिक का जीना दुश्वार हो गया है।और इशकी तरफ शासन प्रशासन का ध्यान नहीं है। इन गहरै गडो से इन चौराहे से निकलने पर नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है आए दिन चोटिल और एक्सीडेंट के शिकार हो रहे लोग लेकिन पार्षद मंत्री संत्री नेताओं के कान के नीचे जू भी नहीं रेंग रही है। लगता है की किसी बड़े हादसे का हो रहा है इन्तजार आज लोगों के विचार विमर्श करने के बाद आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष हृदेश चौधरी के निर्देशन अनुसार ब्रज प्रांत के कार्यकारी सदस्य एटा प्रभारी शैलेंद्र गायत्री, सुनील तिमोरी इत्यादि लोगों ने मधु नगर चौराहा का मुआईना करने के बाद लाइव वीडियो बनाया और शासन प्रशासन को अवगत कराने के लिए फोटो भी लिया।

सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह का पोस्टर विमोचन हुआ

Image
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रेस से रूबरू होकर जानकारी देते हुए बताया। 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सुबह 8 से 10 रात्रि 7 से 9:00 बजे तक सरवंश दानी दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार द्वारा देश कोम की खातिर दी गई। शहादत को नमन करते हुए सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह पर गुरुओं को समर्पित गुरबाणी का ओट आसरा साध संगत धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र गोद में बैठकर पंथ के महान कथा विचारक भाई साहब भाई कुलदीप सिंह श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों द्वारा गुरुओं की शहादत ए सफर छह पोह से चौदह पोह तक जुल्म के खिलाफ शहादत की जानकारी कथा द्वारा सुबह शाम के दीवान में सुबह कीर्तन की हाजिरी भाई हरपाल सिंह मेहर वह शाम के दीवान में कीर्तन की हाजिरी वीर गुरशरन सिंह द्वारा विशेष तौर पर 28,12.2024 शहीदी सप्ताह के समापन पर गुरुद्वारा श्री पोंटा साहिब से कीर्तन की हाजिरी भाई साहब भाई अमनप्रीत सिंह द्वारा दी जाएगी। गुरु घर के मुख्य सेवादार हरपाल सिंह द्वारा गुरु रूप साथ संगत से दोनो हाथ जोड़ विनती शहीदी सप्ताह में सुबह-शाम गुरु की पवित्र गोद ...